UP: प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा; जानें विभाग का नया फैसला

प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती - बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। 4.94 की जगह 5.86 रुपये प्रति यूनिट खरीद की हो जांच ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह सरचार्ज 20.61 फीसदी होता है, लेकिन अभी फिलहाल 10 फीसदी ही वसूला जाएगा। पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश के बाद बिजली खरीद को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ईंधन अधिभार में बढ़ोत्तरी के आदेश का राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने विरोध किया है। परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। आरोप लगाया है कि पावर कार्पोरेशन पिछले दो साल के करीब 1400 करोड़ के पुराने बकाए को चुपचाप वसूलने की तैयारी की है। विद्युत नियामक आयोग के टैरिफ आदेश में वास्तविक विद्युत खरीद लागत 4.94 रुपये प्रति यूनिट अनुमोदित की गई थी, जबकि पावर कॉरपोरेशन ने मार्च 2026 में लगभग 5.86 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीद दर्शाते हुए उपभोक्ताओं पर लगभग 1610 करोड़ का अतिरिक्त भार डाला है।परिषद अध्यक्ष ने मांग की है कि मार्च 2026 में महंगी बिजली किन परिस्थितियों में और किन निजी बिजली उत्पादक कंपनियों से खरीदी गई, इसकी विस्तृत जांच कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा है कि बिजली कंपनियों पर उपभोक्ताओं का लगभग 51 हजार करोड़ से अधिक का सरप्लस पहले से है। ऐसी स्थिति में उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त भार नहीं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 30, 2026 · 2 min · National Desk

'बहुत शानदार रहा कार्यकाल': सीडीएस पद से विदा हुए जनरल अनिल चौहान; रविवार को कमान संभालेंगे नए प्रमुख

सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि रविवार को भारत के अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पदभार संभालेंगे। त्रि-सेवा गार्ड ऑफ ऑनर मिलने के बाद जनरल चौहान ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरा कार्यकाल बहुत संतोषजनक और शानदार रहा।‘‘पूर्व पूर्वी सेना कमांडर जनरल चौहान ने सितंबर 2022 में देश के वरिष्ठतम सैन्य कमांडर के रूप में पदभार संभाला था। यह नियुक्ति पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु के नौ महीने से अधिक समय बाद हुई थी।सीडीएस के रूप में जनरल चौहान ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ मिलकर ऑपरेशन सिंदूर की योजना और उसके क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपने कार्यकाल में उन्होंने बदलते क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए तीनों सेनाओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया, ताकि भारत की सैन्य क्षमता को और मजबूत किया जा सके।उन्होंने एकीकृत सैन्य कमानों के गठन के जरिए थिएटराइजेशन मॉडल लागू करने की दिशा में भी कई पहल शुरू कीं। जनरल चौहान ने कहा, ‘‘त्रि-सेवा गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सेवानिवृत्त होना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। इसके लिए मैं तीनों सेनाओं और मुख्यालय इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ का आभार व्यक्त करता हूं। गार्ड ऑफ ऑनर के समापन के साथ मैं वर्दीधारी साथियों और सैन्य सहयोगियों को विदाई देता हूं।‘‘उन्होंने कहा, ‘‘मैंने आज अंतिम बार वर्दी में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया। यह उन सैनिकों को विनम्र श्रद्धांजलि थी जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राण न्योछावर किए। इसके बाद मित्रों, परिजनों और शुभचिंतकों ने मेरा स्वागत किया। यह मेरे सैन्य जीवन से नागरिक जीवन में प्रवे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 30, 2026 · 2 min · National Desk

सूर्या हत्याकांड: शव घर पहुंचा, मां बोलीं- एनकाउंटर न होने तक नहीं होने देंगे अंतिम संस्कार, क्षेत्र में तनाव

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार कॉलोनी गली नंबर-एक में रहने वाले सूर्या (17) का शव पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को दोपहर करीब 1:30 बजे घर पहुंचा। शव के पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग इलाके में एकत्र हो गए। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की है। सूर्या की मां सरोज ठाकुर ने बताया जितने भी आरोपी थे, उन सभी को क्षेत्र में ही एनकाउंटर में मार गिराना होगा। अगर पुलिस यह कार्रवाई नहीं करती है, तब तक शव को घर के सामने से नहीं उठने देंगे। वहीं मौके पर मौजूद हिंदू संगठन व राजनीतिक लोगों ने भी एनकाउंटर की मांग की है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 30, 2026 · 1 min · National Desk

China: चीन के परमाणु हथियार अब US की पहुंच से दूर, सैटेलाइट से खुलासा; रेगिस्तान में तैयार किया तबाही का सामान

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस निर्माण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अमेरिका द्वारा चीन के परमाणु जखीरे पर किसी भी पहले हमले को बेअसर किया जा सके। इसके साथ ही चीन की जवाबी कार्रवाई की क्षमता भी सुरक्षित रहे। आइए सवाल-जवाब के रूप में जानते हैं कि चीन की इस तैयारी का क्या है मकसद?रॉयटर्स की रिपोर्ट में सैटेलाइट तस्वीरों का हवाला देकर बताया गया है कि चीन दूरदराज के रेगिस्तानी इलाकों में एक विशाल सैन्य ढांचा तैयार कर रहा है। तस्वीरों में परमाणु मिसाइल साइलो के आसपास लॉन्च पैड, बंकर, संचार केंद्र और अन्य सैन्य सुविधाएं दिखाई देती हैं। विश्लेषकों का मानना है कि यह नेटवर्क चीन की परमाणु क्षमताओं को सुरक्षित रखने और संचालित करने के लिए बनाया जा रहा है।यह नया सैन्य ढांचा मुख्य रूप से शिनजियांग और गांसू प्रांत के इलाकों के पास विकसित किया जा रहा है। इन इलाकों में चीन की लंबी दूरी की परमाणु मिसाइलों के साइलो मौजूद हैं। इन साइलो को चीन की जमीन आधारित परमाणु शक्ति का मुख्य आधार माना जाता है।तस्वीरों में 80 से अधिक ऐसे निर्माण दिखाई देते हैं, जिनका इस्तेमाल मोबाइल मिसाइल लॉन्चर और एयर डिफेंस सिस्टम के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा संभावित इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर, सैटेलाइट कम्युनिकेशन और कमांड ऑपरेशन से जुड़ी सुविधाएं भी नजर आती हैं।हवाई स्थित पैसिफिक फोरम के एडजंक्ट फेलो अलेक्जेंडर नील ने कहा, “हम देख सकते हैं कि यह बुनियादी ढांचा बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है, जो साइलो क्षेत्रों से परे हजारों वर्ग किलोमीटर रेगिस्तान को कवर करता है।” उन्होंने कहा कि इसकी वास्तविक क्षमताओं पर बहुत कुछ निर्भर करेगा, लेकि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 30, 2026 · 2 min · National Desk

HP Panchayat Election Live: बारिश के बीच 11 बजे तक 41 फीसदी से अधिक मतदान, नड्डा ने भी डाला वोट

12:14 PM, 30-May-2026 परिवार सहित पैतृक गांव विजयपुर में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने किया मतदान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को अपने पैतृक गांव विजयपुर में परिवार सहित पंचायत चुनाव के दौरान मतदान किया। उन्होंने स्थानीय वार्ड उप चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता निभाई। मतदान के बाद नड्डा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की नींव जनता की सक्रिय भागीदारी पर आधारित है और मतदान उसका सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। नड्डा ने विश्वास जताया कि लोग लोकतांत्रिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहकर चुनाव प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य, विधायक त्रिलोक जमवाल, जीत राम कटवाल,स्वदेश ठाकुर सहित पार्टी कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। 11:48 AM, 30-May-2026 झंडूता के बलोह में 101 वर्षीय जैंडा राम ने किया मतदान, लोकतंत्र के प्रति दिखाई अटूट आस्था विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत बलोह के खरोटा गांव के 101 वर्षीय जैंडा राम ने पंचायत चुनाव में मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया। उम्र के इस पड़ाव पर भी उन्होंने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और युवा मतदाताओं के लिए प्रेरणा बने। मतदान केंद्र पर मौजूद अधिकारियों और लोगों ने उनके उत्साह एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता की सराहना की। जैंडा राम को सम्मानपूर्वक मतदान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 30, 2026 · 2 min · National Desk

CNG Price: पश्चिम एशिया तनाव के बीच मुंबई में फिर दो रुपये महंगी हुई सीएनजी, 17 दिन में दूसरी बार बढ़े दाम

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ऊर्जा बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के बीच आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। मुंबई और मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में सीएनजी की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। इस बार सीएनजी के खुदरा दाम में दो रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा किया गया है। कितना बढ़ी सीएनजी की कीमत? नई दरें 29 मई 2026 की मध्यरात्रि से लागू हो गई हैं। कीमत बढ़ने के बाद मुंबई में सीएनजी का खुदरा मूल्य 84 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। इसका सीधा असर निजी वाहन चालकों, टैक्सी और ऑटो रिक्शा संचालकों के साथ-साथ व्यावसायिक वाहनों पर पड़ेगा। कंपनी ने सभी डीलरों को संशोधित दरें लागू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। कब बढ़े थे दाम? इससे पहले 14 मई को भी सीएनजी के दाम में दो रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई थी। यानी महज 17 दिनों के भीतर दूसरी बार कीमतें बढ़ाई गई हैं। एमजीएल फिलहाल मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, कल्याण, रायगढ़, रत्नागिरी, चित्रदुर्ग, दावणगेरे, लातूर और उस्मानाबाद समेत कई क्षेत्रों में सीएनजी की आपूर्ति करती है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी हुई थी बढ़ोतरी इस बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। सोमवार को पेट्रोल 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ था। पिछले दो सप्ताह में यह चौथी बढ़ोतरी थी। मुंबई में फिलहाल पेट्रोल 111.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। संघर्ष से आपूर्ति हुई प्रभावित ईंधन कीमतों में यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब केंद्र सरकार भारत के बढ़ते तेल आयात बिल को नियंत्रित करने और ईंध …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 30, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: प्रदेश में कहर बनकर टूटी आंधी-बारिश, 28 लोगों की दर्दनाक मौत; कई इलाकों में खंभे गिरने से बिजली प्रभावित

नौतपा की भीषण गर्मी के बीच बृहस्पतिवार देर रात और शुक्रवार को प्रदेश में आंधी-बारिश ने कहर बरपाया। लखनऊ समेत पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों और तराई क्षेत्रों में आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। कुछ जिलों में ओले भी गिरे। इससे कच्चे मकानों की दीवारें गिर गईं। टिनशेड उड़ गए। सैकड़ों पेड़ गिर गए। खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस बीच अलग-अलग जिलों में हुए हादसों और बिजली गिरने से प्रदेश भर में 28 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौसम के कारण भारी तबाही का संज्ञान लेते हुए सभी डीएम को बचाव कार्य तेज करने, नुकसान का आकलन करने और राहत राशि जल्द जारी करने के निर्देश दिए हैं। रायबरेली में मकान के टिनशेड के नीचे दबकर शकुंतला (50) की मौत हो गई। अंबेडकरनगर में बिजली गिरने से केदारनगर के इंद्रजीत (50) की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 10 मौतें बुंदेलखंड में हुईं। इनमें बांदा-हमीरपुर में तीन-तीन, महोबा उरई में दो-दो लोगों की मौत हुई। इसके अलावा मथुरा, उन्नाव, फतेहपुर में एक-एक व्यक्ति की जान गई। कौशाम्बी में चार, प्रतापगढ़ में एक की जान गई। आजमगढ़, बलिया और भदोही में एक- एक व्यक्ति की मौत हुई है। देवरिया में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। कच्चे मकान की दीवार गिरने से आगरा में एक रिक्शाचालक की मौत हुई है। सहारनपुर के सिद्धपीठ शाकंभरी देवी क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात 12 बजे शिवालिक पहाड़ियों पर हुई मूसलधार बारिश के बाद आई बाढ़ ने पूरे इलाके में तबाही मचा दी। जल प्रवाह की चपेट में आकर दो महिलाओं की मौत हो गई। रायबरेली में मकान के टिनशेड के नीचे दबकर शकुंतला (50) की मौत हो गई। अंबेडकरनगर में बिजली गिरने से केदारनगर के इंद्रजीत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 30, 2026 · 2 min · National Desk

रूस से आर्मेनिया को दी धमकी: कहा-EU से बढ़ाई नजदीकियां, तो झेलना होगा निलंबन; पुतिन ने दी यूक्रेन जैसी चेतावनी

