केरल में मौसम का रेड अलर्ट: बारिश-भूस्खलन से छह की मौत, प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू; CM ने क्या दिए निर्देश?

शनिवार को केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे भूस्खलन हुआ, निचले इलाकों में पानी भर गया और नदियों व बांधों का जलस्तर बढ़ गया। इसके चलते अधिकारियों को प्रभावित इलाकों में बड़े पैमाने पर बचाव और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम शुरू करना पड़ा। इडुक्की, कोट्टायम और पथानमथिट्टा जिलों में अलग-अलग भूस्खलन की घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोगों को बचाया गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित जिलों में बड़े पैमाने पर बचाव और राहत अभियान शुरू कर दिया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 1, 2026 · 1 min · National Desk

CWG 2026 Day 10 Live: भारतीय महिला मुक्केबाज साक्षी ने जीता स्वर्ण पदक, जूडोका उन्नति को मिला कांस्य

09:24 PM, 01-Aug-2026 CWG 2026 Day-10 Live: दूसरा राउंड प्रिया के नाम प्रिया ने शानदार वापसी करते हुए दूसरे राउंड में नतीजा अपने पक्ष में मोड़ा। प्रिया ने दूसरा राउंड 4-1 के खंडित फैसले में अपने नाम किया। प्रिया ने शानदार वापसी करते हुए दूसरे राउंड में नतीजा अपने पक्ष में मोड़ा। प्रिया ने दूसरा राउंड 4-1 के खंडित फैसले में अपने नाम किया। 09:19 PM, 01-Aug-2026 CWG 2026 Day-10 Live: प्रिया का मुकाबला जारी भारतीय मुक्केबाज प्रिया का फाइनल मुकाबला जारी है। प्रिया का महिला 60 किग्रा वर्ग के फाइनल में कनाडा की मैरी बाथेल अल अहमदी से सामना हो रहा है। पहला राउंड मैरी के पक्ष में गया है। अब दूसरा राउंड शुरू हो गया है। भारतीय मुक्केबाज प्रिया का फाइनल मुकाबला जारी है। प्रिया का महिला 60 किग्रा वर्ग के फाइनल में कनाडा की मैरी बाथेल अल अहमदी से सामना हो रहा है। पहला राउंड मैरी के पक्ष में गया है। अब दूसरा राउंड शुरू हो गया है। 09:12 PM, 01-Aug-2026 CWG 2026 Day-10 Live: साक्षी ने जीता स्वर्ण पदक भारतीय मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया है। साक्षी ने महिला 51 किग्रा वर्ग के फाइनल में इंग्लैंड की रुबी व्हाइट को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराया। साक्षी ने तीनों ही राउंड में अपना दबदबा दिखाया और व्हाइट को किसी भी क्षण अपने ऊपर हावी होने नहीं दिया। तीसरा राउंड खत्म होने के बाद जहां साक्षी आधिकारिक नतीजे से पहले ही जश्न मनाने लगीं, वहीं अपनी संभावित हार को देखते हुए व्हाइट के आंसू छलक पड़े। भारत ने मुक्केबाजी में अब तक तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीता है। भारतीय मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्श …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 1, 2026 · 2 min · National Desk

CWG 2026 Day 10 Live: जूडोका उन्नति शर्मा सेमीफाइनल में हारीं, अब कांस्य पदक मुकाबले में उतरेंगी

06:58 PM, 01-Aug-2026 CWG 2026 Day-10 Live: उन्नति सेमीफाइनल में हारीं उन्नति शर्मा महिला 63 किग्रा के सेमीफाइनल में हार गईं। उन्नति को ऑस्ट्रेलिया की साया मिडलटाउन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। अब वह कांस्य पदक मुकाबले में चुनौती पेश करेंगी। उन्नति शर्मा महिला 63 किग्रा के सेमीफाइनल में हार गईं। उन्नति को ऑस्ट्रेलिया की साया मिडलटाउन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। अब वह कांस्य पदक मुकाबले में चुनौती पेश करेंगी। 06:32 PM, 01-Aug-2026 CWG 2026 Day-10 Live: लॉन बॉल में मिली निराशा नवनीत सिंह और दिनेश कुमार की भारतीय जोड़ी का राष्ट्रमंडल खेलों की लॉन बॉल्स प्रतियोगिता में शानदार अभियान शनिवार को पुरुषों की पेयर्स स्पर्धा के सेक्शन मुकाबले में इंग्लैंड के निक ब्रेट और जेमी वॉकर के खिलाफ टाई-ब्रेकर में हार के साथ थम गया। नवनीत सिंह और दिनेश कुमार की भारतीय जोड़ी का राष्ट्रमंडल खेलों की लॉन बॉल्स प्रतियोगिता में शानदार अभियान शनिवार को पुरुषों की पेयर्स स्पर्धा के सेक्शन मुकाबले में इंग्लैंड के निक ब्रेट और जेमी वॉकर के खिलाफ टाई-ब्रेकर में हार के साथ थम गया। 06:20 PM, 01-Aug-2026 CWG 2026 Day-10 Live: जूडो रेपचेज के नतीजे हर्ष टोकस ने रेपचेज दौर में समोआ के पेनिआमिना पेरसिवेल के खिलाफ पुरुष 81 किग्र का मुकाबला जीता। हर्ष कांस्य पदक मुकाबले में पहुंच गए हैं। महिला 70 किग्रा वर्ग के रेपचेज दौर में इनुनगांबी तखेलाबाम को हार का सामना करना पड़ा। वह इस तरह पदक की दौड़ से बाहर हो गईं। करणजीत सिंह मान को स्कॉटलैंड के स्कॉट कुसैक के खिलाफ रेपचेज दौर में हार मिली। करणजीत का सफर यहीं समाप्त हो गया। 05:10 PM, 01-Aug-2026 CWG 2026 Day-10 Live: जूडो क्वार्टर फाइनल के नतीजे ज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 1, 2026 · 2 min · National Desk

Khabaron Ke Khiladi: किन मुद्दों पर होगा यूपी का विधानसभा चुनाव, विश्लेषकों ने बताया किस दल की क्या तैयारी?

Khabaron Ke Khiladi: किन मुद्दों पर होगा यूपी का विधानसभा चुनाव, विश्लेषकों ने बताया किस दल की क्या तैयारी? पीयूष पंत: मेरा मानना है भाजपा के साथ अगड़ी जातियों का वोटर इंटैक्ट है। ये जरूर है कि जो मध्यमवर्ग का वोटर भाजपा के साथ है, उसका वोट चढ़ावा चोरी मामले बाद शिफ्ट हो सकता है। क्योंकि उसका भाजपा से मोहभंग हुआ है। अगर शिफ्ट होता है तो वो किधर जाएगा ये देखना होगा। भाजपा के लिए स्थिति पहले से चुनौतीपूर्ण हुई है। समाजवादी पार्टी भी अपना दायरा बढ़ाने की कोशिश कर रही है। अगर सपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ते हैं तो ज्यादा चुनौती दे सकते हैं। मेरा मानना है भाजपा के साथ अगड़ी जातियों का वोटर इंटैक्ट है। ये जरूर है कि जो मध्यमवर्ग का वोटर भाजपा के साथ है, उसका वोट चढ़ावा चोरी मामले बाद शिफ्ट हो सकता है। क्योंकि उसका भाजपा से मोहभंग हुआ है। अगर शिफ्ट होता है तो वो किधर जाएगा ये देखना होगा। भाजपा के लिए स्थिति पहले से चुनौतीपूर्ण हुई है। समाजवादी पार्टी भी अपना दायरा बढ़ाने की कोशिश कर रही है। अगर सपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ते हैं तो ज्यादा चुनौती दे सकते हैं। उत्तर प्रदेश में 2027 की शुरुआत में चुनाव होने हैं। राजनीतिक दलों की ओर से चुनावी तैयारी तेज कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताबड़तोड़ जनसंपर्क और सभाएं शुरू कर दी है। बीते दो महीन में सीएम ने 10 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 1, 2026 · 2 min · National Desk

अग्निवीर भर्ती रैली 2026:17 अगस्त से सहारनपुर में भर्ती, मेरठ एआरओ के 13 जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल

अग्निवीर टीडीएन 8वीं व अग्निवीर टीडीएन 10वीं दो सितंबर : जिला अमरोहा, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, शामली। (अग्निवीर टेक्निकल भर्ती)-जिला अमरोहा, बागपत, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद तीन सितंबर : (अग्निवीर टेक्निकल भर्ती) बिजनौर, हापुड़, बुलंदशहर, मेरठ चार सितंबर : (अग्निवीर टेक्निकल भर्ती) मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, शामली सात सितंबर : बीईजी एंड सेंटर रुड़की में अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी भर्ती-जिला बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर आठ सितंबर : बीईजी एंड सेंटर रुड़की में अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी भर्ती- जिला गौतम बुद्ध नगर, अमरोहा, रामपुर, सहारनपुर, शामली। आवेदकों से कहा गया है कि वे www.joinindianarmy.nic.in से रैली एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। दलालों से सावधान रहने और भर्ती के किसी भी झूठे वादे पर किसी को पैसे न देने की हिदायत दी गई है। मूल दस्तावेज सत्यापन भर्ती रैली के दौरान होगा। सभी उम्मीदवारों को अपने आवश्यक दस्तावेज (रैली अधिसूचना में उल्लिखित) की मूल प्रतियां, प्रत्येक की तीन फोटोकॉपी और 20 हालिया पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटोग्राफ लाने होंगे। इसके साथ ही रैली एडमिट कार्ड, आधार कार्ड और आधार नंबर से जुड़ा मोबाइल फोन, शैक्षिक मूल प्रमाण पत्र और मार्कशीट, जाति प्रमाणपत्र, अविवाहित प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र (मूल निवास), चरित्र प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 1, 2026 · 1 min · National Desk

कांग्रेस की गुटबाजी बरकरार: नाराज नेताओं की खामोशी से चुनावी बढ़ी चिंता, हाईकमान की चुप्पी से अटकलें तेज

कांग्रेस की गुटबाजी बरकरार: नाराज नेताओं की खामोशी से चुनावी बढ़ी चिंता, हाईकमान की चुप्पी से अटकलें तेज ऐसे में नेताओं की खामोशी पार्टी पर दबाव बढ़ा रही है और विधानसभा चुनाव से पहले इसे कांग्रेस के लिए नुकसान की आशंका के रूप में देखा जा रहा है। शनिवार को पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने फतेहगढ़ साहिब से प्रदेशव्यापी हर बूथ मजबूत अभियान की शुरुआत की। इस दौरान चन्नी गुट के कोई प्रमुख नेता कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी थमने के बजाय और स्पष्ट होती दिख रही है। संगठन में जिन मुद्दों को लेकर वरिष्ठ नेता लंबे समय से नाराज हैं उनमें अब तक कोई बदलाव नहीं हुआ है। हाईकमान ने भी इस विवाद पर सार्वजनिक रूप से कोई स्पष्ट रुख नहीं अपनाया है। इसे संगठन के भीतर जारी खींचतान का संकेत माना जा रहा है। बघेल का बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद का यह अभियान आठ अगस्त तक विभिन्न जिलों में चलेगा। इसके बाद वह अपनी रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान को सौंपेंगे। राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि नाराज नेताओं की सार्वजनिक चुप्पी भी पार्टी नेतृत्व पर दबाव बनाने की रणनीति का हिस्सा है। यदि चुनाव से पहले मतभेद दूर नहीं हुए तो इसका असर संगठन और चुनावी तैयारी दोनों पर पड़ सकता है। चन्नी गुट का दबाव बरकरार पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व उपमुख्य …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 1, 2026 · 2 min · National Desk

Himachal News: हिमाचल सरकार बाजार से लेगी 700 करोड़ रुपये का नया ऋण, आरबीआई कराएगा ई-नीलामी

वित्त विभाग की अधिसूचना के अनुसार, सरकार 13 वर्ष की अवधि वाली सरकारी प्रतिभूतियां (गवर्नमेंट सिक्योरिटीज) जारी करेगी। इन प्रतिभूतियों की बिक्री भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के माध्यम से ई-नीलामी प्रक्रिया के जरिए संपन्न होगी। इस नीलामी में बैंक, बीमा कंपनियां, वित्तीय संस्थान और अन्य अधिकृत निवेशक भाग ले सकेंगे। नीलामी से प्राप्त धनराशि सीधे राज्य सरकार के खाते में आएगी, जिसका उपयोग बजट में स्वीकृत योजनाओं और पूंजीगत विकास कार्यों के लिए किया जाएगा।प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष के दौरान चरणबद्ध तरीके से बाजार से ऋण जुटाती है। यह प्रक्रिया राज्यों को केंद्र सरकार और आरबीआई द्वारा निर्धारित उधार सीमा के भीतर वित्तीय संसाधन प्राप्त करने की अनुमति देती है। राज्य सरकार का मानना है कि विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने और पूंजीगत निवेश को बढ़ाने के लिए समय-समय पर बाजार से ऋण लेना आवश्यक है। बढ़ता कर्ज और वित्तीय चुनौतियां हालांकि, इस नई उधारी के साथ हिमाचल प्रदेश पर कुल कर्ज का बोझ भी बढ़ने की आशंका है। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च 2025 तक हिमाचल प्रदेश की कुल देनदारियां और बकाया ऋण 1.04 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुके हैं। इस आंकड़े में बाजार से लिए गए ऋण, केंद्र सरकार से प्राप्त कर्ज, सार्वजनिक खाते की देनदारियां और अन्य वित्तीय दायित्व शामिल हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि पहाड़ी राज्यों में सीमित संसाधनों और अधिक विकास लागत के कारण उधारी पर निर्भरता अपेक्षाकृत अधिक रहती है। वित्तीय जानकारों के अनुसार, यदि ऋण की राशि का उपयोग सड़क, पुल, सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य उत्पादक परिसंपत्तियों के निर्माण में किया जाए, तो यह भविष्य में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 1, 2026 · 2 min · National Desk

IAIP 2026-27: भारतीय सेना में 75 दिनों की पेड इंटर्नशिप, 15 दिन रहेगा वर्क फ्रॉम होम, 75000 तक स्टाइपेंड

इंटर्नशिप से जुड़ी 4 अहम बातें 1. एक से अधिक इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं: उम्मीदवार चाहें तो भारतीय सेना की एक से अधिक इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, चयन होने पर केवल एक ही इंटर्नशिप ऑफर लेटर स्वीकार किया जा सकेगा। इसलिए ऑफर स्वीकार करने से पहले अपनी रुचि और करियर के अनुसार सही विकल्प चुनें। 2. ₹75,000 तक मिलेगा स्टाइपेंड: इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी करने और सभी निर्धारित शर्तें पूरी करने पर अधिकतम ₹75,000 तक स्टाइपेंड दिया जाएगा। अंतिम राशि इंटर्न की कुल उपस्थिति (Attendance) के आधार पर तय होगी। 3. रहने की व्यवस्था खुद करनी होगी: भारतीय सेना की ओर से आवास (Accommodation) की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। इंटर्नशिप शुरू होने से पहले उम्मीदवारों को अपने रहने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। 4. नौकरी या प्लेसमेंट की गारंटी नहीं: यह इंटर्नशिप भारतीय सेना के साथ काम करने और व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का अवसर देती है, लेकिन इंटर्नशिप पूरी होने के बाद किसी तरह की नौकरी या प्लेसमेंट सहायता नहीं दी जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 1, 2026 · 1 min · National Desk

Explainer: कोलकाता में तसलीमा का कार्यक्रम क्यों खास? 19 साल पहले हुए निर्वासन और विवादों की पूरी कहानी क्या?

फिर कोलकाता क्यों छोड़ना पड़ा? तसलीमा नसरीन की मुश्किलें उनकी आत्मकथा के प्रकाशन के साथ लगातार बढ़ती गईं। 1998 में उनकी आत्मकथा का पहला भाग ‘मेयेबेला’ (My Bengali Girlhood) प्रकाशित हुआ। लेकिन बड़ा विवाद 2003 में आत्मकथा के दूसरे भाग ‘द्विखंडितो’ (Dwikhondito) के प्रकाशन के बाद शुरू हुआ। इस पुस्तक के कुछ अंशों को धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया गया। 18 नवंबर 2003 को कवि सैयद हसमत जलाल द्वारा दायर मानहानि याचिका पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने पुस्तक के प्रकाशन पर अंतरिम रोक लगाने की अनुमति दी। इसके दस दिन बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के नेतृत्व वाली वाम मोर्चा (सीपीएम) सरकार ने यह कहते हुए पुस्तक पर प्रतिबंध लगा दिया कि इससे सांप्रदायिक तनाव बढ़ सकता है। हालांकि, प्रकाशक ने इस फैसले को अदालत में चुनौती दी। सितंबर 2005 में कलकत्ता हाईकोर्ट ने प्रतिबंध को रद्द करते हुए कहा कि पुस्तक का उद्देश्य किसी धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था और सरकार का प्रतिबंध उचित नहीं है। इसी दौरान 2004 में केंद्र सरकार से अस्थायी रेजिडेंस परमिट मिलने के बाद तसलीमा कोलकाता आ गईं। वह यहां रहने लगीं और बंगाली अखबारों में नियमित रूप से लेख लिखने लगीं। लेकिन ‘द्विखंडितो’ को लेकर विवाद और विरोध खत्म नहीं हुआ। जून 2006 में कोलकाता की टीपू सुल्तान मस्जिद के तत्कालीन इमाम सैयद नूर-उर-रहमान बरकती ने तसलीमा का चेहरा काला करने वाले को इनाम देने की घोषणा कर दी। कई संगठनों ने उन्हें भारत से बाहर भेजने की मांग भी उठाई। इसके बाद अगस्त 2007 में हैदराबाद में उनके उपन्यास ‘शोध’ के तेलुगु अनुवाद के कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर एआईएमआईएम से जुड़े लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। हाल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 1, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Tension LIVE: ईरान से जंग में ट्रंप के तेवर और उग्र, अमेरिकी सैन्य कार्रवाई पर नई रिपोर्ट में क्या?

07:42 AM, 01-Aug-2026 ईरान ने दी जवाबी हमले की चेतावनी अमेरिका और इस्राइल की संभावित सैन्य कार्रवाई की खबरों के बीच ईरान ने कड़ी चेतावनी दी है। ईरानी अधिकारियों ने कहा है कि यदि देश पर हमला किया गया तो जवाबी कार्रवाई में इस्राइल के महत्वपूर्ण ठिकानों और मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिकी ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जाएगा। ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी के अनुसार, एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि ईरान ने जवाबी कार्रवाई की पूरी रणनीति तैयार कर ली है और जरूरत पड़ने पर उसे तुरंत लागू किया जाएगा। अधिकारी का दावा है कि 40 दिन के युद्ध और उसके बाद की सैन्य गतिविधियों के दौरान ईरानी सेना अपनी क्षमता और तैयारी का प्रदर्शन पहले ही कर चुकी है। यह चेतावनी ऐसे समय आई है, जब रिपोर्टों में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ संभावित नए हमलों की तैयारी के निर्देश दिए हैं। अमेरिका और इस्राइल की संभावित सैन्य कार्रवाई की खबरों के बीच ईरान ने कड़ी चेतावनी दी है। ईरानी अधिकारियों ने कहा है कि यदि देश पर हमला किया गया तो जवाबी कार्रवाई में इस्राइल के महत्वपूर्ण ठिकानों और मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिकी ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जाएगा। ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी के अनुसार, एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि ईरान ने जवाबी कार्रवाई की पूरी रणनीति तैयार कर ली है और जरूरत पड़ने पर उसे तुरंत लागू किया जाएगा।अधिकारी का दावा है कि 40 दिन के युद्ध और उसके बाद की सैन्य गतिविधियों के दौरान ईरानी सेना अपनी क्षमता और तैयारी का प्रदर्शन पहले ही कर चुकी है। यह चेतावनी ऐसे समय आई है, जब रिपोर्टों में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ संभावित …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 1, 2026 · 2 min · National Desk