06:20 PM, 11-Apr-2026 ईरान से मुलाकात के बाद पाकिस्तान का बयान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस्लामाबाद में ईरानी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, जिसका नेतृत्व संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची कर रहे थे। प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान में कहा गया कि शरीफ ने ईरान की भागीदारी की सराहना की और क्षेत्रीय व वैश्विक शांति के लिए मध्यस्थ के रूप में पाकिस्तान की भूमिका जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई। शरीफ ने आज ईरान और अमेरिकी दोनों प्रतिनिधिमंडलों से अलग-अलग बैठक की। इस दौरान उप प्रधानमंत्री इशाक डार, सेना प्रमुख आसिम मुनीर और गृह मंत्री मोहसिन नकवी भी मौजूद रहे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस्लामाबाद में ईरानी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, जिसका नेतृत्व संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची कर रहे थे। प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान में कहा गया कि शरीफ ने ईरान की भागीदारी की सराहना की और क्षेत्रीय व वैश्विक शांति के लिए मध्यस्थ के रूप में पाकिस्तान की भूमिका जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई। शरीफ ने आज ईरान और अमेरिकी दोनों प्रतिनिधिमंडलों से अलग-अलग बैठक की। इस दौरान उप प्रधानमंत्री इशाक डार, सेना प्रमुख आसिम मुनीर और गृह मंत्री मोहसिन नकवी भी मौजूद रहे। 05:59 PM, 11-Apr-2026 क्या जब्त संपत्तियों पर बन रही है सहमति? पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में चल रही अमेरिका-ईरान वार्ता में एक नया दावा सामने आया है। एक ईरानी सूत्र के मुताबिक, अमेरिका दबाव और बातचीत के बाद ईरान की जब्त संपत्तियां जारी करने पर सहमत हुआ है। हालांकि इस पर अब भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और दोनों पक्षों के बीच भरोसे की कमी बनी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें