Gold Silver Price: चांदी की कीमतों में 2700 रुपये का उछाल, सोना 1.53 लाख रुपये पर पहुंचा, जानें आज का अपडेट

Sone Chandi ka Aaj ka Rate: सोने-चांदी की कीमतों में बुधवार को तेजी देखने को मिली। बुलियन की दरों के अनुसार चांदी की कीमत 2700 रुपये बढ़कर 2.33 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोना 960 रुपये की तेजी के साथ 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का हाल एमसीक्स पर चांदी की कीमत 8000 रुपये गिरकर 2.59 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई। वहीं सोने का भाव 3111 रुपये गिरकर 1.51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे सत्र में गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में लूनर न्यू ईयर की छुट्टियों के कारण कम कारोबार के बीच कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा। एशियाई कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड की कीमत करीब 4,901 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी, जबकि स्पॉट सिल्वर में 1% से अधिक की गिरावट के साथ यह 72.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। सर्वकालिक उच्च स्तर से सोने-चांदी में आई कितनी गिरावट? सोना अभी भी अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 5,626.80 डॉलर प्रति औंस से करीब 15% नीचे है। वहीं चांदी की कीमतें अपने रिकॉर्ड हाई 121.78 डॉलर प्रति औंस से लगभग 67% नीचे बनी हुई हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, मजबूत अमेरिकी डॉलर के कारण सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी पर बिकवाली का दबाव बढ़ा है। डॉलर इंडेक्स 0.40% चढ़कर 97.28 पर पहुंच गया, जिससे डॉलर में कीमत तय होने वाली धातुएं अन्य मुद्राओं के निवेशकों के लिए महंगी हो गईं और मांग कमजोर पड़ी। क्या है गिरावट के कारण? इसके अलावा चीन, हांगकांग, सिंगापुर, ताइवान और दक्षिण कोरिया जैसे प्रमुख एशियाई बाजार लूनर न्यू ईयर के चलते बंद रहे, जिससे बाजार में तरलता घट गई और कीमतों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 2 min · National Desk

UP: बोर्ड परीक्षाएं आज से, 8033 केन्द्रों पर होंगी आयोजित; 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

राज्य स्तरीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए 8033 केन्द्र व्यवस्थापक, 8033 बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक, 8033 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 1210 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 427 जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। साथ ही 69 मंडलीय और 440 जनपदीय सचल दल गठित किए गए हैं। शासन स्तर से सभी 75 जनपदों और 18 मंडलों के लिए राज्य स्तरीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी की गई है, ताकि परीक्षा संचालन में किसी प्रकार की शिथिलता न रहे। लखनऊ से लेकर क्षेत्रीय कार्यालयों तक कंट्रोल सेंटर परीक्षार्थियों और अभिभावकों की सहायता के लिए राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम, लखनऊ में टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 18001806607 एवं 18001806608 जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के टोल-फ्री नंबर 18001805310 एवं 18001805312 भी सक्रिय रहेंगे। ईमेल, फेसबुक, एक्स हैंडल और व्हाट्सएप के माध्यम से भी शिकायत एवं सुझाव दर्ज कराए जा सकेंगे। प्रयागराज मुख्यालय के साथ-साथ वाराणसी, मेरठ, बरेली और गोरखपुर के क्षेत्रीय कार्यालयों में भी कंट्रोल सेंटर स्थापित किए गए हैं। नकल रोकने के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध नकल रोकने के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। आकस्मिक स्थिति के लिए सभी विषयों के अतिरिक्त रिजर्व प्रश्नपत्र सेट डबल लॉक अलमारी में सुरक्षित रखे गए हैं। उत्तर पुस्तिकाओं में चार रंगों में क्रमांक, परिषद का लोगो तथा सूक्ष्म “UPMSP” अंकन सहित विशेष सुरक्षा फीचर जोड़े गए हैं, जिससे अदला-बदली की संभावना समाप्त हो सके। इस वर्ष पहली बार यूपी संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षा की भी ऑनलाइन मॉनीटरिंग की जाएगी। अनुचित क्रियाकलाप पर होगा सख्त एक्शन प्रदेश में लागू ‘उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साध …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 2 min · National Desk

IFR Milan: आज गरजेंगे मिग-29के, एलसीए तेजस और पी-8आई टोही विमान; राष्ट्रपति लेंगी अंतरराष्ट्रीय बेड़े की सलामी

मुर्मू सुबह बंगाल की खाड़ी में स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस सुमेधा पर सवार होकर समुद्र के बीच खड़े बेड़े का निरीक्षण करेंगी। इस रिव्यू में भारतीय नौसेना के साथ-साथ मित्र देशों के कुल 71 जहाज और पनडुब्बियां शामिल होंगी। कार्यक्रम के दौरान 50 से ज्यादा लड़ाकू विमान और हेलिकॉप्टर फ्लाई-पास्ट कर राष्ट्रपति को सलामी देंगे। आकाश में मिग-29के, एलसीए तेजस, पी-8आई टोही विमान और सी-किंग हेलिकॉप्टरों की गड़गड़ाहट सुनाई देगी। दुनिया के सबसे घातक समुद्री कमांडो माने जाने वाले नौसेना के मार्कोस समुद्र के बीच विशेष युद्ध कौशल का प्रदर्शन भी करेंगे।यह आयोजन सैन्य शक्ति के साथ-साथ भारत की समुद्री कूटनीति का एक बड़ा मंच है। प्रधानमंत्री मोदी के महासागर विजन के तहत, भारत खुद को हिंद महासागर क्षेत्र में एक सुरक्षा प्रदाता के तौर पर पेश कर रहा है। अगले कुछ दिन यहां आईएफआर के साथ ही मिलन युद्धाभ्यास और हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी जैसे आयोजन होंगे।इनमें एकसाथ 75 देशों और कुल 65 नौसेनाओं की मौजूदगी भारत के बढ़ते वैश्विक कद को दर्शाती है। भारत अपनी नौसैनिक शक्ति के जरिए विकासशील देशों की आवाज बन रहा है, जिससे उसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर एक सामरिक बढ़त मिल रही है। भारतीय नौसेना केवल एक सैन्य बल नहीं, बल्कि समुद्री व्यवस्था को आकार देने वाली एक कूटनीतिक शक्ति में तब्दील हो रही है।भारत में फ्लीट रिव्यू की परंपरा 1953 में शुरू हुई थी। तब प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने 33 भारतीय जहाजों का निरीक्षण किया था। 2016 में विशाखापत्तनम में ही यह भव्य समारोह हुआ था। इस बार का आयोजन इसलिए विशेष है क्योंकि यह दुनिया के सबसे बड़े नौसैनिक अभ्यासों में से एक मिलन-2026 के साथ आयोजित हो रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: अंतरराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास 'मिलन' में दिखेगी भारत की ताकत, आज से यूपी बोर्ड की परीक्षा; सुर्खियां

आज विशाखापत्तनम में इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू के जरिये भारत की नौसैनिक का प्रदर्शन देखने को मिलेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सलामी लेंगी। वहीं, यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू होंगी, जिसमें 53 लाख से ज्यादा छात्र भाग लेंगे। सुप्रीम कोर्ट में आज ईडी की याचिका पर सुनवाई होगी, जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से जुड़े मामले पर भी सुनवाई होगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदू धर्म में लौट रहे लोगों का ध्यान रखने पर जोर दिया, वहीं प्रगति मैदान में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में हाई सिक्योरिटी जोन से एआई वियरेबल चोरी की घटना ने सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा दिया। चार राज्यों और पुडुचेरी में अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने हैं। 27 शहरों में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया है, जिससे रबी की फसलों पर प्रतिकूल असर का खतरा बढ़ गया है। भारत और फ्रांस ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को ‘विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ में बदलते हुए रक्षा, तकनीक और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में बड़े समझौते किए। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। अहमदाबाद में नीदरलैंड के खिलाफ मैच में भारतीय क्रिकेट टीम दो तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 2 min · National Desk

Iran-US Talks: सैन्य तनाव के बीच जिनेवा में अमेरिका-ईरान न्यूक्लियर वार्ता बेनतीजा, अब आगे क्या होगा?

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट की ओर फायरिंग अभ्यास शुरू कर मिसाइलें दागीं। उसने होर्मुज स्ट्रेट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया, जिससे क्षेत्र में तनाव है। दूसरी तरफ, अमेरिका भी इस इलाके में अपनी सैन्य ताकत बढ़ा रहा है। इन हालातों के बीच हुई इस बैठक पर पूरी दुनिया की नजर है।ईरान ने घोषणा की है कि उसके अर्ध सैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने फारस व ओमान की खाड़ी स्थित होर्मुज स्ट्रेट में अभ्यास शुरू कर दिया है। ईरान के अंदर और उसके तट व द्वीप के साथ दागी गई मिसाइलों ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अपने लक्ष्यों को भेदा। यह जलमार्ग क्षेत्र महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय व्यापार मार्ग है जिससे दुनिया के 20% तेल का परिवहन होता है। उधर, जिनेवा में ईरान सिर्फ परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता के पक्ष में रहा, जबकि अमेरिका घरेलू मुद्दों पर भी चर्चा चाहता है। एजेंसीईरान का अभ्यास अमेरिकी सैन्य शक्ति के विरोध में है। अमेरिका ने यहां अपने दो विमानवाहक पोत लगा रखे हैं। ईरानी युद्धाभ्यास का एक रेडियो संदेश होर्मुज स्ट्रेट के उत्तरी हिस्से में वहां से गुजरने वाले नौसैनिकों को भी मिला है। ईरान की यह दूसरी चेतावनी थी।ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘जिनेवा में परमाणु मुद्दे पर हुई परोक्ष वार्ता में प्रगति हुई है, लेकिन अभी किसी स्पष्टता के संकेत नहीं मिले हैं।’ अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ, जेरेड कुशनर ने ईरानी विदेश मंत्री अब्बास आराघची के साथ ओमान की मध्यस्थता में वार्ता की। वहीं, एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा, ‘प्रगति हुई है, लेकिन अभी भी कई मुद्दों पर चर्चा बाकी है। ईरान ने अगले दो हफ्तों में हमारे रुख में मौजूद कुछ कमियों को दूर करने के लिए विस्तृत प्रस्तावों के साथ वापस आने को कहा है।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 2 min · National Desk

Elections 2026: बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरल में अप्रैल में होंगे चुनाव, जानें कब तक होगा तारीखों का एलान

अधिकारियों ने बताया कि पुडुचेरी में विधानसभा का कार्यकाल 15 जून को, जबकि असम, केरल, तमिलनाडु व पश्चिम बंगाल में क्रमश: मई 20, 23, 10 और 7 को पूरे हो रहे हैं। इन राज्यों में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए आयोग के अधिकारियों ने दौरे शुरू कर दिए हैं।2026 के विधानसभा चुनावों को लेकर पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरल में सियासी मुकाबला स्पष्ट होता जा रहा है। पश्चिम बंगाल में मुख्य टक्कर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच मानी जा रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी लगातार चौथी बार सत्ता में वापसी की कोशिश में है। वहीं भाजपा राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। कांग्रेस और वाम दल भी चुनाव लड़ने की तैयारी में है, लेकिन सीधी लड़ाई टीएमसी और भाजपा के बीच ही मानी जा रही है।असम में मुकाबला मुख्य रूप से भाजपा और कांग्रेस के बीच है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में भाजपा दोबारा बहुमत हासिल करने के लक्ष्य के साथ मैदान में है, जबकि कांग्रेस सत्ता विरोधी माहौल का फायदा उठाने की कोशिश कर रही है। राज्य में अन्य क्षेत्रीय दल भी सक्रिय हैं, लेकिन चुनाव का केंद्र भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी प्रतिस्पर्धा पर ही टिका है।तमिलनाडु में राजनीतिक लड़ाई द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के नेतृत्व वाले गठबंधन और भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के बीच है। इंडिया गुट में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके सरकार सत्ता में वापसी की कोशिश में है। वहीं, एआईएडीएमके और भाजपा समेत उसके तमाम सहयोगी दल कड़ी चुनौती देने की हुंकार भर रहे हैं। भाजपा भी गठबंधन राजनीति के जरिए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 2 min · National Desk

India-France Ties: 'स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' का एलान, रक्षा-तकनीकी क्षेत्रों में भी बड़े समझौते

