Russian Oil: क्या भारत बंद करेगा रूसी तेल खरीद? ट्रंप के एलान पर रूस बोला- नई दिल्ली से नहीं मिला कोई इशारा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार समझौते का एलान कर दिया है। इसके साथ ही अमेरिका ने टैरिफ घटाकर 18 फीसदी कर दिया है। इस मामले पर अब रूस का बयान भी सामने आ गया है। क्रेमलिन ने मंगलवार को कहा कि उसे भारत से ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ व्यापार समझौते की घोषणा के बाद वह रूसी तेल खरीदना बंद कर देगा। डोनाल्ड ट्रंप ने व्यापार समझौते के एलान के साथ कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टैरिफ में ढील देने के समझौते के तहत रूसी तेल खरीदना बंद करने का वादा किया है। इस पर क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने एएफपी से बातचीत में कहा, ‘अभी तक हमें इस मामले पर नई दिल्ली से कोई बयान नहीं मिला है।‘न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि रूस भारत के साथ संबंधों पर ट्रंप की टिप्पणियों का सावधानीपूर्वक विश्लेषण कर रहा है। पेस्कोव ने पत्रकारों से कहा, ‘हम अमेरिका-भारत के द्विपक्षीय संबंधों का सम्मान करते हैं। लेकिन हम रूस और भारत के बीच एक उन्नत रणनीतिक साझेदारी के विकास को भी उतना ही महत्व देते हैं।‘उन्होंने कहा, ‘यह हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात है और हम दिल्ली के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को और विकसित करने का इरादा रखते हैं।’ गौरतलब है कि 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद भारत रियायती कीमत पर रूसी समुद्री मार्ग से आने वाले कच्चे तेल का सबसे बड़ा खरीदार बन गया था।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर रूस से तेल की खरीदने की वजह से 25 फीसदी टैरिफ लगाया था। यह उस पारस्परिक शुल्क से अलग था, जिसे ट्रंप ने भारत के लिए 25 फीसदी कर दिया था। ट्रंप ने सोमवार को रूसी तेल खरीद बंद कर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 3, 2026 · 2 min · National Desk

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: ममता बनर्जी ने दिखाया कांग्रेस को 'ठेंगा', कहा- किसी से भी गठबंधन नहीं करेगी TMC

2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने वाम दलों और इंडियन सेक्युलर फ्रंट के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था। हालांकि, पार्टी 294 सीटों वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। वर्तमान समय में पश्चिम बंगाल की राजनीति मुख्य रूप से तृणमूल कांग्रेस और भाजपा पर केंद्रित है। 2014 के लोकसभा चुनावों के बाद भाजपा ने राज्य में अपना संगठन विस्तार किया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी सफलता मिली। वहीं 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा मुख्य विपक्षी दल के तौर पर उभरा। ममता बनर्जी के इस फैसले को कांग्रेस के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल, भाजपा के खिलाफ विपक्षी पार्टियों ने मिलकर इंडिया ब्लॉक बनाया है। इनमें कांग्रेस के साथ ही टीएमसी भी शामिल है। इसके बावजूद ममता बनर्जी ने कांग्रेस को सीधे तौर पर सियासी ठेंगा दिखा दिया है।बीते जनवरी महीने में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी (पश्चिम बंगाल) के चेयरमैन बीके हरिप्रसाद ने कहा था कि स्क्रीनिंग कमेटी की पहली बैठक हुई। उन्होंने बताया था कि पार्टी हाईकमान जल्द ही पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी नेतृत्व के साथ बैठक करेगा ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति को फाइनल किया जा सके। माना जा रहा था कि कांग्रेस को टीएमसी के साथ गठबंधन की उम्मीद थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 3, 2026 · 2 min · National Desk

The Bonus Market Update: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद घरेलू बाजार में छाई हरियाली, सेंसेक्स 2000+ अंक उछला

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर हुई बातचीत के बाद कहा कि भारत और अमेरिका एक व्यापार समझौते पर सहमत हुए हैं, जिसके तहत वाशिंगटन भारतीय वस्तुओं पर पारस्परिक शुल्क को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा। सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई। अदानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, इटरनल और इंटरग्लोब एविएशन के शेयरों में 8-4 प्रतिशत की भारी तेजी दर्ज की गई। (यह खबर अपडेट की जा रही है) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर हुई बातचीत के बाद कहा कि भारत और अमेरिका एक व्यापार समझौते पर सहमत हुए हैं, जिसके तहत वाशिंगटन भारतीय वस्तुओं पर पारस्परिक शुल्क को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा।सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई। अदानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, इटरनल और इंटरग्लोब एविएशन के शेयरों में 8-4 प्रतिशत की भारी तेजी दर्ज की गई।(यह खबर अपडेट की जा रही है) भारत-अमेरिका ट्रेड डील पूरी होने के बाद घरेलू बाजार में हरियाली देखने को मिली। बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी में दो प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। शुरुआती तेजी को बरकरार रखते हुए 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2072.67 अंक या 2.54 प्रतिशत चढ़कर 83,739.13 अंक पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 639.15 अंक या 2.55 प्रतिशत चढ़कर 25,727.55 अंक पर बंद हुआ। दोपहर के सत्र में शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लगभग 3 प्रतिशत की बढ़त के साथ का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 3, 2026 · 2 min · National Desk

Helicopter Manufacturing: भारत में हेलीकॉप्टर उत्पादन से जुड़ा बड़ा समझौता, अदाणी और इटली की कंपनी के बीच करार

अदाणी ग्रुप और इटली की प्रमुख एयरोस्पेस व रक्षा कंपनी लियोनार्डो ने मंगलवार को भारत में एक इंटीग्रेटेड हेलीकॉप्टर मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम स्थापित करने के लिए रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की। यह कदम मेक इन इंडिया पहल को मजबूती देने के साथ-साथ हेलीकॉप्टर निर्माण में भारत की आत्मनिर्भरता बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम का फोकस क्या है? इस साझेदारी के तहत अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस और लियोनार्डो के बीच राजधानी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। प्रस्तावित मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम का फोकस भारतीय सशस्त्र बलों की जरूरतों को पूरा करने पर होगा, खासतौर पर लियोनार्डो के उन्नत AW169M और AW109 ट्रेकरएम सैन्य हेलीकॉप्टरों के लिए। भारत में हेलीकॉप्टरों की उपलब्धता की क्या स्थिति है? कंपनियों की ओर से जारी बयान के अनुसार, यह सहयोग चरणबद्ध स्वदेशीकरण चरणबद्ध स्वदेशीकरण, मजबूत रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (एमआरओ) क्षमताओं के विकास के साथ-साथ व्यापक पायलट ट्रेनिंग को भी शामिल करेगा। इससे रक्षा क्षेत्र के साथ-साथ सिविल एविएशन में भी घरेलू क्षमताओं को बढ़ावा मिलेगा। भारत में हेलीकॉप्टरों की उपलब्धता अभी काफी कम है। देश में प्रति आबादी हेलीकॉप्टर घनत्व 250 से भी कम है, जबकि अगले 10 वर्षों में भारत को हर साल लगभग 100 नए हेलीकॉप्टरों की आवश्यकता होने का अनुमान है। यह साझेदारी सिविल और डिफेंस दोनों जरूरतों को पूरा करेगा- जीत अदाणी अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के निदेशक जीत अदाणी ने कहा कि यह साझेदारी ऐसे एविएशन इकोसिस्टम की नींव रख रही है, जो सिविल और डिफेंस दोनों जरूरतों को पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि लियोनार्डो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 3, 2026 · 2 min · National Desk

India-US Trade Deal: संसद में ब्योरा देगी सरकार, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल टैरिफ-ट्रेड डील पर दे सकते हैं बयान

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिकी ने भारत पर लगे टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत किया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर हुई बातचीत के बाद कहा कि भारत और अमेरिका एक व्यापार समझौते पर सहमत हुए हैं। इसके तहत वाशिंगटन भारतीय वस्तुओं पर पारस्परिक शुल्क को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि उन्हें इस बात की खुशी है कि मेड इन इंडिया उत्पादों पर अब 18 प्रतिशत का कम शुल्क लगेगा। उन्होंने कहा कि इस शानदार घोषणा के लिए भारत की 140 करोड़ जनता की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप को बहुत-बहुत धन्यवाद। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर हुई बातचीत के बाद कहा कि भारत और अमेरिका एक व्यापार समझौते पर सहमत हुए हैं। इसके तहत वाशिंगटन भारतीय वस्तुओं पर पारस्परिक शुल्क को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा।इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि उन्हें इस बात की खुशी है कि मेड इन इंडिया उत्पादों पर अब 18 प्रतिशत का कम शुल्क लगेगा। उन्होंने कहा कि इस शानदार घोषणा के लिए भारत की 140 करोड़ जनता की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप को बहुत-बहुत धन्यवाद। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से टैरिफ को लेकर लिए गए एलान पर संसद में जानकारी दे सकते हैं। मुंबई से दिल्ली लौट रहे गोयल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, वह मंगलवार को संसद में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बयान दे सकते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 3, 2026 · 2 min · National Desk

इंसानियत शर्मसार: सड़क पर गिरे शख्स के तड़प-तड़पकर निकले प्राण, मदद के बजाय युवक मोबाइल चुराकर भागे; Video

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। एक व्यक्ति अचानक सड़क पर गिर गया, लेकिन मदद करने के बजाय, दो युवक स्कूटी पर सवार होकर आए और पहले उसका मोबाइल चुरा लिया। कुछ देर बाद वे वापस लौटे, जेबें टटोलीं, और जब उन्हें कुछ नहीं मिला और सीसीटीवी कैमरे का ध्यान आया, तो वे फरार हो गए। समय पर इलाज न मिलने के कारण उस व्यक्ति की मौत हो गई। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 3, 2026 · 1 min · National Desk

Air India Fuel Switch Glitch: फ्यूल स्विच में गड़बड़ी पर एअर इंडिया सतर्क, बोइंग 787 विमानों की जांच शुरू

विमान लंदन से बंगलूरू के लिए उड़ान एआई-132 का संचालन कर रहा था और सोमवार सुबह बंगलूरू उतारा था। विमान में करीब 200 लोग सवार थे। सूत्रों के अनुसार ईंधन नियंत्रण स्विच रन स्थिति में नहीं था और कट ऑफ स्थिति की ओर बढ़ गया था। दरअसल, रन और कट ऑफ का इस्तेमाल क्रमश: इंजन को चालू या बंद करने की स्थिति में किया जाता है।न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि करीब आधे विमान बेड़े की जांच पूरी हो गई है और कोई गड़बड़ी नहीं मिली है, लेकिन एअर इंडिया के बाकी विमानों की जांच अभी भी जारी है। एयरलाइन कंपनी के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने लंदन-बंगलूरू फ्लाइट में सामने आई खराबी के बाद इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर जांच के लिए बोइंग को भेजा है।मालूम हो कि एअर इंडिया के पास 33 बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान हैं। सूत्रों के मुताबिक एअर इंडिया के फ्लाइट ऑपरेशंस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मनीष उप्पल ने बोइंग 787 के पायलटों को बताया कि एयरलाइन ने विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्विच की पूरे बेड़े में दोबारा जांच शुरू कर दी है। उप्पल ने कहा कि एयरलाइन की इंजीनियरिंग टीम ने प्राथमिकता के आधार पर जांच के लिए इस मामले को बोइंग को भेज दिया है।उन्होंने मंगलवार को एक ईमेल में कहा, ‘इस बीच जब तक हम बोइंग के जवाब का इंतजार कर रहे हैं, हमारे इंजीनियरों ने एहतियात के तौर पर सामान्य संचालन को पुष्ट करने के लिए फ्यूल कंट्रोल स्विच लैच की पूरे फ्लीट (बेड़े) में दोबारा जांच शुरू कर दी है।’ उप्पल ने यह भी कहा कि जिन विमानों की यह दोबारा जांच पूरी हो गई है, उनमें कोई विपरीत बात सामने नहीं आई है।इसके अलावा एअर इंडिया ने क्रू से ऑपरेशन के दौरान देखी गई किसी भी खराबी की तुरंत रिपोर्ट करने और यह सु …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 3, 2026 · 2 min · National Desk

Jaishankar US Visit: तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर EAM जयशंकर; रुबियो से मुलाकात और अहम बैठकों में करेंगे शिरकत

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर मंगलवार को वॉशिंगटन में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात ऐसे समय हो रही है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका के बीच एक नए व्यापार समझौते की घोषणा की है। जयशंकर 2 से 4 फरवरी तक अमेरिका के दौरे पर हैं। इस दौरान वह बुधवार को होने वाली पहली क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्टीरियल बैठक में हिस्सा लेंगे, जिसकी मेजबानी मार्को रुबियो कर रहे हैं। इस बैठक का मकसद अहम खनिजों (जैसे लिथियम, कोबाल्ट आदि) की सप्लाई चेन को मजबूत और सुरक्षित बनाना है, जो नई तकनीक, आर्थिक मजबूती और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 3, 2026 · 1 min · National Desk

T20 WC: क्या पाकिस्तान से 2,288 करोड़ रुपये वसूलेगा आईसीसी? भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलना पीसीबी को पड़ेगा भारी

T20 WC: क्या पाकिस्तान से 2,288 करोड़ रुपये वसूलेगा आईसीसी? भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलना पीसीबी को पड़ेगा भारी विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ऐसे में आगामी टी20 विश्व कप में अगर यह मुकाबला नहीं होता है, तो इसका असर सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आईसीसी, प्रसारकों और क्रिकेट बोर्डों की जेब पर सीधा पड़ेगा। हालांकि, आईसीसी पहले ही कह चुका है कि पीसीबी अगर नहीं खेलता है तो उसे इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। आईसीसी इस मैच के नहीं होने से होने वाले नुकसान की भरपाई पीसीबी से कर सकता है। ऐसे में पीसीबी पर बड़ा आर्थिक खतरा मंडरा रहा है। आईसीसी टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला सिर्फ एक क्रिकेट मैच नहीं होता, बल्कि यह वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा आकर्षण माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुमान के मुताबिक, किसी भी आईसीसी इवेंट में भारत-पाकिस्तान मैच से करीब 25 करोड़ डॉलर (2288 करोड़ रुपये से अधिक) का राजस्व पैदा होता है। तनावपूर्ण रिश्ते, लेकिन ग्रुप में साथ क्यों? भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट लंबे समय से बंद है। दोनों टीमें केवल आईसीसी या एशिया कप जैसे बहु-टीम टूर्नामेंटों में ही आमने-सामने होती हैं। बावजूद इसके, इस मुकाबले का रोमांच इतना जबरदस्त होता है कि आईसीसी लगभग हर वैश्विक टूर्नामेंट में दोनों देशों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 3, 2026 · 2 min · National Desk

India-US Trade Deal: पीएम मोदी ने पत्रकारों को कहा- धन्यवाद; भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पहली प्रतिक्रिया

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पहली बार मीडिया के सामने प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, जब पीएम मोदी एनडीए संसदीय दल की बैठक में शामिल होने के लिए पार्लियामेंट एनेक्सी बिल्डिंग पहुंचे तो इस दौरान वहां मौजूद तमाम पत्रकारों ने उन्हें भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के लिए शुभकामनाएं दी, जिस पर पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए सभी को धन्यवाद कहा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 3, 2026 · 1 min · National Desk