1 of 9 पकड़े गए आतंकी - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (विशेष प्रकोष्ठ) ने दिल्ली, मुंबई, पंजाब व चंडीगढ़ में बड़ी हमलों की साजिश को नाकाम कर दिया है। स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई, पाक-मुंबई अंडरवर्ल्ड-पाकिस्तान गैंगस्टर शहजाद भट्टी के आतंकी माड्यूल का पर्दाफाश करते हुए आठ संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। 2 of 9 बरामद विस्फोटक - फोटो : अमर उजाला पूरे देश में फैला चुका नेटवर्क ये मॉड्यूल पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शहजाद भट्टी, मुन्ना झिंगाड़ा और यावर खान के इशारे पर काम कर रहे थे। इस मॉड्यूल का नेटवर्क पूरे देश में फैल चुका था। पाक आईएसआई-मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क ने दिल्ली और अन्य शहरों में महत्वपूर्ण ठिकानों, सुरक्षा प्रतिष्ठानों और पुलिस कर्मियों पर ग्रेनेड हमले, टॉरगेट किलिंग और गोलीबारी कर बड़ी आतंकी हमले करने की साजिश थी। 3 of 9 बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला पाकिस्तान में बने हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (स्पेशल सेल) अनिल शुक्ला ने बताया कि दिल्ली से गिरफ्तार किए गए तीन गुर्गों के पास से पाकिस्तान में बने चार हैंड ग्रेनेड, दो ग्लॉक पिस्तौल और 24 कारतूस बरामद किए गए हैं। विशेष पुलिस आयुक्त शुक्ला ने बताया कि सेल के नई दिल्ली रेंज के पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार त्रिपाठी की देखरेख में एसीपी विवेक कुमार त्यागी, इंस्पेक्टर सुनील राजैन और इंस्पेक्टर धीरज महलावत की टीम ने इस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें