पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक अनिल देशमुख ने कहा, ‘नागरिक उड्डयन मंत्री ने शुरुआत में कहा था कि विमान लैंडिंग के समय दृश्यता कम थी और एयरस्ट्रिप ठीक से दिखाई नहीं दे रही थी। लेकिन सामने आए वीडियो में विमान हवा में एक तरफ झुकता हुआ दिखाई देता है और फिर अचानक पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है।‘उन्होंने कहा, ‘संवेदनशील मामलों में अगर जांच हाईकोर्ट की निगरानी में होती है, तो यह साफ हो सकेगा कि यह दुर्घटना थी या साजिश। इससे महाराष्ट्र और देश की जनता के मन में मौजूद संदेह दूर होंगे।’ अनिल देशमुख ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी छोटे निजी चार्टर्ड विमानों में यात्रा से बचने की भी अपील की।अनिल देशमुख ने कहा, ‘इसी वजह से सभी के मन में यह संदेह है कि यह हादसा था या साजिश। एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल और कई विधायक जैसे अमोल मिटकरी ने भी सवाल उठाए हैं। जिस तरह से यह दुर्घटना हुई, उससे हर कोई विस्तृत जांच चाहता है।’ देशमुख ने कहा कि भले ही इस मामले की जांच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) करेगा, लेकिन शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत की मांग के अनुरूप इस पूरे मामले की जांच हाईकोर्ट जज की निगरानी में होनी चाहिए।इस दौरान एनसीपी के दो गुटों के संभावित विलय को लेकर चल रही चर्चाओं पर बोलते हुए देशमुख ने कहा कि एनसीपी (एसपी) नेतृत्व और अजित पवार के बीच कुल 14 बैठकें हुई थीं। उन्होंने बताया कि इन बैठकों में वे खुद शशिकांत शिंदे, हर्षवर्धन पाटिल, राजेश टोपे, जितेंद्र आव्हाड, रोहित पवार, सुप्रिया सुले और जयंत पाटिल के साथ शामिल हुए थे।एक बैठक जयंत पाटिल के घर रात 10 बजे शुरू हुई थी और सुबह 3 बजे तक चली। इसके अलावा सुप्रिया सुले, अजित पवार और सुनील तटकरे के बीच भी एक बैठक ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Maharashtra: 'छोटे चार्टर्ड विमान में सफर न करें गडकरी', शरद पवार के करीबी अनिल देशमुख ने क्यों कही ये बात?
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक अनिल देशमुख ने कहा, 'नागरिक उड्डयन मंत्री ने शुरुआत में कहा था कि विमान लैंडिंग के समय दृश्यता कम थी और एयरस्ट्रिप ठीक से दिखाई नहीं दे रही थी। लेकिन सामने आए वीडियो में विमान हवा में एक तरफ झुकता हुआ दिखाई देता है और फिर अचानक पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है।'उन्होंने कहा, 'संवेदनशील मामलों में अगर जांच हाईकोर्ट की निगरानी में होती है, तो यह साफ हो सकेगा कि यह दुर्घटना थी या साजिश। इससे महाराष्ट्र और देश की जनता के मन में मौजूद संदेह दूर होंगे।' अनिल देशमुख ने केंद्