असम कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा 22 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। यह जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को उनसे मुलाकात के बाद दी।मुख्यमंत्री सरमा गुवाहाटी के घोरामारा इलाके में स्थित बोरा के घर पहुंचे। इस दौरान बोरा की पत्नी और बेटे ने उनका ‘आरती’ से स्वागत किया। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब बोरा ने एक दिन पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। मुलाकात के बाद सरमा ने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया भूपेन बोरा से बातचीत कर पार्टी में शामिल होने की औपचारिकताएं पूरी करेंगे। सीएम सरमा ने दावा किया कि भूपेन बोरा के भाजपा में आने से यह संदेश जाएगा कि कांग्रेस अब हिंदुओं के लिए सही मंच नहीं रही है। उन्होंने कहा कि बोरा ने कांग्रेस में 32 साल तक संघर्ष किया, लेकिन उन्हें वह मौका नहीं मिला जिसकी उन्हें उम्मीद थी। भाजपा में उन्हें अपनी बात रखने और काम करने का बेहतर मंच मिलेगा। कांग्रेस पर कसा तंज सरमा ने यह भी कहा कि कांग्रेस को उन कारणों पर विचार करना चाहिए था, जिनकी वजह से बोरा ने पार्टी छोड़ी। हालांकि, बोरा के इस्तीफे को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने अभी स्वीकार नहीं किया है। पार्टी उन्हें मनाने की कोशिश कर रही है। इस बीच बोरा ने अपने फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए समय मांगा है। इस घटनाक्रम के बाद असम की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इतना ही नहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता भूपेन बोरा 22 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। सीएम सरमा ने बताया कि इस संबंध में औपचारिक तैयारियां की जा रही हैं और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
असम की सियासत में यू-टर्न का दौर जारी: हिमंत सरमा का दावा- 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा
असम कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा 22 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। यह जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को उनसे मुलाकात के बाद दी।मुख्यमंत्री सरमा गुवाहाटी के घोरामारा इलाके में स्थित बोरा के घर पहुंचे। इस दौरान बोरा की पत्नी और बेटे ने उनका ‘आरती’ से स्वागत किया। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब बोरा ने एक दिन पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। मुलाकात के बाद सरमा ने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया भूपेन बोरा से बातचीत कर पा