'असहमति का सामना न करना विनाशकारी': मणिशंकर ने कांग्रेस नेतृत्व पर साधा निशाना, इंदिरा का नाम लेकर दी चुनौती

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने मंगलवार को पार्टी नेतृत्व पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यदि इस पार्टी के लिए कर्ताधर्ता असहमति के स्वर का सामना नहीं कर सकते तो यह मुख्य विपक्षी दल के लिए ‘विनाशकारी है’ तथा पार्टी को शासन करने का कोई अधिकार नहीं है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस आलाकमान को यह चुनौती भी दी कि वह राहुल गांधी के मुंह से राजीव गांधी का 1989 में दिया वह बयान फिर से दिलवाएं कि ‘सिर्फ धर्मिनिरपेक्ष भारत ही कायम रह सकता है।’ पूर्व मंत्री मणिशंकर अय्यर ने यूट्यूब पर अपनी सीरीज मणि टॉक में जारी एक वीडियो में कहा, कांग्रेस असहमति के कारण जीवित है, अनेक मतों के कारण कांग्रेस का विकास होता है। यह सब वैदिक उपदेश से जुड़ा है कि ईश्वर एक है, कांग्रेस एक है। लेकिन ईश्वर तक पहुंचने के अनेक मार्ग हैं, और उसी प्रकार कांग्रेस तक पहुंचने के भी अनेक मार्ग हैं। दुर्भाग्य से, ऐसा लगता है कि वर्तमान पार्टी इस सबक को भूल गया है।पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, जो लोग ईमानदारी से असहमति व्यक्त करते हैं, वे राजनीतिक दायरे में ही रहते हैं। जो लोग बेईमानी से असहमति जताते हैं, इतिहास स्वयं, शायद ईश्वर खुद, उन्हें दंडित करता है। इसलिए, यदि वर्तमान व्यवस्था किसी असंतुष्ट को बर्दाश्त नहीं कर सकती, तो मुझे डर है कि यह कांग्रेस का अंत है।अय्यर ने याद दिलाया कि 5 मई, 1989 को राजीव गांधी ने संसद में कहा था कि सिर्फ धर्मनिरपेक्ष भारत ही टिक सकता है। और अगर भारत धर्मनिरपेक्ष नहीं है तो शायद यह अस्तित्व के लायक भी नहीं है। अय्यर ने कहा, मैं कांग्रेस के हाई कमान से, जिन्होंने मुझे कार्यकारी समिति से बाहर रखा है, पूछता हूं: क्या आपमें राजीव गांधी के पुत्र के मुंह से निकले …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 17, 2026 · 2 min · National Desk

India AI Impact Summit 2026: एआई सुपरपावर बनने से लेकर नौकरियों की सुरक्षा तक, क्या है पीएम का मत? समझिए सबकुछ

ग्लोबल साउथ में अपनी तरह का पहला और सबसे बड़ा आयोजन इंडिया एआई समिट 2026 नई दिल्ली में जारी है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया से विशेष बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भारत की एआई रणनीति, भविष्य की योजनाओं और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने साफ किया है कि भारत के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केवल एक तकनीक नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव का जरिया है। आइए जानते हैं पीएम ने बातचीत के दौरान क्या कुछ कहा है? जवाब: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सवाल के जवाब में कहा कि आज एआई एक सभ्यतागत मोड़ पर खड़ा है। यह मानवीय क्षमताओं को अभूतपूर्व तरीकों से बढ़ा सकता है, लेकिन अगर इसे बिना मार्गदर्शन के छोड़ दिया गया तो यह मौजूदा सामाजिक नींव की परीक्षा भी ले सकता है। इसीलिए उन्होंने जानबूझकर इस समिट को ‘प्रभाव’ के इर्द-गिर्द तैयार किया है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इसके परिणाम सार्थक और न्यायसंगत हों, न कि केवल नवाचार तक सीमित रहें। ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ की भावना भारत के सभ्यतागत दर्शन को दर्शाती है, जिसका अर्थ है कि तकनीक का अंतिम लक्ष्य सभी का कल्याण और सभी की खुशी होना चाहिए। तकनीक मानवता की सेवा के लिए है, उसे प्रतिस्थापित करने के लिए नहीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि एआई सिस्टम दुनिया भर के समाजों से ज्ञान और डेटा लेते हैं, इसलिए इसके लाभ सभी तक पहुंचने चाहिए, न कि केवल शुरुआती अपनाने वालों तक सीमित रहने चाहिए। भारत ग्लोबल साउथ की कम प्रतिनिधित्व वाली आवाजों और विकास प्राथमिकताओं को मंच दे रहा है।प्रधानमंत्री ने बताया कि एआई विकसित भारत 2047 की यात्रा में एक परिवर्तनकारी अवसर का प्रतिनिधित्व करता है। एआई का रणनीतिक उपयोग विकास की गहरी चुनौतियों क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 17, 2026 · 2 min · National Desk

असम की सियासत में यू-टर्न का दौर जारी: हिमंत सरमा का दावा- 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा

असम कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा 22 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। यह जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को उनसे मुलाकात के बाद दी।मुख्यमंत्री सरमा गुवाहाटी के घोरामारा इलाके में स्थित बोरा के घर पहुंचे। इस दौरान बोरा की पत्नी और बेटे ने उनका ‘आरती’ से स्वागत किया। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब बोरा ने एक दिन पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। मुलाकात के बाद सरमा ने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया भूपेन बोरा से बातचीत कर पार्टी में शामिल होने की औपचारिकताएं पूरी करेंगे। सीएम सरमा ने दावा किया कि भूपेन बोरा के भाजपा में आने से यह संदेश जाएगा कि कांग्रेस अब हिंदुओं के लिए सही मंच नहीं रही है। उन्होंने कहा कि बोरा ने कांग्रेस में 32 साल तक संघर्ष किया, लेकिन उन्हें वह मौका नहीं मिला जिसकी उन्हें उम्मीद थी। भाजपा में उन्हें अपनी बात रखने और काम करने का बेहतर मंच मिलेगा। कांग्रेस पर कसा तंज सरमा ने यह भी कहा कि कांग्रेस को उन कारणों पर विचार करना चाहिए था, जिनकी वजह से बोरा ने पार्टी छोड़ी। हालांकि, बोरा के इस्तीफे को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने अभी स्वीकार नहीं किया है। पार्टी उन्हें मनाने की कोशिश कर रही है। इस बीच बोरा ने अपने फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए समय मांगा है। इस घटनाक्रम के बाद असम की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इतना ही नहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता भूपेन बोरा 22 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। सीएम सरमा ने बताया कि इस संबंध में औपचारिक तैयारियां की जा रही हैं और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 17, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi-Macron Meet: मैक्रों से मुलाकात कर PM मोदी बोले- एवरेस्ट तक उड़ने वाला हेलिकॉप्टर बनाएगा भारत

09:02 PM, 17-Feb-2026 मुंबई में पीएम मोदी और मैक्रों ने ‘इंडिया–फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026’ का शुभारंभ किया मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गेटवे ऑफ इंडिया पर ‘इंडिया–फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026’ की आधिकारिक शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य भारत और फ्रांस के बीच नवाचार, तकनीक, स्टार्टअप, शिक्षा और शोध के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करना है। दोनों नेताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम दोनों देशों के युवाओं, वैज्ञानिकों और उद्योग जगत को साथ लाकर नए विचारों और तकनीकों को बढ़ावा देगा। यह कदम भारत और फ्रांस के बीच मजबूत हो रहे रणनीतिक और तकनीकी संबंधों का एक और महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है। 08:30 PM, 17-Feb-2026 राजनाथ सिंह ने 10 साल के लिए बढ़ाया रक्षा सहयोग समझौता कर्नाटक के बंगलूरू में आयोजित 6वें भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा संवाद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत, फ्रांस की रणनीतिक स्वायत्तता और मजबूत यूरोपीय रक्षा नीति के प्रति उसकी प्रतिबद्धता की सराहना करता है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुआ भारत-यूरोपीय संघ सुरक्षा और रक्षा साझेदारी समझौता दोनों पक्षों के सहयोग को और मजबूत करेगा। भारत इस ढांचे का उपयोग द्विपक्षीय और व्यापक यूरोपीय स्तर पर क्षेत्रीय स्थिरता और संयुक्त क्षमताओं को बढ़ाने के लिए करना चाहता है। राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया में सुरक्षा चुनौतियां लगातार जटिल होती जा रही हैं। ऐसे समय में भारत और फ्रांस के बीच मजबूत और व्यावहारिक साझेदारी और भी जरूरी हो जाती है। बैठक के दौरान दोनों देशों ने रक्षा सहयोग समझौते को अगले 10 वर्षों के लिए नवीनीकृत किया। इसे भारत और फ्रांस की गहरी दोस्ती और मजबूत रणनीतिक साझेदारी का प्रत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 17, 2026 · 2 min · National Desk

UP Board Exam 2026: अंगूठी और माला पहनकर विद्यार्थी नहीं दे सकेंगे परीक्षा, विद्यार्थियों के लिए जरूरी निर्देश

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। इस बार अंगूठी या फिर माला पहनकर भी परीक्षा नहीं देनी है। बालिका विद्यालयों में महिला कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था होगी। किसी भी दशा में सचल दल या निरीक्षण दल के पुरुष सदस्य बालिका परीक्षार्थियों की तलाशी नहीं लेंगे। क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के अपर सचिव विनोद राय ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। नियम और मानक भी तय कर दिए गए हैं। इसका अनुपालन सख्ती से कराया जाएगा। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 17, 2026 · 1 min · National Desk

Gold Silver Price: चांदी ₹5000 टूटी, सोना भी पस्त; वैश्विक संकेतों और चीन में छुट्टियों से सर्राफा बाजार बेदम

कमजोर वैश्विक संकेतों और सुस्त मांग के चलते राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ गई। सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिसमें चांदी 2 प्रतिशत तक लुढ़क गई। विश्लेषकों के अनुसार, एशियाई बाजारों में छुट्टियों के कारण कम तरलता और भू-राजनीतिक घटनाओं से पहले निवेशकों की सतर्कता ने बाजार को प्रभावित किया है। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को चांदी की कीमत 5,000 रुपये यानी 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इससे पहले सोमवार को यह 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी। सोने की कीमतों में भी भारी दबाव देखा गया। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,200 रुपये (1.4 प्रतिशत) गिरकर 1,57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो पिछले सत्र में 1,59,200 रुपये पर बंद हुआ था।बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इस गिरावट का एक मुख्य कारण चीन में ‘लूनर न्यू ईयर’ की छुट्टियां हैं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एनालिस्ट सौमिल गांधी ने बताया कि चीन, जो सोने का एक प्रमुख उपभोक्ता है, वहां छुट्टियों की वजह से भागीदारी नदारद रही। इससे खरीदारी की दिलचस्पी कम हुई और कीमतों पर बिकवाली का दबाव बढ़ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 5,000 डॉलर के स्तर को बनाए रखने में विफल रहा और 1.04 प्रतिशत गिरकर 4,938.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 2.15 प्रतिशत गिरकर 74.96 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।मिराए एसेट शेयरखान के कमोडिटी प्रमुख प्रवीण सिंह के अनुसार, जिनेवा में मंगलवार से शुरू हो रही अमेरिका-ईरान बातचीत से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया है, जिससे सोने में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 17, 2026 · 2 min · National Desk

T20 World Cup: भारत का सुपर आठ में इन तीनों टीमों से होगा मुकाबला, जानें गत चैंपियन टीम का पूरा कार्यक्रम

T20 World Cup: भारत का सुपर आठ में इन तीनों टीमों से होगा मुकाबला, जानें गत चैंपियन टीम का पूरा कार्यक्रम और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप चरण अब खत्म होने को है और 20 में से 10 टीमों का सफर समाप्त हो गया है। वहीं, सात टीमों ने सुपर आठ चरण के लिए क्वालिफाई कर लिया है और अब एक स्थान के लिए तीन टीमों के बीच होड़ है। सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम लगातार तीन मैच जीतकर पहले ही सुपर आठ में पहुंच चुकी है और अब ये तय हो गया है कि टीम का सामना अगले दौर में किन तीन टीमों से होगा। ऑस्ट्रेलिया बाहर, जिम्बाब्वे सुपर आठ में जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच टी20 विश्व कप में ग्रुप बी का मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया है। इसके साथ ही दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले हैं। इसका फायदा जिम्बाब्वे को हुआ है और वह सुपर आठ चरण में पहुंच गई है। वहीं, 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का सफर ग्रुप चरण में ही थम गया है और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। ग्रुप बी से श्रीलंका की टीम सुपर आठ चरण में पहुंच चुकी थी और जिम्बाब्वे इस ग्रुप से अगले दौर में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है। जिम्बाब्वे ने लगातार दो मैच जीते और अब मैच रद्द होने से उसे एक अंक मिला जिससे उसके तीन मैचों में पांच अंक हो गए। एक स्थान के लिए तीन टीमों में जंग ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने से अब सुपर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 17, 2026 · 2 min · National Desk

Epstein Files Row: 62 ईमेल व 14 मुलाकातों के राज पर घिरे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

कॉरपोरेट गवर्नेंस और नीतिगत पारदर्शिता के मुद्दे पर एक बार फिर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और अमेरिकी फाइनेंसर तथा यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन के बीच कथित संबंधों को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को गंभीर आरोप लगाए। विपक्षी दल ने दावा किया है कि 2014 से 2017 के बीच दोनों के बीच 62 ईमेल का आदान-प्रदान हुआ और 14 मुलाकातें हुईं। यह मामला इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें एक मौजूदा केंद्रीय मंत्री की जवाबदेही और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दागी व्यक्ति के साथ उनके संबंधों की प्रकृति पर सवाल उठाए गए हैं।कांग्रेस के मीडिया व प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन आंकड़ों को सार्वजनिक किया। खेड़ा के अनुसार, “हरदीप पुरी ने 32 ईमेल लिखे जबकि एपस्टीन ने उन्हें 30 ईमेल भेजे। इसके अलावा, जून 2014 में एनडीए सरकार के सत्ता में आने के तुरंत बाद मुलाकातों का दौर शुरू हुआ, जो 2017 तक चला।खेड़ा ने विशिष्ट तारीखों का हवाला देते हुए पूछा कि जून 5, 6, 8 और 9, 2014 को हुई बैठकों में क्या चर्चा हुई थी? कांग्रेस नेता की ओर से सबसे अहम सवाल यह उठाया गया कि जब हरदीप पुरी एक सामान्य नागरिक की हैसियत से मिल रहे थे, तो वे एपस्टीन के साथ सरकारी नीतियों को क्यों साझा कर रहे थे?। कांग्रेस ने इस आधार पर मंत्री के तत्काल इस्तीफे और स्पष्टीकरण की मांग की है।हरदीप पुरी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने साफ किया कि वे एपस्टीन से कुछ मौकों पर मिले थे, लेकिन उनकी बातचीत का उन अपराधों से कोई लेना-देना नहीं था जिनके लिए एपस्टीन को दोषी ठहराया गया था। पुरी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर उनके खिलाफ गलत इशारे करने का आरोप लगाया है। हालांकि, कांग् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 17, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs PAK: साहिबजादा अब क्यों नहीं बना रहे फिल्म? हार्दिक ने निकाली हेकड़ी, डॉक्यूमेंट्री धरी की धरी रह गई!

1 of 5 हार्दिक ने साहिबजादा की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई - फोटो : ANI Link Copied टी20 विश्वकप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त दी। तमाम ड्रामे और विवादों के बाद जब पाकिस्तान टीम जब भारत के खिलाफ मैदान पर उतरी, तो उसकी किरकिरी हो गई। भारतीय टीम ने आईना दिखाते हुए बताया कि सिर्फ गीदड़भभकी और बयानबाजी से ही सम्मान नहीं मिलता, मैदान पर आकर दम भी दिखाना पड़ता है। इस मैच में सबसे ज्यादा किरकिरी गनफायर सेलिब्रेशन वाले साहिबजादा फरहान की हुई। एशिया कप 2025 के दौरान साहिबजादा ने महज तीन छक्के लगाने पर बड़बोलापन दिखाते हुए खुद पर डॉक्यूमेंट्री बनवा ली थी। अब जब भारत के खिलाफ टी20 विश्वकप मैच में वह शून्य पर आउट हुए तो सिट्टी पिट्टी गुम हो गई। हार्दिक पांड्या ने उनकी हेकड़ी निकाल दी और डॉक्यूमेंट्री धरी की धरी रह गई। अब फैंस तंज कसते हुए साहिबजादा से एक पूरी फिल्म बनाने की मांग कर रहे हैं। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 साहिबजादा के गनफायर सेलिब्रेशन का हार्दिक ने मुंहतोड़ जवाब दिया - फोटो : ANI क्या है पूरा मामला? दरअसल, एशिया कप टी20 2025 के दौरान साहिबजादा ने मौजूदा समय के सबसे घातक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंद पर तीन मैचों में तीन छक्के लगा दिए थे। उन्होंने तीन मैचों में 155 रन बनाए थे। हालांकि, पाकिस्तान की टीम भारत से तीनों मैच हारी थी। इसके बाद साहिबजादा जब पाकिस्तान लौटे, तो उन पर डॉक्यूमेंट्री बन गई। डॉक्यूमेंट्री में साहिबजादा बड़बोलेपन से बाज नहीं आए। वह यह कहते दिखे कि सामने भारत की टीम थी, लेकिन मैं डरा नहीं। मैंने कहा आ जाओ पड़ोसियों और मैंने तीन मैचों में 155 रन बनाए। बुमराह पर साहिबजादा ने कहा, ‘मुझे जब पता चला कि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 17, 2026 · 2 min · National Desk

AI Summit Live: अमिताभ कांत बोले- भारत AI को अमेरिका से 33% ज्यादा डेटा दे रहा, हमें अपना LLM विकसित करना होगा

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान पूर्व जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि बड़ी टेक कंपनियां ग्लोबल साउथ देशों के डेटा का उपयोग अपने लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम) को ट्रेन करने में कर रही हैं। उन्होंने जोर दिया कि भारत और अन्य विकासशील देशों को एआई से समान लाभ पाने के लिए अपने स्वयं के डेटा पर आधारित मॉडल विकसित करने चाहिए। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में एक पैनल चर्चा के दौरान कांत ने बताया कि एलएलएम के प्रशिक्षण में ग्लोबल साउथ के डेटा की महत्वपूर्ण भूमिका है और भारत अकेले अमेरिका से भी लगभग 33 प्रतिशत अधिक डेटा उपलब्ध कराता है। उन्होंने चेतावनी दी कि वैश्विक टेक कंपनियां इस डेटा के आधार पर अपने व्यावसायिक उत्पाद तैयार कर सकती हैं और बाद में उन्हें ऊंची कीमत पर बाजार में बेच सकती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत की जनसांख्यिकीय ताकत और तकनीकी महत्वाकांक्षा उसे वैश्विक एआई दौड़ में विशिष्ट स्थान देती है। उन्होंने कहा कि देश की युवा आबादी और एआई के प्रति बढ़ती रुचि इस तकनीक की परिवर्तनकारी क्षमता को दर्शाती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 17, 2026 · 1 min · National Desk