Supreme Court: कौन हैं इतिहास रचने वाली जस्टिस वी मोहना? जिन्हें वकील से सीधे सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया

कौन हैं जस्टिस वी मोहना जस्टिस वी मोहना, जस्टिस इंदु मल्होत्रा के बाद देश की दूसरी महिला वकील हैं, जिन्हें वकील से सीधे सुप्रीम कोर्ट की जज नियुक्त किया गया है। इतना ही नहीं जस्टिस वी मोहना सुप्रीम कोर्ट के इतिहास की 12वीं महिला जज हैं। वर्तमान में जस्टिस बीवी नागरत्ना सुप्रीम कोर्ट में जज हैं और वी मोहना दूसरी महिला जज होंगी। जस्टिस मोहना, भारत के पहले पांच साल के इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स की छात्रा हैं, जिसकी देश में शुरुआत पहली बार साल 1983 में हुई थी। उन्होंने कोयंबटूर लॉ कॉलेज से वकालत की डिग्री हासिल की थी। एक इंटरव्यू के दौरान जस्टिस वी मोहना ने बताया था कि वे अपने परिवार की पहली वकील हैं और अपनी मां की प्रेरणा से उन्होंने वकालत की पढ़ाई की। जस्टिस वी मोहना, जस्टिस इंदु मल्होत्रा के बाद देश की दूसरी महिला वकील हैं, जिन्हें वकील से सीधे सुप्रीम कोर्ट की जज नियुक्त किया गया है। इतना ही नहीं जस्टिस वी मोहना सुप्रीम कोर्ट के इतिहास की 12वीं महिला जज हैं। वर्तमान में जस्टिस बीवी नागरत्ना सुप्रीम कोर्ट में जज हैं और वी मोहना दूसरी महिला जज होंगी।जस्टिस मोहना, भारत के पहले पांच साल के इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स की छात्रा हैं, जिसकी देश में शुरुआत पहली बार साल 1983 में हुई थी। उन्होंने कोयंबटूर लॉ कॉलेज से वकालत की डिग्री हासिल की थी। एक इंटरव्यू के दौरान जस्टिस वी मोहना ने बताया था कि वे अपने परिवार की पहली वकील हैं और अपनी मां की प्रेरणा से उन्होंने वकालत की पढ़ाई की। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने वरिष्ठ वकील वी मोहना समेत चार हाईकोर्ट्स के मुख्य न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट जज बनाने की सिफारिश की थी। जिसे केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 1, 2026 · 2 min · National Desk

US-Iran Crisis: ईरान समझौते के मसौदे में ट्रंप ने मांगे बड़े बदलाव, परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज पर सख्त शर्तें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ प्रस्तावित समझौते के मसौदे को वापस भेजकर उसमें कई महत्वपूर्ण बदलाव करने को कहा है। इससे दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत लंबी खिंच सकती है और समझौते को लेकर नई अनिश्चितता पैदा हो गई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ट्रंप ने अपने सलाहकारों के साथ हुई बैठक में ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर और अधिक सख्त शर्तें जोड़ने की मांग की है। साथ ही उन्होंने रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह खोलने को भी समझौते का अहम हिस्सा बनाने पर जोर दिया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 1, 2026 · 1 min · National Desk

Twisha Case: भावुक हुए त्विषा के पिता, कहा- यह लड़ाई सिर्फ मेरी बेटी के लिए नहीं, बल्कि सिस्टम के खिलाफ भी

निवासी बोले न्याय में देरी निवासियों ने कहा कि मामले को किसी भी स्तर पर कमजोर नहीं पड़ने दिया जाना चाहिए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उनका कहना था कि यदि समय पर और निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित नहीं किया गया तो समाज में गलत संदेश जाएगा। कई लोगों ने यह भी कहा कि परिवारों को बेटियों की शिकायतों और चिंताओं को गंभीरता से लेना चाहिए तथा विवाह से पहले संबंधित पक्ष के बारे में पूरी जानकारी जुटानी चाहिए। मार्च के दौरान लोगों ने “त्विषा को न्याय दो” और “न्याय में देरी, न्याय से इंकार के बराबर है।” जैसे संदेशों वाले पोस्टर और तख्तियां लेकर न्याय की मांग की। निवासियों ने बताया कि त्विषा शर्मा केवल अपने परिवार की ही नहीं, बल्कि पूरी सोसायटी की प्रिय सदस्य थीं। उनकी असामयिक मृत्यु ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है। सोसायटी के लोगों ने कहा कि मामले में हाल के दिनों में कुछ प्रगति अवश्य हुई है, लेकिन अभी भी निष्पक्ष, पारदर्शी और पूर्ण न्याय सुनिश्चित किया जाना बाकी है। इसी उद्देश्य से शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण तरीके से एकजुटता दिखाई गई है, ताकि न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे। मार्च के अंत में सभी लोगों ने मौन रखकर त्विषा शर्मा को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के साथ हर परिस्थिति में खड़े रहने का संकल्प दोहराया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 31, 2026 · 2 min · National Desk

सूर्या हत्याकांड में बड़ा खुलासा: अब्बू के कहने पर असद ने की हत्या, बेटे से बोला था- आज इसकी कहानी खत्म कर दे

1 of 5 सूर्य चौहान हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें सूर्या हत्याकांड में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे हत्याकांड में असद के पिता नबाव की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार हुए आरोपी फरहान ने बताया कि 28 मई को बाइक चलाने की बात पर असद और सूर्या का झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए। 2 of 5 सूर्य की हत्या के बाद विलाप करती मां - फोटो : अमर उजाला ‘आज इसकी कहानी खत्म कर दे’ असद ने यह बात अपने पिता और उसे बताई थी। इसके बाद सभी ने योजना बनाकर उसे बुलाया। फरहान ने ही वारदात को अंजाम देने के लिए असद को चाकू दिया था। वहीं नबाव ने अपने बेटे असद को यह कहते हुए हत्या करने को उकसाया कि आज इसकी कहानी खत्म कर दे। 3 of 5 सूर्य की हत्या के बाद विलाप करती मां - फोटो : अमर उजाला तीन लोगों को भेजा गया जेल इसके बाद असद ने सूर्या के सीने में चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि असद के पिता नबाव और उसके दोस्त फरहान व आतिफ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। न्यायालय के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया है। 4 of 5 गाजियाबाद पुलिस की मुख्य आरोपी के साथ मुठभेड़, घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला रविवार सुबह एनकाउंटर में मारा गया असद सूर्या चौहान का हत्यारोपी असद का रविवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। डीसीपी ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने बताया कि थाना खोड़ा इलाके में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 31, 2026 · 2 min · National Desk

Singapore Open: सात्विक-चिराग ने खत्म किया खिताबी सूखा, सिंगापुर ओपन के बने विजेता; इंडोनेशियाई जोड़ी को हराया

Singapore Open: सात्विक-चिराग ने खत्म किया खिताबी सूखा, सिंगापुर ओपन के बने विजेता; इंडोनेशियाई जोड़ी को हराया सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पूर्व नंबर एक भारतीय जोड़ी ने खिताबी सूखा समाप्त करते हुए पहली बार सिंगापुर ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया है। सात्विक-चिराग ने पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में इंडोनेशिया के फजर अलफियान और मोहम्मद सोहिबुल फिकरी को हराया। एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन भारतीय जोड़ी ने इस तरह दो साल में अपना पहला और विश्व टूर का कुल नौवां खिताब अपने नाम किया है। सिंगापुर में पहली बार भारत ने जीता युगल वर्ग का खिताब सात्विक-चिराग ने एक घंटा 13 मिनट तक चले फाइनल मुकाबले में इंडोनेशियाई जोड़ी को 18-21, 21-17, 21-16 से हराकर अपना तीसरा सुपर 750 खिताब जीता था। विश्व की चौथे नंबर की भारतीय जोड़ी के लिए यह खिताब बेहद खास है क्योंकि वे पहले भारतीय हैं जिन्होंने सिंगापुर ओपन में युगल वर्ग का खिताब अपने नाम किया है। सात्विक-चिराग की जोड़ी ने इससे पहले 2024 में थाईलैंड ओपन का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद से ये भारतीय जोड़ी चार बार फाइनल में पहुंची, लेकिन विजेता बनने से चूकती रही। हालांकि, आखिरकार सिंगापुर ओपन में जाकर इस जोड़ी ने खिताबी सूखा समाप्त किया। इंडोनेशियाई जोड़ी के खिलाफ बेहतर नहीं था रिकॉर्ड फाइनल से पह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 31, 2026 · 2 min · National Desk

'आतंकवादियों के चेहरे दिखाओ!': CBSE छात्र वेदांत से मिले राहुल गांधी, कथित सोरोस-पाकिस्तान कनेक्शन पर कसा तंज

वीडियो में वेदांत राहुल गांधी कहते नजर आ रहे हैं कि मेरे को पाकिस्तान का एजेंट तक बोला गया। वहीं, वीडियो को साझा करते हुए राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, ‘मेरे साथी देशद्रोही सोरोस एजेंट्स’ के साथ बातचीत। वेदांत और उसके दोस्त प्रतिभाशाली, बहादुर युवा भारतीय हैं, जिन्होंने सीबीएसई और मोदी सरकार से आसान सवाल पूछे। लेकिन जवाब के बजाय उन्हें अपमान मिला। वे एक उज्ज्वल और सुरक्षित भविष्य के हकदार हैं। हम सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें यह मिले। A revealing chat with my fellow “anti-national Soros agents.” Vedant and his friends are brilliant, brave young Indians who asked CBSE and the Modi government simple questions - but got insults instead of answers. They deserve a bright and secure future. We will make sure they… pic.twitter.com/5InBxgJv1B — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 31, 2026 बातचीत के दौरान एक अन्य छात्र ने कांग्रेस नेता से कहा, इन्होंने हमें देश-विरोधी कहना शुरू कर दिया। इस पर राहुल गांधी ने कहा, सत्रह साल के डीप स्टेट एजेंट्स। भईया आतंकी के चेहरे तो दिखाओ। वहीं, वेदांत राहुल गांधी को बताते हैं, जब मैं फिजिक्स की शीट देखता हूं तो मुझे लगा मेरा एग्जाम बहुत अच्छा गया। उसमें मेरे अच्छे नंबर आएंगे। लेकिन नंबर नहीं आए, तो उसके बाद हमारे पास विकल्प था कि अगर आपके नंबर कम आते हैं, तो फोटो कॉपी के लिए आवेदन कर सकते हैं। उसकी कॉपी जब मैं खोलता हूं, तो उसमें मेरी हैंडराइटिंग नहीं थी। मैंने देखा कि ये मेरी शीट नहीं थी। तो अपनी ये समस्या लेकर एक्स पर गए। लोगों का साथ मिला कि ये तो एकदम अलग मामला हो रहा है। ये भी पढ़ें: इसी दौरान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 31, 2026 · 2 min · National Desk

अभिषेक पर हमला: महुआ मोइत्रा ने BJP को कहा- गंदी जंगली पार्टी; भाजपा बोली- ये टीएमसी के अत्याचारों का नतीजा

Filthy junglee BJP - stop peddling lies. Normal people not attacking TMC. Sushmita Dutta BJP worker seen with top BJP leaders caught on camera pelting stones at @abhishekaitc . BJP competitive hooliganism. pic.twitter.com/tL1edDRECC — Mahua Moitra (@MahuaMoitra) May 30, 2026 VIDEO | On attack on TMC leader Abhishek Banerjee, West Bengal Minister Agnimitra Paul (@paulagnimitra1) says, “What happened with Abhishek Banerjee is public outrage; it’s the result of TMC’s atrocities and its violent politics over the past 15 years.” (Full video available on… pic.twitter.com/XRBpH60jGb — Press Trust of India (@PTI_News) May 31, 2026 इस मामले को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने भी भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा को गंदी जंगली पार्टी कहा। मोइत्रा का दावा है कि भाजपा कार्यकर्ता सुष्मिता दत्ता को अभिषेक बनर्जी पर पत्थर फेंकते हुए कैमरे में पकड़ा गया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि आम लोग टीएमसी पर हमला नहीं कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। मोइत्रा ने कहा कि सुष्मिता दत्ता को भाजपा के बड़े नेताओं के साथ देखा गया है और यह भाजपा की गुंडागर्दी है।दूसरी तरफ, टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल की अलग राय है। उन्होंने कहा, ‘अभिषेक बनर्जी के साथ जो हुआ वह जनता का गुस्सा है; यह पिछले 15 वर्षों में टीएमसी के अत्याचारों और उसकी हिंसक राजनीति का परिणाम है।‘यह घटना शनिवार को दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में हुई। अभिषेक बनर्जी वहां …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 31, 2026 · 2 min · National Desk

Chardham Yatra: लगातार हो रही बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी, केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोकी

कहा कि पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और अन्य राहत एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मौसम सामान्य होते ही यात्रा को सुचारू किया जाएगा। उधर, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा लगातार मौसम और यात्रा मार्गों की निगरानी कर रहे हैं। सोनप्रयाग, गौरीकुंड सहित संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मौसम सामान्य होने तक किसी भी यात्री को आगे न जाने दिया जाए। वहीं कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से यात्रा मार्गों पर लगातार नजर रखी जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 31, 2026 · 1 min · National Desk

केनेडी सेंटर नवीनीकरण मामला: नाम हटाने के आदेश पर फूटा राष्ट्रपति ट्रंप का गुस्सा, जज पर लगाया पक्षपात का आरोप

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक लंबी पोस्ट लिखी। उन्होंने जिला न्यायाधीश क्रिस्टोफर कूपर के फैसले पर बहुत गुस्सा जताया। न्यायाधीश कूपर ने केंद्र से ट्रंप का नाम हटाने का भी आदेश दिया है। इस फैसले से ट्रंप बेहद परेशान दिखे। उन्होंने कहा कि उनके साथ कभी निष्पक्ष व्यवहार नहीं हो सकता।ट्रंप ने कहा कि इस ऐतिहासिक इमारत को मरम्मत की बहुत जरूरत थी। हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि वह आगे कोर्ट में लड़ेंगे या नहीं। फैसले के कुछ घंटे बाद ही ट्रंप ने बड़ा एलान कर दिया। उन्होंने कहा कि वह अब इस काम से पीछे हट रहे हैं। वह इस केंद्र का पूरा जिम्मा वापस कांग्रेस को सौंप रहे हैं। ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने से पहले तक इसे ‘जॉन एफ. केनेडी सेंटर’ के नाम से ही जाना जाता था। व्हाइट हाउस ने अभी यह नहीं बताया है कि ट्रंप बोर्ड के अध्यक्ष पद पर रहेंगे या नहीं।ट्रंप ने बिना किसी सबूत के इस फैसले के लिए न्यायाधीश की पत्नी एमी जेफ्रेस को भी जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बताया कि जेफ्रेस एक बड़ी वकील हैं। वह पूर्व राष्ट्रपति ओबामा के कार्यकाल में सरकारी सलाहकार थीं। न्यायाधीश कूपर को भी ओबामा ने ही नियुक्त किया था। ट्रंप ने यह भी आरोप लगाया कि जेफ्रेस की कंपनी पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन का केस लड़ रही है।ट्रंप का दावा है कि 1971 में बनी यह इमारत बहुत पुरानी हो चुकी है। इसमें जंग लग चुका है और चूहे-कीड़े भर गए हैं। उनका कहना था कि नई इमारत बहुत शानदार बनती। इसके विपरीत, न्यायाधीश कूपर ने कहा कि बोर्ड ने बिना सोचे-समझे केंद्र को बंद करने का फैसला लिया था। प्रशासन जुलाई से काम शुरू करने वाला था, जिस पर अब कोर्ट ने रोक लगा दी है।ज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 31, 2026 · 2 min · National Desk

US-Iran Tensions: होर्मुज में बढ़ा तनाव, अमेरिकी सेना ने हेलफायर मिसाइल से ईरान जा रहे मालवाहक जहाज को रोका

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि उसने ईरान की ओर जा रहे एक व्यापारी जहाज को मिसाइल हमले से रोक दिया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, गाम्बिया के झंडे वाला मालवाहक जहाज एम/वी लियान स्टार ओमान की खाड़ी के रास्ते एक ईरानी बंदरगाह की ओर बढ़ रहा था। अमेरिकी सेना ने जहाज को 20 से अधिक बार चेतावनी दी, लेकिन चालक दल ने निर्देशों का पालन नहीं किया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 31, 2026 · 1 min · National Desk