श्रीलंका ने गंवाए दो विकेट भारत के लिए आज ध्रुव जुरेल ने शतक लगाया, जबकि ऋषभ पंत ने भी शानदार पारी खेली जिससे टीम इंडिया पहली पारी में 500 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रही। जुरेल अंत तक नाबाद रहे और भारत ने तीसरे सत्र में पारी घोषित करने का फैसला लिया। पहली पारी में श्रीलंका ने जल्द ही दो विकेट गंवा दिए हैं। लाहिरू उदारा (1) और प्रभात जयसूर्या 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। भारत के लिए अब तक प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार को एक-एक विकेट मिला है। अब तीसरे दिन भारतीय गेंदबाज श्रीलंका की पहली पारी जल्द समेटना चाहेंगे। भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन के स्कोर पर घोषित की। दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका ने पहली पारी में दो विकेट पर आठ रन बनाए हैं और वह अभी भारत से 495 रन पीछे चल रही है। स्टंप्स के समय कमिल मिशारा पांच रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इससे पहले बारिश ने दिन के खेल में खलल डाला जिससे कुछ समय के लिए मैच को रोकना भी पड़ा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें