मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले को शनिवार यानी 11 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गायिका का इलाज चल रहा है। आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ा है। डॉक्टर और आशा भोसले की पोती ने उनका हेल्थ अपडेट साझा किया है। जानिए, आशा भोसले की तबीयत अब कैसी है? Mumbai, Maharashtra: Playback singer Asha Bhosle has been admitted to Breach Candy Hospital in Mumbai. (Visuals from outside her residence ‘Prabhu Kunj’ in Malabar Hill) pic.twitter.com/S87kFECo44— IANS (@ians_india) April 11, 2026 आशा भोसले का इस वक्त मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में इलाज चल रहा है। यह जानकारी ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने अमर उजाला के साथ साझा की है। उन्होंने बताया है कि दिग्गज गायिका को दिल का दौरा पड़ा है।आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए हेल्थ अपडेट साझा किया है। वह लिखती हैं, ‘अत्यधिक थकावट और सीने में संक्रमण के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारी निजता का सम्मान करें। उनका इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। हम आपको जल्द ही अच्छी खबर देंगे।’ जनाई भोसले ने अपनी पोस्ट में आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने वाली बात नहीं बताई है। मंत्री आशीष शेलार आशा भोसले का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे मंत्री आशीष शेलार दिग्गज गायिका आशा भोसले का हालचाल जानने के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मंगेशकर परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की और आशा भोसले की तबीयत के बारे में जानकारी ली। आईएएनएस के मुताबिक डॉक्टर आशा भोसले की हालत पर बारीकी से नजर रख …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें