पश्चिम एशिया संकट: गालिबाफ ने बताया आखिर क्यों विफल हुई इस्लामाबाद शांति वार्ता? कहा- अमेरिका पर भरोसा नहीं

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक के बाद एक कई पोस्ट करते हुए गालिबाफ ने कड़े तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने बातचीत के दौरान कई भविष्योन्मुखी और सकारात्मक पहल पेश की थीं, लेकिन अमेरिकी पक्ष ईरान का भरोसा जीतने में पूरी तरह नाकाम रहा। गालिबाफ ने कहा कि अब गेंद अमेरिका के पाले में है और उसे ही तय करना है कि वह ईरान का विश्वास हासिल करना चाहता है या नहीं।ईरानी नेता ने बातचीत शुरू होने से पहले ही अपनी मंशा साफ कर दी थी। उन्होंने कहा था कि ईरान नेक नीयती और मजबूत इच्छाशक्ति के साथ मेज पर आया है, लेकिन पिछले दो युद्धों के कड़वे अनुभवों ने ईरान के मन में अमेरिका के प्रति गहरा अविश्वास पैदा कर दिया है। गालिबाफ के अनुसार, अमेरिका की कथनी और करनी में अंतर ही इस विफलता की मुख्य वजह बना।हालांकि गालिबाफ ने अपनी पोस्ट में बहुत ज्यादा विस्तार से जानकारी नहीं दी, लेकिन ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार बातचीत टूटने के पीछे दो सबसे बड़े कारण रहे। पहला, ईरान के परमाणु कार्यक्रम की सीमाओं और निगरानी को लेकर दोनों देशों के बीच गहरी खाई बनी हुई है। इसके अलावा, सामरिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण होर्मुज के रास्ते से होने वाले पारगमन को लेकर भी दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन सकी।जानकारों का मानना है कि 1979 की क्रांति के बाद पहली बार दोनों देशों के बीच इस स्तर की सीधी बातचीत हो रही थी, जिससे दुनिया को बड़ी उम्मीदें थीं। अमेरिका की ओर से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था। अमेरिकी पक्ष ने अपने प्रस्ताव को अंतिम और सर्वश्रेष्ठ करार दिया था, लेकिन ईरान ने इसे अपर्याप्त माना।फिलहाल, इस्लामाबाद वार्ता के विफल होने से मध्य पूर्व में तनाव कम होने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 12, 2026 · 2 min · National Desk

UFC: ईरान-अमेरिका वार्ता विफल होने के बीच राष्ट्रपति ट्रंप यूएफसी इवेंट में हुए शामिल, लोगों ने की आलोचना

ट्रंप मियामी में यूएफसी 327 में पहुंचे, जहां फाइट देखने के लिए एरीना में जाने से पहले यूएफसी के अध्यक्ष डाना व्हाइट ने उनका स्वागत किया। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनकी बेटी इवांका ट्रंप, पोती काई ट्रंप उनके परिवार के कई सदस्य भी मौजूद रहे। अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी शामिल थे।अमेरिकी राष्ट्रपति की यह मौजूदगी ऐसे समय में हुई है जब इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका की बातचीत बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई और दोनों पक्षों के बीच मुख्य मतभेद अभी भी सुलझे नहीं हैं। इस्लामाबाद में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि लंबी बातचीत के बावजूद वॉशिंगटन और तेहरान किसी डील पर नहीं पहुंच पाए। ऐसे भू-राजनीतिक तनाव वाले माहौल के बीच ट्रंप के इस इवेंट में शामिल होने की कड़ी आलोचना हो रही है।आलोचकों का कहना है कि एक संवेदनशील भू-राजनीतिक समय के दौरान एक बड़े स्पोर्टिंग इवेंट में राष्ट्रपति की मौजूदगी से गलत मैसेज गया। कई लोगों ने बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच एक हाई-एनर्जी फाइट नाइट में शामिल होने के नजरिए पर सवाल उठाए।विरोध के बावजूद, जब ट्रंप ने एरीना में ग्रैंड एंट्री की, तो भीड़ के कुछ हिस्सों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप के साथ अपना पुरानी यादें ताजा की। यूएफसी कमेंटेटर जो रोगन समेत जाने-माने लोगों ने स्वागत किया। वहीं पूरे इवेंट के दौरान कैमरे का फोकस बार-बार उन पर ही रहा।भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें ट्रंप के साथ रुबियो और गोर नजर आ रहे हैं। ट्रंप कुछ लोगों से हाथ मिला रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में उन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 12, 2026 · 2 min · National Desk

महिला आरक्षण बिल: चुनाव के बीच संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने पर जयराम रमेश बोले- ये आचार संहिता का उल्लंघन

जयराम रमेश ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पत्र को शेयर किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर संसद के विशेष सत्र पर अपनी बात रखी है। यह सत्र अगले हफ्ते, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चल रहे चुनावी अभियान के बीच बुलाया जा रहा है, जो कि आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। उन्होंने (खरगे ने) विपक्ष के इस अनुरोध को दोहराया है कि सर्वदलीय बैठक 29 अप्रैल के बाद ही किसी भी समय बुलाई जाए।“दरअसल, महिला आरक्षण (संशोधन) विधेयक पर विचार-विमर्श करने और उसे पारित करने के लिए अगले सप्ताह एक विशेष सत्र बुलाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों में सभी पार्टियों के सदन के नेताओं को पत्र लिखकर ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को सर्वसम्मति से पारित कराने के लिए समर्थन मांगा, ताकि 2029 के चुनावों से पहले महिला आरक्षण का कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।प्रधानमंत्री के पत्र के जवाब में, मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह महिला सशक्तिकरण के बजाय राजनीतिक लाभ उठाने के लिए महिला आरक्षण (संशोधन) विधेयक के कार्यान्वयन में जल्दबाजी कर रही है। अपने जवाब में खरगे ने लिखा, “विशेष सत्र विपक्ष को विश्वास में लिए बिना बुलाया गया है और सरकार परिसीमन के संबंध में कोई भी विवरण साझा किए बिना ही एक बार फिर विपक्ष से सहयोग की अपेक्षा कर रही है।“कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की कि अगर इस विशेष सत्र का उद्देश्य हमारे लोकतंत्र को मजबूत करना और सभी को साथ लेकर आगे बढ़ना है, तो सरकार को सुझाव है कि 29 अप्रैल के ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 12, 2026 · 2 min · National Desk

इस्लामाबाद में नहीं बनी बात: शांति वार्ता रही बेनतीजा तो क्यों मिमियाने लगा पाकिस्तान? US-ईरान से की ये मांग

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने रविवार को कहा कि उनका देश ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता की मध्यस्थता जारी रखेगा। उन्होंने दोनों पक्षों से चल रहे युद्धविराम को बनाए रखने का आग्रह किया।इशाक डार ने मीडिया से छोटी सी बातचीत में बताया कि पिछले 24 घंटों में दोनों पक्षों के बीच गहन और रचनात्मक चर्चाओं के कई दौरों में पाकिस्तान ने मध्यस्थता की है। उनके साथ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर भी इस शांति वार्ता में शामिल हुए थे। डार ने प्रगति की उम्मीद जताते हुए कहा कि स्थायी शांति और क्षेत्रीय स्थिरता प्राप्त करने के लिए दोनों पक्षों को सकारात्मक भावना बनाए रखनी चाहिए।उप प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि दोनों पक्ष युद्धविराम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखें। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान ईरान और अमेरिका के बीच आगामी दिनों में भी जुड़ाव और संवाद की सुविधा प्रदान करने में अपनी भूमिका निभाता रहेगा।शांति वार्ता में अमेरिका की ओर से ईरान के परमाणु कार्यक्रमों को पूरी तरह से खत्म करने और होर्मुज को तत्काल खोलने की मांग की गई थी। हालांकि, ईरान इन मांगों पर तैयार नहीं हुआ। ईरानी समाचार एजेंसी ने बताया कि तेहरान ने अमेरिका की मांगों को खारिज कर दिया, क्योंकि वॉशिंगटन जिन चीजों को संघर्ष से हासिल नहीं कर सका, उन्हें बातचीत के जरिए हासिल करने की कोशिश कर रहा था।इस वार्ता की विफलता ने दो सप्ताह के नाजुक युद्धविराम की प्रभावशीलता और वैश्विक ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की संभावनाओं पर संदेह पैदा कर दिया है। पाकिस्तान की भूमिका इस क्षेत्र में तनाव कम करने के प्रयासों के लिए महत्वपूर्ण …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 12, 2026 · 2 min · National Desk

BJP Whip: 'सभी सांसद 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहें'; महिला आरक्षण पर चर्चा से पहले भाजपा ने जारी किया व्हिप

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी विशेष संसद सत्र को लेकर अपने सभी सांसदों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। पार्टी ने लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्यों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी करते हुए 16 से 18 अप्रैल तक सदन में अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है। पार्टी की ओर से स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि इस अवधि के दौरान किसी भी सांसद या केंद्रीय मंत्री को छुट्टी नहीं दी जाएगी। सभी सदस्यों को लगातार सदन में उपस्थित रहने और संसद की कार्यवाही में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया है। सूत्रों के अनुसार, यह विशेष संसद सत्र महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर चर्चा के लिए बुलाया गया है। सरकार का लक्ष्य इस ऐतिहासिक विधेयक पर व्यापक बहस और आगे की प्रक्रिया को तेज करना है।भाजपा द्वारा जारी पत्र में कहा गया है ‘गुरुवार से शनिवार, 16 से 18 अप्रैल 2026 तक, लोकसभा और राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्यों के लिए तीन-लाइन व्हिप जारी किया जा रहा है। सभी केंद्रीय मंत्रियों और सदस्यों से अनुरोध है कि वे उपरोक्त सभी तीन दिनों के दौरान सदन में उपस्थित रहें। सदन में उपस्थिति अनिवार्य है। कोई छुट्टी स्वीकृत नहीं की जाएगी। सदस्यों से अनुरोध है कि वे व्हिप का कड़ाई से पालन करें और सदन में अपनी निर्बाध उपस्थिति सुनिश्चित करें। आपके सहयोग की अत्यधिक सराहना की जाती है।‘वहीं, इस विशेष सत्र को लेकर राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया है। विपक्षी दलों ने सरकार से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने और परिसीमन जैसे मुद्दों पर स्पष्ट जानकारी देने की मांग की है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित श …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 12, 2026 · 2 min · National Desk

बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खबर: तीन जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू, 28 अगस्त तक चलेंगे दर्शन

श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 का शुभारंभ तीन जुलाई से होगा और यह पवित्र यात्रा 57 दिनों तक चलकर 28 अगस्त को संपन्न होगी। इस यात्रा की घोषणा उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक के बाद की। उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू होंगे और यह अनिवार्य रहेगा। देशभर में 556 अधिकृत बैंक शाखाओं के माध्यम से अग्रिम पंजीकरण किया जा सकेगा, जबकि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध होगी। यात्रा के लिए आयु सीमा 13 से 70 वर्ष तय की गई है। श्रद्धालु पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग और 14 किलोमीटर छोटे लेकिन कठिन बालटाल मार्ग से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यात्रा कर सकेंगे। इस वर्ष की प्रथम पूजा ज्येष्ठ पूर्णिमा, 19 जून को आयोजित की जाएगी। प्रशासन ने यात्रा को सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 12, 2026 · 1 min · National Desk

Peace Talks: 'कूटनीति कभी खत्म नहीं होती', US के साथ शांति वार्ता बेनतीजा रहने पर बोला ईरान; किया बड़ा इशारा

उन्होंने कहा, ‘‘ये वार्ताएं 40 दिनों के थोपे गए युद्ध के बाद हुईं और अविश्वास और संदेह के माहौल में आयोजित की गईं। यह स्वाभाविक है कि हमने शुरू से ही एक ही बैठक में समझौते पर पहुंचने की उम्मीद नहीं की थी।’’ उन्होंने कहा कि किसी ने भी इसकी उम्मीद नहीं की थी।पाकिस्तान के इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच हुई वार्ता अमेरिकी पक्ष द्वारा रखी गई अत्यधिक मांगों के कारण बिना किसी समझौते के समाप्त हो गई। वार्ता के बारे में बघाई ने कहा कि ईरान और अमेरिका कई मुद्दों पर एक समझौते पर पहुंच गए थे और दो-तीन महत्वपूर्ण मामलों पर मतभेद हैं।उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कूटनीति कभी खत्म नहीं होती है। उन्होंने कहा, “यह राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए एक साधन है। राजनयिकों को युद्ध और शांति दोनों समय में अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।” बघाई ने आगे कहा कि किसी भी स्थिति में राजनयिक तंत्र को ईरानी लोगों के अधिकारों और हितों का पालन करना चाहिए।“बघाई ने कहा कि वार्ता की सफलता विपक्षी पक्ष की गंभीरता और सद्भावना के साथ ईरान के वैध अधिकारों और हितों की स्वीकृति पर निर्भर करती है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मुद्दों की जटिलता की ओर भी इशारा करते हुए कहा, “होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे कुछ नए मुद्दे इन वार्ताओं में शामिल किए गए हैं, जिनमें से प्रत्येक की अपनी जटिलताएं हैं।” …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 12, 2026 · 2 min · National Desk

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून जल्द लागू करने की अपील, पीएम बोले- 2029 चुनाव से पहले हो क्रियान्वयन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण कानून को लेकर बड़ा बयान देते हुए इसे सच्ची भावना से लागू करने का समय बताया है। संसद के विशेष सत्र से पहले लोकसभा और राज्यसभा के फ्लोर लीडर्स को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने सभी दलों से इस मुद्दे पर एकजुट होने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि 16 अप्रैल से संसद में महिला आरक्षण कानून से जुड़े ऐतिहासिक विषय पर विस्तृत चर्चा होगी, जो देश की लोकतांत्रिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हो सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोई भी समाज तभी आगे बढ़ सकता है जब महिलाओं को आगे बढ़ने, निर्णय लेने और नेतृत्व करने के अवसर मिलें। उन्होंने इसे विकसित भारत के लक्ष्य से भी जोड़ा। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत के 2029 लोकसभा और विधानसभा चुनावों में महिला आरक्षण को लागू करना बेहद जरूरी है। इससे राजनीति में महिलाओं की भागीदारी और मजबूत होगी। पीएम मोदी ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे मिलकर संविधान संशोधन विधेयक को पारित करें, ताकि महिला आरक्षण कानून को वास्तविक रूप से लागू किया जा सके।भारतीय जनता पार्टी ने 16-18 अप्रैल, 2026 के लिए लोकसभा और राज्यसभा दोनों में अपने सभी सांसदों को एक जरूरी तीन-लाइन व्हिप जारी किया है। निर्देश में सभी केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को इस दौरान सदन में मौजूद रहने का आदेश दिया गया है, जिसमें कोई छुट्टी की अनुमति नहीं है। सदस्यों को निर्देश दिया गया है कि वे बताई गई तारीखों के दौरान सख्ती से पालन करें और बिना किसी रुकावट के उपस्थित रहें। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 12, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: ट्रंप बोले- वार्ता के नतीजे से फर्क नहीं पड़ता; पहाड़ों में बारिश; आईपीएल में चेन्नई की पहली जीत

अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में वार्ता जारी है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि किसी भी नतीजे से अमेरिका को फर्क नहीं पड़ता और ‘हम जीते हैं’; उन्होंने चीन को चेतावनी भी दी। इसी बीच, जम्मू-कश्मीर के डोडा में रविवार सुबह 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े मुद्दे पर ईरान ने छह अरब डॉलर की जब्त संपत्ति जारी करने की शर्त रखी है, जिसे लेकर अमेरिका सहमत नहीं बताया जा रहा है। रक्षा समझौते के तहत लगभग 13,000 पाकिस्तानी सैनिक और 10 से 18 लड़ाकू विमान सऊदी अरब में तैनात किए गए हैं। मौसम को लेकर आईएमडी ने उत्तर भारत समेत 13 राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी दी है, जबकि मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ने की संभावना जताई गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार ईरान होर्मुज में बिछाई गई बारूदी सुरंगों को हटाने में सक्षम नहीं है, जिससे समुद्री मार्ग प्रभावित हुआ है और इसका असर इस्लामाबाद वार्ता पर भी पड़ सकता है। इस बीच, इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने ईरान और तुर्किये को लेकर सख्त बयान दिया और हमलों की चेतावनी दी। दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए नई ईवी नीति 2026-2030 का मसौदा जारी किया गया है, जिसका लक्ष्य पेट्रोल-डीजल वाहनों को धीरे-धीरे हटाना है। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराकर पहली जीत दर्ज की। वहीं मशहूर गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ा और उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 12, 2026 · 2 min · National Desk

Weather Report: पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों पर बारिश, मैदानों में चढ़ेगा पारा; दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी

देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का अलग-अलग रूप देखने को मिल रहा है। कहीं बर्फबारी हो रही है, कहीं बारिश और कहीं तापमान बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 12 अप्रैल (रविवार) को उत्तराखंड, हिमाचल सहित 13 राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के अनुसार मैदानी राज्यों में मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहेगा। उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और अगले कुछ दिनों में गर्मी का असर तेज हो सकता है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना भी जताई गई है। पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं, जबकि दक्षिण भारत में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।रोहतांग दर्रा-अटल टनल में बर्फबारी, पर्यटकों की आमद बढ़ी : शनिवार को हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई। रोहतांग दर्रा, अटल टनल और लाहौल घाटी में बर्फ गिरी, जबकि चंबा के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। वहीं शिमला समेत अन्य इलाकों में मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई।प्रदेश में भूस्खलन का असर भी देखने को मिला। पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग बत्ती दी हट्टी के पास बंद हो गया, जबकि जलोड़ी दर्रा से बसों की आवाजाही चार दिन बाद बहाल हुई। पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी के कारण पर्यटकों की संख्या बढ़ी है, खासकर लाहौल के कोकसर में पर्यटकों ने बर्फ का आनंद लिया।दूसरी ओर, जम्मू के अखनूर क्षेत्र में शनिवार शाम एक दुर्लभ मौसम घटना सामने आई, जब करीब 10 मिनट तक बवंडर देखा गया। डॉ मुख्तार अहमद के अनुसार यह घ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 12, 2026 · 2 min · National Desk