UP News: सीएम योगी पर शंकराचार्य की टिप्पणी से आहत होकर डिप्टी कमिश्नर ने दिया इस्तीफा, बोले- योगी मेरे बॉस

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ शंकराचार्य की ओर से की गई टिप्पणी से आहत होकर उपायुक्त कर अयोध्या प्रशांत सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने की घोषणा के बाद उपायुक्त कर प्रशांत सिंह ने कहा कि मैं राज्य कर विभाग में अयोध्या में डिप्टी कमिश्नर के पद पर कार्यरत हूं। बीते कुछ दिनों से शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ लगातार अपमानजनक टिप्पणी की जा रही हैं। मैं एक वेतनभोगी कर्मचारी हूं लेकिन मेरे अंदर भी दिल है। मैं देश के संविधान, राज्य व्यवस्था और देश की एकता के लिए इन टिप्पणियों को गैरजिम्मेदाराना मानता हूं। मुख्यमंत्री योगी और प्रधानमंत्री मोदी एक लोकतांत्रितक व्यवस्था के तहत इन पदों पर बैठे हैं उन पर इस तरह की टिप्पणी करना आहत करने का वाला है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 27, 2026 · 1 min · National Desk

India-EU FTA: 'मदर ऑफ ऑल डील्स' पूरी; सस्ती होंगी कारें और बीयर, लेकिन कल से नहीं! आसान भाषा में समझें सबकुछ

बीयर और वाइन: यूरोपीय बीयर पर टैरिफ घटाकर 50% कर दिया जाएगा। वहीं, यूरोपीय वाइन पर ड्यूटी में लगभग 20-30% की कटौती की गई है। जूस और प्रोसेस्ड फूड: फ्रूट जूस और प्रोसेस्ड फूड (पैकेटबंद भोजन) पर से टैरिफ हटा दिया गया है। कुकिंग ऑयल: ऑलिव ऑयल (जैतून का तेल) और वेजिटेबल ऑयल पर भी ड्यूटी कम होगी। मशीनरी: अभी मशीनों पर 44% तक ड्यूटी लगती है, जिसे ज्यादातर उत्पादों पर खत्म कर दिया जाएगा। अभी मशीनों पर 44% तक ड्यूटी लगती है, जिसे ज्यादातर उत्पादों पर खत्म कर दिया जाएगा। केमिकल और दवा: केमिकल्स पर लगने वाली 22% और दवाओं पर लगने वाली 11% ड्यूटी को हटा दिया जाएगा। केमिकल्स पर लगने वाली 22% और दवाओं पर लगने वाली 11% ड्यूटी को हटा दिया जाएगा। मेडिकल उपकरण: अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाले ऑप्टिकल, मेडिकल और सर्जिकल उपकरणों के 90% उत्पादों पर टैरिफ खत्म होगा, जिससे इलाज सस्ता हो सकता है। लेकिन क्या ये चीजें कल सुबह से ही सस्ती मिलने लगेंगी? और आपकी जेब पर इसका कब और कितना असर होगा? आइए, ताजा अपडेट्स के साथ आसान सवाल-जवाब में समझते हैं पूरा गणित:कल से नहीं! यही इस खबर का सबसे बड़ा पेंच है। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल के मुताबिक, डील फाइनल होने के बाद इसे लागू होने में वक्त लगेगा और संभवतः अगले साल तक यह अमल में आएगी। कुछ जानकारों का कहना है कि जीरो टैरिफ का पूरा फायदा मिलने में 5 साल या उससे ज्यादा का वक्त भी लग सकता है। इसलिए कल शोरूम जाकर डिस्काउंट मांगना जल्दबाजी होगी।यह ऑटो सेक्टर के लिए सबसे बड़ी खबर है। यूरोपीय कारों पर लगने वाली भारी-भरकम ड्यूटी को धीरे-धीरे घटाकर 10% पर लाया जाएगा। शर्त: यह 10% वाली कम ड्यूटी असीमित नहीं है। यह लाभ सालाना केवल 2,50,000 गाड़ि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 27, 2026 · 2 min · National Desk

Supreme Court: महाकाल मंदिर में वीआईपी दर्शन के खिलाफ याचिका खारिज, हाईकोर्ट का फैसला बरकरार

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में वीआईपी दर्शन के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि धार्मिक मामलों का नियमन न्याय क्षेत्र का हिस्सा नहीं है और मंदिर प्रबंधन के लोग ही ऐसे मुद्दों पर फैसला करें। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस आर महादेवन और जॉयमाल्य बागची की पीठ ने याचिकाकर्ता दर्पण अवस्थी को इस संबंध में मंदिर अथॉरिटी के सामने अपनी बात रखने को कहा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 27, 2026 · 1 min · National Desk

Budget 2026: बुनियादी ढांचे पर जोर बने रहने के संकेत, FY27 में 12 लाख करोड़ रुपये के पार जा सकता है कैपेक्स

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2026 को संसद में आगामी केंद्रीय बजट पेश करते हुए एक बार फिर अपना फोकस बुनियादी ढांचे के विकास पर रहने की उम्मीद है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की ताजा इकोरैप रिपोर्ट के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2027 में केंद्र सरकार का पूंजीगत व्यय यानी कैपेक्स 12 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर सकता है। बजटीय कैपेक्स: वित्तीय वर्ष 2016 (FY16) में यह मात्र 2.5 लाख करोड़ रुपये था, जो बजट अनुमानों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026 (FY26) में बढ़कर 11.2 लाख करोड़ रुपये हो गया है। वित्तीय वर्ष 2016 (FY16) में यह मात्र 2.5 लाख करोड़ रुपये था, जो बजट अनुमानों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026 (FY26) में बढ़कर 11.2 लाख करोड़ रुपये हो गया है। पूंजीगत संपत्तियों के लिए अनुदान : सरकार द्वारा विभिन्न स्तरों पर संपत्ति निर्माण के लिए दिए जाने वाले अनुदान में भी तेजी आई है। यह FY16 में 1.3 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर FY26 में 4.3 लाख करोड़ रुपये हो गया है। एसबीआई की रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि सरकार द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण और आर्थिक विकास को गति देने की रणनीति जारी रहेगी। रिपोर्ट के अनुसार, FY27 में सरकारी कैपेक्स में सालाना आधार पर लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। यह आंकड़ा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी भारत सरकार अपने पूंजीगत खर्च में कटौती के मूड में नहीं दिख रही है।रिपोर्ट में दिए गए आंकड़ों से स्पष्ट होता है कि पिछले कुछ वर्षों में बजट के जरिए होने वाले पूंजीगत व्यय में भारी उछाल आया है: FY26 में 19.8 लाख करोड़ पर पहुंचा था आंकड़ा अगर हम बजटीय आवंटन के साथ-साथ केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्य …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 27, 2026 · 2 min · National Desk

UP: सीएम योगी पर शंकराचार्य की टिप्पणी से आहत होकर डिप्टी कमिश्नर ने दिया इस्तीफा, बोले- योगी मेरे बॉस

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ शंकराचार्य की ओर से की गई टिप्पणी से आहत होकर उपायुक्त कर अयोध्या प्रशांत सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने की घोषणा के बाद उपायुक्त कर प्रशांत सिंह ने कहा कि मैं राज्य कर विभाग में अयोध्या में डिप्टी कमिश्नर के पद पर कार्यरत हूं। बीते कुछ दिनों से शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ लगातार अपमानजनक टिप्पणी की जा रही हैं। मैं एक वेतनभोगी कर्मचारी हूं लेकिन मेरे अंदर भी दिल है। मैं देश के संविधान, राज्य व्यवस्था और देश की एकता के लिए इन टिप्पणियों को गैरजिम्मेदाराना मानता हूं। मुख्यमंत्री योगी और प्रधानमंत्री मोदी एक लोकतांत्रितक व्यवस्था के तहत इन पदों पर बैठे हैं उन पर इस तरह की टिप्पणी करना आहत करने का वाला है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 27, 2026 · 1 min · National Desk

Supreme Court: 'मंदिर प्रबंधन में दखल नहीं दे सकते', महाकाल मंदिर में वीआईपी दर्शन के खिलाफ याचिका खारिज

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में वीआईपी दर्शन के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि धार्मिक मामलों का नियमन न्याय क्षेत्र का हिस्सा नहीं है और मंदिर प्रबंधन के लोग ही ऐसे मुद्दों पर फैसला करें। हालांकि, मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस आर महादेवन और जॉयमाल्य बागची की पीठ ने याचिकाकर्ता दर्पण अवस्थी को इस संबंध में मंदिर रअथॉरिटी के सामने अपनी बात रखने को कहा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 27, 2026 · 1 min · National Desk

UP: प्रेमिक का कत्ल और लाश के टुकड़े...कटा सिर न मिला, इसलिए अलग किए थे पैर; HR मैनेजर हत्याकांड में नया अपडेट

1 of 13 Agra HR murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स Link Copied उत्तर प्रदेश के आगरा के पार्वती नगर (ट्रांस यमुना) की एक कंपनी की एचआर मिंकी हत्याकांड में पुलिस को अभी तक उसका सिर नहीं मिल सका है। आरोपी ने प्रेमिका मिंकी का सिर झरना नाले में फेंक दिया था। युवती का धड़ पुलिस ने बरामद कर लिया, लेकिन सिर अभी तक पुलिस को नहीं मिला है। पुलिस ने सिर की तलाश में गोताखोरों को नाले में उतारा। सिर नहीं मिलने से परिजनों में आक्रोश है। वहीं, पुलिस ने धड़ का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। घरवालों ने बिना सिर के ही अंतिम संस्कार कर दिया है। पोस्टमार्टम में आरोपी की क्रूरता दिखाई दी। आरोपी ने सिर धड़ से अलग करने के अलावा दोनों पैर पर काटे थे। मिंकी के शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी मिले हैं। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 13 मिंकी शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी दरअसल, उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना एत्माद्दौला स्थित जवाहर पुल पर 23 जनवरी की रात एक बजे युवती का सिर कटा शव बोरे में बंद मिला था। उसकी शिनाख्त पार्वती विहार, टेढ़ी बगिया की मिंकी शर्मा (25) के रूप में हुई। वह संजय प्लेस के मारुति प्लाजा की छठवीं मंजिल पर स्थित प्राइवेट कंपनी में एचआर मैनेजर थीं। 3 of 13 विनय राजपूत की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी किसी और से बात करने लगी थी मिंकी प्रेमी को गिरफ्तार कर पुलिस ने 24 घंटे में हत्याकांड का खुलासा किया। हत्या त्रिकोणीय प्रेम के शक में की गई थी। पुलिस ने बताया कि कंपनी के ही ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी कंप्यूटर ऑपरेटर विनय राजपूत ने मिंकी की हत्या कर शव को फेंका था। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, मगर छ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 27, 2026 · 2 min · National Desk

भारत-ईयू की ऐतिहासिक 'मदर ऑफ ऑल डील्स' फाइनल: सस्ती होंगी यूरोपियन कारें, पीएम मोदी ने बताया 'गेम चेंजर'

करीब दो दशक के लंबे इंतजार और बातचीत के बाद, भारत और यूरोपीय संघ (ईये) ने आखिरकार ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप दे दिया है। इसे व्यापार जगत की सबसे बड़ी संधियों में से एक माना जा रहा है, जो सीधे तौर पर भारतीय ऑटो बाजार और उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। इस समझौते के तहत यूरोपीय कारों पर लगने वाले भारी-भरकम टैक्स में बड़ी कटौती की गई है, जिससे भारत में लग्जरी गाड़ियों की कीमतें कम होने का रास्ता साफ हो गया है। कितनी कटौती: यूरोप से आने वाली कारों पर आयात शुल्क 110% से घटाकर मात्र 10% कर दिया गया है। यूरोप से आने वाली कारों पर आयात शुल्क 110% से घटाकर मात्र 10% कर दिया गया है। शर्त (कैविएट): यह छूट असीमित नहीं है। यह केवल सालाना 2,50,000 गाड़ियों के कोटा पर लागू होगी। यानी हर साल पहली 2.5 लाख यूरोपीय कारों पर ही कम टैक्स लगेगा। यह छूट असीमित नहीं है। यह केवल सालाना 2,50,000 गाड़ियों के कोटा पर लागू होगी। यानी हर साल पहली 2.5 लाख यूरोपीय कारों पर ही कम टैक्स लगेगा। किसे फायदा: फॉक्सवैगन, रेनो, मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्ल्यू जैसी कंपनियों को बड़ा फायदा होगा, जो अब तक ऊंचे टैक्स के कारण भारतीय बाजार में सीमित थीं। इस समझौते की अहमियत बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे “मदर ऑफ ऑल डील्स” (अब तक का सबसे ऐतिहासिक समझौता) करार दिया है। मंगलवार को पीएम मोदी ने समझौता का एलान करते हुए कहा कि यह साझेदारी दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच साझेदारी की मिसाल है। यह समझौता वैश्विक स्तर पर सप्लाई चेन को मजबूत करेगा।पीएम मोदी ने कहा, “यह मुक्त व्यापार समझौता दुनिया भर के व्यवसायों और निवेशकों के लिए भारत में विश्वास को और मजबूत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 27, 2026 · 2 min · National Desk

Gold Silver Price Today: मुनाफावसूली से सोना-चांदी में गिरावट; चांदी 7% से ज्यादा टूटी, सोना 1% से अधिक फिसला

Sone Chandi ka Aaj ka Rate: मुनाफावसूली के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद चांदी की कीमतों में 7 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई, जबकि सोना भी कमजोर हुआ। कॉमेक्स पर सोने की कीमत 1.16 प्रतिशत गिरकर 5,023.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। हालांकि गिरावट के बावजूद सोना 5,000 डॉलर के अहम स्तर के ऊपर बना हुआ है। वहीं, कॉमेक्स पर चांदी की कीमत 6.41 प्रतिशत टूटकर 108.095 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। इससे पहले सत्र में चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं, जब यह 117.71 डॉलर प्रति औंस के पार चली गई थीं, लेकिन इसके बाद तेज बिकवाली देखने को मिली। भारत में सोने-चांदी के ताजा भाव भारत में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,61,960 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 3,60,100 रुपये के नए स्तर पर पहुंच गई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,62,110 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,48,610 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। मुंबई में 22 कैरेट सोने का भाव 1,48,460 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि पटना में 18 कैरेट सोने का भाव 1,21,520 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इसके अलावा दिल्ली, मुंबई और पटना में एक किलो चांदी का भाव भी 3,60,100 रुपये रहा। ये भी पढ़ें: कितना बड़ा होगा भारत-ईयू के बीच व्यापार समझौता: कैसे ट्रंप के टैरिफ की बन सकता है काट, इससे कितना होगा फायदा? क्या है विशेषज्ञों की राय? विशेषज्ञों के अनुसार, इस साल अब तक सोने की कीमतों में करीब 17 प्रतिशत की तेजी आई है। इसकी प्रमुख वजह निवेशकों का सरकारी बॉन्ड और मुद्राओं से दूरी बनाना, कमजोर अमेर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 27, 2026 · 2 min · National Desk

India-EU FTA News LIVE Updates: भारत-यूरोपीय संघ के बीच ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’, आज ऐतिहासिक समझौते का एलान संभव

पीएम मोदी ने यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला लॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा के साथ मुलाकात की। दोनों पक्षों के बीच हैदराबाद हाउस में बैठक शुरू हो चुकी है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच बहुत बड़ा एग्रीमेंट हुआ है। दुनिया में लोग इसकी चर्चा मदर ऑफ ऑल डील के रूप में कर रहे हैं। ये समझौता भारत के 140 करोड़ लोगों और यूरोपीय देशों के करोड़ों लोगों के लिए बहुत बड़े अवसर लेकर आया है। ये दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच तालमेल का बड़ा उदाहरण बना है। ये समझौता वैश्विक जीडीपी के करीब 25 फीसदी को और ग्लोबल ट्रेड के एक तिहाई हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है। 09:36 AM, 27-Jan-2026 India-EU FTA News LIVE Updates: भारत-यूरोपीय संघ के बीच ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’, आज ऐतिहासिक समझौते का एलान संभव भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच लंबे समय से चल रही बातचीत आखिरकार सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। आज दोनों पक्षों के बीच जिस बड़े समझौते की घोषणा हो सकती है, उसे ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ कहा जा रहा है। भारत-ईयू मिलकर वैश्विक व्यापार का लगभग एक-पांचवां हिस्सा प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि दुनिया की करीब 25 प्रतिशत आबादी इन दोनों क्षेत्रों में रहती है। यह आंकड़े दोनों के बीच बढ़ते आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी के महत्व को दर्शाते हैं। यूरोपीय संघ और भारत लंबे समय से आर्थिक समृद्धि, नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। इस साझेदारी में व्यापार और निवेश को केंद्रीय स्तंभ माना जाता है। आज होने वाले भारत-ईयू शिखर सम्मेलन में दोनों पक्षों के नेता एक संयुक्त व्यापक रणनीतिक एजेंडा को अपनाने पर सहमति जता सकते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 27, 2026 · 2 min · National Desk