भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से टैरिफ को लेकर लिए गए एलान के बाद आज वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इसका ब्योरा दिया। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में भारत की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने वाला है। हम इस बारे में संसद में बोलना चाहते थे, लेकिन हम सबने देखा वो भद्दा दृश्य, जिस तरह विपक्ष, राहुल गांधी जी के नेतृत्व में, उनके साथी- डीएमकी, समाजवादी पार्टी, उन्होंने कितना भद्दा व्यवहार संसद में किया। आसन तक पहुंचकर उनका अपमान किया है। यह ट्रेड डील देशवासियों के लिए शुभ संकेत लाती है गोयल ने बताया कि इस वजह से हम संसद की जगह यहां जानकारी दे रहे हैं। पीएम मोदी ने अपनी मित्रता के जरिए राष्ट्रपति ट्रंप के साथ ट्रेड डील तय की है। यह हमारे सभी पड़ोसी देश और जो देश हमारे साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं, उनमें सबसे अच्छी डील हमें मिली है। यह देशवासियों के लिए शुभ संकेत लाती है। हम जानते हैं महीनों से हमारी नेगोशिएटिंग टीम कई दिनों से अमेरिका के अधिकारियों और मंत्रियों के साथ बात कर रही थी। कई जटिल विषय थे, कई समस्याएं थीं। भारत के ऊपर 50 फीसदी रेसिप्रोकल टैरिफ लगा था। उद्योग जगत को , हमारे किसानों को सभी को तकलीफ हो रही थी। वस्त्र क्षेत्र के लिए रेट कम होने की जरूरत थी। कुछ दिन पहले तक विपक्ष के नेता भी हमसे यही पूछ रहे थे कि कब आयात शुल्क कम होंगे। भारत के संवदेशील क्षेत्रों को संरक्षित किया गया उन्होंने कहा कि हमने देखा की आरसीईपी, जिसमें कांग्रेस ने देश को झोंक दिया था, चीन के साथ फ्री ट्रेड डील करने जैसा, उससे भी प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को बचाया। इसके बाद भारत में चारों और से राहत की सूचना आई थी। पीएम मोदी ने हमेशा कृषि और डेयरी के हितों को संभाला …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
India-US Trade Deal: वाणिज्य मंत्री बोले- समझौते से कृषि-डेयरी सेक्टर सुरक्षित, हमें मिली सबसे अच्छी डील
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से टैरिफ को लेकर लिए गए एलान के बाद आज वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इसका ब्योरा दिया। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में भारत की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने वाला है। हम इस बारे में संसद में बोलना चाहते थे, लेकिन हम सबने देखा वो भद्दा दृश्य, जिस तरह विपक्ष, राहुल गांधी जी के नेतृत्व में, उनके साथी- डीएमकी, समाजवादी पार्टी, उन्होंने कितना भद्दा व्यवहार संसद में किया। आसन तक पहुंचकर उनका अपमान किया है। यह ट्रेड डील देशवासियों के लिए शुभ संकेत लाती है