लक्ष्य का पीछा करते हुए शेफाली वर्मा और लिजेली ली ने दिल्ली कैपिटल्स को मजबूत शुरुआत दिलाई। इन दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक बल्लेबाजी की और पहले विकेट के लिए 89 रन जोड़े। इस साझेदारी को जॉर्जिया वारेहम ने लिजेली को आउट कर तोड़ा। लिजेली 24 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुईं। इसके तुरंत ही बाद जॉर्जिया ने शेफाली को बोल्ड कर पवेलियन भेजा। शेफाली ने 21 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 31 रन बनाए।गुजरात के लिए बेथ मूनी और सोफी डिवाइन पारी की शुरुआत करने उतरे, लेकिन गुजरात को सोफी डिवाइन के रूप में पहला झटका लगा। डिवाइन नौ गेंदों पर एक चौके की मदद से छह रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद नंदिनी शर्मा ने गुजरात को लगातार दो गेंदों पर दो झटके दिए। उन्होंनेने अनुष्का को आउट कर गुजरात को दूसरा झटका दिया। अनुष्का अच्छी बल्लेबाजी कर रही थीं, लेकिन चिनेली ने उनका शानदार कैच पकड़ा। अनुष्का 13 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद अगली ही गेंद पर एश्ले गार्डनर खाता खोले बिना पवेलियन लौट गईं। कनिका नौ गेंदों पर छह रन बनाकर चौथे बल्लेबाज के रूप में आउट हुईं।चार विकेट गिरने के बाद मूनी और जॉर्जिया वारेहम ने पांचवें विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की जिससे टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा। चिनेली ने जॉर्जिया को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। जॉर्जिया 25 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुईं। इसी ओवर में चेनेली ने भारती फुलमाली को खाता खोले बिना पवेलियन की राह दिखाई। मूनी ने हालांकि, अर्धशतक पूरा किया और टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। मूनी 51 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 62 रन बनाकर नाबाद रहीं। गुजरात के लि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
GG vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स को लगे दो झटके, लिजेले और शेफाली आउट; स्कोर 100 के पार
लक्ष्य का पीछा करते हुए शेफाली वर्मा और लिजेली ली ने दिल्ली कैपिटल्स को मजबूत शुरुआत दिलाई। इन दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक बल्लेबाजी की और पहले विकेट के लिए 89 रन जोड़े। इस साझेदारी को जॉर्जिया वारेहम ने लिजेली को आउट कर तोड़ा। लिजेली 24 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुईं। इसके तुरंत ही बाद जॉर्जिया ने शेफाली को बोल्ड कर पवेलियन भेजा। शेफाली ने 21 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 31 रन बनाए।गुजरात के लिए बेथ मूनी और सोफी डिवाइन पारी की शुरुआत करने उतरे, लेकिन गुजरात को सो