इन चारों देशों के नेताओं ने अपने अधिकारियों को एक आदेश दिया है। अधिकारी दिसंबर में एक रिपोर्ट पेश करेंगे। इस रिपोर्ट में देखा जाएगा कि आर्मेनिया को हटाने से क्या असर पड़ेगा। इन नेताओं ने आर्मेनिया से अपने देश में जनमत संग्रह कराने को भी कहा है। वे चाहते हैं कि आर्मेनिया की जनता खुद चुने कि उन्हें यूरोपीय संघ में जाना है या रूस के आर्थिक गुट में रहना है। हालांकि, आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिन्यान इस मांग को पहले ही ठुकरा चुके हैं।यह सारा विवाद आर्मेनिया के संसदीय चुनाव से ठीक पहले शुरू हुआ है। आर्मेनिया में सात जून को वोट डाले जाएंगे। निकोल पाशिन्यान साल 2018 से प्रधानमंत्री हैं। वह अपनी कुर्सी बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले साल अमेरिका ने आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच दशकों पुराना झगड़ा खत्म कराया था। इसके बाद से आर्मेनिया लगातार अमेरिका और यूरोपीय संघ के करीब जा रहा है। पाशिन्यान सरकार ने रूस के सैन्य संगठन (सीएसटीओ) में भी शामिल होना बंद कर दिया है। आर्मेनिया का पश्चिम की तरफ झुकाव रूस को नाराज कर रहा है।रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आर्मेनिया को साफ चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कोई भी देश एक साथ दोनों संगठनों का हिस्सा नहीं रह सकता। पुतिन के मुताबिक, अगर आर्मेनिया इस गुट से बाहर गया तो उसे अपनी जीडीपी का 14 प्रतिशत नुकसान होगा। रूस ने आर्मेनिया पर दबाव बनाना भी शुरू कर दिया है। रूस ने आर्मेनिया की ब्रांडी, फलों और सब्जियों के आयात पर रोक लगा दी है। रूस ने आर्मेनिया को मिलने वाली सस्ती गैस रोकने की धमकी भी दी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 30, 2026 · 2 min · National Desk

डिजिटल इंडिया: खूब इंटरनेट इस्तेमाल कर रही भारतीय महिलाएं, दो साल में दोगुनी हुई संख्या; बैंक खाते भी बढ़े

डिजिटल इंडिया: खूब इंटरनेट इस्तेमाल कर रही भारतीय महिलाएं, दो साल में दोगुनी हुई संख्या; बैंक खाते भी बढ़े डिजिटल इंडिया: खूब इंटरनेट इस्तेमाल कर रही भारतीय महिलाएं, दो साल में दोगुनी हुई संख्या; बैंक खाते भी बढ़े न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Published by: Pavan Updated Sat, 30 May 2026 02:35 AM IST सार भारत की महिलाएं तेजी से डिजिटल दुनिया से जुड़ रही हैं। NFHS-6 के अनुसार, इंटरनेट इस्तेमाल करने वाली महिलाओं का प्रतिशत दो साल में 33.3% से बढ़कर 64.3% हो गया। बैंक खाते और मोबाइल फोन रखने वाली महिलाओं की संख्या भी बढ़ी है, जो उनके बढ़ते आर्थिक और डिजिटल सशक्तिकरण की तस्वीर दिखाती है। Link Copied खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 30, 2026 · 1 min · National Desk

US-Iran Negotiations: ईरान परमाणु समझौते पर बड़ा फैसला लेने की तैयारी में ट्रंप, व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक

राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वह ईरान के साथ संभावित समझौते पर “फाइनल डिटरमिनेशन” करने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच एक अस्थायी सहमति बनी है, जिसके तहत मौजूदा युद्धविराम को 60 दिनों तक आगे बढ़ाया जा सकता है। इस दौरान दोनों देशों के बीच ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर नई बातचीत होगी। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि इस बातचीत का मुख्य मुद्दा ईरान के अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम भंडार और परमाणु गतिविधियां होंगी।ट्रंप ने साफ कहा कि अमेरिका किसी भी हालत में ईरान को परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं देगा। उन्होंने कहा कि ईरान में मौजूद अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम भंडार को अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी और खुद ईरान के सहयोग से बाहर निकालेगा और नष्ट करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के पास इस समय 60 प्रतिशत तक समृद्ध 440.9 किलोग्राम यूरेनियम मौजूद है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह स्तर हथियार बनाने लायक 90 प्रतिशत शुद्धता से बहुत ज्यादा दूर नहीं है। यही कारण है कि अमेरिका और उसके सहयोगी देश लगातार चिंता जता रहे हैं।अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि वार्ता में अभी कुछ अहम मुद्दों पर सहमति बननी बाकी है। उन्होंने बताया कि बातचीत में भाषा से जुड़े कुछ बिंदुओं के अलावा अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम भंडार और यूरेनियम संवर्धन के मुद्दे पर चर्चा जारी है। वेंस ने कहा कि अमेरिका ऐसी स्थिति में पहुंच चुका है, जहां वह ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लंबे समय के लिए पीछे धकेल सकता है। उनके मुताबिक यह अमेरिका और उसके लोगों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी कदम है।जानकारी के अनुसार, पिछले तीन महीनों से जारी तनाव और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 30, 2026 · 2 min · National Desk