US Iran Tension: क्या ये युद्ध की शुरुआत? युद्धपोत की तरफ बढ़ रहे ईरानी ड्रोन को अमेरिकी सेना ने निशाना बनाया

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने जारी किया बयान अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने कहा है कि अमेरिकी नौसेना के एक फाइटर जेट ने अरब सागर में एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन के ओर आ रहे एक ईरानी ड्रोन को मार गिराया। मंगलवार को एक ईमेल बयान में, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि ड्रोन अस्पष्ट इरादे से एयरक्राफ्ट कैरियर की ओर आक्रामक तरीके से पास आ रहा था और अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में काम कर रही अमेरिकी सेनाओं द्वारा तनाव कम करने के उपायों के बावजूद वह जहाज की ओर उड़ता रहा।’ अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने बताया कि ईरान का शाहेद-139 ड्रोन, अमेरिकी युद्धपोत अब्राहम लिंकन की तरफ बढ़ रहा था। जिसके बाद अमेरिकी नौसेना के लड़ाकू विमान एफ-35 ने उस ड्रोन को निशाना बनाकर गिरा दिया। अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस अब्राहम लिंकन ईरान के दक्षिणी तट से करीब 800 किलोमीटर की दूरी पर तैनात है। बयान में कहा गया है कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। ईरान के साथ जारी तनाव के बाद अमेरिका ने हाल ही में अरब सागर में यूएसएस अब्राहम लिंकन की तैनाती की है। यह एक स्ट्राइक ग्रुप है, जिसमें एक युद्धपोत के अलावा एस्कॉर्ट शिप और विध्वंसक जहाज फ्रैंक ई पीटरसन जूनियर, यूएसएस स्प्रुआंस और यूएसएस माइकल मर्फी भी शामिल हैं। युद्धपोत इतना विशाल है कि इस पर एक बार में 90 लड़ाकू विमान और 3200 जवान तैनात हो सकते हैं। अमेरिकी सेना ने कहा कि इस घटना से कुछ घंटे पहले ही ईरानी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य में एक अमेरिकी झंडे वाले और एक अमेरिकी क्रू वाले मालवाहक जहाज को भी परेशान किया था। ईरान में हिंसक विरोध प्रदर्शन से बिगड़े हालात ईरान में बीते दिनो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 4, 2026 · 2 min · National Desk

Maharashtra: 'छोटे चार्टर्ड विमान में सफर न करें गडकरी', शरद पवार के करीबी अनिल देशमुख ने क्यों कही ये बात?

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक अनिल देशमुख ने कहा, ‘नागरिक उड्डयन मंत्री ने शुरुआत में कहा था कि विमान लैंडिंग के समय दृश्यता कम थी और एयरस्ट्रिप ठीक से दिखाई नहीं दे रही थी। लेकिन सामने आए वीडियो में विमान हवा में एक तरफ झुकता हुआ दिखाई देता है और फिर अचानक पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है।‘उन्होंने कहा, ‘संवेदनशील मामलों में अगर जांच हाईकोर्ट की निगरानी में होती है, तो यह साफ हो सकेगा कि यह दुर्घटना थी या साजिश। इससे महाराष्ट्र और देश की जनता के मन में मौजूद संदेह दूर होंगे।’ अनिल देशमुख ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी छोटे निजी चार्टर्ड विमानों में यात्रा से बचने की भी अपील की।अनिल देशमुख ने कहा, ‘इसी वजह से सभी के मन में यह संदेह है कि यह हादसा था या साजिश। एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल और कई विधायक जैसे अमोल मिटकरी ने भी सवाल उठाए हैं। जिस तरह से यह दुर्घटना हुई, उससे हर कोई विस्तृत जांच चाहता है।’ देशमुख ने कहा कि भले ही इस मामले की जांच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) करेगा, लेकिन शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत की मांग के अनुरूप इस पूरे मामले की जांच हाईकोर्ट जज की निगरानी में होनी चाहिए।इस दौरान एनसीपी के दो गुटों के संभावित विलय को लेकर चल रही चर्चाओं पर बोलते हुए देशमुख ने कहा कि एनसीपी (एसपी) नेतृत्व और अजित पवार के बीच कुल 14 बैठकें हुई थीं। उन्होंने बताया कि इन बैठकों में वे खुद शशिकांत शिंदे, हर्षवर्धन पाटिल, राजेश टोपे, जितेंद्र आव्हाड, रोहित पवार, सुप्रिया सुले और जयंत पाटिल के साथ शामिल हुए थे।एक बैठक जयंत पाटिल के घर रात 10 बजे शुरू हुई थी और सुबह 3 बजे तक चली। इसके अलावा सुप्रिया सुले, अजित पवार और सुनील तटकरे के बीच भी एक बैठक ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 3, 2026 · 2 min · National Desk

GG vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स को लगे दो झटके, लिजेले और शेफाली आउट; स्कोर 100 के पार

लक्ष्य का पीछा करते हुए शेफाली वर्मा और लिजेली ली ने दिल्ली कैपिटल्स को मजबूत शुरुआत दिलाई। इन दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक बल्लेबाजी की और पहले विकेट के लिए 89 रन जोड़े। इस साझेदारी को जॉर्जिया वारेहम ने लिजेली को आउट कर तोड़ा। लिजेली 24 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुईं। इसके तुरंत ही बाद जॉर्जिया ने शेफाली को बोल्ड कर पवेलियन भेजा। शेफाली ने 21 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 31 रन बनाए।गुजरात के लिए बेथ मूनी और सोफी डिवाइन पारी की शुरुआत करने उतरे, लेकिन गुजरात को सोफी डिवाइन के रूप में पहला झटका लगा। डिवाइन नौ गेंदों पर एक चौके की मदद से छह रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद नंदिनी शर्मा ने गुजरात को लगातार दो गेंदों पर दो झटके दिए। उन्होंनेने अनुष्का को आउट कर गुजरात को दूसरा झटका दिया। अनुष्का अच्छी बल्लेबाजी कर रही थीं, लेकिन चिनेली ने उनका शानदार कैच पकड़ा। अनुष्का 13 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद अगली ही गेंद पर एश्ले गार्डनर खाता खोले बिना पवेलियन लौट गईं। कनिका नौ गेंदों पर छह रन बनाकर चौथे बल्लेबाज के रूप में आउट हुईं।चार विकेट गिरने के बाद मूनी और जॉर्जिया वारेहम ने पांचवें विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की जिससे टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा। चिनेली ने जॉर्जिया को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। जॉर्जिया 25 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुईं। इसी ओवर में चेनेली ने भारती फुलमाली को खाता खोले बिना पवेलियन की राह दिखाई। मूनी ने हालांकि, अर्धशतक पूरा किया और टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। मूनी 51 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 62 रन बनाकर नाबाद रहीं। गुजरात के लि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 3, 2026 · 2 min · National Desk

मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा: एअर इंडिया और इंडिगो के विमान के पंख टकराए, सभी यात्री सुरक्षित

Mumbai Airport | While Air India AI2732 was taxiing from C1 towards M4 for departure, and the IndiGo arrival flight was taxing joining B1, the right wing tips of both the aircraft touched each other. Both aircraft were taxiing at the time of the incident. Both aircraft returned… pic.twitter.com/hZXxlrrx9l — ANI (@ANI) February 3, 2026 सूत्रों के अनुसार एअर इंडिया की फ्लाइट AI 2732 मुंबई से कोयंबटूर जाने के लिए टैक्सीवे पर खड़ी थी। उसी समय इंडिगो की फ्लाइट 6E 791 हैदराबाद से मुंबई पहुंचने के बाद टैक्सी कर रही थी। इसी दौरान आगे बढ़ते इंडिगो विमान का पंख खड़े एअर इंडिया विमान के पंख से टकरा गया। टक्कर जमीन पर हुई, उड़ान के दौरान नहीं।एअर इंडिया के प्रवक्ता के मुताबिक घटना 3 फरवरी को टेक-ऑफ से पहले इंतजार के दौरान हुई। दोनों विमानों के विंगटिप्स यानी पंख आपस में टकराए। इससे एअर इंडिया के विमान के पंख के किनारे वाले हिस्से को नुकसान पहुंचा। टक्कर हल्की थी, लेकिन सुरक्षा नियमों के तहत इसे गंभीरता से लिया गया है।घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट स्टाफ और सुरक्षा टीम सक्रिय हो गई। प्रभावित विमान को तुरंत ग्राउंडेड कर दिया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से उतार लिया गया। एअर इंडिया ने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था शुरू की। दोनों विमानों को तकनीकी जांच के लिए सेवा से बाहर रखा गया है।एयरलाइन की ओर से बताया गया कि घटना की सूचना एविएशन रेगुलेटर को दे दी गई है। तकनीकी टीम दोनों विमानों की विस्तृत जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार किसी यात्री या क्रू मेंबर के घायल होने की खबर नहीं है। आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट आने के बा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 3, 2026 · 2 min · National Desk

कौन हैं युमनाम खेमचंद: RSS के करीबी, अब बनेंगे मणिपुर के मुख्यमंत्री; 2022 में भी थी इनके सीएम बनने की चर्चा

कौन हैं युमनाम खेमचंद? युमनाम खेमचंद मणिपुर भाजपा के अनुभवी नेताओं में शामिल हैं। 62 वर्षीय युमनाम मौजूदा समय में मणिपुर की राजधानी इंफाल की सिंगजामेई सीट से विधायक हैं। खेमचंद 2012 से ही इस सीट से जीतते आ रहे हैं। हालांकि, उनकी शुरुआत तृणमूल कांग्रेस से हुई। 2012 में वे इसी पार्टी के टिकट पर पहली बार चुनाव जीते थे।बाद में युमनाम भाजपा में शामिल हो गए और 2017 और 2022 में लगातार इसी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े और जीत हासिल की। 2017 के चुनाव में भाजपा ने उन्हें मणिपुर विधानसभा का स्पीकर भी नियुक्त किया और वे राज्य में भाजपा की सरकार बचाने में अहम भूमिका निभाने वाले नेता बने।युमनाम बाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के करीबी बने। बताया जाता है कि 2022 के विधानसभा चुनाव, जिसमें भाजपा ने 32 सीटें जीती थीं, उसके नतीजों के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा में होड़ मच गई थी। दरअसल, एन बीरेन सिंह को तब भाजपा के दूसरे नेता थोंगम बिस्वजीत सिंह से चुनौती मिली थी। इस दौरान खबरें आई थीं कि भाजपा ने युमनाम खेमचंद सिंह को भी दिल्ली बुलाया है और मुख्यमंत्री के तौर पर उनके नाम की भी चर्चा चल रही है। हालांकि, बाद में एन. बीरेन सिंह ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया और सीएम पद अपने पास रखने में कामयाब हुए। बीरेन सिंह सरकार में खेमचंद को शिक्षा, आवास विकास, निकाय प्रशासन समेत कई मंत्रालय सौंपे गए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 3, 2026 · 2 min · National Desk

फादर ऑफ ऑल डील्स: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर हर्षवर्धन श्रृंगला बोले- विपक्ष की दलीलों की निकली हवा

हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हुए इस व्यापार समझौते के तहत अमेरिका भारतीय उत्पादों पर लगाए जाने वाले पारस्परिक शुल्क (रेसिप्रोकल टैरिफ) को घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह दर चीन, बांग्लादेश, वियतनाम जैसे भारत के प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में कम है, जो भारतीय निर्यातकों के लिए बड़ा लाभ है।भारत के पूर्व राजदूत ने बताया कि इस व्यापार समझौते की घोषणा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत के बाद की। श्रृंगला ने इसे एक ‘ऐतिहासिक समझौता’ बताते हुए कहा कि इसके व्यापक ढांचे पर सहमति बन चुकी है और अब इसके ब्योरे अधिकारियों द्वारा तय किए जाएंगे।कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने के लिए भारत के किसानों के हितों से समझौता कर लिया है। श्रृंगला ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सवाल उठाया कि क्या विपक्ष इस बात से नाखुश है कि भारतीय निर्यातकों को बढ़त मिलेगी या ‘मेक इन इंडिया’ को सफलता मिलेगी।उन्होंने कहा कि 18 प्रतिशत का टैरिफ आंकड़ा बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह अमेरिका में भारतीय निर्यात की पहुंच तय करेगा। श्रृंगला के अनुसार, यह दर भारत के सभी प्रमुख प्रतिस्पर्धी देशों से कम है और इससे अमेरिका को होने वाले निर्यात में तेजी आएगी।भाजपा सांसद ने कहा कि विपक्ष को इस बात पर खुशी होनी चाहिए कि इससे किसानों, श्रमिकों और उद्योगों को अधिक अवसर मिलेंगे। उन्होंने दोहराया कि अगर भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ कहा गया है, तो भारत-अमेरिका व्यापार समझौता निश्चित रूप से ‘फादर ऑफ ऑल डील्स’ है।वित्त मंत्रालय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 3, 2026 · 2 min · National Desk

ओम बिरला को राहुल गांधी ने लिखा पत्र: सरकार के इशारे पर आपने बोलने से रोका, यह लोकतंत्र पर काला धब्बा

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलने से उन्हें रोकना लोकतंत्र के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है और राष्ट्रीय सुरक्षा पर चर्चा को रोकने का प्रयास है। Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi writes a letter to Lok Sabha Speaker Om Birla. The letter reads, “Preventing me from speaking in the Lok Sabha today not only violates this convention, but also gives rise to a serious concern that there is a deliberate attempt to… pic.twitter.com/wAySZtKJUS — ANI (@ANI) February 3, 2026 राहुल गांधी ने अपने पत्र में लिखा ‘कल जब मैं राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान बोल रहा था, तो आपने मुझे उस पत्रिका की प्रमाणिकता सत्यापित करने को कहा, जिसका मैं हवाला देना चाहता था। मैंने आज अपने भाषण की शुरुआत में दस्तावेज को प्रमाणित कर दिया। परंपरा के अनुसार, एक सदस्य जो किसी दस्तावेज का हवाला देना चाहता है, उसे उसका प्रमाणिकरण करना होता है। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद स्पीकर सदस्य को दस्तावेज का हवाला देने की अनुमति देते हैं। इसके बाद इसका जवाब सरकार की जिम्मेदारी होती है और अध्यक्ष का कर्तव्य समाप्त हो जाता है।‘उन्होंने आगे कहा मुझे लोकसभा में बोलने से रोकना केवल इस परंपरा का उल्लंघन नहीं है, बल्कि यह गंभीर चिंता का विषय है कि विपक्ष के नेता के रूप में मुझे राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मामलों पर बोलने से रोकने का जानबूझकर प्रयास किया गया। राष्ट्रपति के अभिभाषण में राष्ट्रीय सुरक्षा एक मुख्य विषय था, जिस पर संसद में चर्चा होना आवश्यक ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 3, 2026 · 2 min · National Desk

मेलबर्न में महात्मा गांधी की मूर्ति चोरी: कांस्य प्रतिमा को काटकर ले गए चोर; भारत ने की कार्रवाई की मांग

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में महात्मा गांधी की 426 किलोग्राम वजनी कांस्य प्रतिमा चोरी हो गई है। यह प्रतिमा ऑस्ट्रेलियन इंडियन कम्युनिटी सेंटर के बाहर लगी थी और भारतीय समुदाय के लिए सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्रतीकात्मक महत्व रखती थी। इस घटना ने भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई समुदाय में गहरी चिंता और आक्रोश पैदा कर दिया है। भारत ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के समक्ष उठाया है और तुरंत कार्रवाई कर प्रतिमा की वापसी और जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान की मांग की है। MEA official spokesperson Randhir Jaiswal posts, “Our response to media queries regarding Mahatma Gandhi statue in Australia ⬇️.” pic.twitter.com/A68Wy8k4j7 — Press Trust of India (@PTI_News) February 3, 2026 BREAKING: Bronze statue of Mahatma Gandhi stolen in Melbourne’s Rowville suburb. Thieves used an angle grinder to cut it from its base at the Australian Indian Community Centre overnight on Jan 12, leaving only the feet behind. Gifted by ICCR & unveiled by ex-PM Scott… pic.twitter.com/gKX09j8Yzg — JIGNESH܁ᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠᅠ (@jignesh03011976) February 3, 2026 विदेश मंत्रालय के अधिकारी और आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने 3 फरवरी 2026 को मीडिया से बातचीत में कहा हम गांधी प्रतिमा के विनाश और चोरी की कड़ी निंदा करते हैं। यह प्रतिमा रोवविले, मेलबर्न के ऑस्ट्रेलियाई भारतीय कम्युनिटी सेंटर में स्थापित थी। हमने ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों से आग्रह किया है कि इस चोरी की तत्काल जांच हो, प्रतिमा को वापस लाया जाए और दोषियों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़े।इस प्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 3, 2026 · 2 min · National Desk

