West Asia Crisis LIVE: बेरूत में ईरानी कमांडरों पर इस्राइल का हमला; ओस्लो में अमेरिकी दूतावास के पास धमाका

09:42 AM, 08-Mar-2026 कुवैत ने तीन मिसाइलों को मार गिराया, आग बुझाने के प्रयास जारी कुवैत की हवाई रक्षा प्रणाली ने कुछ देर पहले तीन बैलिस्टिक मिसाइलों को रोककर नष्ट कर दिया है। बताया गया कि कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ईंधन टैंकों और उसके सार्वजनिक सामाजिक सुरक्षा संस्थान के मुख्य भवन पर ड्रोन हमलों के बाद आग लगी। जिसको बुझाने और नियंत्रित करने के लिए दमकलकर्मी प्रयास कर रहे हैं। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार कुवैत ने तीन बैलिस्टिक मिसाइलों को रोककर नष्ट कर दिया है। इसमें कहा गया है कि कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ईंधन टैंकों पर ड्रोन हमलों के बाद लगी दो आग को बुझाने के लिए दमकलकर्मी प्रयास कर रहे थे। कुवैत की हवाई रक्षा प्रणाली ने कुछ देर पहले तीन बैलिस्टिक मिसाइलों को रोककर नष्ट कर दिया है। बताया गया कि कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ईंधन टैंकों और उसके सार्वजनिक सामाजिक सुरक्षा संस्थान के मुख्य भवन पर ड्रोन हमलों के बाद आग लगी। जिसको बुझाने और नियंत्रित करने के लिए दमकलकर्मी प्रयास कर रहे हैं। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार कुवैत ने तीन बैलिस्टिक मिसाइलों को रोककर नष्ट कर दिया है।इसमें कहा गया है कि कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ईंधन टैंकों पर ड्रोन हमलों के बाद लगी दो आग को बुझाने के लिए दमकलकर्मी प्रयास कर रहे थे। 09:25 AM, 08-Mar-2026 सऊदी सेना ने रियाद के पास तीन और ड्रोन को गिराया सऊदी रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उसने रियाद के पास तीन और ड्रोन को मार गिराकर एक और हमले को नाकाम कर दिया है। यह घटना मंत्रालय द्वारा रियाद के राजनयिक क्षेत्र पर ड्रोन हमले को नाकाम करने की घोषणा और कम से कम 15 अन्य ड्रोनों को मार गिराने की रिपोर्ट के कुछ घंटों बाद घटी ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 8, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: ईरान के कई तेल डिपो पर हमले, टी20 विश्वकप फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा भारत; पढ़ें सुर्खियां...

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पश्चिम एशिया में अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने वैश्विक चिंता बढ़ा दी है। तेहरान में तेल डिपो और ईंधन भंडारण केंद्रों पर बड़े हमलों के बाद शहर में आग और धुएं से दहशत फैल गई। इस्राइल ने इन हमलों की पुष्टि की है, जबकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिनाब के एक स्कूल पर हुए हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इसमें अमेरिका की कोई भूमिका नहीं है। वहीं इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को वैश्विक परमाणु खतरा बताते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई को दुनिया के लिए जरूरी बताया है। विश्लेषकों का मानना है कि ईरान की रणनीति पारंपरिक जीत हासिल करने के बजाय लंबे समय तक संघर्ष झेलकर विरोधियों पर दबाव बढ़ाने की है। दूसरी ओर इस तनाव का असर दुनिया और भारत तक दिख रहा है। पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सरकार ने वहां फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए अभियान तेज किया है और सात दिनों में 52 हजार से अधिक भारतीयों को वापस लाया गया है। वहीं देश में अन्य घटनाएं भी चर्चा में रहीं। ओडिशा में बोर्ड परीक्षा के बाद घूमने गए पांच स्कूली छात्रों की डूबने से मौत हो गई। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विनायक दामोदर सावरकर को महान देशभक्त बताते हुए उनके हिंदुत्व विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों में महिलाओं की उपलब्धियों और भागीदारी पर भी जोर दिया गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 8, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: 'कई अमेरिकी सैनिक हिरासत में', ईरान का दावा; अमेरिका ने किया खारिज, कहा- झूठ फैला रहे

04:28 AM, 08-Mar-2026 अमेरिका ने इस्राइल को 20 हजार से अधिक बमों की बिक्री को दी मंजूरी अमेरिका ने इस्राइल को 20 हजार से अधिक बम बेचने के सौदे को मंजूरी दे दी है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने करीब 65 करोड़ डॉलर के इस सौदे को मंजूरी देते हुए कांग्रेस की सामान्य समीक्षा प्रक्रिया को दरकिनार कर दिया। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने आपात स्थिति का हवाला देते हुए इस फैसले को मंजूरी दी। अधिकारियों के मुताबिक इस्राइल करीब 29.8 करोड़ डॉलर के अतिरिक्त हथियार सीधे वाणिज्यिक बिक्री के जरिए भी खरीदेगा। अमेरिका ने इस्राइल को 20 हजार से अधिक बम बेचने के सौदे को मंजूरी दे दी है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने करीब 65 करोड़ डॉलर के इस सौदे को मंजूरी देते हुए कांग्रेस की सामान्य समीक्षा प्रक्रिया को दरकिनार कर दिया। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने आपात स्थिति का हवाला देते हुए इस फैसले को मंजूरी दी। अधिकारियों के मुताबिक इस्राइल करीब 29.8 करोड़ डॉलर के अतिरिक्त हथियार सीधे वाणिज्यिक बिक्री के जरिए भी खरीदेगा। 04:27 AM, 08-Mar-2026 युद्ध रोकने के लिए ओमान की कूटनीतिक पहल पश्चिम एशिया में जारी युद्ध को रोकने के लिए ओमान ने कूटनीतिक स्तर पर सक्रिय पहल शुरू की है। ओमान के विदेश मंत्री सैयद बद्र बिन हमद अलबुसैदी ने कई देशों के राजदूतों के साथ बैठक कर युद्ध समाप्त करने के उपायों पर चर्चा की। ओमान के विदेश मंत्रालय के अनुसार पहली बैठक में गैर-यूरोपीय यूरोपीय देशों, अमेरिका, ब्राजील और तुर्किये के राजदूत शामिल हुए। इसके बाद खाड़ी सहयोग परिषद के सदस्य देशों के साथ दूसरी बैठक हुई, जिसमें मिस्र, इराक और जॉर्डन के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 8, 2026 · 2 min · National Desk

अपराजिता: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अमर उजाला ओपन हाउस में आधी दुनिया का जश्न, खुलकर कीं मन की बातें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अमर उजाला की ओर से ओपन हाउस में महिलाओं के लिए ऐसा मंच सजा, जहां उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी। महिलाएं सिर्फ श्रोता बनकर नहीं रहीं, बल्कि उन्होंने बेबाकी से अपने सवाल भी पूछे। विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहीं 200 चुनिंदा महिलाओं की मौजूदगी में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, जिलाधिकारी मेधा रूपम, डीसीपी महिला सुरक्षा अनुकृति शर्मा, डीसीपी साइबर क्राइम शैव्या गोयल और एडीसीपी ट्विंकल जैन ने अपने अनुभवाें से उनकी जिज्ञासाएं शांत कीं। हर सवाल के साथ महिलाओं का आत्मविश्वास झलक रहा था। हर जवाब के साथ तालियों की गड़गड़ाहट माहौल में गर्मजोशी भर रही थी। लक्ष्मी सिंह ने कहा, आज स्थिति यह है कि यदि किसी जगह महिला और पुरुष का झगड़ा हो रहा है, तो दूसरे लोग वहां पर मदद के लिए नहीं पहुंचते हैं। ऐसे में जो लोग फेमिनिज्म और हक की बात करते हैं, वह अधूरी रह जाती है। यदि हम महिलाओं को प्रतिष्ठा और इज्जत के साथ जिंदगी देने की क्षमता रखते हैं, तो हमें जरूर देनी चाहिए। अपने कार्य के दौरान हमने समाज के बहुत से आयाम देखे हैं। इसमें कुछ बहुत अच्छे थे, कई बहुत बुरे थे। हमने देखा कि चाहे वर्किंग वूमेन हों या गांव में भैंस का दूध निकालती महिला, इन सबके हाथ में निर्णय लेने की क्षमता दे दी, तो फिर वह कभी पीछे मुड़कर नहीं देखती। आप किसी महिला को कुर्सी दे दीजिए, फिर देखिए कि वह उसके माध्यम से पूरी पीढ़ी को कुर्सी देने में सक्षम हो जाएगी।ये बातें पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने अमर उजाला की ओर आयोजित ओपन हाउस सेशन में कहीं। लक्ष्मी सिंह ने कहा कि महिला का स्वभाव है कि जब वह आगे बढ़ती है तो अपने साथ चार-पांच लोगों को आगे बढ़ाती है। हमारे देश में मह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 8, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: कई अमेरिकी सैनिक हमारी हिरासत में- ईरान का बड़ा दावा; कतर के अमीर ने ट्रंप से की बात

03:40 AM, 08-Mar-2026 ईरान में ऐसा राष्ट्रपति चाहते हैं जो देश को युद्ध में न ले जाए- ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह चाहते हैं कि ईरान में ऐसा राष्ट्रपति हो जो देश को युद्ध की ओर न ले जाए। उन्होंने कहा कि अमेरिका हर पांच साल में फिर से संघर्ष की स्थिति नहीं चाहता। साथ ही यह भी कहा कि ईरान का बिना शर्त आत्मसमर्पण तब माना जाएगा जब वह लड़ने की स्थिति में न रहे या उसकी सैन्य क्षमता पूरी तरह खत्म हो जाए। तेल की कीमतों को लेकर ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि तेल के दाम पहले बढ़ेंगे, लेकिन बाद में तेजी से गिर भी सकते हैं। ईरान के उस दावे पर कि अमेरिका ने केश्म द्वीप पर जल शोधन संयंत्र को निशाना बनाया, ट्रंप ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। 03:38 AM, 08-Mar-2026 नहरिया शहर पर हिजबुल्ला का रॉकेट हमला लेबनान के सशस्त्र संगठन हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसने इस्राइल के उत्तरी हिस्से और सीमा पर तैनात इस्राइली सैनिकों को निशाना बनाकर हमला किया है। संगठन के अनुसार शनिवार रात स्थानीय समयानुसार करीब 10:40 बजे इस्राइल के तटीय शहर नहरिया की ओर कई रॉकेट दागे गए। हिजबुल्ला ने यह भी कहा कि उसके लड़ाकों ने लेबनान सीमा के पास ऐतारौन गांव के नजदीक इस्राइली सैनिकों की कथित आगे बढ़ने की कोशिश के बाद तोपखाने से हमला किया। यह कार्रवाई शाम करीब 8:40 बजे की गई। हालांकि इस्राइल की ओर से इन हमलों को लेकर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेबनान के सशस्त्र संगठन हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसने इस्राइल के उत्तरी हिस्से और सीमा पर तैनात इस्राइली सैनिकों को निशाना बनाकर हमला किया है। संगठन के अनुसार शनिवार रात स्थानीय समयानुसार करीब 10:40 बजे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 8, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: दुबई में मार गिराया गया ईरानी ड्रोन, दिल्ली-मुंबई में 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

01:17 AM, 08-Mar-2026 दुबई में मरीना टावर पर गिरा मलबा दुबई के मरीना इलाके में शनिवार शाम जोरदार धमाका होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों और ड्रोन को एयर डिफेंस सिस्टम ने बीच में ही रोक दिया, जिसके बाद गिरा मलबा एक टावर से टकरा गया। दुबई मीडिया ऑफिस ने पुष्टि की कि दुबई मरीना के एक टावर के बाहरी हिस्से को मलबे से हल्का नुकसान पहुंचा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक इमारत से धुआं उठता दिखाई दिया। अधिकारियों के अनुसार यह घटना एयर डिफेंस द्वारा खतरे को सफलतापूर्वक रोकने के बाद हुई। प्रशासन ने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इलाके में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और हालात पर नजर रखी जा रही है। दुबई के मरीना इलाके में शनिवार शाम जोरदार धमाका होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों और ड्रोन को एयर डिफेंस सिस्टम ने बीच में ही रोक दिया, जिसके बाद गिरा मलबा एक टावर से टकरा गया। दुबई मीडिया ऑफिस ने पुष्टि की कि दुबई मरीना के एक टावर के बाहरी हिस्से को मलबे से हल्का नुकसान पहुंचा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक इमारत से धुआं उठता दिखाई दिया। अधिकारियों के अनुसार यह घटना एयर डिफेंस द्वारा खतरे को सफलतापूर्वक रोकने के बाद हुई। प्रशासन ने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इलाके में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और हालात पर नजर रखी जा रही है। 01:16 AM, 08-Mar-2026 ओमान के पास जहाज पर हमला, बिहार के कैप्टन आशीष कुमार की मौत की आशंका ओमान तट के पास एक मालवाहक जहाज पर हुए हमले में बिहार के पश्चिम चंपारण …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 8, 2026 · 2 min · National Desk

पश्चिम एशिया संकट: ईरान और खाड़ी देशों के टकराव के बीच भारत सरकार सक्रिय, सात दिन में 52,000+ लोग स्वदेश लौटे

पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में बने तनावपूर्ण हालात के बीच भारत सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर लगातार सक्रिय है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और वहां फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार ने कहा कि जिन भारतीय नागरिकों को ट्रांजिट या कम समय की यात्रा के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा था, उन्हें सुरक्षित वापस लाने की प्रक्रिया जारी है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में हालात तेजी से बदल रहे हैं। ऐसे में भारत सरकार वहां मौजूद भारतीय नागरिकों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। मंत्रालय के मुताबिक जो भारतीय ट्रांजिट में फंसे थे या कम समय के लिए इन देशों में गए थे, उनकी सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार ने सभी भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों और भारतीय दूतावास या वाणिज्य दूतावास की सलाह का पालन करें।विदेश मंत्रालय के अनुसार 1 मार्च से 7 मार्च 2026 के बीच खाड़ी क्षेत्र से 52 हजार से अधिक भारतीय सुरक्षित भारत लौट चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि इन यात्रियों में वे लोग भी शामिल हैं जो दूसरे देशों की यात्रा के दौरान ट्रांजिट में फंस गए थे। एयरस्पेस आंशिक रूप से खुलने के बाद कई वाणिज्यिक और विशेष उड़ानों के जरिए यात्रियों को वापस लाया गया है। इससे हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिली है।सरकार के मुताबिक भारत लौटने वाले यात्रियों में से 32 हजार 107 लोगों ने भारतीय एयरलाइनों की उड़ानों से यात्रा की है। भारतीय एयरलाइनों ने अतिरिक्त और विशेष उड़ानों का संचालन कर फंसे हुए लोगों की वापसी में अहम भूमिका न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 8, 2026 · 2 min · National Desk

विमानन क्षेत्र में महिलाओं की उड़ान: केबिन क्रू से ऑपरेशन तक भागीदारी, इंडिगो-एअर इंडिया में कितनी कर्मचारी?

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं इंडिगो ने शनिवार को बताया कि उसके यहां एक हजार से ज्यादा महिला पायलट काम कर रही हैं। साथ ही कंपनी के कुल कर्मचारियों में महिलाओं की हिस्सेदारी 45 फीसदी से अधिक है। एयरलाइन ने बताया कि उसके यहां महिला पायलट कुल पायलटों का 17.5 फीसदी हैं। यह दुनिया के औसत से तीन गुना से भी ज्यादा है। इंडिगो के मुताबिक, हवाई अड्डा संचालन करने वाले कर्मियों में 30 फीसदी से अधिक महिलाएं हैं। संचालन नियंत्रण केंद्र में करीब 25 फीसदी महिलाएं काम कर रही हैं। एयरलाइन के वित्त विभाग में 20 फीसदी से ज्यादा महिलाएं हैं। डिजिटल क्षेत्र में भी 15 फीसदी से अधिक महिलाओं की भागीदारी है। कंपनी के नेतृत्व वाले पदों पर भी महिलाओं की हिस्सेदारी 23 फीसदी से अधिक है। इंडिगो ने कहा कि वह विविधता और समान अवसर वाले कार्यस्थल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी ने कहा कि भारत में विमानन क्षेत्र में नई पीढ़ी की महिलाओं की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए यह प्रयास किए जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल आठ मार्च को मनाया जाता है। ये भी पढ़ें: एअर इंडिया में कितनी महिला कर्मचारी किस भूमिका में? वहीं, एअर इंडिया ने भी शनिवार को बताया कि उसके यहां कुल पायलटों में 16 फीसदी महिलाएं हैं। यह भी दुनिया के औसत से करीब तीन गुना ज्यादा है। एयरलाइन ने कहा कि उसके केबिन क्रू में 84 फीसदी महिलाएं हैं। एयरलाइन के संचालन में महिलाओं की भूमिका काफी अहम है। हवाई अड्डा संचालन में भी महिलाओं की संख्या बढ़ी है। पिछले दो वर्षों में यह 24 फीसदी से बढ़कर 31 फीसदी हो गई है। सुरक्षा विभाग में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। यह 14 फीसदी से बढ़क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 8, 2026 · 2 min · National Desk

Khabaron Ke Khiladi: ईरान में जारी युद्ध में भारत की नीति कितनी सही, जानें विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

पश्चिम एशिया में तनाव बीते एक हफ्ते से जारी है। ईरान पर अमेरिका-इस्राइल के हमले के बाद संकट हर दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। ये युद्ध कितना लंबा चलेगा, इसे लेकर दोनों ओर से अपने-अपने दावे किए जा रहे हैं। पश्चिम एशिया में जारी इस युद्ध पर भारत में भी सियासत जारी है। इस हफ्ते खबरों के खिलाड़ी में इसी पर चर्चा हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री, पूर्णिमा त्रिपाठी, राकेश शुक्ल, अवधेश कुमार और पूर्व राजनयिक जेके त्रिपाठी मौजूद रहे। राकेश शुक्ल: हमारे सबके साथ संबंध हैं। रूस के साथ भी हमारे संबंध रहे हैं। ईरान के साथ भी हमारे संबंध रहे हैं। अमेरिका के साथ भी। जहां तक दबाव की बात कही जा रही है, तो 2008 में जब न्यूक्लियर डील हुई थी, तब भी भारत दबाव में नहीं था और आज भी भारत दबाव में नहीं है। ईरान के साथ हमारे सामाजिक रिश्ते कभी नहीं रहे। हमेशा से हमारे संबंध व्यापारिक रिश्ते रहे हैं। जेके त्रिपाठी: भारत हमेशा से इस पक्ष में रहा है कि वह हर गुट के साथ है। वो अपने राष्ट्रीय हितों के हिसाब से सभी के साथ रहा है। लेकिन हमने अपनी स्वायत्ता से कभी समझौता नहीं किया। हमने हमास के हमले का भी विरोध किया और हमने इस्राइल के हमले का भी विरोध किया। इसी तरह हमने यूएन में कुछ प्रस्तावों में रूस के पक्ष में वोट किया। इसी तरह हमने कुछ प्रस्तावों में यूक्रेन के पक्ष में भी वोट किया। हमने हमेशा उस पक्ष का साथ दिया जो शांति की बात करता है। पुराना वैश्विक ऑर्डर धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। नया वैश्विक ऑर्डर तैयार हो रहा है। धीरे-धीरे अमेरिका का प्रभुत्व खत्म होने वाला है। अवधेश कुमार: वो युद्ध न हमारा है, न हम वहां लड़ रहे हैं, न ही लड़ने वाले हैं, फिर हम इतनी चिंता क्यों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 7, 2026 · 2 min · National Desk

बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान?: पीएम बोले- TMC ने सारी हदें पार कर दीं, CM ममता का आरोप- राजनीति कर रही भाजपा

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं This is shameful and unprecedented. Everyone who believes in democracy and the empowerment of tribal communities is disheartened. The pain and anguish expressed by Rashtrapati Ji, who herself hails from a tribal community, has caused immense sadness in the minds of the people… https://t.co/XGzwMCMFrT — Narendra Modi (@narendramodi) March 7, 2026 पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार ने सारी हदें पार कर दी हैं। राष्ट्रपति के इस अपमान के लिए उनका प्रशासन जिम्मेदार है। यह भी उतना ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि पश्चिम बंगाल सरकार संथाल संस्कृति जैसे महत्वपूर्ण विषय को इतनी लापरवाही से ले रही है। राष्ट्रपति का पद राजनीति से ऊपर है और इस पद की गरिमा का हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए। आशा है कि पश्चिम बंगाल सरकार और टीएमसी में सुधरने की भावना जागृत होगी। ममता बनर्जी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा राजनीति के लिए राष्ट्रपति के पद का इस्तेमाल कर रही है। कोलकाता में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा इतनी नीचे गिर गई है कि वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नाम लेकर पश्चिम बंगाल को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। राष्ट्रपति को राजनीतिक विवादों से दूर रहना चाहिए- ममता बनर्जी इस दौरान सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि वे राष्ट्रपति का पूरा सम्मान करती हैं, लेकिन चुनाव के समय भाजपा के कहने पर राजनीति में शामिल नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति देश का संवैधानिक पद ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 7, 2026 · 2 min · National Desk