भारत और फ्रांस ने मंगलवार को अपने रिश्तों को एक नई और ऐतिहासिक ऊंचाई दी है। दोनों देशों ने अपनी दोस्ती को ‘विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ में बदल दिया है। मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच हुई बैठक में रक्षा, तकनीक, स्टार्टअप, जरूरी खनिज, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में कई बड़े ऐलान हुए। यह साझेदारी दोनों देशों के बीच बढ़ते भरोसे और मजबूत होते रिश्तों को दिखाती है। राष्ट्रपति मैक्रों के दौरे के दौरान रक्षा क्षेत्र में कई अहम फैसले हुए। कर्नाटक के वेमागल में ‘एच125 हेलीकॉप्टर फाइनल असेंबली लाइन’ का उद्घाटन हुआ। यह भारत में निजी क्षेत्र की पहली हेलीकॉप्टर फैक्ट्री होगी, जिसे टाटा और एयरबस मिलकर चलाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस मिलकर ऐसा हेलीकॉप्टर बनाएंगे जो माउंट एवरेस्ट तक उड़ान भर सकेगा। भारत इन हेलीकॉप्टरों को दूसरे देशों को निर्यात भी करेगा। इसके अलावा, भारत में ‘हैमर मिसाइल’ बनाने के लिए बीईएल (बीईएल) और फ्रांस की कंपनी सफरान के बीच समझौता हुआ। दोनों देशों की सेनाओं के बीच अधिकारियों की आपसी तैनाती और उन्नत तकनीक के विकास के लिए एक साझा ग्रुप बनाने पर भी सहमति बनी।दोनों देशों ने तय किया है कि अब हर साल विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत होगी। इससे ‘होराइजन 2047’ रोडमैप को लागू करने की प्रगति पर नजर रखी जा सकेगी। आर्थिक मोर्चे पर, भारत और फ्रांस ने ‘डबल टैक्स अवॉइडेंस एग्रीमेंट’ (डीटीएए) के नियमों में बदलाव करने का फैसला किया है। इससे दोनों देशों के बीच निवेश और व्यापार करना पहले से आसान हो जाएगा। साथ ही, जरूरी खनिजों और धातुओं की सप्लाई चेन में सहयोग के लिए भी एक साझा घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 2 min · National Desk

UPMSP Exam 2026 : यूपी बोर्ड परीक्षा आज से, 8033 केंद्रों पर नकल रोकने के विशेष इंतजाम

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी। इस बार परीक्षा अवधि लगभग 15 कार्य-दिवस में पूर्ण कराने की तैयारी है। प्रदेश भर में कुल 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार 53,37,778 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। नकल रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। परीक्षार्थियों को मुख्य व अनुपूरक (सप्लीमेंट्री) उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पृष्ठ पर अपना अनुक्रमांक लिखना अनिवार्य होगा। उत्तर पुस्तिकाओं में केंद्रवार कोडिंग भी की जाएगी। मुख्य पृष्ठ पर केवल यूनिक (केंद्र) कोड की मुहर लगेगी, जबकि केंद्र व्यवस्थापक के हस्ताक्षर व पदनाम की मुहर नहीं लगाई जाएगी। इस बार मुख्य विषयों के प्रश्नपत्रों के अतिरिक्त सेट की भी व्यवस्था की गई है। स्ट्रैटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक को छोड़कर कोई भी कर्मचारी मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं रख सकेगा। स्ट्रांग रूम में मोबाइल पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। यदि किसी कक्ष निरीक्षक, केंद्र व्यवस्थापक या शिक्षक का पाल्य उसी केंद्र पर परीक्षा दे रहा है तो उसे परीक्षा कार्य से अलग कर वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर एक आंतरिक और एक बाह्य दो केंद्र व्यवस्थापक तैनात रहेंगे। परिषद ने जारी किया टोल-फ्री नंबर छात्रों एवं अभिभावकों की समस्याओं के समाधान के लिए परिषद ने टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 18001805310 और 18001805312 जारी किए हैं। परीक्षार्थी किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 2 min · National Desk

Taj Mahotsav 2026: ताज महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ आज, सितारों की सजेगी महफिल; इतना देना होगा प्रवेश शुल्क

1 of 5 ताज महोत्सव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी Link Copied जिलाधिकारी अरविंद बंगारी ने बताया कि महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य और कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय संयुक्त रूप से करेंगे। वोकल फॉर लोकल की मुहिम को समर्पित इस महोत्सव में 500 स्टॉलों पर लघु भारत की झलक दिखेगी। ताजमहल के साए में वंदे मातरम की धुन पर बुधवार शाम 6 बजे से 34वें ताज महोत्सव का रंगारंग आगाज होगा। कला, शिल्प और संस्कृति के अद्भुत संगम के लिए मंच सजा चुका है। 27 फरवरी तक चलने वाले इस महोत्सव का आयोजन पहली बार शिल्पग्राम की बजाय फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में किया जा रहा है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 ताज महोत्सव शुरू होने से पहले अभ्यास करते कलाकार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी ताज महोत्सव समिति सचिव शक्ति सिंह ने बताया कि यह महोत्सव सही मायनों में देशभर के हुनरमंदों के लिए एक बड़ा मंच साबित होने जा रहा है। आत्मनिर्भर भारत की झलक दिखाते हुए यहां 500 स्टॉल लगाए गए हैं। जहां प्रदेश के 50 जनपदों के एक जिला-एक उत्पाद के अलावा खादी, जूट और हथकरघा के बेहतरीन उत्पाद उपलब्ध होंगे। कश्मीर की पश्मीना शॉल से लेकर बनारस की सिल्क तक, पर्यटकों को एक ही छत के नीचे पूरे भारत की शिल्प कला के दर्शन होंगे। 3 of 5 ताज महोत्सव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी नीरज श्रीधर और कृष्णा-अभिषेक बिखेरेंगे जलवा महोत्सव में मनोरंजन का तड़का लगाने के लिए एक विशाल डिजिटल मुक्ताकाशीय मंच तैयार किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में 22 फरवरी को मशहूर सिंगर नीरज श्रीधर की बॉलीवुड नाइट होगी। 26 फरवरी को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 2 min · National Desk

'असहमति का सामना न करना विनाशकारी': मणिशंकर ने कांग्रेस नेतृत्व पर साधा निशाना, इंदिरा का नाम लेकर दी चुनौती

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने मंगलवार को पार्टी नेतृत्व पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यदि इस पार्टी के लिए कर्ताधर्ता असहमति के स्वर का सामना नहीं कर सकते तो यह मुख्य विपक्षी दल के लिए ‘विनाशकारी है’ तथा पार्टी को शासन करने का कोई अधिकार नहीं है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस आलाकमान को यह चुनौती भी दी कि वह राहुल गांधी के मुंह से राजीव गांधी का 1989 में दिया वह बयान फिर से दिलवाएं कि ‘सिर्फ धर्मिनिरपेक्ष भारत ही कायम रह सकता है।’ पूर्व मंत्री मणिशंकर अय्यर ने यूट्यूब पर अपनी सीरीज मणि टॉक में जारी एक वीडियो में कहा, कांग्रेस असहमति के कारण जीवित है, अनेक मतों के कारण कांग्रेस का विकास होता है। यह सब वैदिक उपदेश से जुड़ा है कि ईश्वर एक है, कांग्रेस एक है। लेकिन ईश्वर तक पहुंचने के अनेक मार्ग हैं, और उसी प्रकार कांग्रेस तक पहुंचने के भी अनेक मार्ग हैं। दुर्भाग्य से, ऐसा लगता है कि वर्तमान पार्टी इस सबक को भूल गया है।पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, जो लोग ईमानदारी से असहमति व्यक्त करते हैं, वे राजनीतिक दायरे में ही रहते हैं। जो लोग बेईमानी से असहमति जताते हैं, इतिहास स्वयं, शायद ईश्वर खुद, उन्हें दंडित करता है। इसलिए, यदि वर्तमान व्यवस्था किसी असंतुष्ट को बर्दाश्त नहीं कर सकती, तो मुझे डर है कि यह कांग्रेस का अंत है।अय्यर ने याद दिलाया कि 5 मई, 1989 को राजीव गांधी ने संसद में कहा था कि सिर्फ धर्मनिरपेक्ष भारत ही टिक सकता है। और अगर भारत धर्मनिरपेक्ष नहीं है तो शायद यह अस्तित्व के लायक भी नहीं है। अय्यर ने कहा, मैं कांग्रेस के हाई कमान से, जिन्होंने मुझे कार्यकारी समिति से बाहर रखा है, पूछता हूं: क्या आपमें राजीव गांधी के पुत्र के मुंह से निकले …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 2 min · National Desk