GG vs DC Live Score: नंदिनी ने लगातार दो गेंदों पर झटके दो विकेट, गार्डनर खाता खोले बिना आउट

गुजरात के लिए बेथ मूनी और सोफी डिवाइन पारी की शुरुआत करने उतरे, लेकिन गुजरात को सोफी डिवाइन के रूप में पहला झटका लगा। डिवाइन नौ गेंदों पर एक चौके की मदद से छह रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद नंदिनी शर्मा ने गुजरात को लगातार दो गेंदों पर दो झटके दिए। उन्होंनेने अनुष्का को आउट कर गुजरात को दूसरा झटका दिया। अनुष्का अच्छी बल्लेबाजी कर रही थीं, लेकिन चिनेली ने उनका शानदार कैच पकड़ा। अनुष्का 13 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद अगली ही गेंद पर एश्ले गार्डनर खाता खोले बिना पवेलियन लौट गईं।दिल्ली ने इस अहम मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली की कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स ने बताया कि उन्होंने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं किया। वहीं, गुजरात की एकादश में भी बदलाव नहीं हुआ।लिजेले ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लाउरा वोलवार्ट, जेमिमा रॉड्रिग्स (कप्तान), मारिजाने काप, चिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिनू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एश्ले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वारेहम, भारती फुलमाली, कनिका अहुजा, काश्वी गौतम, तनुजा कंवर, रेणुका सिंह ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 3, 2026 · 1 min · National Desk

India-US Trade Deal: वाणिज्य मंत्री बोले- समझौते से कृषि-डेयरी सेक्टर सुरक्षित, हमें मिली सबसे अच्छी डील

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से टैरिफ को लेकर लिए गए एलान के बाद आज वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इसका ब्योरा दिया। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में भारत की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने वाला है। हम इस बारे में संसद में बोलना चाहते थे, लेकिन हम सबने देखा वो भद्दा दृश्य, जिस तरह विपक्ष, राहुल गांधी जी के नेतृत्व में, उनके साथी- डीएमकी, समाजवादी पार्टी, उन्होंने कितना भद्दा व्यवहार संसद में किया। आसन तक पहुंचकर उनका अपमान किया है। यह ट्रेड डील देशवासियों के लिए शुभ संकेत लाती है गोयल ने बताया कि इस वजह से हम संसद की जगह यहां जानकारी दे रहे हैं। पीएम मोदी ने अपनी मित्रता के जरिए राष्ट्रपति ट्रंप के साथ ट्रेड डील तय की है। यह हमारे सभी पड़ोसी देश और जो देश हमारे साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं, उनमें सबसे अच्छी डील हमें मिली है। यह देशवासियों के लिए शुभ संकेत लाती है। हम जानते हैं महीनों से हमारी नेगोशिएटिंग टीम कई दिनों से अमेरिका के अधिकारियों और मंत्रियों के साथ बात कर रही थी। कई जटिल विषय थे, कई समस्याएं थीं। भारत के ऊपर 50 फीसदी रेसिप्रोकल टैरिफ लगा था। उद्योग जगत को , हमारे किसानों को सभी को तकलीफ हो रही थी। वस्त्र क्षेत्र के लिए रेट कम होने की जरूरत थी। कुछ दिन पहले तक विपक्ष के नेता भी हमसे यही पूछ रहे थे कि कब आयात शुल्क कम होंगे। भारत के संवदेशील क्षेत्रों को संरक्षित किया गया उन्होंने कहा कि हमने देखा की आरसीईपी, जिसमें कांग्रेस ने देश को झोंक दिया था, चीन के साथ फ्री ट्रेड डील करने जैसा, उससे भी प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को बचाया। इसके बाद भारत में चारों और से राहत की सूचना आई थी। पीएम मोदी ने हमेशा कृषि और डेयरी के हितों को संभाला …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 3, 2026 · 2 min · National Desk