Mumbai Airport | While Air India AI2732 was taxiing from C1 towards M4 for departure, and the IndiGo arrival flight was taxing joining B1, the right wing tips of both the aircraft touched each other. Both aircraft were taxiing at the time of the incident. Both aircraft returned… pic.twitter.com/hZXxlrrx9l — ANI (@ANI) February 3, 2026 सूत्रों के अनुसार एअर इंडिया की फ्लाइट AI 2732 मुंबई से कोयंबटूर जाने के लिए टैक्सीवे पर खड़ी थी। उसी समय इंडिगो की फ्लाइट 6E 791 हैदराबाद से मुंबई पहुंचने के बाद टैक्सी कर रही थी। इसी दौरान आगे बढ़ते इंडिगो विमान का पंख खड़े एअर इंडिया विमान के पंख से टकरा गया। टक्कर जमीन पर हुई, उड़ान के दौरान नहीं।एअर इंडिया के प्रवक्ता के मुताबिक घटना 3 फरवरी को टेक-ऑफ से पहले इंतजार के दौरान हुई। दोनों विमानों के विंगटिप्स यानी पंख आपस में टकराए। इससे एअर इंडिया के विमान के पंख के किनारे वाले हिस्से को नुकसान पहुंचा। टक्कर हल्की थी, लेकिन सुरक्षा नियमों के तहत इसे गंभीरता से लिया गया है।घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट स्टाफ और सुरक्षा टीम सक्रिय हो गई। प्रभावित विमान को तुरंत ग्राउंडेड कर दिया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से उतार लिया गया। एअर इंडिया ने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था शुरू की। दोनों विमानों को तकनीकी जांच के लिए सेवा से बाहर रखा गया है।एयरलाइन की ओर से बताया गया कि घटना की सूचना एविएशन रेगुलेटर को दे दी गई है। तकनीकी टीम दोनों विमानों की विस्तृत जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार किसी यात्री या क्रू मेंबर के घायल होने की खबर नहीं है। आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट आने के बा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें