Congress: अमेरिका-ईरान वार्ता में पाकिस्तान की मध्यस्थता पर कांग्रेस का सवाल, सरकार की कूटनीति पर उठाए निशान

पश्चिम एशिया में शांति बहाली की उम्मीदों के बीच कांग्रेस ने भारत सरकार की कूटनीतिक विफलताओं पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने विशेष रूप से इस बात पर चिंता व्यक्त की है कि कैसे पाकिस्तान, जिसे अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा अलग-थलग करने के प्रयास किए गए थे, अब अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि यह स्थिति ‘स्वयं-घोषित विश्वगुरु की हग्लमसी’ पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि यह समझा जाना चाहिए कि पाकिस्तान ने पहलगाम जैसे कायराना आतंकी हमले में अपनी भूमिका के बावजूद और भारत द्वारा उसे अलग-थलग करने के लिए की गई कूटनीतिक पहलों के बावजूद यह नई भूमिका कैसे हासिल कर ली। कांग्रेस ने 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद पाकिस्तान को अलग-थलग करने में डॉ. मनमोहन सिंह सरकार की सफलता का भी उल्लेख किया और इसे एक विशेष रूप से विनाशकारी विफलता बताया।कांग्रेस नेता ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा कि अमेरिका-ईरान की बैठक आज इस्लामाबाद में शुरू हो रही है और पूरा विश्व, जिसमें भारत भी शामिल है, उम्मीद कर रहा है कि यह दोनों देशों के बीच एक स्थायी शांति प्रक्रिया की शुरुआत होगी, जो इस्राइल की अपने पड़ोस में निरंतर आक्रामकता से पटरी से न उतरे। उन्होंने आगे सवाल उठाया ‘लेकिन स्वयं-घोषित विश्वगुरु की हग्लमसी के सार और शैली पर गंभीर सवाल उठते हैं- पाकिस्तान ने अप्रैल 2025 के कायराना पहलगाम आतंकी हमले में अपनी भूमिका और हमलों के बाद उसे अलग-थलग करने के लिए भारत द्वारा की गई कूटनीतिक संलग्नता के बावजूद अपने लिए एक नई भूमिका कैसे बन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 11, 2026 · 2 min · National Desk

LPG Gas Booking: बुकिंग के बाद भी हो रही है दिक्कत? सरकार ने बताया अब कितने दिन में मिल रहा है गैस सिलिंडर

बुक करने के कितने दिन बाद गैस सिलिंडर मिल जाएगा? - फोटो : Amar Ujala Gas Cylinder Booking Rules In India: एलपीजी गैस सिलिंडर को लेकर लोग परेशान नजर आ रहे हैं, लेकिन भारत सरकार साफ कर चुकी है कि देश में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। इसलिए जल्दबाजी में ये पैनिक में बुकिंग न करें। इन सबके बीच अब एलपीजी गैस सिलिंडर 25 दिनों में बुक किया जा सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको गैस सिलिंडर बुक करने के कितने दिन बाद मिल जाना चाहिए? चलिए जानते हैं इस पर सरकार ने क्या कहा… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 11, 2026 · 1 min · National Desk

बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप: आयुष शेट्टी ने किया उलटफेर, विश्व नंबर-1 को चौंकाया; फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास

बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप: आयुष शेट्टी ने किया उलटफेर, विश्व नंबर-1 को चौंकाया; फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास यह वीडियो/ हटाएं भारत के 20 साल के युवा शटलर आयुष शेट्टी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में बड़ा उलटफेर करते हुए वर्ल्ड नंबर-1 कुनलावुत वितिदसरन को हराकर फाइनल में जगह बना ली। चीन के निंगबो ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर में खेले गए सेमीफाइनल में आयुष ने जबरदस्त वापसी करते हुए 10-21, 21-19, 21-17 से जीत दर्ज की। यह मुकाबला 75 मिनट तक चला और इस दौरान भारतीय खिलाड़ी ने दबाव में शानदार खेल दिखाया। पिछली हार का लिया बदला दोनों खिलाड़ी इससे पहले पिछले साल आर्कटिक ओपन में भिड़े थे, जहां वितिदसरन ने सीधे गेम में जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार आयुष ने शानदार वापसी करते हुए हिसाब बराबर कर लिया। पहला गेम हारने के बाद जिस तरह उन्होंने वापसी की, उसने उनकी मानसिक मजबूती को भी साबित किया। 59 साल बाद हुआ ऐसा आयुष शेट्टी इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले भारत के दूसरे पुरुष एकल खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि, पिछले 59 साल में ऐसा पहली बार हुआ है। उनसे पहले दिनेश खन्ना ने 1965 में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं, 2018 में एचएस प्रणय ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता था। आयुष ने अब कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है, लेकिन उनकी नजर अब स्वर्ण पदक जीतकर एक और इतिहास बनाने पर होगी। आयुष बैडम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 11, 2026 · 2 min · National Desk

US-ईरान शांति वार्ता: इस्लामाबाद में आज उच्च स्तरीय बैठक, 14 ईरानी नेताओं संग चार अमेरिकी दिग्गजों का मंथन

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज 11 अप्रैल 2026 को ईरान और अमेरिका के बीच एक बहुप्रतीक्षित उच्च स्तरीय वार्ता शुरू होने वाली है। इस महत्वपूर्ण बैठक का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्याप्त कड़वाहट को कम करना और शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में कदम बढ़ाना है। वार्ता इस्लामाबाद के प्रतिष्ठित सेरेना होटल में सुबह लगभग 11 बजे शुरू होने की उम्मीद है। इस ‘हाई-प्रोफाइल’ वार्ता में दोनों देशों के दिग्गज नेता शामिल होंगे। ईरान की ओर से 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकेर गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची करेंगे। वहीं, अमेरिका की ओर से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस वार्ता का नेतृत्व करेंगे। उनके साथ पूर्व राष्ट्रपति सलाहकार जेरेड कुशनर, पश्चिम एशिया के लिए विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और सेंटकॉम कमांडर वाइस एडमिरल ब्रैड कूपर भी अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे।ईरान से पहुंचे 14 सदस्यीय दल में कई महत्वपूर्ण हस्तियां शामिल हैं। ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय रक्षा परिषद के सदस्य अली अकबर अहमदियन, केंद्रीय बैंक के गवर्नर अब्दोलनासेर हेम्मती, डिप्टी फॉरेन मिनिस्टर काज़िम ग़रीबाबादी और माजिद तख्त ए रवांची जैसे अधिकारी भी बातचीत का हिस्सा होंगे। प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों में पाकिस्तान में ईरान के राजदूत रेजा अमीरी मोघदाम, राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट एस्माएल अहमदी मोघदाम, और संसद सदस्य अबोलफ़ज़ल अमोई व मोहम्मद नबावियन शामिल हैं।दूसरी ओर, अमेरिका की ओर से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व में चार प्रमुख हस्तियां शिरकत करेंगी। इनमें पूर्व राष्ट्रपति सलाहकार जेरेड कुशनर, जो पश्चिम एशिया में अमेरिकी हितों के लिए महत्वपूर्ण रहे ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 11, 2026 · 2 min · National Desk

Trump: 'अमेरिका होर्मुज खोलेगा, चाहे ईरान साथ दे या नहीं', US-ईरान शांति वार्ता से पहले डोनाल्ड ट्रंप की धमकी

जॉइंट बेस एंड्रयूज (जेबीए) पर उपराष्ट्रपति वेंस के रवाना होने से पहले ट्रंप ने जोर देकर कहा कि ईरानी सेना को सैन्य रूप से पराजित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बातचीत के नतीजों की परवाह किए बिना होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोला जाएगा।अमेरिकी राष्ट्रपति ने जेडी वेंस को शांति वार्ता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके पास बड़ा काम है। उन्होंने ईरान पर निशाना साधते हुए कहा, “मैं पता लगाऊंगा कि क्या हो रहा है। वे (ईरान) सैन्य रूप से पराजित हो गए हैं और अब हम होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलेंगे, चाहे कोई सौदा हो या न हो। वह खुला रहेगा, हम जलडमरूमध्य में होंगे, जैसा कि वे कहते हैं।“इस बीच, ईरान के संसदीय अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबफ के नेतृत्व में एक ईरानी प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार देर रात शांति वार्ता में भाग लेने के लिए पाकिस्तान के इस्लामाबाद पहुंचा है। यह वार्ता पश्चिम एशिया में शत्रुता को समाप्त करने के उद्देश्य से की जा रही है।अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ईरान के साथ शांति वार्ता में हिस्सा लेने के लिए इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं। उन्होंने वार्ता को लेकर आशा व्यक्त करते हुए कहा कि अगर ईरान सद्भावना से चर्चाओं में भाग लेता है, तो अमेरिका रचनात्मक जुड़ाव के लिए तैयार है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान बातचीत में बेईमानी करने की कोशिश करता है, तो उन्हें वॉशिंगटन से सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिलेगी।ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार ईरानी प्रतिनिधिमंडल में सुरक्षा, राजनीतिक, सैन्य, आर्थिक और कानूनी क्षेत्रों सहित कई प्रमुख क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल हैं, जो प्रस्तावित चर्चाओं के व्यापक दायरे और महत्व को दर्शाते हैं। इस उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल में ईरान के विदेश मं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 11, 2026 · 2 min · National Desk

शांति वार्ता: मिनाब स्कूल हमले के पीड़ितों की तस्वीरें लेकर इस्लामाबाद क्यों गए गालिबाफ? US को दिया बड़ा संदेश

همراهان من در این پرواز#Minab168 pic.twitter.com/xvXmDlSDiF — محمدباقر قالیباف | MB Ghalibaf (@mb_ghalibaf) April 10, 2026 गालिबाफ ने दुनिया को एक अलग ही तरह का दृश्य दिखाकर ईरान को शांति वार्ता से पहले अमेरिका पर दबाव बनाने का मौका दिया है। दरअसल, ईरानी संसद के अध्यक्ष जिस विमान से इस्लामाबाद पहुंचे थे, उसकी खाली सीटों पर मिनाब स्कूल पर हुए हमले के पीड़ितों की तस्वीरें रखी थीं। गालिबाफ की ओर से पीड़ितों को इस तरह से श्रद्धांजलि देना अमेरिका-ईरान शांति वार्ता से पहले के संदेशों में एक केंद्रीय बिंदु बन गया है।ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने एक्स पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि इस उड़ान में मेरे साथी, मिनाब168। उन्होंने 28 फरवरी 2026 को मिनाब के एक प्राथमिक विद्यालय पर हुए हमले में मारे गए बच्चों और कर्मचारियों के लिए मिनाब168 लिखा था। इस हमले में कथित तौर पर कम से कम 165 लोगों की मौत हुई थी और 100 से अधिक घायल हुए थे।तस्नीम समाचार एजेंसी के अनुसार इस्लामाबाद पहुंचने पर गालिबाफ ने कहा कि तेहरान अच्छी नीयत से, लेकिन भरोसे के बिना चर्चा करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि अतीत में हुई वार्ताएं बार-बार विफल रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकियों के साथ बातचीत का उनका अनुभव हमेशा विफलता और समझौते के उल्लंघन से जुड़ा है।उन्होंने कहा, “आगामी वार्ताओं में अगर अमेरिकी पक्ष एक वास्तविक समझौता करने और ईरानी लोगों के अधिकारों को प्रदान करने के लिए तैयार है, तो वे समझौते के लिए हमारी तत्परता भी देखेंगे।” उन्होंने कूटनीति में धोखे के प्रति आगाह किया और कहा कि अगर वार्ता का उपयोग बेईमान कार्रवाई को ढकने के लिए किया गया तो ईरान दृढ़ता से जवाब देगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 11, 2026 · 2 min · National Desk

Islamabad Talks: सुलह की असंभव-सी लगती मेज पर आज अमेरिका-ईरान आमने-सामने, 11 साल बाद सीधी बातचीत के आसार

1979 में जब ईरान में इस्लामिक क्रांति आई, तब अमेरिका और ईरान के बीच की दोस्ती टूट गई। तब से दोनों देश सीधे बात करने से बचते रहे। 47 बाद दोनों देशों के बीच छह हफ्ते का युद्ध हुआ। फिर संघर्ष विराम की घोषणा हुई। अब अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शनिवार को बातचीत होगी। यह साफ नहीं है कि दोनों देशों के प्रतिनिधि आमने-सामने बातचीत करेंगे या अलग-अलग कमरों में बैठेंगे और पाकिस्तान का शीर्ष नेतृत्व दोनों देशों के नेताओं तक संदेश का आदान-प्रदान करने का काम करेगा? विश्व मीडिया के मुताबिक, बुनियादी मतभेद अभी भी वहीं हैं और इस्लामाबाद में शनिवार को कूटनीति का इम्तेहान होना है। इस्लामाबाद में हो क्या हो रहा है? ईरान और अमेरिका के प्रतिनिधिमंडल शनिवार को इस्लामाबाद में होंगे। छह हफ्तों के युद्ध के बाद अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस शुक्रवार को पाकिस्तान रवाना हुए। उनके साथ हैं राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर, जिन्होंने फरवरी में बातचीत के एक असफल दौर का नेतृत्व किया था। ईरान की तरफ से संसद अध्यक्ष मोहम्मद गलीबाफ इस बैठक का नेतृत्व करेंगे। इस बैठक से क्या उम्मीद की जा सकती है? यह 1979 के बाद पहली बार होगा जब अमेरिका और ईरान के अधिकारी इस स्तर पर आमने-सामने बैठेंगे। इस्लामाबाद में तैयारियां पूरे जोश के साथ चल रही हैं। रेड अलर्ट जारी है। 10,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं और सभी प्रवेश बिंदु बंद कर दिए गए हैं। सुरक्षा कारणों से प्रतिनिधिमंडलों के आने का कोई कार्यक्रम सार्वजनिक नहीं किया गया है। उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने बातचीत के लिए पाकिस्तान आने वाले प्रतिनिधियों के लिए वीज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 11, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: पाकिस्तान में आज अमेरिका-ईरान वार्ता, सुरक्षित धरती पर पहुंचा नासा का आर्टेमिस 2 मिशन; सुर्खियां

1 of 11 आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… दुनिया की नजरें इस्लामाबाद में होने वाली वार्ता पर टिकी हैं, जहां 11 साल बाद अमेरिका और ईरान के बीच सीधे संवाद की संभावना बनी है, लेकिन तनाव और अविश्वास अब भी गहरा है। इसी बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि समझौता न होने पर सैन्य कार्रवाई हो सकती है, जबकि ईरान ने भी अपने रुख में शर्तें रखी हैं। पश्चिम एशिया में जारी तनाव, होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण और इस्राइल-हिजबुल्ला संघर्ष के बीच हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। उधर, भारत और अमेरिका के बीच ऊर्जा साझेदारी को लेकर उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसमें परमाणु ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग की बात सामने आई। वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग और संपर्क को मजबूत करने पर जोर दिया। दूसरी ओर, अंतरिक्ष क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है, जहां नासा का आर्टेमिस-2 मिशन सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौट आया। वृंदावन हादसे में मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान किया गया है और राहत-बचाव कार्य जारी है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने रूस में फंसे भारतीयों के मामले में केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। राजधानी दिल्ली में दिनदहाड़े 25 लाख की लूट की घटना सामने आई है। वहीं, खेल जगत में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हुए आरसीबी को हराया। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 11 पाकिस्तान के इस्लामाबाद में होनी है अमेरिका और इस्राइल की वार्ता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक Islamabad Talks: सुलह की असंभव-सी लगती मेज पर आज अमेरिका-ईरान आमने-सामने, 11 साल बाद सीधी ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 11, 2026 · 2 min · National Desk

ईरान को 24 घंटे की मोहलत: ट्रंप की धमकी- समझौता नहीं हुआ तो अपने सबसे घातक हथियारों से करेंगे हमला

यह वीडियो/ हटाएं इंटरव्यू में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा? ट्रंप ने न्यूयॉर्क पोस्ट को एक इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने कहा, हमने एक नई शुरुआत की है। हम जहाजों को सबसे अच्छे गोला-बारूद, बेहतरीन हथियारों से लैस कर रहे हैं- अब तक के सबसे बेहतरीन हथियार, यहां तक कि पहले से भी बेहतर और हमने उन्हें पहले भी तबाह किया है। उन्होंने आगे कहा, अगर हमारे पास कोई समझौता नहीं होता है, तो हम उनका इस्तेमाल करेंगे और हम उनका प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करेंगे। ट्रुथ सोशल पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्या कहा? इसके अलावा, ट्रंप ने अपने प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर भी एक पोस्ट की। इसमें उन्होंने लिखा, ईरानियों के पास कोई कार्ड (बढ़त या ताकत) नहीं है और वे केवल अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों के जरिये दुनिया से जबरन वसूली कर सकते हैं। आज वे सिर्फ इसलिए जिंदा हैं, ताकि बातचीत कर सकें। बातचीत को लेकर जेडी वेंस ‘सकारात्मक’ ट्रंप के ये बयान उस समय आए, जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पाकिस्तान दौरे पर रवाना हुए, जहां उनकी ईरान से जुड़ी उच्च स्तरीय वार्ता होने वाली है। रवाना होने से पहले वेंस ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ईरान के साथ बातचीत सकारात्मक होगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा, अगर ईरान अमेरिका को गुमराह करने की कोशिश करेगा, तो वार्ता दल स्वीकार नहीं करेगा और सख्त रुख अपनाएगा। ईरानी संसद के अध्यक्ष ने दी चेतावनी उधर, ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर घलिबाफ ने भी शुक्रवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि दो शर्तें पूरी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लेबनान में लेबनान और ईरानी संपत्तियों की रिहाई अभी तक तय नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि ये दोनों बातें ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 11, 2026 · 2 min · National Desk

ईरान को 24 घंटे की मोहलत: ट्रंप की धमकी- समझौता नहीं हुआ तो फिर करेंगे हमला, अमेरिकी सेना की अगली रणनीति क्या?

यह वीडियो/ हटाएं इंटरव्यू में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा? ट्रंप ने न्यूयॉर्क पोस्ट को एक इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने कहा, हमने एक नई शुरुआत की है। हम जहाजों को सबसे अच्छे गोला-बारूद, बेहतरीन हथियारों से लैस कर रहे हैं- अब तक के सबसे बेहतरीन हथियार, यहां तक कि पहले से भी बेहतर और हमने उन्हें पहले भी तबाह किया है। उन्होंने आगे कहा, अगर हमारे पास कोई समझौता नहीं होता है, तो हम उनका इस्तेमाल करेंगे और हम उनका प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करेंगे। ट्रुथ सोशल पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्या कहा? इसके अलावा, ट्रंप ने अपने प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर भी एक पोस्ट की। इसमें उन्होंने लिखा, ईरानियों के पास कोई कार्ड (बढ़त या ताकत) नहीं है और वे केवल अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों के जरिये दुनिया से जबरन वसूली कर सकते हैं। आज वे सिर्फ इसलिए जिंदा हैं, ताकि बातचीत कर सकें। बातचीत को लेकर जेडी वेंस ‘सकारात्मक’ ट्रंप के ये बयान उस समय आए, जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पाकिस्तान दौरे पर रवाना हुए, जहां उनकी ईरान से जुड़ी उच्च स्तरीय वार्ता होने वाली है। रवाना होने से पहले वेंस ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ईरान के साथ बातचीत सकारात्मक होगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा, अगर ईरान अमेरिका को गुमराह करने की कोशिश करेगा, तो वार्ता दल स्वीकार नहीं करेगा और सख्त रुख अपनाएगा। ईरानी संसद के अध्यक्ष ने दी चेतावनी उधर, ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर घलिबाफ ने भी शुक्रवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि दो शर्तें पूरी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लेबनान में लेबनान और ईरानी संपत्तियों की रिहाई अभी तक तय नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि ये दोनों बातें ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 11, 2026 · 2 min · National Desk