Delhi Bomb Threat: विधानसभा अध्यक्ष को भेजा गया बम की धमकी वाला मेल, मुख्यमंत्री समेत कई बड़े नेताओं का भी नाम

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को बम धमकी वाला ईमेल मिला है। ईमेल में विधानसभा भवन और विधानसभा दिल्ली मेट्रो स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी गई। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय के मुताबिक, उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू को भी धमकी मिली है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा को भी धमकी दी गई है। प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को भी धमकी मिली है। मामले की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस समेत तमाम एजेंसियां अलर्ट हो गईं। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की। बताया जा रहा है कि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 24, 2026 · 1 min · National Desk

IPL: आईपीएल के सबसे महंगे स्पेल! जब गेंदबाजों पर टूटा कहर, एक मैच में 70 से ज्यादा रन लुटाने वाले पांच खिलाड़ी

1 of 7 आईपीएल 2026 - फोटो : ANI टी20 क्रिकेट को अक्सर बल्लेबाजों का खेल कहा जाता है, जहां बड़े शॉट्स, तेज रनगति और रिकॉर्डतोड़ स्कोर आम बात हो चुकी है। खासकर आईपीएल में कई बार ऐसा देखने को मिलता है, जब बल्लेबाज गेंदबाजों पर पूरी तरह हावी हो जाते हैं। इस दौरान कुछ गेंदबाजों के लिए दिन बेहद कठिन साबित होता है और उनके आंकड़े बेहद महंगे हो जाते हैं। आइए नजर डालते हैं ऐसे ही पांच गेंदबाजों पर, जिन्होंने एक ही आईपीएल मैच में 70 या उससे ज्यादा रन खर्च किए। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 7 जोफ्रा आर्चर - फोटो : ANI जोफ्रा आर्चर का महंगा दिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के लिए 23 मार्च 2025 का दिन काफी मुश्किल रहा था। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चार ओवरों में 76 रन खर्च कर दिए। इस दौरान उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। इस मुकाबले में हैदराबाद ने 286/6 का विशाल स्कोर बनाया था, लेकिन राजस्थान ने शानदार बल्लेबाजी की और मजबूती से लक्ष्य का पीछा किया, लेकिन टीम 242/6 का स्कोर ही बना सकी और 44 रन से मैच हार गई। 3 of 7 मोहम्मद शमी - फोटो : ANI मोहम्मद शमी की कठिन परीक्षा भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी इस सूची में शामिल हैं। 12 अप्रैल 2025 को सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ चार ओवरों में 75 रन लुटा दिए। शमी को इस मैच में एक भी विकेट नहीं मिला। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 245 रन बनाए, लेकिन हैदराबाद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवरों में ही दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 4 of 7 विलियम ओरुर्के - फोटो : IPL/BCCI विल ओ’रुर्के का मि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 24, 2026 · 2 min · National Desk

Iran War: पश्चिम एशिया के संघर्ष में सऊदी-UAE भी कूदेंगे! IRGC ने कहा- ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस का 78वां दौर शुरू

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने मंगलवार को ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 के 78वें चरण की घोषणा की। इसके तहत इस्राइल के डिमोना, तेल अवीव और ईलाट जैसे अत्यधिक संवेदनशील ठिकानों के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में स्थित कई अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। ईरान ने इन हमलों में इमाद और काद्र (मल्टी-वारहेड) मिसाइल प्रणालियों और हमलावर ड्रोनों का इस्तेमाल किया है। आईआरजीसी का दावा है कि हालिया हमलों में डिमोना और अराद शहर में 200 से अधिक लोग हताहत हुए थे।दूसरी ओर वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, सऊदी अरब और यूएई ने ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने के संकेत दिए हैं। सऊदी अरब ने अमेरिका को अपने किंग फाहद एयर बेस तक पहुंच प्रदान करने पर सहमति जताई है, जबकि पहले वह अपने एयर बेस के इस्तेमाल से इनकार करता रहा था। कूटनीतिक मोर्चे पर सऊदी ने ईरान के सैन्य अताशे और चार दूतावास कर्मचारियों को देश छोड़ने का आदेश दिया है। वहीं, यूएई ने ईरान के मालिकाना हक वाले एक अस्पताल और क्लब को बंद कर दिया है, जो तेहरान के लिए अहम माने जाते थे। यूएई की हवाई रक्षा प्रणाली भी ईरानी हमलों को रोकने में जुटी है। कुछ वीडियो से यह भी संकेत मिले हैं कि ईरान पर हमलों के लिए बहरीन से मिसाइलें दागी गई थीं।इस युद्ध की आग में पड़ोसी देशों भी झुलस रहे हैं। मंगलवार तड़के कुवैत में हवाई रक्षा प्रणालियों द्वारा मिसाइलों को रोकने के दौरान गिरे मलबे से सात बिजली ट्रांसमिशन लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है। अधिकारी बिजली सेवा बहाल करने में जुटे हैं।इस तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के लिए दी गई समयसीमा बढ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 24, 2026 · 2 min · National Desk

Iran: 'मुआवजा और तीसरे देश की गारंटी', ईरान ने बताईं युद्ध रोकने की शर्तें; भारत के जहाजों पर दिया बड़ा बयान

#WATCH | Mumbai, Maharashtra | On the kind of conditions he wants to put before going to any negotiations with the West Asia conflict, Iran’s Consul General in Mumbai, Saeid Reza Mosayeb Motlagh, says, “… All damages and war reparations must be paid… Credible guarantees must… pic.twitter.com/ubl85sDvyz — ANI (@ANI) March 24, 2026 जब ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की धमकी के बारे में पूछा गया, तो मोटलाघ ने कहा कि ईरान ने यह केवल शत्रुतापूर्ण देशों के लिए किया है। उन्होंने कहा “ईरान की ओर से उन देशों को कौन सी गारंटी दी जा सकती है, जो ऊर्जा के सबसे बड़े आयातक हैं, जैसे भारत, इस पर महावाणिज्यदूत कहा हम भारत और दुनिया के लोगों की सहायता के लिए तैयार हैं, सिवाय उन शत्रुतापूर्ण देशों और उनके हितों के। ऐसे देश जैसे भारत, जिनका इस शत्रुता में कोई हिस्सा नहीं है, उन्हें अपने जहाजों के पारगमन और ट्रांजिट की अनुमति दी गई है।मोटलाघ ने सभी देशों से आह्वान किया कि वे आक्रमणकारी को संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा उन्हें उस पक्ष के साथ बातचीत करके सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए जिसने युद्ध शुरू किया है और उसे विश्व स्तर पर ऐसे कार्य बंद करने के लिए मजबूर करना चाहिए। यह मुद्दा केवल ईरान तक सीमित नहीं है। इतिहास गवाह है कि ऐसा बार-बार हुआ है… अतीत में, उन्होंने जिस भी देश को चुना, उसे क्रूर उपायों का उपयोग करके नष्ट कर दिया… आज, हालांकि, उनका सामना एक ऐसे राष्ट्र से है जो दृढ़ता से विरोध करता है। इसलिए, हम संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार सभी देशों से आग्रह करते हैं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 24, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: ट्रंप से वार्ता के बाद नेतन्याहू बोले- जारी रहेंगे ईरान पर हमले; CM रेखा पेश करेंगी दिल्ली का बजट

इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हालिया वार्ता के बाद कहा कि ईरान और हिजबुल्ला पर हमले जारी रहेंगे। वहीं, दिल्ली में आज सीएम रेखा गुप्ता 1 लाख करोड़ से अधिक के बजट पेश करेंगी और विकास की गति तेज करने का भरोसा दिया। पश्चिम एशिया के बढ़ते तनाव के बीच आज भारत आगमन करेंगे अमेरिकी युद्ध नीति के उप सचिव कोल्बी, जिसकी जानकारी राजदूत सर्जियो गोर ने दी। वहीं चार धाम यात्रा के दौरान केदारनाथ और बदरीनाथ में टोकन सिस्टम खत्म नहीं होगा, लेकिन श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन की सुविधा रहेगी। आज राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। इसके साथ ही 12वीं के नतीजे की तारीख भी सामने आ गई है। छात्र और अभिभावक अमर उजाला पर आसानी से परिणाम देख सकते हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 24, 2026 · 1 min · National Desk

पश्चिम एशिया संकट के बीच आज भारत आएंगे अमेरिकी युद्ध नीति के उप सचिव कोल्बी, राजदूत सर्जियो गोर ने दी जानकारी

इसके साथ ही यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से फरवरी 2025 में जारी संयुक्त वक्तव्य में तय लक्ष्यों को आगे बढ़ाना और अमेरिका-भारत प्रमुख रक्षा साझेदारी के ढांचे को लागू करना होगा। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस दौरे की पुष्टि करते हुए कहा है कि हम उनके स्वागत के लिए उत्सुक हैं।कोल्बी को ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में अमेरिकी रक्षा नीति के निर्माण में प्रमुख व्यक्तियों में से एक माना जाता है। यह उनकी भारत की पहली यात्रा है। इससे ठीक पहले हिंद-प्रशांत कमांडर एडमिरल सैमुअल पापारो और अमेरिकी अंतरिक्ष कमान के प्रमुख जनरल स्टीफन व्हाइटिंग समेत वरिष्ठ अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने भारत का दौरा किया था।इस दौरे का समय विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के साथ मेल खाता है। इस क्षेत्रीय युद्ध के कारण भारत और अन्य एशियाई देशों के लिए “कच्चे तेल, गैस और उर्वरक जैसे प्रमुख उत्पादों की आपूर्ति श्रृंखलाएं बाधित” हुई हैं।इस पृष्ठभूमि में, यह कूटनीतिक पहल ऐसे समय में हुई है जब नई दिल्ली और वाशिंगटन ने हाल के तनावपूर्ण दौर के बाद द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने के प्रयासों को तेज कर दिया है। पहले व्यापार विवादों, मई में भारत-पाकिस्तान संघर्ष और भारत द्वारा रूसी ऊर्जा की खरीद के कारण इन मतभेदों को बढ़ावा मिला था।इस दौरे पर फरवरी में व्यापार समझौते की रुपरेखा पर फिर से बातचीत होने की संभावना भी है। गौरतलब है कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को अवैध घोषित कर दिया था। इसी के चलते व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की जरूरत पड़ी है। इसके अलावा यह दौरा अक्टूबर में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 24, 2026 · 2 min · National Desk

Netanyahu Trump Talks: 'ईरान और हिजबुल्ला पर जारी हैं हमले', ट्रंप से बातचीत के बाद बोले इस्राइली PM नेतन्याहू

מוקדם יותר היום שוחחתי עם ידידנו הנשיא טראמפ. הנשיא טראמפ מאמין שיש סיכוי למנף את ההישגים הכבירים שהשגנו עם צבא ארה"ב, כדי לממש את יעדי המלחמה בהסכם - הסכם שישמור על האינטרסים החיוניים שלנו. במקביל, אנחנו ממשיכים לתקוף גם באיראן וגם בלבנון. אנחנו כותשים את תוכנית הטילים… pic.twitter.com/EHG9geofkl — Benjamin Netanyahu - בנימין נתניהו (@netanyahu) March 23, 2026 पीएम नेतन्याहू ने एक्स पर वीडियो साझा करते हुए कहा ““राष्ट्रपति ट्रंप का मानना है कि आईडीएफ (इस्राइल रक्षा बल) और अमेरिकी सेना की जबरदस्त सफलताओं का लाभ उठाकर युद्ध के उद्देश्यों को एक ऐसे समझौते में बदला जा सकता है, जो हमारे महत्वपूर्ण हितों की रक्षा करेगा। हम हर परिस्थिति में अपने महत्वपूर्ण हितों की रक्षा करेंगे। साथ ही, हम ईरान और लेबनान दोनों में हमले जारी रखेंगे।“नेतन्याहू ने इस बात पर जोर दिया कि चल रहे हमले ईरान के मिसाइल और परमाणु कार्यक्रमों को ध्वस्त कर रहे हैं और हिजबुल्लाह को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कुछ दिन पहले हमने दो और (ईरानी) परमाणु वैज्ञानिकों को खत्म किया और यह अंत नहीं है।नेतन्याहू की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब ट्रंप ने एक अज्ञात ईरानी अधिकारी के साथ बहुत अच्छी बातचीत की घोषणा की थी। ट्रंप का अचानक कूटनीति की ओर झुकाव का यह कदम सोमवार रात को उनके उस अल्टीमेटम से कुछ घंटे पहले आया, जिसे अब टाल दिया गया है। उन्होंने तेहरान को होर्मुज स्ट्रेट शिपिंग लेन को फिर से खोलने के लिए कहा था या फिर अमेरिकी सेना को उसके पावर प्लांट्स को खत्म करते हुए देखना होगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 24, 2026 · 2 min · National Desk

Iran War: ईरान और अमेरिका के बीच दूरी मिटाने में जुटे ये मुस्लिम देश, इस्लामाबाद में हो सकती है मध्यस्थता बैठक

रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले रोकने के एलान के बाद कूटनीतिक गतिविधियों में तेजी आई है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत की वजह से हमलों को पांच दिन के लिए रोका गया है।रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पाकिस्तान, तुर्किये और मिस्र पर्दे के पीछे रहकर दोनों देशों को बातचीत की मेज पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। एक वरिष्ठ इस्राइली अधिकारी ने बताया कि इस्लामाबाद में बैठक आयोजित करने के लिए संपर्क जारी हैं, जिसमें अमेरिका और ईरान के शीर्ष प्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं।एक पाकिस्तानी अधिकारी और एक अन्य सूत्र ने बताया कि युद्ध समाप्त करने के लिए बातचीत इसी सप्ताह इस्लामाबाद में हो सकती है। पाकिस्तानी अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर के इस्लामाबाद में ईरानी अधिकारियों से मिलने की उम्मीद है।इस्राइल को मध्यस्थता के लिए की जा रही इन कोशिशों की जानकारी थी, लेकिन ट्रंप के इस दावे से वह हैरान है कि बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है और कई मुद्दों पर सहमति बन चुकी है। हाल के दिनों में तुर्किये, मिस्र और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने अलग-अलग बैठकों में व्हाइट हाउस के दूत स्टीव विटकॉफ और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से चर्चा की है।इस्राइली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर ने ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ से भी संपर्क किया है, जो इस संघर्ष के दौरान अहम निर्णयकर्ता के रूप में उभरे हैं। एक सूत्र ने बताया कि मध्यस्थता जारी है और प्रगति हो रही है, जिसका उद्देश्य युद्ध को समाप्त करना …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 24, 2026 · 2 min · National Desk

Iran: ‘हम जिम्मेदार नहीं, हमला करने वाले भुगतें परिणाम’; पश्चिम एशिया जंग पर ईरान के महावाणिज्यदूत की दो टूक

