1 of 9 दिल्ली एनसीआर में बारिश का कहर - फोटो : PTI खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें दिल्ली-एनसीआर में सावन के आखिरी सोमवार को सुबह से ही बारिश की झड़ी लग गई। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई जगह जलभराव और पेड़ गिरने से आवागमन ठप हो गया। इसके कारण विभिन्न स्थानों पर यातायात जाम की स्थिति बन गई। सबसे ज्यादा आफत गुरुग्राम में देखने को मिली। कई इलाकों में सड़कें झील में तब्दील हो गईं। करीब दो से तीन फीट तक पानी भर जाने से हालात बदतर हो गए। जिलाधिकारी गुरुग्राम ने इस स्थिति को देखते हुए सभी कॉर्पोरेट कार्यालयों को घर से काम करने का निर्देश दिया है। यह यह निर्देश 25 अगस्त 2026 के लिए प्रभावी होगी। 2 of 9 दिल्ली एनसीआर में बारिश का कहर - फोटो : वीडियो ग्रैब: ANI/PTI गुरुग्राम जिलाधिकारी ने सरकारी और निजी स्कूलों/संस्थानों को भी अपने कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा है। इस कदम का मुख्य उद्देश्य सड़कों पर वाहनों की भीड़ को कम करना है। साथ ही, नागरिक एजेंसियों को सड़कों और नालियों की मरम्मत व रखरखाव के काम में सुविधा मिलेगी। 3 of 9 दिल्ली एनसीआर में बारिश का कहर - फोटो : वीडियो ग्रैब: ANI/PTI गुरुग्राम में हुई भारी बारिश के कारण सोहना रोड पर व्यापक जलभराव देखा गया। इस्लामपुर गांव के पास करीब 4 किलोमीटर लंबा यातायात जाम लग गया। इससे वाहन चालकों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्कूल बसें भी जलभराव वाली सड़कों पर बच्चों को लेकर फंसी रहीं। VIDEO | Gurugram: Heavy ra …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें