जापोरिज्जिया परमाणु प्लांट पर ड्रोन हमला: रूस ने मढ़ा आरोप तो यूक्रेन ने किया इनकार, कहा- यह सिर्फ प्रोपेगैंडा

रोसाटोम के प्रमुख अलेक्सी लिखचेव ने इसे जानबूझकर किया गया हमला बताया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के एक आत्मघाती ड्रोन ने पावर यूनिट नंबर छह की टरबाइन हॉल इमारत को निशाना बनाया। ड्रोन टकराते ही वहां एक बड़ा धमाका हुआ। लिखचेव के मुताबिक, इस धमाके से प्लांट के मुख्य उपकरणों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। हालांकि, टरबाइन हॉल की दीवार में एक बड़ा सुराख हो गया है।यूक्रेन की सेना ने रूसी आरोपों का कड़ा विरोध किया है। सेना ने साफ कहा कि उनके सैनिकों ने जापोरिज्जिया प्लांट की पावर यूनिट नंबर छह पर कोई हमला नहीं किया। यूक्रेनी सेना अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करती है। वे जानते हैं कि परमाणु प्लांट पर हमले के कितने भयानक नतीजे हो सकते हैं। यूक्रेन ने यह भी बताया कि उस समय फ्रंटलाइन के उस इलाके में कोई लड़ाई नहीं चल रही थी और न ही किसी हथियार का इस्तेमाल हुआ था।रूसी सेना ने मार्च 2022 में इस जापोरिज्जिया परमाणु प्लांट पर कब्जा किया था। यह प्लांट दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन में युद्ध के मोर्चे के बेहद करीब है। पिछले चार साल से चल रहे इस युद्ध में इस प्लांट के आस-पास कई बार गोलाबारी हुई है। इसी वजह से पूरी दुनिया में किसी बड़े परमाणु हादसे का डर लगातार बना रहता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 31, 2026 · 2 min · National Desk

Export Levies: पेट्रोल, डीजल और ATF के निर्यात पर केंद्र ने लगाया नया शुल्क, 1 जून से प्रभावी होंगी नई दरें

केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और विमानन टर्बाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर लगने वाले शुल्क की नई दरों की घोषणा कर दी है। ये नई दरें 1 जून 2026 से अगले 15 दिनों के लिए लागू होंगी। सरकार ने यह कदम देश में पेट्रोलियम उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने और निर्यात को नियंत्रित करने के उद्देश्य से उठाया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

May 31, 2026 · 1 min · National Desk

Himachal Pradesh: चंबा में बड़ा हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो बच्चों समेत आठ पर्यटकों की मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक कार के 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार देर रात चुराह उपमंडल के बैरगढ़-सच दर्रा-किलर सड़क पर हुई, लेकिन स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी शनिवार दोपहर को मिली। चालक विश्वास निवासी बनीखेत अरविंद चंद्राकर निवासी (फ्लैट संख्या-001) कादूगड़ी बंगलूरू प्राची पत्नी अरविंद चंद्राकर- - बेटा दर्श आयु 8 साल अक्षाद आयु 11साल पीजी कार्तिकेयन निवासी व्हाइट फील्ड कर्नाटक सिंफनी मणिमाला पत्नी पीजी कार्तिकेयन बेटा नंदन पुत्र अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना तब हुई जब कार हिमाचल प्रदेश के सबसे कठिन रास्तों में से एक, बर्फ से ढके सच दर्रे की ओर जा रही थी। चुराह से भाजपा विधायक हंस राज ने पीटीआई को बताया कि बचाव अभियान जारी है, लेकिन खड़ी ढलान और खराब मौसम के कारण शवों को निकाला नहीं जा सका है। इलाका दुर्गम है और वहां फोन का सिग्नल नहीं है। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान रविवार सुबह फिर से शुरू होगा।इससे पहले पता चला था कि कोलकाता और बंगलूरू से पहाड़ों की सैर करने आए दो बच्चों समेत आठ पर्यटक और टैक्सी चालक लापता हो गए हैं। आशंका जताई जा रही थी कि उनका टैक्सी वाहन सचे जोत मार्ग पर करीब 500 फीट गहरी खाई में जा गिरा है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बंगलूरू से आए एक परिवार ने पर्यटन नगरी डलहौजी में एक टैक्सी वाहन (मारुति आर्टिका कार) बुक करवाई थी। परिवार ने डलहौजी में मौजूद दूसरे पर्यटक परिवार के साथ टैक्सी साझा करते हुए सचे जोत क्षेत्र में बर्फ और पहाड़ों का आनंद लेने की योजना बनाई।दोनों परिवार शुक्रवार को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 31, 2026 · 2 min · National Desk

पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव: इस्राइल ने लेबनान के ऐतिहासिक किले के पास बरसाए गोले,गाजा में फलस्तीनी नर्स की मौत

इस्राइली सेना ने कई गांवों को खाली करने की चेतावनी दी है। दक्षिणी लेबनान के एक दर्जन से अधिक गांवों में यह डर फैला है। यह चेतावनी एक अहम बैठक के ठीक एक दिन बाद आई है। लेबनान और इस्राइल के सैन्य अधिकारियों ने पेंटागन में सीधी बातचीत की थी। दशकों बाद दोनों देशों के बीच ऐसी पहली सीधी बातचीत हुई थी।लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने टीवी पर भाषण दिया। उन्होंने इस्राइली हवाई हमलों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने इस्राइल पर शहरों को पूरी तरह तबाह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस्राइल बड़े पैमाने पर लोगों को भगा रहा है। इस्राइल लेबनान के इतिहास और यादों को मिटाना चाहता है। लेबनान सरकार युद्धविराम कराने की पूरी कोशिश कर रही है। सरकार इस्राइली सेना की वापसी चाहती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अमेरिका में अगले मंगलवार को फिर बातचीत होगी। इस बातचीत का मतलब आत्मसमर्पण बिल्कुल नहीं है।अमेरिका ने 17 अप्रैल को दोनों देशों के बीच युद्धविराम कराया था। इसके बावजूद जमीन पर हालात बहुत खराब हैं। इस्राइली सैनिक लगातार आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने रणनीतिक रूप से अहम लितानी नदी को पार कर लिया है। साल 2000 के बाद यह लेबनान में इस्राइल की सबसे गहरी घुसपैठ है।लेबनान के अंसार गांव में भी हवाई हमला हुआ है। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई। एक ड्रोन हमले में दो लेबनानी सैनिक भी घायल हुए हैं। इसके जवाब में हिजबुल्ला ने भी पलटवार किया है। हिजबुल्लाह ने उत्तरी इस्राइल के सबसे बड़े शहर किरियत शमोना पर रॉकेट दागे हैं। उन्होंने सफेद शहर को भी निशाना बनाया है। हिजबुल्ला ने कहा कि यह कार्रवाई नागरिकों की मौत का बदला है।इस जंग में मासूम लोग मारे जा रहे हैं। तटीय गांव अ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 31, 2026 · 2 min · National Desk

Alert in Delhi: ISI के आठ आतंकी अरेस्ट, विस्फोटक बरामद; निशाने पर थे न्यूक्लियर प्लांट-एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन

1 of 9 पकड़े गए आतंकी - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (विशेष प्रकोष्ठ) ने दिल्ली, मुंबई, पंजाब व चंडीगढ़ में बड़ी हमलों की साजिश को नाकाम कर दिया है। स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई, पाक-मुंबई अंडरवर्ल्ड-पाकिस्तान गैंगस्टर शहजाद भट्टी के आतंकी माड्यूल का पर्दाफाश करते हुए आठ संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। 2 of 9 बरामद विस्फोटक - फोटो : अमर उजाला पूरे देश में फैला चुका नेटवर्क ये मॉड्यूल पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शहजाद भट्टी, मुन्ना झिंगाड़ा और यावर खान के इशारे पर काम कर रहे थे। इस मॉड्यूल का नेटवर्क पूरे देश में फैल चुका था। पाक आईएसआई-मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क ने दिल्ली और अन्य शहरों में महत्वपूर्ण ठिकानों, सुरक्षा प्रतिष्ठानों और पुलिस कर्मियों पर ग्रेनेड हमले, टॉरगेट किलिंग और गोलीबारी कर बड़ी आतंकी हमले करने की साजिश थी। 3 of 9 बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला पाकिस्तान में बने हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (स्पेशल सेल) अनिल शुक्ला ने बताया कि दिल्ली से गिरफ्तार किए गए तीन गुर्गों के पास से पाकिस्तान में बने चार हैंड ग्रेनेड, दो ग्लॉक पिस्तौल और 24 कारतूस बरामद किए गए हैं। विशेष पुलिस आयुक्त शुक्ला ने बताया कि सेल के नई दिल्ली रेंज के पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार त्रिपाठी की देखरेख में एसीपी विवेक कुमार त्यागी, इंस्पेक्टर सुनील राजैन और इंस्पेक्टर धीरज महलावत की टीम ने इस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 30, 2026 · 2 min · National Desk

नौतपा के बीच मौसम ने ली करवट: दिल्ली से केरल तक बारिश-आंधी का अलर्ट जारी; कई राज्यों में गर्मी से राहत

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया। सुबह तक तेज धूप और उमस से लोग परेशान थे, लेकिन शाम होते-होते काले बादल छा गए और कई इलाकों में धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। गुरुग्राम में हवाओं की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई। नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने दिल्ली में 30 और 31 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक अगले चार से पांच दिन तक मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा और तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है।मौसम विभाग के अनुसार बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक तेज आंधी और बारिश की संभावना है। कई इलाकों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बिहार में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है। वहीं ओडिशा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को पेड़ों, कमजोर इमारतों और खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है।केरल में मानसून से पहले भारी बारिश ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। तिरुवनंतपुरम समेत कई इलाकों में जलभराव और पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने सभी विभागों को मानसून की तैयारियां जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं। राहत शिविरों, दवाओं, बिजली और साफ-सफाई की व्यवस्थाएं मजबूत करने को कहा गया है। मौसम विभाग ने केरल के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु, पुदुचेरी, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 30, 2026 · 2 min · National Desk

DK Shivakumar: सबसे अमीर MLA अब बनेंगे कर्नाटक के CM? कभी मिलने जेल तक पहुंचीं सोनिया गांधी

DK Shivakumar: सबसे अमीर MLA अब बनेंगे कर्नाटक के CM? कभी मिलने जेल तक पहुंचीं सोनिया गांधी ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर डीके शिवकुमार कौन हैं? उनका शुरुआती जीवन कैसा रहा है? कैसे कभी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखाओं में शामिल होने वाला एक व्यक्ति कांग्रेस का कद्दावर नेता बनता चला गया? उनका राजनीतिक करियर कैसा रहा है? उनसे जुड़ी खास बातें क्या हैं? आइये जानते हैं… ये भी पढ़ें: Karnataka CM LIVE: डीके शिवकुमार का सीएम बनना तय, राज्यपाल से मिल की सरकार गठन पर चर्चा, 3 जून को शपथ संभव ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर डीके शिवकुमार कौन हैं? उनका शुरुआती जीवन कैसा रहा है? कैसे कभी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखाओं में शामिल होने वाला एक व्यक्ति कांग्रेस का कद्दावर नेता बनता चला गया? उनका राजनीतिक करियर कैसा रहा है? उनसे जुड़ी खास बातें क्या हैं? साल था 2023 और तारीख 10 मई की। कर्नाटक में कांग्रेस ने भाजपा को हराकर सत्ता पर कब्जा जमाया। कांग्रेस की इस जीत का सेहरा बंध रहा था कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के सिर पर, जिन्होंने लगातार भाजपा सरकार को न सिर्फ घेरा, बल्कि राज्य में अलग-अलग धड़ों में बंट चुकी कांग्रेस को भी चुनाव के लिए एकजुट कर के शक्ति प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं शिवकुमार खुद भी आठवीं बार कनक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 30, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: बाजार से विदेशी निवेशकों का मोहभंग? निकाले हजारों करोड़ रुपये, 10 सवालों के जवाब से समझें सबकुछ

विदेशी निवेशकों के बाजार से पैसा निकालने की सबसे मुख्य वजह क्या है? जवाब: बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, विदेशी निवेशकों की इस बिकवाली का मुख्य कारण पश्चिम एशिया में चल रहा भू-राजनीतिक तनाव है। अमेरिका और इस्राइल की ओर से ईरान पर हमला करने के बाद दुनिया के तेल कारोबार के लिए अहम होर्मुज जलडमरुमध्य बाधित हो गया। इसके असर से वैश्विक बाजार में कच्चे तेल का भाव आसमान छूने लगा। विदेशी कच्चे तेल पर निर्भर भारत पर भी इस संकट का असर पड़ा। इससे डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हो गया और विदेशी निवेशकों ने बिकवाली शुरू कर दी। इसके अलावे टैक्स हैवन देशों जैसे मॉरीशस, सिंगापुर, लक्जमबर्ग और आयरलैंड जैसे देशों के जरिए भारतीय बाजार में हिस्सा लेने वाले अनरेगुलेट फंड्स ने भी वैश्विक भू- राजनीति के बाधित होने के बाद भारतीय बाजार से पैसे निकालने शुरू कर दिए। सितंबर 2024 से अप्रैल 2026 तक के आंकड़ों की बात करें तो भारतीय बाजार में अमेरिकी निवेशकों अपने निवेश में करीब 10% की बिकवाली की है। इसके अलावे सिंगापुर के निवेशकों ने 29%, मॉरिशस के निवेशकों ने 26% और लक्जमबर्ग के निवेशकों ने भारतीय बाजार में अपनी हिस्सेदारी करीब 16% तक घटा दी है। हालांकि, सिक्के का दूसरा पहलू यह भी है कि इसी दौरान जापान और फ्रांस ने भारत में मामूली निवेश बढ़ाया है। 6. पश्चिम एशिया के तनाव से भारत के शेयर बाजार पर क्या असर पड़ता है? जवाब: पश्चिम एशिया के तनाव के कारण ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई थीं। चूंकि भारत अपनी ऊर्जा और तेल जरूरतों का एक बहुत बड़ा हिस्सा पश्चिम एशिया से आयात करता है, इसलिए महंगे तेल से भारत का आयात बिल बढ़ने और महंगाई में इजाफा होने की चिंता निवेशकों को सता रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

May 30, 2026 · 2 min · National Desk

UP: प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा; जानें विभाग का नया फैसला

प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती - बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। 4.94 की जगह 5.86 रुपये प्रति यूनिट खरीद की हो जांच ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह सरचार्ज 20.61 फीसदी होता है, लेकिन अभी फिलहाल 10 फीसदी ही वसूला जाएगा। पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश के बाद बिजली खरीद को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ईंधन अधिभार में बढ़ोत्तरी के आदेश का राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने विरोध किया है। परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। आरोप लगाया है कि पावर कार्पोरेशन पिछले दो साल के करीब 1400 करोड़ के पुराने बकाए को चुपचाप वसूलने की तैयारी की है। विद्युत नियामक आयोग के टैरिफ आदेश में वास्तविक विद्युत खरीद लागत 4.94 रुपये प्रति यूनिट अनुमोदित की गई थी, जबकि पावर कॉरपोरेशन ने मार्च 2026 में लगभग 5.86 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीद दर्शाते हुए उपभोक्ताओं पर लगभग 1610 करोड़ का अतिरिक्त भार डाला है।परिषद अध्यक्ष ने मांग की है कि मार्च 2026 में महंगी बिजली किन परिस्थितियों में और किन निजी बिजली उत्पादक कंपनियों से खरीदी गई, इसकी विस्तृत जांच कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा है कि बिजली कंपनियों पर उपभोक्ताओं का लगभग 51 हजार करोड़ से अधिक का सरप्लस पहले से है। ऐसी स्थिति में उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त भार नहीं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 30, 2026 · 2 min · National Desk

'बहुत शानदार रहा कार्यकाल': सीडीएस पद से विदा हुए जनरल अनिल चौहान; रविवार को कमान संभालेंगे नए प्रमुख

सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि रविवार को भारत के अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पदभार संभालेंगे। त्रि-सेवा गार्ड ऑफ ऑनर मिलने के बाद जनरल चौहान ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरा कार्यकाल बहुत संतोषजनक और शानदार रहा।‘‘पूर्व पूर्वी सेना कमांडर जनरल चौहान ने सितंबर 2022 में देश के वरिष्ठतम सैन्य कमांडर के रूप में पदभार संभाला था। यह नियुक्ति पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु के नौ महीने से अधिक समय बाद हुई थी।सीडीएस के रूप में जनरल चौहान ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ मिलकर ऑपरेशन सिंदूर की योजना और उसके क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपने कार्यकाल में उन्होंने बदलते क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए तीनों सेनाओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया, ताकि भारत की सैन्य क्षमता को और मजबूत किया जा सके।उन्होंने एकीकृत सैन्य कमानों के गठन के जरिए थिएटराइजेशन मॉडल लागू करने की दिशा में भी कई पहल शुरू कीं। जनरल चौहान ने कहा, ‘‘त्रि-सेवा गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सेवानिवृत्त होना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। इसके लिए मैं तीनों सेनाओं और मुख्यालय इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ का आभार व्यक्त करता हूं। गार्ड ऑफ ऑनर के समापन के साथ मैं वर्दीधारी साथियों और सैन्य सहयोगियों को विदाई देता हूं।‘‘उन्होंने कहा, ‘‘मैंने आज अंतिम बार वर्दी में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया। यह उन सैनिकों को विनम्र श्रद्धांजलि थी जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राण न्योछावर किए। इसके बाद मित्रों, परिजनों और शुभचिंतकों ने मेरा स्वागत किया। यह मेरे सैन्य जीवन से नागरिक जीवन में प्रवे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 30, 2026 · 2 min · National Desk