कमजोर वैश्विक संकेतों और सुस्त मांग के चलते राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ गई। सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिसमें चांदी 2 प्रतिशत तक लुढ़क गई। विश्लेषकों के अनुसार, एशियाई बाजारों में छुट्टियों के कारण कम तरलता और भू-राजनीतिक घटनाओं से पहले निवेशकों की सतर्कता ने बाजार को प्रभावित किया है। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को चांदी की कीमत 5,000 रुपये यानी 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इससे पहले सोमवार को यह 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी। सोने की कीमतों में भी भारी दबाव देखा गया। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,200 रुपये (1.4 प्रतिशत) गिरकर 1,57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो पिछले सत्र में 1,59,200 रुपये पर बंद हुआ था।बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इस गिरावट का एक मुख्य कारण चीन में ‘लूनर न्यू ईयर’ की छुट्टियां हैं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एनालिस्ट सौमिल गांधी ने बताया कि चीन, जो सोने का एक प्रमुख उपभोक्ता है, वहां छुट्टियों की वजह से भागीदारी नदारद रही। इससे खरीदारी की दिलचस्पी कम हुई और कीमतों पर बिकवाली का दबाव बढ़ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 5,000 डॉलर के स्तर को बनाए रखने में विफल रहा और 1.04 प्रतिशत गिरकर 4,938.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 2.15 प्रतिशत गिरकर 74.96 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।मिराए एसेट शेयरखान के कमोडिटी प्रमुख प्रवीण सिंह के अनुसार, जिनेवा में मंगलवार से शुरू हो रही अमेरिका-ईरान बातचीत से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया है, जिससे सोने में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Gold Silver Price: चांदी ₹5000 टूटी, सोना भी पस्त; वैश्विक संकेतों और चीन में छुट्टियों से सर्राफा बाजार बेदम
कमजोर वैश्विक संकेतों और सुस्त मांग के चलते राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ गई। सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिसमें चांदी 2 प्रतिशत तक लुढ़क गई। विश्लेषकों के अनुसार, एशियाई बाजारों में छुट्टियों के कारण कम तरलता और भू-राजनीतिक घटनाओं से पहले निवेशकों की सतर्कता ने बाजार को प्रभावित किया है। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को चांदी की कीमत 5,000 रुपये यानी 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,45,00