कम होगी खाड़ी देशों पर निर्भरता?: होर्मुज संकट के बीच इराक-तुर्किये का बड़ा तेल समझौता, ऐसे बढ़ाएंगे निर्यात

होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी बाधाओं के बीच इराक ने अपने तेल निर्यात को सुरक्षित और स्थिर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इराक और तुर्किये ने शनिवार को एक साल के लिए तेल पाइपलाइन समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत इराक तुर्किये के भूमध्यसागरीय बंदरगाह जेहान तक पाइपलाइन के जरिए बड़े पैमाने पर कच्चे तेल का निर्यात करेगा। इराक का मानना है कि इससे खाड़ी के समुद्री मार्गों पर उसकी निर्भरता कम होगी और तेल निर्यात में आने वाली बाधाओं से राहत मिलेगी। समझौते में क्या तय हुआ? इराक के तेल मंत्री बासेम मोहम्मद खुदैर अल-अबादी ने बताया कि यह समझौता एक वर्ष तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान दोनों देश तेल, बिजली और जल संसाधन क्षेत्रों में व्यापक सहयोग के लिए दीर्घकालिक ढांचा समझौता तैयार करेंगे। नए समझौते के तहत किर्कुक से तुर्किये के जेहान बंदरगाह तक जाने वाली पाइपलाइन के जरिए प्रतिदिन कम से कम 7.5 लाख बैरल इराकी कच्चे तेल का निर्यात किया जाएगा। यह कदम इराक के तेल निर्यात के लिए एक वैकल्पिक और सुरक्षित मार्ग तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। होर्मुज संकट के बीच इस समझौते की जरूरत क्यों पड़ी? यह समझौता ऐसे समय हुआ है जब फरवरी में अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इससे इराक के तेल निर्यात पर भी असर पड़ा, क्योंकि युद्ध से पहले इराक प्रतिदिन लगभग 35 लाख बैरल कच्चे तेल का निर्यात करता था और उसका अधिकांश हिस्सा दक्षिणी टर्मिनलों से होकर होर्मुज मार्ग के जरिए भेजा जाता था। नई पाइपलाइन के जरिए होने वाला निर्यात युद्ध से पहले के स्तर तक तो नहीं पहुंचेगा, लेकिन मौजूदा लगभग 2 लाख बैरल प्रतिदिन के निर्यात की तुल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 2, 2026 · 2 min · National Desk

Jantar Mantar Protest: सीजेपी की विदेशी फंडिंग की जांच, एजेंसियों के रडार पर पांच कंपनियां; चार शहर में छापा

बीते तीन दिनों में कंपनियों के मुंबई, बंगलूरू, गुरुग्राम व दिल्ली के कई ठिकानों पर छापे मारे गए। कंपनियों के वित्तीय लेन-देन, कैंपेन, इंफ्लूएंसर के बीच एग्रीमेंट समेत कई दस्तावेज खंगाले गए। कुछ डिजिटल डिवाइस भी जब्त किए गए हैं।सूत्रों के अनुसार, जांच में कई संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की बात भी सामने आई है। इसके जरिये सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर को भी जांच के दायरे में लाया जा रहा है। पुख्ता सबूत और लिखित, डिजिटल रिकॉर्ड जुटाने के बाद मामले में एफआईआर भी दर्ज होगी।जांच में पता चला कि एआई एडिटेड वीडियो और गलत पोस्ट प्रसारित करवाए गए, ताकि पीएम और मंत्रियों की छवि खराब हो सके। करीब दो हजार से ज्यादा संदिग्ध अकाउंट की पहचान हुई है। जिनमें कई अकाउंट विदेश से, तो करीब 700 अकाउंट भारत मेंे चलाए जा रहे थे। एजेंसियां उनसे जुड़े डिजिटल डाटा सुरक्षित रखने संबंधी जानकारी भी जुटा रहीं हैं।कोलकाता। पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने गिरफ्तार जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी हामिम मंडल की साजिश का खुलासा किया है। मंडल ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन में पुलिस की वर्दी पहनकर तोड़-फोड़ करने की साजिश रची थी। सूत्रों ने बताया कि कई पुलिस अधिकारी और राजनेता भी हामिम के निशाने पर थे।बताया जा रहा है कि प्रदर्शन और हिंसा को लेकर जांच एजेंसियों के दायरे में कई यूट्यूबर भी हैं। उनकी भूमिका संदिग्ध है जिसमें पैसों का खेल दिखाई दे रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 2, 2026 · 2 min · National Desk

UP School-College Closed: यूपी के इस जिले में आज से 12 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का आदेश जारी

आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय, जिनमें बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा बोर्ड तथा अन्य सभी बोर्डों से संबद्ध शिक्षण संस्थान शामिल हैं, इस अवधि में पूर्णतः बंद रहेंगे। इसके अलावा जनपद के सभी शासकीय एवं निजी महाविद्यालय, विश्वविद्यालय तथा तकनीकी संस्थान भी 3 से 12 अगस्त तक बंद रहेंगे। हालांकि जिन पाठ्यक्रमों या विषयों की परीक्षाएं पहले से निर्धारित हैं, वे पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी। ृ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 2, 2026 · 1 min · National Desk

Target killing: कुलगाम में श्रमिकों की हत्या लश्कर आतंकी लतीफ ने की, हेड कॉन्सटेबल आशिक को भी इसी ने मारा

कुलगाम जिले के केलम में शुक्रवार शाम छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की हत्या लश्कर-ए-ताइबा के स्थानीय आतंकी मोहम्म्द लतीफ भट ने की है। लतीफ ने ही गत 22 जुलाई को अनंतनाग के लाल चाैक पर अमरनाथ यात्रा में तैनात पुलिस के हेड काॅन्सटेबल आशिक हुसैन को गोली मारी थी। उसने अकेले ही दोनों वारदातों को अंजाम दिया और भाग निकला। सुरक्षाबलों ने अब इस आतंकी को ढेर करने के लिए पूरे दक्षिण कश्मीर में व्यापक तलाशी अभियान छेड़ दिया है। एलजी ने कहा कि नियोक्ता सुनिश्चित करें कि दूसरे राज्यों से आए सभी मजदूरों को बीमा मिले और उनकी जानकारी स्थानीय पुलिस और जिला अधिकारियों के पास दर्ज हो। केलम में आतंकियों ने ईंट भट्ठे पर काम करने वाले दो श्रमिकों 28 वर्षीय भूपेंद्र और 24 वर्षीय दीपक रात्रे पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी थीं। हमले में दीपक की माैके पर ही माैत हो गई, जबकि भूपेंद्र ने शनिवार सुबह स्किम्स श्रीनगर में दम तोड़ दिया। उसने कथित ताैर पर दोनों का नाम पूछकर गोली मारी थी। दोनों श्रमिकों का अंतिम संस्कार केलम के पालपोरा में स्वजन, पुलिस अधिकारियों और नागरिक प्रशासन की मौजूदगी में किया गया। आतंकी वारदात से आहत उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक बुलाई। इसमें उन्होंने आतंकियों के सफाये के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को सटीक एवं प्रभावी आतंकरोधी अभियान तेजी से चलाने के निर्देश दिए।वारदात को अंजाम देने वाले आतंकियों को दबोचने व मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों ने शुक्रवार रात से ही व्यापक तलाशी अभियान चला रखा है। अभियान में शनिवार को अतिरिक्त सुरक्षाबलों को शामिल कर घटनास्थल और आसपास के बड़े इलाके को सील कर दिया गया है। सामान्य आवाजाही रोक दी गई है ताक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 2, 2026 · 2 min · National Desk

UP School-Collage Closed: यूपी के इस जिले में आज से 12 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का आदेश जारी

आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय, जिनमें बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा बोर्ड तथा अन्य सभी बोर्डों से संबद्ध शिक्षण संस्थान शामिल हैं, इस अवधि में पूर्णतः बंद रहेंगे। इसके अलावा जनपद के सभी शासकीय एवं निजी महाविद्यालय, विश्वविद्यालय तथा तकनीकी संस्थान भी 3 से 12 अगस्त तक बंद रहेंगे। हालांकि जिन पाठ्यक्रमों या विषयों की परीक्षाएं पहले से निर्धारित हैं, वे पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी। ृ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 2, 2026 · 1 min · National Desk

सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण: छह मिनट 23 सेकंड तक दिन में छाएगा अंधेरा, वैज्ञानिक क्यों मान रहे दुर्लभ घटना?

यह सूर्य ग्रहण इतना खास क्यों माना जा रहा है? यह ग्रहण इतना लंबा क्यों रहेगा? किन देशों में दिखाई देगा यह दुर्लभ नजारा? पूर्ण ग्रहण के दौरान लोग क्या देख पाएंगे? सूर्य ग्रहण को सुरक्षित तरीके से कैसे देखें? खगोल विज्ञान के लिए यह घटना क्यों होगी ऐतिहासिक? यह पूर्ण सूर्य ग्रहण 2 अगस्त 2027 को अटलांटिक महासागर से शुरू होकर दक्षिणी स्पेन, जिब्राल्टर, उत्तरी अफ्रीका और मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों से होकर गुजरेगा। ग्रहण का सबसे लंबा चरण मिस्र के लक्सर के पास दिखाई देगा, जहां करीब 6 मिनट 23 सेकंड तक पूर्ण अंधेरा रहेगा। यह 21वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जिसे जमीन से आसानी से देखा जा सकेगा। इस कारण वैज्ञानिकों, खगोलविदों और ग्रहण देखने के शौकीनों के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर माना जा रहा है।विशेषज्ञों के अनुसार इस असाधारण अवधि के पीछे पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य की विशेष स्थिति जिम्मेदार होगी। ग्रहण के समय चंद्रमा पृथ्वी के अपेक्षाकृत करीब होगा, इसलिए वह सामान्य से बड़ा दिखाई देगा और सूर्य को पूरी तरह अधिक समय तक ढक सकेगा। वहीं पृथ्वी सूर्य से अपनी अधिकतम दूरी यानी एपहेलियन (Aphelion) के करीब होगी, जिससे सूर्य थोड़ा छोटा दिखाई देगा। इन दोनों स्थितियों के एक साथ बनने से पूर्ण ग्रहण की अवधि सामान्य ग्रहणों की तुलना में काफी लंबी हो जाएगी। वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसा संयोग बहुत कम देखने को मिलता है।पूर्ण सूर्य ग्रहण का मार्ग हजारों किलोमीटर लंबा होगा। यह अटलांटिक महासागर से शुरू होकर दक्षिणी स्पेन, जिब्राल्टर, मोरक्को, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, लीबिया, मिस्र, सूडान, सऊदी अरब, यमन और सोमालिया तक पहुंचेगा। इनमें मिस्र को ग्रहण देखने के लिए सबसे ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 2, 2026 · 2 min · National Desk

IMD Red Alert: गुजरात में भारी बारिश का कहर; अहमदाबाद में हाई अलर्ट, सूरत में कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा गुजरात में भारी बारिश की भविष्यवाणी के बाद राज्य के प्रमुख शहर अहमदाबाद और सूरत में प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) ने संभावित जलभराव और आपात स्थितियों से निपटने के लिए शहरभर में 13,000 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ 600 से ज्यादा फील्ड टीमों को तैनात किया है। वहीं, लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सूरत के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जहां राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 1, 2026 · 1 min · National Desk

UP School-Collage Closed: यूपी के इस जिले में 3 से 12 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का आदेश जारी

आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय, जिनमें बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा बोर्ड तथा अन्य सभी बोर्डों से संबद्ध शिक्षण संस्थान शामिल हैं, इस अवधि में पूर्णतः बंद रहेंगे। इसके अलावा जनपद के सभी शासकीय एवं निजी महाविद्यालय, विश्वविद्यालय तथा तकनीकी संस्थान भी 3 से 12 अगस्त तक बंद रहेंगे। हालांकि जिन पाठ्यक्रमों या विषयों की परीक्षाएं पहले से निर्धारित हैं, वे पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी। ृ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 1, 2026 · 1 min · National Desk

केरल में मौसम का रेड अलर्ट: बारिश-भूस्खलन से छह की मौत, प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू; CM ने क्या दिए निर्देश?

शनिवार को केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे भूस्खलन हुआ, निचले इलाकों में पानी भर गया और नदियों व बांधों का जलस्तर बढ़ गया। इसके चलते अधिकारियों को प्रभावित इलाकों में बड़े पैमाने पर बचाव और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम शुरू करना पड़ा। इडुक्की, कोट्टायम और पथानमथिट्टा जिलों में अलग-अलग भूस्खलन की घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोगों को बचाया गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित जिलों में बड़े पैमाने पर बचाव और राहत अभियान शुरू कर दिया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 1, 2026 · 1 min · National Desk

CWG 2026 Day 10 Live: भारतीय महिला मुक्केबाज साक्षी ने जीता स्वर्ण पदक, जूडोका उन्नति को मिला कांस्य

09:24 PM, 01-Aug-2026 CWG 2026 Day-10 Live: दूसरा राउंड प्रिया के नाम प्रिया ने शानदार वापसी करते हुए दूसरे राउंड में नतीजा अपने पक्ष में मोड़ा। प्रिया ने दूसरा राउंड 4-1 के खंडित फैसले में अपने नाम किया। प्रिया ने शानदार वापसी करते हुए दूसरे राउंड में नतीजा अपने पक्ष में मोड़ा। प्रिया ने दूसरा राउंड 4-1 के खंडित फैसले में अपने नाम किया। 09:19 PM, 01-Aug-2026 CWG 2026 Day-10 Live: प्रिया का मुकाबला जारी भारतीय मुक्केबाज प्रिया का फाइनल मुकाबला जारी है। प्रिया का महिला 60 किग्रा वर्ग के फाइनल में कनाडा की मैरी बाथेल अल अहमदी से सामना हो रहा है। पहला राउंड मैरी के पक्ष में गया है। अब दूसरा राउंड शुरू हो गया है। भारतीय मुक्केबाज प्रिया का फाइनल मुकाबला जारी है। प्रिया का महिला 60 किग्रा वर्ग के फाइनल में कनाडा की मैरी बाथेल अल अहमदी से सामना हो रहा है। पहला राउंड मैरी के पक्ष में गया है। अब दूसरा राउंड शुरू हो गया है। 09:12 PM, 01-Aug-2026 CWG 2026 Day-10 Live: साक्षी ने जीता स्वर्ण पदक भारतीय मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया है। साक्षी ने महिला 51 किग्रा वर्ग के फाइनल में इंग्लैंड की रुबी व्हाइट को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराया। साक्षी ने तीनों ही राउंड में अपना दबदबा दिखाया और व्हाइट को किसी भी क्षण अपने ऊपर हावी होने नहीं दिया। तीसरा राउंड खत्म होने के बाद जहां साक्षी आधिकारिक नतीजे से पहले ही जश्न मनाने लगीं, वहीं अपनी संभावित हार को देखते हुए व्हाइट के आंसू छलक पड़े। भारत ने मुक्केबाजी में अब तक तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीता है। भारतीय मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्श …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 1, 2026 · 2 min · National Desk