इंटर्नशिप से जुड़ी 4 अहम बातें 1. एक से अधिक इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं: उम्मीदवार चाहें तो भारतीय सेना की एक से अधिक इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, चयन होने पर केवल एक ही इंटर्नशिप ऑफर लेटर स्वीकार किया जा सकेगा। इसलिए ऑफर स्वीकार करने से पहले अपनी रुचि और करियर के अनुसार सही विकल्प चुनें। 2. ₹75,000 तक मिलेगा स्टाइपेंड: इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी करने और सभी निर्धारित शर्तें पूरी करने पर अधिकतम ₹75,000 तक स्टाइपेंड दिया जाएगा। अंतिम राशि इंटर्न की कुल उपस्थिति (Attendance) के आधार पर तय होगी। 3. रहने की व्यवस्था खुद करनी होगी: भारतीय सेना की ओर से आवास (Accommodation) की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। इंटर्नशिप शुरू होने से पहले उम्मीदवारों को अपने रहने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। 4. नौकरी या प्लेसमेंट की गारंटी नहीं: यह इंटर्नशिप भारतीय सेना के साथ काम करने और व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का अवसर देती है, लेकिन इंटर्नशिप पूरी होने के बाद किसी तरह की नौकरी या प्लेसमेंट सहायता नहीं दी जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें