अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से ईरान को चेतावनी दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य के ऊपर एक अमेरिकी हेलीकॉप्टर को मार गिराए जाने की घटना के बाद अमेरिका ईरान पर बड़े हमले जारी रखेगा। एनबीसी न्यूज से बातचीत में ट्रंप से पूछा गया कि उन्होंने ट्रुथ सोशल पर किए गए अपने पोस्ट में ईरान को इसकी कीमत चुकाने की बात कहकर क्या संकेत दिया था। इसके जवाब में उन्होंने कहा, “हम उन पर हमला करने जा रहे हैं, बहुत बड़ा हमला करने जा रहे हैं।” ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने अमेरिकी हेलीकॉप्टर को मार गिराया। इसके बाद उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर में एक बम लगाया गया था, लेकिन वह फटा नहीं। उन्होंने कहा, “हमने कल उन्हें जोरदार तरीके से निशाना बनाया था और आज फिर उन्हें कड़ा जवाब देंगे।” ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़ी हालिया घटनाओं ने क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। वहीं, राष्ट्रपति ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ईरान ने एक ऐसे सौदे पर बातचीत करने में बहुत लंबा समय लगा दिया जो उनके लिए बहुत अच्छा होता, और अब उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। ट्रंप ने कहा, “ईरान सिर्फ बातें करता है, कार्रवाई नहीं करता। पश्चिम एशिया का दबंग अब खत्म हो चुका है।“इससे पहले अमेरिकी सेना ने कहा था कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य के ऊपर एक अमेरिकी हेलिकॉप्टर गिराए जाने की रिपोर्टों के बाद ईरानी ठिकानों के खिलाफ आत्मरक्षा में हमले किए थे। यह घटनाक्रम दोनों देशों के बीच पहले से मौजूद तनाव को और गहरा गया।इस पर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने चेतावनी दी है कि ईरान कि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Trump: 'आज फिर ईरान पर करेंगे बड़ा हमला', डोनाल्ड ट्रंप की तेहरान को चेतावनी; पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से ईरान को चेतावनी दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य के ऊपर एक अमेरिकी हेलीकॉप्टर को मार गिराए जाने की घटना के बाद अमेरिका ईरान पर बड़े हमले जारी रखेगा। एनबीसी न्यूज से बातचीत में ट्रंप से पूछा गया कि उन्होंने ट्रुथ सोशल पर किए गए अपने पोस्ट में ईरान को इसकी कीमत चुकाने की बात कहकर क्या संकेत दिया था। इसके जवाब में उन्होंने कहा, "हम उन पर हमला करने जा रहे हैं, बहुत बड़ा हमला करने जा रहे हैं।" ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने अमेरिकी हेल