10:12 AM, 11-Jun-2026 पश्चिम एशिया तनाव- बहरीन और जॉर्डन में सायरन बजे पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच हालात और गंभीर हो गए हैं। कुवैत, बहरीन और जॉर्डन ने सुरक्षा अलर्ट जारी किए हैं। बहरीन में एयर रेड सायरन बजाए गए, जिसके बाद लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने और सरकारी निर्देशों का पालन करने को कहा गया। इस बीच ईरानी अधिकारियों ने अमेरिकी हमलों के जवाब में होर्मुज जलडमरूमध्य बंद करने की घोषणा की है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दावा किया कि उसने ईरान के सैन्य निगरानी तंत्र, संचार नेटवर्क और वायु रक्षा ठिकानों पर आत्मरक्षा के तहत हमले किए हैं। ईरानी मीडिया के अनुसार, ईरान ने जवाबी कार्रवाई में कुवैत और बहरीन में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों समेत 18 महत्वपूर्ण लक्ष्यों को निशाना बनाया है। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका दबाव जारी रखता है तो पूरा क्षेत्र गंभीर संकट में फंस सकता है। 09:08 AM, 11-Jun-2026 जॉर्डन के हवाई क्षेत्र में मिसाइलें, ड्रोन या रॉकेट मौजूद जॉर्डन में भी वायु रक्षा प्रणाली सक्रिय कर दी गई। अमेरिकी दूतावास ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि जॉर्डन के हवाई क्षेत्र में मिसाइल, ड्रोन या रॉकेट देखे गए हैं और लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है। जॉर्डन में भी वायु रक्षा प्रणाली सक्रिय कर दी गई। अमेरिकी दूतावास ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि जॉर्डन के हवाई क्षेत्र में मिसाइल, ड्रोन या रॉकेट देखे गए हैं और लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है। 08:11 AM, 11-Jun-2026 ईरानी हमलों का जवाब दे रहा कुवैती एयर डिफेंस सिस्टम ईरान द्वारा अमेरिकी हमलों का बदला लेने की धमकी के बाद कुवैत का कहना है कि उसके एयर डिफेंस स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Iran-US War LIVE: अमेरिका-ईरान टकराव के बीच खाड़ी देशों पर भी हमले, कुवैत का एयर डिफेंस सिस्टम दे रहा जवाब
10:12 AM, 11-Jun-2026 पश्चिम एशिया तनाव- बहरीन और जॉर्डन में सायरन बजे पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच हालात और गंभीर हो गए हैं। कुवैत, बहरीन और जॉर्डन ने सुरक्षा अलर्ट जारी किए हैं। बहरीन में एयर रेड सायरन बजाए गए, जिसके बाद लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने और सरकारी निर्देशों का पालन करने को कहा गया। इस बीच ईरानी अधिकारियों ने अमेरिकी हमलों के जवाब में होर्मुज जलडमरूमध्य बंद करने की घोषणा की है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दावा किया कि उसने ईरान के सैन्य निगरानी तंत्र,