1 of 13 Agra HR murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स Link Copied उत्तर प्रदेश के आगरा के पार्वती नगर (ट्रांस यमुना) की एक कंपनी की एचआर मिंकी हत्याकांड में पुलिस को अभी तक उसका सिर नहीं मिल सका है। आरोपी ने प्रेमिका मिंकी का सिर झरना नाले में फेंक दिया था। युवती का धड़ पुलिस ने बरामद कर लिया, लेकिन सिर अभी तक पुलिस को नहीं मिला है। पुलिस ने सिर की तलाश में गोताखोरों को नाले में उतारा। सिर नहीं मिलने से परिजनों में आक्रोश है। वहीं, पुलिस ने धड़ का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। घरवालों ने बिना सिर के ही अंतिम संस्कार कर दिया है। पोस्टमार्टम में आरोपी की क्रूरता दिखाई दी। आरोपी ने सिर धड़ से अलग करने के अलावा दोनों पैर पर काटे थे। मिंकी के शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी मिले हैं। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 13 मिंकी शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी दरअसल, उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना एत्माद्दौला स्थित जवाहर पुल पर 23 जनवरी की रात एक बजे युवती का सिर कटा शव बोरे में बंद मिला था। उसकी शिनाख्त पार्वती विहार, टेढ़ी बगिया की मिंकी शर्मा (25) के रूप में हुई। वह संजय प्लेस के मारुति प्लाजा की छठवीं मंजिल पर स्थित प्राइवेट कंपनी में एचआर मैनेजर थीं। 3 of 13 विनय राजपूत की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी किसी और से बात करने लगी थी मिंकी प्रेमी को गिरफ्तार कर पुलिस ने 24 घंटे में हत्याकांड का खुलासा किया। हत्या त्रिकोणीय प्रेम के शक में की गई थी। पुलिस ने बताया कि कंपनी के ही ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी कंप्यूटर ऑपरेटर विनय राजपूत ने मिंकी की हत्या कर शव को फेंका था। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, मगर छ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें