तस्वीरों में बारिश का कहर: दिल्ली-NCR में जनजीवन अस्त-व्यस्त, गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम, कई जगह जलभराव

1 of 9 दिल्ली एनसीआर में बारिश का कहर - फोटो : PTI खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें दिल्ली-एनसीआर में सावन के आखिरी सोमवार को सुबह से ही बारिश की झड़ी लग गई। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई जगह जलभराव और पेड़ गिरने से आवागमन ठप हो गया। इसके कारण विभिन्न स्थानों पर यातायात जाम की स्थिति बन गई। सबसे ज्यादा आफत गुरुग्राम में देखने को मिली। कई इलाकों में सड़कें झील में तब्दील हो गईं। करीब दो से तीन फीट तक पानी भर जाने से हालात बदतर हो गए। जिलाधिकारी गुरुग्राम ने इस स्थिति को देखते हुए सभी कॉर्पोरेट कार्यालयों को घर से काम करने का निर्देश दिया है। यह यह निर्देश 25 अगस्त 2026 के लिए प्रभावी होगी। 2 of 9 दिल्ली एनसीआर में बारिश का कहर - फोटो : वीडियो ग्रैब: ANI/PTI गुरुग्राम जिलाधिकारी ने सरकारी और निजी स्कूलों/संस्थानों को भी अपने कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा है। इस कदम का मुख्य उद्देश्य सड़कों पर वाहनों की भीड़ को कम करना है। साथ ही, नागरिक एजेंसियों को सड़कों और नालियों की मरम्मत व रखरखाव के काम में सुविधा मिलेगी। 3 of 9 दिल्ली एनसीआर में बारिश का कहर - फोटो : वीडियो ग्रैब: ANI/PTI गुरुग्राम में हुई भारी बारिश के कारण सोहना रोड पर व्यापक जलभराव देखा गया। इस्लामपुर गांव के पास करीब 4 किलोमीटर लंबा यातायात जाम लग गया। इससे वाहन चालकों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्कूल बसें भी जलभराव वाली सड़कों पर बच्चों को लेकर फंसी रहीं। VIDEO | Gurugram: Heavy ra …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk

MCA Food Outlets: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के पांच आउटलेट पर गिरी गाज, FDA ने क्यों निलंबित किए लाइसेंस?

महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन परिसर में संचालित पांच खाद्य आउटलेट के लाइसेंस निलंबित किए हैं। इसके अनुसार, जांच में भोजन की सफाई, भंडारण, रेफ्रिजरेशन, तापमान नियंत्रण और सैनिटाइजेशन से जुड़ी कमियां सामने आईं। जिन आउटलेट पर कार्रवाई हुई, उनमें परमिट रूम, पवेलियन, मेडिटेरेनियन, ओरिएंटल स्विंग और क्लबवे एंड पेस्ट्री काउंटर शामिल हैं। एफडीए ने 20 अगस्त को इन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया था। परमिट रूम और पवेलियन में क्या खामियां मिलीं? परमिट रूम की रसोई के रेफ्रिजरेटर में बर्फ जमी मिली। रसोई के पास फर्श गंदा और फिसलन भरा था तथा तापमान नियंत्रण भी ठीक नहीं था। कुछ कच्ची सामग्री खराब हालत में मिली। भोजन के भंडारण और उसे संभालने में भी कमियां पाई गईं। इसके अलावा खाद्य सामग्री के संपर्क में आने वाली पैकेजिंग के लिए जरूरी प्रमाणपत्र नहीं थे और खाना पकाने के तेल की नियमित जांच नहीं की जा रही थी। पवेलियन में भी रेफ्रिजरेटर की सफाई, खाद्य पदार्थों को अलग रखने, तापमान नियंत्रण और जमे हुए भोजन को सही तरीके से पिघलाने में खामियां मिलीं। मेडिटेरेनियन, ओरिएंटल स्विंग और क्लबवे में क्या मिला? मेडिटेरेनियन में खाद्य उपकरणों की पर्याप्त सफाई नहीं थी। जमे हुए खाद्य पदार्थों को सही तरीके से पिघलाने, ठंडा करने और कच्चे माल को संभालने में भी कमियां मिलीं। ओरिएंटल स्विंग में रेफ्रिजरेशन सिस्टम का कैलिब्रेशन ठीक नहीं था। रसोई का फर्श गंदा था और छत के कुछ हिस्सों में प्लास्टर या पेंट खराब था। क्लबवे एंड पेस्ट्री काउंटर में काम करने की जगह कम थी, कच्चा भोजन गलत तरीके से रखा गया था और एक खाद्य कर्मचारी के पास दस्ताने नहीं थे। धूल, गंदगी और कीड़ों को भोजन तैयार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk

करीब 99 लाख हो जाएगा H-1B वीजा शुल्क: अमेरिका कर रहा तैयारी, भारतीयों पर पड़ेगा बड़ा असर

अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (डीएसएस) ने यह प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे सोमवार को फेडरल रजिस्टर में प्रकाशित किया गया। पिछले साल भी ऐसा शुल्क लगाया गया था, लेकिन अदालतों ने इसे रोक दिया था। प्रस्तावित नियम लागू होने पर अमेरिका में विदेशी नागरिकों के काम करने, विश्वविद्यालय से नौकरी की ओर बढ़ने वाले छात्रों और H-1B कर्मचारियों को प्रायोजित करने वाले नियोक्ताओं की लागत बढ़ सकती है।एच-1बी कार्यक्रम के तहत अमेरिकी कंपनियां विशेष क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त विदेशी कर्मचारियों को नियुक्त कर सकती हैं। इसके तहत हर साल 65,000 वीजा जारी किए जाते हैं। इसके अलावा उच्च डिग्री वाले कर्मचारियों के लिए 20,000 वीजा उपलब्ध हैं। इन वीजा को तीन से छह साल के लिए मंजूरी दी जाती है।पिछले साल ट्रंप के आदेश के बाद कुछ H-1B वीजा हासिल करने की लागत काफी बढ़ गई थी। इससे पहले विभिन्न परिस्थितियों के आधार पर इन वीजा के लिए आमतौर पर करीब 2,000 से 5,000 डॉलर तक शुल्क देना पड़ता था।प्रस्तावित बदलाव का भारतीयों पर खास असर पड़ सकता है। H-1B वीजा हासिल करने वालों में 70 प्रतिशत से अधिक भारतीय हैं। अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (USCIS) ने 2024 में 3,99,402 H-1B याचिकाओं को मंजूरी दी थी। इनमें भारतीय मूल के लाभार्थियों की हिस्सेदारी 71 प्रतिशत थी। हाल के अनुमानों के मुताबिक, अमेरिकी जनगणना के आंकड़ों के आधार पर अमेरिका में भारतीय मूल के 52 लाख से अधिक लोग रहते हैं।फ्रैगोमेन ने एक नोट में बताया कि ये प्रस्ताव पहले ही व्हाइट हाउस के प्रबंधन एवं बजट कार्यालय (OMB) तक पहुंच चुके हैं। नोट के अनुसार, OPT शुल्क से संबंधित प्रस्तावित नियम 20 अगस्त को OMB को भेजा गया था और इसकी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk

Ayodhya: महिला श्रद्धालु ने राम मंदिर के कर्मचारियों के लिए दान किए चार करोड़, कहा- वेतन और सुविधाएं बढ़ाएं

रामलला के प्रति आस्था का एक अनोखा उदाहरण सोमवार को रामजन्मभूमि परिसर में देखने को मिला। चेन्नई से अयोध्या पहुंची महिला श्रद्धालु एसनाग लक्ष्मी ने राम मंदिर के लिए जहां महज 10 हजार रुपये का दान दिया, वहीं मंदिर में कार्यरत कर्मियों के लिए चार करोड़ रुपये का चेक समर्पित किया। इतनी बड़ी राशि मंदिर के बजाय वहां काम करने वाले कर्मचारियों के नाम किए जाने की चर्चा परिसर में भी होती रही। महिला श्रद्धालु ने दान के साथ अपनी मंशा भी स्पष्ट की। उन्होंने लिखा कि चार करोड़ रुपये की राशि का उपयोग राम मंदिर में कार्यरत कर्मियों की सुविधाओं और उनके वेतन में वृद्धि के लिए किया जाए।इसके साथ ही उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं से जुड़े कुछ सुझाव भी ट्रस्ट को दिए हैं। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना सामने आने के बाद चढ़ावे की राशि में कमी आने की चर्चा रही है। हालांकि सावन मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के साथ चढ़ावे में भी बढ़ोतरी हुई है।इसी बीच चार करोड़ रुपये का यह दान खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खास बात यह है कि दानदाता ने मंदिर निर्माण या मंदिर के लिए बड़ी राशि देने के बजाय मंदिर की व्यवस्था संभालने वाले कर्मियों को प्राथमिकता दी। महिला श्रद्धालु की ओर से दिए गए सुझावों में मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर कुछ बिंदुओं का भी उल्लेख किया गया है। ट्रस्ट की ओर से इन सुझावों पर क्या निर्णय लिया जाता है, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk

इमरान खान के लिए छलका कपिल देव का दर्द: पूर्व कप्तान के साथ मानवीय व्यवहार की अपील, बोले- मिले चिकित्सा सुविधा

इमरान खान के लिए छलका कपिल देव का दर्द: पूर्व कप्तान के साथ मानवीय व्यवहार की अपील, बोले- मिले चिकित्सा सुविधा भारत के महान क्रिकेटर कपिल देव ने पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और विश्व कप विजेता कप्तान इमरान खान के साथ सोमवार को मानवीय व्यवहार किए जाने की अपील की। इससे पहले रविवार को कपिल सहित 22 पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पिछले छह महीने में दूसरी बार पत्र लिख कर इमरान के उचित इलाज और स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान रखने की अपील की थी। इमरान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई इस वर्ष फरवरी में सुनील गावस्कर समेत 14 पूर्व कप्तानों ने अदियाला जेल में इमरान के स्वास्थ्य को लेकर गहरी चिंता जताई थी। इमरान पर जेल में उचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने और चिकित्सकीय लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं। कपिल देव ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान के कानून की जानकारी नहीं है, लेकिन वह अधिकारियों से इमरान के लिए एक कैदी के तौर पर भी बुनियादी सुविधाएं और मानवीय व्यवहार की अपील करते हैं। पीजीटीआई के अध्यक्ष कपिल ने डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप के लॉन्च के मौके पर कहा, हम उस देश के कानून से परिचित नहीं हैं, यह अपनी जगह है। लेकिन हर कैदी के साथ विनम्रता और मानवीय व्यवहार होना चाहिए तथा उसे बुनियादी सुविधाएं मिलनी चाहिए, चाहे वह कोई भी हो। इमरान उस देश …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk

Kangana Ranaut: ‘कोई कहता है भाैंकती हूं तो कोई…’, रामदेव से लेकर तापसी तक सब पर भड़की कंगना; जानिए क्या कहा

कंगना रनौत की युवाओं पर विवादित टिप्पणी के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया। सियासी जगत के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने भी आपत्ति जताई थी। वहीं, योग गुरु बाबा रामदेव ने भी भाजपा सांसद व अभिनेत्री कंगना की टिप्पणी का विरोध किया था। कंगना रनौत ने सभी को जवाब दिया है। जानिए उन्होंने क्या कहा? …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

August 24, 2026 · 1 min · National Desk

IND vs SL Day 2: दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, भारत ने श्रीलंका को दिए शुरुआती झटके; फिलहाल 495 रन पीछे

श्रीलंका ने गंवाए दो विकेट भारत के लिए आज ध्रुव जुरेल ने शतक लगाया, जबकि ऋषभ पंत ने भी शानदार पारी खेली जिससे टीम इंडिया पहली पारी में 500 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रही। जुरेल अंत तक नाबाद रहे और भारत ने तीसरे सत्र में पारी घोषित करने का फैसला लिया। पहली पारी में श्रीलंका ने जल्द ही दो विकेट गंवा दिए हैं। लाहिरू उदारा (1) और प्रभात जयसूर्या 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। भारत के लिए अब तक प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार को एक-एक विकेट मिला है। अब तीसरे दिन भारतीय गेंदबाज श्रीलंका की पहली पारी जल्द समेटना चाहेंगे। भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन के स्कोर पर घोषित की। दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका ने पहली पारी में दो विकेट पर आठ रन बनाए हैं और वह अभी भारत से 495 रन पीछे चल रही है। स्टंप्स के समय कमिल मिशारा पांच रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इससे पहले बारिश ने दिन के खेल में खलल डाला जिससे कुछ समय के लिए मैच को रोकना भी पड़ा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 1 min · National Desk

'गुजरात के CM को दी मंजूरी, मुझे क्यों रोका?': रेवंत रेड्डी का केंद्र से सवाल, US दौरे के मामले पर कही ये बात

ब्रिटेन की यात्रा से हैदराबाद लौटने के कुछ घंटे बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रेवंत रेड्डी ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछना चाहता हूं कि अगर मेरी विदेश यात्रा में कुछ भी राजनीतिक नहीं था, तो इंग्लैंड के लिए अनुमति क्यों दी गई और अमेरिका के लिए अनुमति क्यों नहीं दी गई?“सीएम रेवंत रेड्डी ने सवाल किया कि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को 17 से 24 अगस्त तक निवेश आकर्षित करने के लिए ‘वाइब्रेंट गुजरात 2047’ पहल के तहत अमेरिका और कनाडा जाने की अनुमति दी गई, जबकि ‘तेलंगाना राइजिंग 2047’ के तहत उनकी प्रस्तावित अमेरिका यात्रा को मंजूरी नहीं दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा “नहीं चाहती कि कोई भी राज्य एक सीमा से आगे विकास करे।“उन्होंने कहा कि केंद्र तेलंगाना के साथ भेदभाव कर रहा है और कांग्रेस इस मुद्दे को संसद में उठाएगी। रेवंत रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी नेता राहुल गांधी संसद में उन्हें अमेरिका जाने की अनुमति नहीं दिए जाने का मुद्दा उठाएंगे। रेवंत रेड्डी सोमवार को ब्रिटेन की तीन दिवसीय यात्रा के बाद हैदराबाद लौटे। वह 20 अगस्त को ब्रिटेन के लिए रवाना हुए थे और इसके बाद अमेरिका जाने की योजना थी।हालांकि, केंद्र ने उनकी यात्रा के अमेरिका वाले चरण के लिए अनुमति नहीं दी। इसके बाद रेवंत रेड्डी ने अपनी यात्रा बीच में ही समाप्त करने और लंदन से वापस लौटने का फैसला किया। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा था कि रेवंत रेड्डी की प्रस्तावित अमेरिका यात्रा के लिए राजनीतिक मंजूरी नहीं दी गई, क्योंकि यात्रा का प्रस्तावित कार्यक्रम “उपयुक्त” नहीं था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs SL Live Score: भारत ने 503/9 के स्कोर पर पारी घोषित की, जुरेल 115 रन बनाकर नाबाद; असिथा ने झटके 4 विकेट

04:46 PM, 24-Aug-2026 IND vs SL Live Score: भारत को नौवां झटका भारत को 489 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। सिराज को प्रभात जयसूर्या ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 29 गेंद में तीन रन बना सके। हालांकि, जुरेल के शतक के लिए उन्होंने 28 गेंदों का बखूबी सामना किया। फिलहाल जुरेल के साथ प्रसिद्ध कृष्णा क्रीज पर हैं। भारत को 489 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। सिराज को प्रभात जयसूर्या ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 29 गेंद में तीन रन बना सके। हालांकि, जुरेल के शतक के लिए उन्होंने 28 गेंदों का बखूबी सामना किया। फिलहाल जुरेल के साथ प्रसिद्ध कृष्णा क्रीज पर हैं। 04:42 PM, 24-Aug-2026 IND vs SL Live Score: जुरेल का शतक ध्रुव जुरेल ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक लगाया। उन्होंने 171 गेंद पर शतक पूरा किया। जुरेल 99 के स्कोर के बाद भारी दबाव में दिखे थे। उन्होंने एक रन बनाने के लिए 13 गेंद ले लिए। उन्होंने दौड़कर एक रन पूरा तो किया, लेकिन अगर श्रीलंकाई फील्डर की डायरेक्ट हिट लगती तो वह पवेलियन लौटते। भारत ने आठ विकेट पर 489 रन बना लिए हैं। जुरेल के साथ सिराज क्रीज पर हैं। यह इस पारी में भारत की ओर से दूसरा शतक है। इससे पहले देवदत्त पडिक्कल ने 117 रन की पारी खेली थी। ध्रुव जुरेल ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक लगाया। उन्होंने 171 गेंद पर शतक पूरा किया। जुरेल 99 के स्कोर के बाद भारी दबाव में दिखे थे। उन्होंने एक रन बनाने के लिए 13 गेंद ले लिए। उन्होंने दौड़कर एक रन पूरा तो किया, लेकिन अगर श्रीलंकाई फील्डर की डायरेक्ट हिट लगती तो वह पवेलियन लौटते। भारत ने आठ विकेट पर 489 रन बना लिए हैं। जुरेल के साथ सिराज क्रीज पर हैं। यह इस पारी में भारत की ओर से दूसरा शतक है। इससे पहले देवदत्त पडिक्कल ने 117 रन की पार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे: पांच स्थानों पर दबी सड़क, बोल्डर भी टूटा; अंडरपास के पास बनी नाली 24 घंटे में उखड़ी

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे: पांच स्थानों पर दबी सड़क, बोल्डर भी टूटा; अंडरपास के पास बनी नाली 24 घंटे में उखड़ी वहीं बोल्डर भी टूट गया है। अंडरपास के पास बनी नाली 24 घंटे भी नहीं चल पाई है। लगातार किरकिरी झेल रहे एक्सप्रेसवे की कार्यदायी संस्था पीएनसी ने दिन के साथ अब रात में भी मरम्मत शुरू कराई है। इस एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 13 जुलाई को 4200 करोड़ रुपये की लागत से हुआ था। समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए थे। 14 जुलाई से इस पर वाहनों का आवागमन शुरू हुआ था। यातायात शुरू होते ही एक्सप्रेसवे टूटने और धंसने लगा। वहीं बोल्डर भी टूट गया है। अंडरपास के पास बनी नाली 24 घंटे भी नहीं चल पाई है। लगातार किरकिरी झेल रहे एक्सप्रेसवे की कार्यदायी संस्था पीएनसी ने दिन के साथ अब रात में भी मरम्मत शुरू कराई है।इस एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 13 जुलाई को 4200 करोड़ रुपये की लागत से हुआ था। समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए थे। 14 जुलाई से इस पर वाहनों का आवागमन शुरू हुआ था। यातायात शुरू होते ही एक्सप्रेसवे टूटने और धंसने लगा। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे (एनई-6) पर सफर अब सुरक्षित नहीं रह गया है। लोकार्पण के एक माह दस दिन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk