09:02 PM, 17-Feb-2026 मुंबई में पीएम मोदी और मैक्रों ने ‘इंडिया–फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026’ का शुभारंभ किया मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गेटवे ऑफ इंडिया पर ‘इंडिया–फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026’ की आधिकारिक शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य भारत और फ्रांस के बीच नवाचार, तकनीक, स्टार्टअप, शिक्षा और शोध के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करना है। दोनों नेताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम दोनों देशों के युवाओं, वैज्ञानिकों और उद्योग जगत को साथ लाकर नए विचारों और तकनीकों को बढ़ावा देगा। यह कदम भारत और फ्रांस के बीच मजबूत हो रहे रणनीतिक और तकनीकी संबंधों का एक और महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है। 08:30 PM, 17-Feb-2026 राजनाथ सिंह ने 10 साल के लिए बढ़ाया रक्षा सहयोग समझौता कर्नाटक के बंगलूरू में आयोजित 6वें भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा संवाद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत, फ्रांस की रणनीतिक स्वायत्तता और मजबूत यूरोपीय रक्षा नीति के प्रति उसकी प्रतिबद्धता की सराहना करता है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुआ भारत-यूरोपीय संघ सुरक्षा और रक्षा साझेदारी समझौता दोनों पक्षों के सहयोग को और मजबूत करेगा। भारत इस ढांचे का उपयोग द्विपक्षीय और व्यापक यूरोपीय स्तर पर क्षेत्रीय स्थिरता और संयुक्त क्षमताओं को बढ़ाने के लिए करना चाहता है। राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया में सुरक्षा चुनौतियां लगातार जटिल होती जा रही हैं। ऐसे समय में भारत और फ्रांस के बीच मजबूत और व्यावहारिक साझेदारी और भी जरूरी हो जाती है। बैठक के दौरान दोनों देशों ने रक्षा सहयोग समझौते को अगले 10 वर्षों के लिए नवीनीकृत किया। इसे भारत और फ्रांस की गहरी दोस्ती और मजबूत रणनीतिक साझेदारी का प्रत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
PM Modi-Macron Meet: मैक्रों से मुलाकात कर PM मोदी बोले- एवरेस्ट तक उड़ने वाला हेलिकॉप्टर बनाएगा भारत
09:02 PM, 17-Feb-2026 मुंबई में पीएम मोदी और मैक्रों ने ‘इंडिया–फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026’ का शुभारंभ किया मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गेटवे ऑफ इंडिया पर ‘इंडिया–फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026’ की आधिकारिक शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य भारत और फ्रांस के बीच नवाचार, तकनीक, स्टार्टअप, शिक्षा और शोध के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करना है। दोनों नेताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम दोनों देशों के युवाओं, वैज्ञानिकों और उद्योग जगत को साथ लाकर नए विचारों और त