03:40 AM, 08-Mar-2026 ईरान में ऐसा राष्ट्रपति चाहते हैं जो देश को युद्ध में न ले जाए- ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह चाहते हैं कि ईरान में ऐसा राष्ट्रपति हो जो देश को युद्ध की ओर न ले जाए। उन्होंने कहा कि अमेरिका हर पांच साल में फिर से संघर्ष की स्थिति नहीं चाहता। साथ ही यह भी कहा कि ईरान का बिना शर्त आत्मसमर्पण तब माना जाएगा जब वह लड़ने की स्थिति में न रहे या उसकी सैन्य क्षमता पूरी तरह खत्म हो जाए। तेल की कीमतों को लेकर ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि तेल के दाम पहले बढ़ेंगे, लेकिन बाद में तेजी से गिर भी सकते हैं। ईरान के उस दावे पर कि अमेरिका ने केश्म द्वीप पर जल शोधन संयंत्र को निशाना बनाया, ट्रंप ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। 03:38 AM, 08-Mar-2026 नहरिया शहर पर हिजबुल्ला का रॉकेट हमला लेबनान के सशस्त्र संगठन हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसने इस्राइल के उत्तरी हिस्से और सीमा पर तैनात इस्राइली सैनिकों को निशाना बनाकर हमला किया है। संगठन के अनुसार शनिवार रात स्थानीय समयानुसार करीब 10:40 बजे इस्राइल के तटीय शहर नहरिया की ओर कई रॉकेट दागे गए। हिजबुल्ला ने यह भी कहा कि उसके लड़ाकों ने लेबनान सीमा के पास ऐतारौन गांव के नजदीक इस्राइली सैनिकों की कथित आगे बढ़ने की कोशिश के बाद तोपखाने से हमला किया। यह कार्रवाई शाम करीब 8:40 बजे की गई। हालांकि इस्राइल की ओर से इन हमलों को लेकर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेबनान के सशस्त्र संगठन हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसने इस्राइल के उत्तरी हिस्से और सीमा पर तैनात इस्राइली सैनिकों को निशाना बनाकर हमला किया है। संगठन के अनुसार शनिवार रात स्थानीय समयानुसार करीब 10:40 बजे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें