US: ईरान से वार्ता पर ट्रंप बोले- नतीजे से अमेरिका को फर्क नहीं पड़ता, हम जीते हैं; चीन को दी धमकी

व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘देखते हैं क्या होता है, शायद समझौता हो जाए, शायद न हो।’ उन्होंने आगे कहा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अमेरिका के नजरिये से हम जीते हैं।राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, कई घंटों से ईरान के साथ बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा, वे कई घंटों से बैठक कर रहे हैं। हम देखेंगे क्या होता है। लेकिन किसी भी हाल में हम जीतते हैं। शायद वे समझौता करें, शायद न करें। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अमेरिका के नजरिये से हम जीतते हैं। नावें आगे बढ़ रही हैं और हमारे देश की तरफ आ रही हैं। हम बड़े टैंकरों में तेल और गैस भर रहे हैं।ट्रंप ने यह भी माना कि ईरान के साथ ‘बहुत गहरी बातचीत’ चल रही है। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सेना होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगों की जांच कर रही है। यह रास्ता अभी भी लगभग बंद है, जिससे तेल और गैस ले जाने वाले जहाजों को परेशानी हो रही है।इस सवाल के जवाब में कि क्या अमेरिका ईरानी संपत्तियां जारी करेगा, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, हम देखेंगे क्या होता है। हम ईरान के साथ गहरी बातचीत में हैं, हम किसी भी स्थिति में जीतते हैं। हमने उन्हें सैन्य रूप से हरा दिया है। हम होर्मुज जलडमरूमध्य का मार्ग खाली कर रहे हैं, चाहे समझौता हो या न हो, मेरे लिए कोई फर्क नहीं पड़ता और इसका कारण यह है कि हमने जीत हासिल कर ली है। हमें उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) से मदद नहीं मिली।ट्रंप ने आगे कहा, उनके (ईरान के) पास कोई नौसेना, रडार या वायु सेना नहीं है। उनके सभी नेता मारे जा चुके हैं। उन्होंने कई वर्षों तक शासन किया, वे अब चले गए हैं। इन सबके साथ देखते हैं क्या होता है। लेकिन मेरे नजरिये से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। चीन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 12, 2026 · 2 min · National Desk

Asha Bhosle: आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में जारी है इलाज; पोती ने दिया हेल्थ अपडेट

मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले को शनिवार यानी 11 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गायिका का इलाज चल रहा है। आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ा है। डॉक्टर और आशा भोसले की पोती ने उनका हेल्थ अपडेट साझा किया है। जानिए, आशा भोसले की तबीयत अब कैसी है? Mumbai, Maharashtra: Playback singer Asha Bhosle has been admitted to Breach Candy Hospital in Mumbai. (Visuals from outside her residence ‘Prabhu Kunj’ in Malabar Hill) pic.twitter.com/S87kFECo44— IANS (@ians_india) April 11, 2026 आशा भोसले का इस वक्त मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में इलाज चल रहा है। यह जानकारी ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने अमर उजाला के साथ साझा की है। उन्होंने बताया है कि दिग्गज गायिका को दिल का दौरा पड़ा है।आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए हेल्थ अपडेट साझा किया है। वह लिखती हैं, ‘अत्यधिक थकावट और सीने में संक्रमण के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारी निजता का सम्मान करें। उनका इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। हम आपको जल्द ही अच्छी खबर देंगे।’ जनाई भोसले ने अपनी पोस्ट में आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने वाली बात नहीं बताई है। मंत्री आशीष शेलार आशा भोसले का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे मंत्री आशीष शेलार दिग्गज गायिका आशा भोसले का हालचाल जानने के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मंगेशकर परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की और आशा भोसले की तबीयत के बारे में जानकारी ली। आईएएनएस के मुताबिक डॉक्टर आशा भोसले की हालत पर बारीकी से नजर रख …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 12, 2026 · 2 min · National Desk

40 दिन बमबारी, सीजफायर और शांति वार्ता: अब होर्मुज से दो अमेरिकी जहाजों के गुजरने का दावा, ईरान ने किया खंडन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट साझा की। ट्रंप ने अपने अंदाज में लिखा कि अमेरिका ने इस महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते को साफ करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि हम चीन, जापान और फ्रांस जैसे देशों पर एहसान कर रहे हैं, क्योंकि उनमें खुद यह काम करने की हिम्मत या इच्छाशक्ति नहीं है।ट्रंप ने दावा किया कि इस युद्ध में ईरान बुरी तरह हार रहा है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इस रास्ते में ईरानी समुद्री बारूदी सुरंगें अभी भी एक बड़ा खतरा बनी हुई हैं। उन्होंने लिखा कि ईरान के पास अब बस एक ही दांव बचा है कि कोई जहाज उनकी समुद्री सुरंगों से टकरा जाए।रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन अमेरिकी गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर्स ने जब खाड़ी को पार किया, तो इसकी कोई जानकारी तेहरान को नहीं दी गई थी। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि यह ऑपरेशन बिना किसी बाधा के पूरा हुआ। गौर करने वाली बात यह है कि 28 फरवरी 2026 को ईरान पर बमबारी शुरू होने के बाद से यह रास्ता पूरी तरह से बंद जैसा था। समझौते की शर्तों के अनुसार इसे खोलना जरूरी था, लेकिन अमेरिका ने इस बार बिना समन्वय के ही अपने जहाज भेजकर अपनी ताकत का अहसास कराया है।अमेरिकी मीडिया और राष्ट्रपति ट्रंप के दावों के उलट, ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर ने वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के हवाले से स्पष्ट किया है कि किसी भी अमेरिकी युद्धपोत ने होर्मुज को पार नहीं किया है। ईरान ने इन खबरों को पूरी तरह निराधार बताते हुए दावा किया कि उनकी सेना ने जलडमरूमध्य की कड़ी निगरानी की है और वहां ऐसी कोई हलचल नहीं हुई। ईरान ने दावा किया है कि वे अपनी समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 12, 2026 · 2 min · National Desk

Asha Bhosle: आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में जारी है इलाज; पोती ने दिया हेल्थ अपडेट

मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले को शनिवार यानी 11 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गायिका का इलाज चल रहा है। आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ा है। डॉक्टर और आशा भोसले की पोती ने उनका हेल्थ अपडेट साझा किया है। जानिए, आशा भोसले की तबीयत अब कैसी है? आशा भोसले का इस वक्त मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में इलाज चल रहा है। यह जानकारी ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने अमर उजाला के साथ साझा की है। उन्होंने बताया है कि दिग्गज गायिका को दिल का दौरा पड़ा है।आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए हेल्थ अपडेट साझा किया है। वह लिखती हैं, ‘अत्यधिक थकावट और सीने में संक्रमण के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारी निजता का सम्मान करें। उनका इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। हम आपको जल्द ही अच्छी खबर देंगे।’ जनाई भोसले ने अपनी पोस्ट में आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने वाली बात नहीं बताई है। 20 भाषाओं में गए 12 हजार गाने, नामी संगीतकारों संग किया काम आशा भोसले ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन गीत गाए। हिंदी के अलावा वह कुल 20 भारतीय और विदेशी भाषाओं में गाने गा चुकी हैं। साल 2006 में खुद आशा भोसले ने बताया था कि उन्होंने 12 हजार गाने गाए हैं। आशा भोसले ने बॉलीवुड में नामी संगीतकारों संग किया काम है। इस लिस्ट में शंकर-जयकिशन, सचिन देव बर्मन, आरडी बर्मन, ओपी नायर, इलैयराजा, बप्पी लहरी और ए.आर रहमान जैसे नाम शामिल हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 11, 2026 · 2 min · National Desk

आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती लीजेंड सिंगर; पोती ने दिया हेल्थ अपडेट

मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले को शनिवार यानी 11 अप्रैल को दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गायिका का इलाज चल रहा है। डॉक्टर और आशा भोसले की पोती ने उनका हेल्थ अपडेट साझा किया है। आशा भोसले का इस वक्त मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में इलाज चल रहा है। यह जानकारी ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने अमर उजाला के साथ साझा की है।आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए हेल्थ अपडेट साझा किया है। वह लिखती हैं, ‘अत्यधिक थकावट और सीने में संक्रमण के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारी निजता का सम्मान करें। उनका इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। हम आपको जल्द ही अच्छी खबर देंगे।’ 20 भाषाओं में गए 12 हजार गाने, नामी संगीतकारों संग किया काम आशा भोसले ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन गीत गाए। हिंदी के अलावा वह कुल 20 भारतीय और विदेशी भाषाओं में गाने गा चुकी हैं। साल 2006 में खुद आशा भोसले ने बताया था कि उन्होंने 12 हजार गाने गाए हैं। आशा भोसले ने बॉलीवुड में नामी संगीतकारों संग किया काम है। इस लिस्ट में शंकर-जयकिशन, सचिन देव बर्मन, आरडी बर्मन, ओपी नायर, इलैयराजा, बप्पी लहरी और ए.आर रहमान जैसे नाम शामिल हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 11, 2026 · 2 min · National Desk

Islamabad US-Iran Talks: शांतिवार्ता से पहले अमेरिका-ईरान के नेताओं से मिले PM शहबाज, जानें कहां तक पहुंची बात

शनिवार सुबह ईरानी प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद में अपने ठिकाने से प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचा और औपचारिक वार्ता शुरू हुई। ईरान की ओर से संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची मौजूद रहे। वहीं अमेरिकी टीम का नेतृत्व उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कर रहे हैं। वार्ता 8 अप्रैल को घोषित युद्धविराम के बाद हो रही है और इसका उद्देश्य हिंसा को रोककर स्थायी समाधान निकालना है।शहबाज शरीफ ने पहले ईरानी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और फिर अमेरिकी टीम से अलग से बातचीत की। उनके साथ उप प्रधानमंत्री इशाक डार, सेना प्रमुख आसिम मुनीर और गृह मंत्री मोहसिन नकवी भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि पाकिस्तान क्षेत्रीय और वैश्विक शांति के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभाता रहेगा।ईरान ने बातचीत से पहले चार बड़ी शर्तें रखीं। इनमें होर्मुज जलडमरूमध्य पर पूरा नियंत्रण, युद्ध का मुआवजा, जब्त संपत्तियों की रिहाई और पूरे पश्चिम एशिया में स्थायी युद्धविराम शामिल हैं। ये शर्तें वार्ता को और जटिल बना रही हैं और समझौते की राह आसान नहीं दिख रही है।एक ईरानी सूत्र ने दावा किया कि अमेरिका दबाव के बाद ईरान की फंसी संपत्तियां जारी करने पर सहमत हुआ है। हालांकि इस पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। भरोसे की कमी दोनों देशों के बीच सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है।ईरान के उपराष्ट्रपति मोहम्मद रेजा आरिफ ने कहा कि अगर बातचीत अमेरिका फर्स्ट सोच से होगी तो समझौता संभव है। लेकिन इस्राइल फर्स्ट नीति हावी रही तो कोई डील नहीं होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि वार्ता विफल होने पर दुनिया को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।इस बीच इस्राइल ने हिजबुल्लाह के साथ युद्धविराम वार्ता से इनकार कर दिया है, हालांकि लेबनान के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 11, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: शांति समझौते के लिए ईरान ने रखी शर्त; इस्राइल बोला- सीजफायर पर हिजबुल्ला से वार्ता नहीं

06:20 PM, 11-Apr-2026 ईरान से मुलाकात के बाद पाकिस्तान का बयान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस्लामाबाद में ईरानी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, जिसका नेतृत्व संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची कर रहे थे। प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान में कहा गया कि शरीफ ने ईरान की भागीदारी की सराहना की और क्षेत्रीय व वैश्विक शांति के लिए मध्यस्थ के रूप में पाकिस्तान की भूमिका जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई। शरीफ ने आज ईरान और अमेरिकी दोनों प्रतिनिधिमंडलों से अलग-अलग बैठक की। इस दौरान उप प्रधानमंत्री इशाक डार, सेना प्रमुख आसिम मुनीर और गृह मंत्री मोहसिन नकवी भी मौजूद रहे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस्लामाबाद में ईरानी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, जिसका नेतृत्व संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची कर रहे थे। प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान में कहा गया कि शरीफ ने ईरान की भागीदारी की सराहना की और क्षेत्रीय व वैश्विक शांति के लिए मध्यस्थ के रूप में पाकिस्तान की भूमिका जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई। शरीफ ने आज ईरान और अमेरिकी दोनों प्रतिनिधिमंडलों से अलग-अलग बैठक की। इस दौरान उप प्रधानमंत्री इशाक डार, सेना प्रमुख आसिम मुनीर और गृह मंत्री मोहसिन नकवी भी मौजूद रहे। 05:59 PM, 11-Apr-2026 क्या जब्त संपत्तियों पर बन रही है सहमति? पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में चल रही अमेरिका-ईरान वार्ता में एक नया दावा सामने आया है। एक ईरानी सूत्र के मुताबिक, अमेरिका दबाव और बातचीत के बाद ईरान की जब्त संपत्तियां जारी करने पर सहमत हुआ है। हालांकि इस पर अब भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और दोनों पक्षों के बीच भरोसे की कमी बनी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 11, 2026 · 2 min · National Desk

US-Iran Talk: जेडी वेंस क्यों कर रहे ईरान से बातचीत का नेतृत्व, ट्रंप के दामाद-दोस्त कैसे पहुंचे पिछली सीट पर?

US-Iran Talk: जेडी वेंस क्यों कर रहे ईरान से बातचीत का नेतृत्व, ट्रंप के दामाद-दोस्त कैसे पहुंचे पिछली सीट पर? यह वीडियो/ हटाएं इस बीच यह चर्चाएं हैं कि आखिर क्यों अमेरिका ने पिछली बार की तरह डोनाल्ड ट्रंप के दामाद- जैरेड कुशनर और उनके दोस्त- स्टीव विटकॉफ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल को ईरान से बातचीत के लिए नहीं भेजा? क्यों जेडी वेंस इस बार पाकिस्तान में ईरान से बात करने के लिए पहुंचे हैं? ईरान के लिए वेंस का पहुंचना क्या मायने रखता है? खुद जेडी वेंस के राजनीतिक करियर के लिए यह बातचीत कितनी अहम है? आइये जानते हैं… अमेरिका और ईरान के बीच करीब 40 दिन तक चला संघर्ष फिलहाल रुक गया है। पाकिस्तान, मिस्र और तुर्किये की तरफ से संदेशवाहक की भूमिका निभाए जाने की वजह से अमेरिका-ईरान दोनों ने ही कुछ समय के लिए युद्ध विराम पर सहमति जता दी। हालांकि, लेबनान पर इस्राइल के लगातार जारी हमलों से इस संघर्ष विराम के टूटने की भी आशंका जारी रही। इस बीच शनिवार को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिनमंडल पाकिस्तान पहुंचा। वेंस यहां ईरान के प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चाओं में शामिल होंगे, जिसमें युद्ध विराम को पूर्ण शांति की तरफ बढ़ाने पर बातचीत होगी। क्यों इस बार ट्रंप के दामाद और दोस्त ईरान से बातचीत का नेतृत्व नहीं कर रहे? ट्रंप के दामाद- जैरेड कुशनर और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 11, 2026 · 2 min · National Desk

Donald Trump: 'ईंधन भरने अमेरिका आ रहे जहाज'; PAK में वार्ता के बीच US के राष्ट्रपति किस बात से उत्साहित हुए?

अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान के साथ जंग के बीच ईंधन संकट को लेकर नया बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि होर्मुज में व्यवधान के बीच कई बड़े जहाज तेज और गैस भरवाने के लिए अमेरिका की तरफ आ रहे हैं। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक संदेश में लिखा, दुनिया के सबसे बड़े खाली तेल टैंकर बड़ी संख्या में अमेरिका की तरफ बढ़ रहे हैं। इन टैंकरों पर दुनिया के सबसे बेहतरीन और ‘अच्छे’ (Sweetest) तेल तथा गैस को लोड किया जाएगा। यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 11, 2026 · 1 min · National Desk

'लेफ्ट की कार्बन कॉपी बन गई है टीएमसी': मुर्शिदाबाद में बरसे पीएम मोदी, कहा- घुसपैठियों की सरकार का अंत तय

पीएम मोदी ने कहा कि जो गुंडे और सिंडिकेट पहले वामपंथी दल सीपीआईएम के लिए काम करते थे, वे अब टीएमसी का हिस्सा बन चुके हैं। पीएम ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार, ‘कट मनी’ और कमीशनखोरी का जो खेल लेफ्ट ने शुरू किया था, टीएमसी ने उसे और खतरनाक बना दिया है। हथियारों की तस्करी, ड्रग्स और मवेशी तस्करी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बंगाल में टीएमसी मां, माटी, मानुष का नारा लगाकर सत्ता में आई थी। लेकिन अब बंगाल में घुसपैठियों द्वारा, घुसपैठियों के वोट से, घुसपैठियों की सरकार बनाना चाहती है। बंगाल अब तुष्टीकरण और वोटबैंक के खेल को और बर्दाश्त नहीं करेगा। हम पश्चिम बंगाल में बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देंगे।पीएम मोदी ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने और तुष्टीकरण की राजनीति को खत्म करने का वादा किया है। उन्होंने विशेष रूप से मतुआ और नामशूद्र समुदायों को संबोधित करते हुए कहा कि आप किसी टीएमसी नेता की दया पर यहां नहीं हैं, आपको भारत का संविधान सुरक्षा देता है। यह मोदी की गारंटी है कि भाजपा सरकार बनते ही सीएए के तहत नागरिकता देने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।मुर्शिदाबाद के प्रसिद्ध सिल्क उद्योग पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी की अनदेखी के कारण यहां के किसानों का भविष्य बर्बाद हो गया है। टीएमसी बंगाल के मूल निवासियों को अल्पसंख्यक बनाने पर तुली है, जिसे भाजपा कभी सफल नहीं होने देगी। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जारी किया गया भाजपा का चुनावी घोषणापत्र, पश्चिम बंगाल में टीएमसी के ‘महाजंगलराज’ को खत्म करने का एक रोडमैप ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 11, 2026 · 2 min · National Desk