पीएम मोदी ने यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला लॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा के साथ मुलाकात की। दोनों पक्षों के बीच हैदराबाद हाउस में बैठक शुरू हो चुकी है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच बहुत बड़ा एग्रीमेंट हुआ है। दुनिया में लोग इसकी चर्चा मदर ऑफ ऑल डील के रूप में कर रहे हैं। ये समझौता भारत के 140 करोड़ लोगों और यूरोपीय देशों के करोड़ों लोगों के लिए बहुत बड़े अवसर लेकर आया है। ये दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच तालमेल का बड़ा उदाहरण बना है। ये समझौता वैश्विक जीडीपी के करीब 25 फीसदी को और ग्लोबल ट्रेड के एक तिहाई हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है। 09:36 AM, 27-Jan-2026 India-EU FTA News LIVE Updates: भारत-यूरोपीय संघ के बीच ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’, आज ऐतिहासिक समझौते का एलान संभव भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच लंबे समय से चल रही बातचीत आखिरकार सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। आज दोनों पक्षों के बीच जिस बड़े समझौते की घोषणा हो सकती है, उसे ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ कहा जा रहा है। भारत-ईयू मिलकर वैश्विक व्यापार का लगभग एक-पांचवां हिस्सा प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि दुनिया की करीब 25 प्रतिशत आबादी इन दोनों क्षेत्रों में रहती है। यह आंकड़े दोनों के बीच बढ़ते आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी के महत्व को दर्शाते हैं। यूरोपीय संघ और भारत लंबे समय से आर्थिक समृद्धि, नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। इस साझेदारी में व्यापार और निवेश को केंद्रीय स्तंभ माना जाता है। आज होने वाले भारत-ईयू शिखर सम्मेलन में दोनों पक्षों के नेता एक संयुक्त व्यापक रणनीतिक एजेंडा को अपनाने पर सहमति जता सकते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
India-EU FTA News LIVE Updates: भारत-यूरोपीय संघ के बीच ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’, आज ऐतिहासिक समझौते का एलान संभव
पीएम मोदी ने यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला लॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा के साथ मुलाकात की। दोनों पक्षों के बीच हैदराबाद हाउस में बैठक शुरू हो चुकी है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच बहुत बड़ा एग्रीमेंट हुआ है। दुनिया में लोग इसकी चर्चा मदर ऑफ ऑल डील के रूप में कर रहे हैं। ये समझौता भारत के 140 करोड़ लोगों और यूरोपीय देशों के करोड़ों लोगों के लिए बहुत बड़े अवसर लेकर आया है। ये दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच तालमेल का बड़ा उदाहर