04:28 AM, 08-Mar-2026 अमेरिका ने इस्राइल को 20 हजार से अधिक बमों की बिक्री को दी मंजूरी अमेरिका ने इस्राइल को 20 हजार से अधिक बम बेचने के सौदे को मंजूरी दे दी है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने करीब 65 करोड़ डॉलर के इस सौदे को मंजूरी देते हुए कांग्रेस की सामान्य समीक्षा प्रक्रिया को दरकिनार कर दिया। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने आपात स्थिति का हवाला देते हुए इस फैसले को मंजूरी दी। अधिकारियों के मुताबिक इस्राइल करीब 29.8 करोड़ डॉलर के अतिरिक्त हथियार सीधे वाणिज्यिक बिक्री के जरिए भी खरीदेगा। अमेरिका ने इस्राइल को 20 हजार से अधिक बम बेचने के सौदे को मंजूरी दे दी है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने करीब 65 करोड़ डॉलर के इस सौदे को मंजूरी देते हुए कांग्रेस की सामान्य समीक्षा प्रक्रिया को दरकिनार कर दिया। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने आपात स्थिति का हवाला देते हुए इस फैसले को मंजूरी दी। अधिकारियों के मुताबिक इस्राइल करीब 29.8 करोड़ डॉलर के अतिरिक्त हथियार सीधे वाणिज्यिक बिक्री के जरिए भी खरीदेगा। 04:27 AM, 08-Mar-2026 युद्ध रोकने के लिए ओमान की कूटनीतिक पहल पश्चिम एशिया में जारी युद्ध को रोकने के लिए ओमान ने कूटनीतिक स्तर पर सक्रिय पहल शुरू की है। ओमान के विदेश मंत्री सैयद बद्र बिन हमद अलबुसैदी ने कई देशों के राजदूतों के साथ बैठक कर युद्ध समाप्त करने के उपायों पर चर्चा की। ओमान के विदेश मंत्रालय के अनुसार पहली बैठक में गैर-यूरोपीय यूरोपीय देशों, अमेरिका, ब्राजील और तुर्किये के राजदूत शामिल हुए। इसके बाद खाड़ी सहयोग परिषद के सदस्य देशों के साथ दूसरी बैठक हुई, जिसमें मिस्र, इराक और जॉर्डन के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें