हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हुए इस व्यापार समझौते के तहत अमेरिका भारतीय उत्पादों पर लगाए जाने वाले पारस्परिक शुल्क (रेसिप्रोकल टैरिफ) को घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह दर चीन, बांग्लादेश, वियतनाम जैसे भारत के प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में कम है, जो भारतीय निर्यातकों के लिए बड़ा लाभ है।भारत के पूर्व राजदूत ने बताया कि इस व्यापार समझौते की घोषणा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत के बाद की। श्रृंगला ने इसे एक ‘ऐतिहासिक समझौता’ बताते हुए कहा कि इसके व्यापक ढांचे पर सहमति बन चुकी है और अब इसके ब्योरे अधिकारियों द्वारा तय किए जाएंगे।कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने के लिए भारत के किसानों के हितों से समझौता कर लिया है। श्रृंगला ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सवाल उठाया कि क्या विपक्ष इस बात से नाखुश है कि भारतीय निर्यातकों को बढ़त मिलेगी या ‘मेक इन इंडिया’ को सफलता मिलेगी।उन्होंने कहा कि 18 प्रतिशत का टैरिफ आंकड़ा बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह अमेरिका में भारतीय निर्यात की पहुंच तय करेगा। श्रृंगला के अनुसार, यह दर भारत के सभी प्रमुख प्रतिस्पर्धी देशों से कम है और इससे अमेरिका को होने वाले निर्यात में तेजी आएगी।भाजपा सांसद ने कहा कि विपक्ष को इस बात पर खुशी होनी चाहिए कि इससे किसानों, श्रमिकों और उद्योगों को अधिक अवसर मिलेंगे। उन्होंने दोहराया कि अगर भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ कहा गया है, तो भारत-अमेरिका व्यापार समझौता निश्चित रूप से ‘फादर ऑफ ऑल डील्स’ है।वित्त मंत्रालय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
फादर ऑफ ऑल डील्स: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर हर्षवर्धन श्रृंगला बोले- विपक्ष की दलीलों की निकली हवा
हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हुए इस व्यापार समझौते के तहत अमेरिका भारतीय उत्पादों पर लगाए जाने वाले पारस्परिक शुल्क (रेसिप्रोकल टैरिफ) को घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह दर चीन, बांग्लादेश, वियतनाम जैसे भारत के प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में कम है, जो भारतीय निर्यातकों के लिए बड़ा लाभ है।भारत के पूर्व राजदूत ने बताया कि इस व्यापार समझौते की घोषणा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत के बाद की। श्रृंगला ने