IND A vs AFG A Live Score: प्रभसिमरन सिंह ने अफगानिस्तान ए के खिलाफ जड़ा पचासा, ऋतुराज के साथ साझेगदारी जारी

वैभव-प्रभसिमरन की दमदार बल्लेबाजी टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत ए को वैभव और प्रभसिमरन ने दमदार शुरुआत दिलाई। वैभव श्रीलंका ए के खिलाफ पिछले मैच में नहीं चले थे, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ उनका बल्ला जमकर गरजा। वैभव इस मैच में आईपीएल वाली फॉर्म में ही नजर आ रहे थे। लेकिन अब्दुल्लाह अहमदजई ने विकेट के पीछे वैभव को कैच कराकर उनकी पारी का अंत कर दिया। वैभव 22 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुए। वैभव और प्रभसिमरन के बीच पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद अहमदजई ने प्रियांश आर्या को भी अपना शिकार बनाया जो नौ गेंदों पर एक छक्के की मदद से आठ रन बनाकर आउट हुए। भारत ए और अफगानिस्तान ए के बीच दांबुला में त्रिकोणीय सीरीज का मुकाबला खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ए ने इस मैच में टॉस जीतकर भारत ए को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। भारत को वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन ने अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन वैभव अर्धशतक पूरा करने से चूक गए। वैभव के आउट होने के बाद प्रियांश आर्या भी पवेलियन लौट गए। फिलहाल क्रीज पर प्रभसिमरन सिंह और ऋतुराज गायकवाड़ मौजूद हैं। प्रभसिमरन ने अच्छी बल्लेबाजी जारी रखी है और अर्धशतक पूरा कर लिया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 11, 2026 · 2 min · National Desk

Iran-US War LIVE: अमेरिका-ईरान टकराव के बीच खाड़ी देशों पर भी हमले, कुवैत का एयर डिफेंस सिस्टम दे रहा जवाब

10:12 AM, 11-Jun-2026 पश्चिम एशिया तनाव- बहरीन और जॉर्डन में सायरन बजे पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच हालात और गंभीर हो गए हैं। कुवैत, बहरीन और जॉर्डन ने सुरक्षा अलर्ट जारी किए हैं। बहरीन में एयर रेड सायरन बजाए गए, जिसके बाद लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने और सरकारी निर्देशों का पालन करने को कहा गया। इस बीच ईरानी अधिकारियों ने अमेरिकी हमलों के जवाब में होर्मुज जलडमरूमध्य बंद करने की घोषणा की है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दावा किया कि उसने ईरान के सैन्य निगरानी तंत्र, संचार नेटवर्क और वायु रक्षा ठिकानों पर आत्मरक्षा के तहत हमले किए हैं। ईरानी मीडिया के अनुसार, ईरान ने जवाबी कार्रवाई में कुवैत और बहरीन में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों समेत 18 महत्वपूर्ण लक्ष्यों को निशाना बनाया है। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका दबाव जारी रखता है तो पूरा क्षेत्र गंभीर संकट में फंस सकता है। 09:08 AM, 11-Jun-2026 जॉर्डन के हवाई क्षेत्र में मिसाइलें, ड्रोन या रॉकेट मौजूद जॉर्डन में भी वायु रक्षा प्रणाली सक्रिय कर दी गई। अमेरिकी दूतावास ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि जॉर्डन के हवाई क्षेत्र में मिसाइल, ड्रोन या रॉकेट देखे गए हैं और लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है। जॉर्डन में भी वायु रक्षा प्रणाली सक्रिय कर दी गई। अमेरिकी दूतावास ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि जॉर्डन के हवाई क्षेत्र में मिसाइल, ड्रोन या रॉकेट देखे गए हैं और लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है। 08:11 AM, 11-Jun-2026 ईरानी हमलों का जवाब दे रहा कुवैती एयर डिफेंस सिस्टम ईरान द्वारा अमेरिकी हमलों का बदला लेने की धमकी के बाद कुवैत का कहना है कि उसके एयर डिफेंस स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 11, 2026 · 2 min · National Desk

मानसून ने बदली मौसम की चाल: पूर्वोत्तर-दक्षिण में भारी बारिश; दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी-ओलों की चेतावनी

देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में जहां लू और भीषण गर्मी का असर बना हुआ है, वहीं अनेक राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना भी है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार ऊपरी हवा में बने चक्रवाती परिसंचरण, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और अन्य मौसमीय प्रणालियों के प्रभाव से आने वाले दिनों में देश के अधिकतर हिस्सों में मौसम सक्रिय रहेगा। इसी बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार भी बढ़ने लगी है और अगले पांच दिनों के दौरान इसके कई नए राज्यों में आगे बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में 11 से 16 जून तक विभिन्न स्थानों पर वर्षा की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू और कश्मीर में भी इस अवधि के दौरान बारिश होने के आसार हैं। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा पूर्वी राजस्थान में भी 11 से 16 जून के बीच कई स्थानों पर बारिश दर्ज की जा सकती है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां लगातार अनुकूल बनी हुई हैं। अगले पांच दिनों के दौरान मानसून मध्य अरब सागर के और हिस्सों में पहुंच सकता है। इसके साथ ही महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु के शेष भागों में भी इसके आगे बढ़ने की संभावना है।बंगाल की खाड़ी में भी मानसूनी गतिविधियां मजबूत हो रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिम बंगाल, ओडिशा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 11, 2026 · 2 min · National Desk

Iran US War LIVE: अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, तेहरान समेत कई शहरों में सुने गए तेज धमाके

03:47 AM, 11-Jun-2026 ईरानी ड्रोन के अमेरिकी हेलिकॉप्टर को निशाना बनाए जाने के बाद बिगड़े हालात इससे पहले ईरान ने अमेरिका के एक सैन्य हेलिकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया था, जिसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका सेना को जवाबी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। हालांकि पेंटागन ने स्पष्ट किया कि ये कार्रवाई केवल जवाबी कदम नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य भविष्य में किसी भी तरह की डील या समझौते की शर्तें तय करना भी है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि हमले स्पष्ट और सख्त होंगे और अगर जरूरी हुआ तो आगे भी जारी रह सकते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 11, 2026 · 1 min · National Desk

ट्रंप का दावा: होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका का कब्जा, 10 करोड़ बैरल से ज्यादा तेल वैश्विक बाजार में पहुंचाया

सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर साझा एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, ‘बीते महीने मैंने हमारी महान अमेरिकी सेना को निर्देश दिया था कि वे खुफिया तौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले तेल टैंकरों और व्यापारिक जहाजों को जलडमरूमध्य से गुजरने में मदद करें। आज मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि इसके नतीजे में अब तक होर्मुज से 10 करोड़ बैरल से अधिक तेल मुक्त बाजार में पहुंच चुका है। इस दौरान 200 से ज्यादा व्यापारिक जहाज सुरक्षित तौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरे हैं।‘ट्रंप ने कहा, ‘ये सफलता इसलिए मिली है क्योंकि होर्मुज जलडमरूमध्य को अमेरिकी सेना नियंत्रित करती है न कि ईरान। उनकी सेना हार चुकी है और उनकी अर्थव्यवस्था भी खत्म हो चुकी है। ईरान खत्म हो चुका है।‘ट्रंप जहां ईरानी सेना के तबाह होने का दावा कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ ईरान की तरफ से अभी भी अमेरिका और इस्राइल पर हमले किए जा रहे हैं। एक दिन पहले ही ईरान ने अमेरिका का एक लड़ाकू हेलिकॉप्टर गिरा दिया था। जिसके बाद अमेरिका ने ईरान पर जवाबी हमले किए थे। जिससे दोनों देशों के बीच जारी अस्थायी संघर्ष विराम के टूटने का खतरा पैदा हो गया है। अब ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका, ईरान पर हमला करने जा रहा है। एनबीसी न्यूज के साथ बातचीत में ट्रंप ने कहा, ‘हमने कल उन्हें जोरदार तरीके से निशाना बनाया था। हमने कल उन्हें जोरदार तरीके से निशाना बनाया था और आज फिर उन्हें कड़ा जवाब देंगे।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 11, 2026 · 2 min · National Desk

आज का शब्द: जाज्वल्यमान और अज्ञेय की कविता- अन्धकार में जागने वाले

आज का शब्द: जाज्वल्यमान और अज्ञेय की कविता- अन्धकार में जागने वाले ‘हिंदी हैं हम’ शब्द शृंखला में आज का शब्द है- जाज्वल्यमान, जिसका अर्थ है- प्रज्वलित, दीप्तिमान, तेजस्वी। प्रस्तुत है अज्ञेय की कविता- अन्धकार में जागने वाले रात के घुप अन्धेरे में जो एकाएक जागता है और दूर सागर की घुरघुराहट-जैसी चुप सुनता है वह निपट अकेला होता है। अन्धकार में जागनेवाले सभी अकेले होते हैं। पर जो यों ही सहमी हुई रात में थके सहमे सियार की हकलाती हुआँ-हुआँ-सी हवाई हमले के भोंपू की आवाज़ से एकाएक जगा दिया जाता है वह और भी अकेला होता है: और जब वह घर से बाहर निकल कर सागर की घुरघुराहट-जैसे चुप घनी रात के घुप अन्धेरे में घिर जाता है तब वह अकेले के साथ मामूली भी हो जाता है। घुप रात के चुप सन्नाटे में अकेलापन और मामूलियत: इसे अचानक जगाया गया हर आदमी अपनी नियति पहचानता है। वही हम हैं: घुप अन्धेरे में सरसराहटें सुनते हुए अकेले और मामूली। न होते अकेले तो डरते। न होते मामूली तो घबराते। पर अकेले होने और साथ ही मामूली होने में एकाएक अन्धेरा हमारी मुट्ठी में आ जाता है और वह अनपहचानी सुरसुराहट एक सन्देश बन जाती है जिसे हर मामूली अकेला अकेलेपन और मामूलियत की सैकड़ों सदियों से जानता है: कि वह एक बच जाता है; वही अनश्वर है। मामूली और अकेला: उस घुप अंधेरे में मेर भीतर से सैकड़ों घुसपैठिए आग लगाते हुए गुज़र जाते हैं— पर उसी में मैं उन सब की ज़िन्दगी जीता हूँ जिन्होंने दुश्मन के टैंक तोड़े जिन्होंने बममार विमान गिराए जिन्होंने राहों में बिछाई गईं विस्फोटक सुरंगे समेटीं, जो गिरे और प्रतीक्षा में रह कर भी उठाए नहीं गए, पथरा गए, जो खेत रहे, जिन्होंने वीर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 11, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi Record: ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया मजबूत और बुद्धिमान नेता, रूस ने कहा- शिखर पुरुष बने प्रधानमंत्री

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक संदेश साझा करते हुए मोदी की नेतृत्व क्षमता की जमकर सराहना की। Thank you, President Trump, for your warm wishes. I look forward to working with you to further advance the India-US Comprehensive Global Strategic Partnership, for the benefit of both our nations and the world.@POTUS@realDonaldTrump pic.twitter.com/4W09WzT4Ju — Narendra Modi (@narendramodi) June 10, 2026 Congratulations, Mazel Tov, @narendramodi, on becoming India’s longest-serving elected Prime Minister! 🇮🇳🇮🇱 pic.twitter.com/rIjWfZbLOI — Benjamin Netanyahu - בנימין נתניהו (@netanyahu) June 10, 2026 डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा, “मेरे मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत का सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाला प्रधानमंत्री बनने पर बधाई। वह वास्तव में एक महान नेता हैं।” उन्होंने आगे कहा कि मोदी एक मजबूत, स्वस्थ और बुद्धिमान व्यक्ति हैं तथा उनके सामने महानता और सफलता के कई वर्ष अभी बाकी हैं।ट्रंप का यह संदेश दोनों नेताओं के बीच वर्षों से चले आ रहे सकारात्मक संबंधों को भी दर्शाता है। अपने कार्यकाल के दौरान ट्रंप और मोदी कई बार वैश्विक मंचों पर साथ दिखाई दिए और एक-दूसरे के नेतृत्व की प्रशंसा करते रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से मिली शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ट्रंप के स्नेहपूर्ण स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 11, 2026 · 2 min · National Desk

Peddi Collection: कैसा रहा 'पेद्दी' के लिए बुधवार का दिन? जानें राम चरण-जान्हवी कपूर की फिल्म का कलेक्शन

1 of 5 फिल्म ‘पेद्दी’ का कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied राम चरण और जान्हवी कपूर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेद्दी’ 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज इस फिल्म की रिलीज को पूरे सात दिन हो चुके हैं। जानिए आज पहले बुधवार को फिल्म ने कितने की कमाई की है। 2 of 5 पेद्दी - फोटो : एक्स ‘पेद्दी’ का अब तक का कलेक्शन ‘पेद्दी’ ने पेड प्रिव्यू शोज में 18.50 करोड़ रुपये की कमाई की ‘पेद्दी’ ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की दूसरे दिन फिल्म ने शुक्रवार को 26.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया तीसरे दिन शनिवार फिल्म ने 29.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया चौथे दिन रविवार को फिल्म ने 32.15 करोड़ रुपये की कमाई की पांचवें दिन सोमवार को फिल्म ने 12.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया छठे दिन मंगलवार को ‘पेद्दी’ ने 9.70 करोड़ रुपये की कमाई की, जो पहले दिनों के मुकाबले काफी कम है वहीं ‘पेद्दी’ का आज सातवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है 3 of 5 फिल्म ‘पेद्दी’ - फोटो : X ‘पेद्दी’ का 7वें दिन का कलेक्शन निर्देशक बुची बाबू सना की रोमांटिक-स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेद्दी’ ने आज पहले बुधवार को सातवें दिन 5.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो लगाता बढ़ेगा। आज का कलेक्शन पहले दिनों के मुकाबले काफी कम है। फिल्म ‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 185.13 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। 4 of 5 पेद्दी - फोटो : एक्स बॉक्स ऑफिस पर ‘पेद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 10, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis: ओमान के पास भारतीय क्रू वाले टैंकर पर हमले को लेकर भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, US राजनयिक तलब

ओमान के तट के पास भारतीय चालक दल वाले वाणिज्यिक पोत सेटेबेलो पर हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। विदेश मंत्रालय ने इस मामले में अमेरिका के कार्यवाहक राजदूत जेसन मीक्स को तलब कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव (अमेरिका) नागराज नायडू ने जेसन मीक्स को बुलाकर इस हमले पर भारत की गंभीर चिंता से अवगत कराया। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब ओमान तट के पास हुए हमले में जहाज पर सवार 24 भारतीय चालक दल के सदस्यों में से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि तीन भारतीय अब भी लापता हैं।भारत ने इससे पहले इस हमले की निंदा करते हुए कहा था कि क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर लगातार हो रहे हमले बेहद चिंताजनक हैं और यह क्षेत्रीय संघर्ष का प्रत्यक्ष परिणाम हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर व्यापारिक जहाजों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना तत्काल बंद होना चाहिए।विदेश मंत्रालय ने जारी बयान में कहा, “हम ओमान तट के पास वाणिज्यिक पोत ‘सेटेबेलो’ पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। जहाज पर मौजूद 24 भारतीयों में से अब तक 21 को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि तीन भारतीयों के लापता होने की सूचना है। ओमान स्थित भारतीय दूतावास स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है और चल रहे खोज एवं बचाव अभियान की निगरानी कर रहा है।“मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्र में जहाजों पर लगातार हो रहे हमले बेहद चिंताजनक हैं और यह वहां जारी संघर्ष का सीधा परिणाम हैं। बयान में कहा गया, “हम सभी पक्षों से तत्काल तनाव कम करने और कूटनीतिक समाधान के लिए जारी वार्ताओं को सफल बनाने की अपील करते हैं, ताकि क्षेत् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 10, 2026 · 2 min · National Desk

Trump: 'आज फिर ईरान पर करेंगे बड़ा हमला', डोनाल्ड ट्रंप की तेहरान को चेतावनी; पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से ईरान को चेतावनी दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य के ऊपर एक अमेरिकी हेलीकॉप्टर को मार गिराए जाने की घटना के बाद अमेरिका ईरान पर बड़े हमले जारी रखेगा। एनबीसी न्यूज से बातचीत में ट्रंप से पूछा गया कि उन्होंने ट्रुथ सोशल पर किए गए अपने पोस्ट में ईरान को इसकी कीमत चुकाने की बात कहकर क्या संकेत दिया था। इसके जवाब में उन्होंने कहा, “हम उन पर हमला करने जा रहे हैं, बहुत बड़ा हमला करने जा रहे हैं।” ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने अमेरिकी हेलीकॉप्टर को मार गिराया। इसके बाद उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर में एक बम लगाया गया था, लेकिन वह फटा नहीं। उन्होंने कहा, “हमने कल उन्हें जोरदार तरीके से निशाना बनाया था और आज फिर उन्हें कड़ा जवाब देंगे।” ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़ी हालिया घटनाओं ने क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। वहीं, राष्ट्रपति ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ईरान ने एक ऐसे सौदे पर बातचीत करने में बहुत लंबा समय लगा दिया जो उनके लिए बहुत अच्छा होता, और अब उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। ट्रंप ने कहा, “ईरान सिर्फ बातें करता है, कार्रवाई नहीं करता। पश्चिम एशिया का दबंग अब खत्म हो चुका है।“इससे पहले अमेरिकी सेना ने कहा था कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य के ऊपर एक अमेरिकी हेलिकॉप्टर गिराए जाने की रिपोर्टों के बाद ईरानी ठिकानों के खिलाफ आत्मरक्षा में हमले किए थे। यह घटनाक्रम दोनों देशों के बीच पहले से मौजूद तनाव को और गहरा गया।इस पर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने चेतावनी दी है कि ईरान कि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 10, 2026 · 2 min · National Desk