दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया। सुबह तक तेज धूप और उमस से लोग परेशान थे, लेकिन शाम होते-होते काले बादल छा गए और कई इलाकों में धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। गुरुग्राम में हवाओं की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई। नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने दिल्ली में 30 और 31 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक अगले चार से पांच दिन तक मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा और तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है।मौसम विभाग के अनुसार बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक तेज आंधी और बारिश की संभावना है। कई इलाकों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बिहार में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है। वहीं ओडिशा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को पेड़ों, कमजोर इमारतों और खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है।केरल में मानसून से पहले भारी बारिश ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। तिरुवनंतपुरम समेत कई इलाकों में जलभराव और पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने सभी विभागों को मानसून की तैयारियां जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं। राहत शिविरों, दवाओं, बिजली और साफ-सफाई की व्यवस्थाएं मजबूत करने को कहा गया है। मौसम विभाग ने केरल के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु, पुदुचेरी, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
नौतपा के बीच मौसम ने ली करवट: दिल्ली से केरल तक बारिश-आंधी का अलर्ट जारी; कई राज्यों में गर्मी से राहत
दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया। सुबह तक तेज धूप और उमस से लोग परेशान थे, लेकिन शाम होते-होते काले बादल छा गए और कई इलाकों में धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। गुरुग्राम में हवाओं की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई। नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने दिल्ली में 30 और 31 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक अगले चार से पांच दिन तक मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा और तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है।मौसम व