मानसून की चाल क्यों हुई सुस्त?: दिल्ली में बारिश का इंतजार, अगस्त-सितंबर में भी सामान्य से कम बरसात के संकेत
दिल्ली-एनसीआर में मानसून इस बार लगातार अपना मिजाज बदल रहा है। कभी झमाझम बारिश तो कभी तेज धूप और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। पिछले तीन दिनों से बारिश नहीं होने के कारण राजधानी में उमस भरी गर्मी का असर साफ महसूस किया जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने अगस्त और सितंबर को लेकर भी नया पूर्वानुमान जारी किया है। जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है। असम में बाढ़ से अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है। आठ जिलों के 437 गांवों में 2.12 लाख लोग प्रभावित हैं। उत्तराखंड में मौसम साफ होने के बाद केदारनाथ यात्रा फिर शुरू हुई और सोनप्रयाग से 4,500 श्रद्धालु रवाना हुए। हिमाचल प्रदेश के मनाली में बादल फटने और कुल्लू में चट्टान गिरने की घटनाओं में एक डॉक्टर दंपती की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी घायल हो गई। गुजरात में मूसलाधार बारिश के बाद 1,500 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। सूरत और आणंद समेत 13 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जुलाई के पूरे महीने में दिल्ली में केवल 11 दिन बारिश दर्ज की गई। हालांकि, इस दौरान 261.52 मिमी वर्षा हुई, जो पिछले साल जुलाई में हुई 259.11 मिमी बारिश से अधिक रही। इसके बावजूद लगातार बारिश नहीं होने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है।29 जुलाई के बाद राजधानी में अच्छी बारिश नहीं हुई है। शुक्रवार को भी पूरे दिन बादलों और धूप की आवाजाही बनी रही, लेकिन बारिश नहीं हुई। तेज हवाओं से कुछ राहत जरूर मिली, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 1 अगस्त से 6 अगस्त के बीच दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...