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान ने वैश्विक आर्थिक संकट की आशंकाओं पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। मुंबई में ईरान के महावाणिज्यदूत सईद रजा मोसयेब मोतलाघ ने साफ कहा है कि ईरान किसी भी स्थिति में दुनिया की आर्थिक अस्थिरता के लिए जिम्मेदार नहीं है। #WATCH | Mumbai, Maharashtra | On being asked if Iran feels responsible toward preventing a worldwide economic crisis due to the West Asia conflict, Iran’s Consul General in Mumbai, Saeid Reza Mosayeb Motlagh, says, “Under no circumstances. Those who attacked us are responsible,… pic.twitter.com/xIizxJcHiT — ANI (@ANI) March 23, 2026 महावाणिज्यदूत सईद रजा ने कहा कि ईरान ने केवल आत्मरक्षा में कदम उठाए हैं। उनके अनुसार, हमला करने वाले देशों को ही इसके परिणामों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा हमने पहले ही चेतावनी दी थी, इसके बावजूद हम पर हमला किया गया। ऐसे में युद्ध के परिणामों के बारे में उन्हें पहले सोचना चाहिए था।सईद रजा मोसयेब मोतलाघ ने वैश्विक समुदाय से अपील करते हुए कहा कि केवल बयानबाजी नहीं, बल्कि ठोस कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को उस पक्ष के साथ संवाद करना चाहिए जिसने युद्ध शुरू किया और उसे ऐसे कदमों से रोकना चाहिए।ईरान ने अपने बयान में संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का जिक्र करते हुए कहा कि सभी देशों को मिलकर जिम्मेदार पक्ष को जवाबदेह बनाना चाहिए। महावाणिज्यदूत ने कहा कि इतिहास में कई बार ताकतवर देशों ने अन्य देशों को नुकसान पहुंचाया है, लेकिन इस बार उन्हें एक मजबूत और विरोध करने वाले राष्ट्र का सामना करना पड़ रहा है। ईरान ने चेतावनी देते हुए कहा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 24, 2026 · 2 min · National Desk

Air Canada Plane Crash: ट्रैफिक कंट्रोलर बोला- मैंने गलती कर दी; न्यूयॉर्क के एयरपोर्ट पर बड़ी विमान दुर्घटना

यह हादसा स्थानीय समयानुसार रविवार रात करीब 11:46 बजे हुआ। 70 से ज्यादा यात्रियों को लेकर एयर कनाडा का विमान मॉन्ट्रियल से ला गार्डिया एयरपोर्ट पर उतर रहा था। इसी दौरान एक फायर ट्रक टैक्सीवे पार कर रहा था। यह फायर ट्रक किसी अन्य विमान में आई गंध की सूचना पर जांच के लिए भेजा गया था।एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने फायर ट्रक को रुकने का निर्देश दिया था, लेकिन यह निर्देश स्पष्ट रूप से नहीं पहुंचा या उसका पालन नहीं हुआ। इसके तुरंत बाद विमान और फायर ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। घटना के बाद एयरपोर्ट संचार पर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को यह कहते हुए सुना गया कि हम पहले एक आपात स्थिति से निपट रहे थे। मैंने गलती कर दी। यह घटना एयर ट्रैफिक कंट्रोल के समन्वय में गंभीर चूक की ओर इशारा करती है।विमान में सवार लगभग 40 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को चोटें आईं, जिनमें से कुछ गंभीर थीं। फायर ट्रक में सवार दो लोग भी घायल हुए। अधिकांश घायलों को सोमवार सुबह तक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। टक्कर के कारण विमान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे तार और मलबा लटकते दिखाई दिए। घटनास्थल की तस्वीरों में फायर ट्रक एक तरफ पलटा हुआ नजर आया, जिसका पिछला हिस्सा सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त था।इस दुर्घटना के कारण ला गार्डिया एयरपोर्ट को कम से कम सोमवार दोपहर तक बंद कर दिया गया। यह पहले से ही सरकारी शटडाउन के कारण हवाई अड्डों पर चल रही अव्यवस्था के बीच एक बड़ी समस्या बन गया। दोपहर तक ला गार्डिया में 600 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं।यात्री रेबेका लिकोरी ने बताया कि उतरते समय विमान में झटके महसूस हुए और फिर एक तेज धमाका हुआ। उन्होंने कहा, “सभी अपनी सीटों से उछल गए। लोगों के सिर टकराए, खून बहन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 24, 2026 · 2 min · National Desk