हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक कार के 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार देर रात चुराह उपमंडल के बैरगढ़-सच दर्रा-किलर सड़क पर हुई, लेकिन स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी शनिवार दोपहर को मिली। चालक विश्वास निवासी बनीखेत अरविंद चंद्राकर निवासी (फ्लैट संख्या-001) कादूगड़ी बंगलूरू प्राची पत्नी अरविंद चंद्राकर- - बेटा दर्श आयु 8 साल अक्षाद आयु 11साल पीजी कार्तिकेयन निवासी व्हाइट फील्ड कर्नाटक सिंफनी मणिमाला पत्नी पीजी कार्तिकेयन बेटा नंदन पुत्र अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना तब हुई जब कार हिमाचल प्रदेश के सबसे कठिन रास्तों में से एक, बर्फ से ढके सच दर्रे की ओर जा रही थी। चुराह से भाजपा विधायक हंस राज ने पीटीआई को बताया कि बचाव अभियान जारी है, लेकिन खड़ी ढलान और खराब मौसम के कारण शवों को निकाला नहीं जा सका है। इलाका दुर्गम है और वहां फोन का सिग्नल नहीं है। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान रविवार सुबह फिर से शुरू होगा।इससे पहले पता चला था कि कोलकाता और बंगलूरू से पहाड़ों की सैर करने आए दो बच्चों समेत आठ पर्यटक और टैक्सी चालक लापता हो गए हैं। आशंका जताई जा रही थी कि उनका टैक्सी वाहन सचे जोत मार्ग पर करीब 500 फीट गहरी खाई में जा गिरा है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बंगलूरू से आए एक परिवार ने पर्यटन नगरी डलहौजी में एक टैक्सी वाहन (मारुति आर्टिका कार) बुक करवाई थी। परिवार ने डलहौजी में मौजूद दूसरे पर्यटक परिवार के साथ टैक्सी साझा करते हुए सचे जोत क्षेत्र में बर्फ और पहाड़ों का आनंद लेने की योजना बनाई।दोनों परिवार शुक्रवार को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें