सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर साझा एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, ‘बीते महीने मैंने हमारी महान अमेरिकी सेना को निर्देश दिया था कि वे खुफिया तौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले तेल टैंकरों और व्यापारिक जहाजों को जलडमरूमध्य से गुजरने में मदद करें। आज मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि इसके नतीजे में अब तक होर्मुज से 10 करोड़ बैरल से अधिक तेल मुक्त बाजार में पहुंच चुका है। इस दौरान 200 से ज्यादा व्यापारिक जहाज सुरक्षित तौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरे हैं।‘ट्रंप ने कहा, ‘ये सफलता इसलिए मिली है क्योंकि होर्मुज जलडमरूमध्य को अमेरिकी सेना नियंत्रित करती है न कि ईरान। उनकी सेना हार चुकी है और उनकी अर्थव्यवस्था भी खत्म हो चुकी है। ईरान खत्म हो चुका है।‘ट्रंप जहां ईरानी सेना के तबाह होने का दावा कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ ईरान की तरफ से अभी भी अमेरिका और इस्राइल पर हमले किए जा रहे हैं। एक दिन पहले ही ईरान ने अमेरिका का एक लड़ाकू हेलिकॉप्टर गिरा दिया था। जिसके बाद अमेरिका ने ईरान पर जवाबी हमले किए थे। जिससे दोनों देशों के बीच जारी अस्थायी संघर्ष विराम के टूटने का खतरा पैदा हो गया है। अब ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका, ईरान पर हमला करने जा रहा है। एनबीसी न्यूज के साथ बातचीत में ट्रंप ने कहा, ‘हमने कल उन्हें जोरदार तरीके से निशाना बनाया था। हमने कल उन्हें जोरदार तरीके से निशाना बनाया था और आज फिर उन्हें कड़ा जवाब देंगे।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
ट्रंप का दावा: होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका का कब्जा, 10 करोड़ बैरल से ज्यादा तेल वैश्विक बाजार में पहुंचाया
सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर साझा एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, 'बीते महीने मैंने हमारी महान अमेरिकी सेना को निर्देश दिया था कि वे खुफिया तौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले तेल टैंकरों और व्यापारिक जहाजों को जलडमरूमध्य से गुजरने में मदद करें। आज मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि इसके नतीजे में अब तक होर्मुज से 10 करोड़ बैरल से अधिक तेल मुक्त बाजार में पहुंच चुका है। इस दौरान 200 से ज्यादा व्यापारिक जहाज सुरक्षित तौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरे हैं।'ट्रंप ने कहा, 'ये सफलता इसलिए मिली है