कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे: पांच स्थानों पर दबी सड़क, बोल्डर भी टूटा; अंडरपास के पास 24 घंटे में उखड़ गई नाली

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे: पांच स्थानों पर दबी सड़क, बोल्डर भी टूटा; अंडरपास के पास 24 घंटे में उखड़ गई नाली वहीं बोल्डर भी टूट गया है। अंडरपास के पास बनी नाली 24 घंटे भी नहीं चल पाई है। लगातार किरकिरी झेल रहे एक्सप्रेसवे की कार्यदायी संस्था पीएनसी ने दिन के साथ अब रात में भी मरम्मत शुरू कराई है। इस एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 13 जुलाई को 4200 करोड़ रुपये की लागत से हुआ था। समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए थे। 14 जुलाई से इस पर वाहनों का आवागमन शुरू हुआ था। यातायात शुरू होते ही एक्सप्रेसवे टूटने और धंसने लगा। वहीं बोल्डर भी टूट गया है। अंडरपास के पास बनी नाली 24 घंटे भी नहीं चल पाई है। लगातार किरकिरी झेल रहे एक्सप्रेसवे की कार्यदायी संस्था पीएनसी ने दिन के साथ अब रात में भी मरम्मत शुरू कराई है।इस एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 13 जुलाई को 4200 करोड़ रुपये की लागत से हुआ था। समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए थे। 14 जुलाई से इस पर वाहनों का आवागमन शुरू हुआ था। यातायात शुरू होते ही एक्सप्रेसवे टूटने और धंसने लगा। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे (एनई-6) पर सफर अब सुरक्षित नहीं रह गया है। लोकार्पण के एक माह दस दिन बा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk

'जल' रोड बनी दिल्ली: भारी बारिश से जलभराव, जाम से रेंगते दिखे वाहन; दिल्ली एयरपोर्ट से कुल 14 उड़ानें डायवर्ट

दिल्ली एयरपोर्ट से 14 उड़ाने प्रभावित रिपोर्ट के मुताबिक, भारी बारिश के कारण दिल्ली और एनसीआर में उड़ान संचालन बाधित हुआ। कुल 14 उड़ानें डायवर्ट की गईं, जिनमें 2 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल थीं। इन डायवर्ट की गई उड़ानों में से 11 को जयपुर भेजा गया। जबकि 2 उड़ानें चंडीगढ़ और 1 उड़ान लखनऊ के लिए डायवर्ट की गईं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे नवीनतम उड़ान जानकारी के लिए अपनी एयरलाइंस से संपर्क करें। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 1 min · National Desk

Ajit Doval: एनएसए अजीत डोभाल पहुंचे बीजिंग, LAC पर शांति से सीमा विवाद तक होगी बात; भारत-चीन के बीच अहम वार्ता

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सोमवार को दो दिवसीय चीन दौरे पर बीजिंग पहुंच गए। वह भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर विशेष प्रतिनिधियों की बातचीत के 25वें दौर में हिस्सा लेंगे। इस दौरान सीमा पर शांति और स्थिरता के साथ दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। डोभाल चीन के विदेश मंत्री और भारत-चीन सीमा मुद्दे पर चीन के विशेष प्रतिनिधि वांग यी के निमंत्रण पर बीजिंग पहुंचे हैं। LAC पर शांति और स्थिरता पर जोर विदेश मंत्रालय के मुताबिक, डोभाल और वांग यी मंगलवार को सीमा विवाद से जुड़े मुद्दों पर विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता करेंगे। अपने चीन दौरे के दौरान अजीत डोभाल चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग से भी मुलाकात करेंगे। यात्रा को भारत-चीन संबंधों में सीमा से जुड़े लंबित मुद्दों पर बातचीत आगे बढ़ाने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पहले 6 अगस्त को नई दिल्ली में भारत और चीन के बीच सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए बने कार्य तंत्र (WMCC) की 36वीं बैठक हुई थी। इसमें सीमा निर्धारण, सीमा प्रबंधन, विभिन्न समन्वय तंत्र और सीमा पार सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) की स्थिति की समीक्षा की गई। दोनों पक्षों ने स्पष्ट किया कि सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखना भारत-चीन संबंधों के समग्र विकास के लिए बेहद जरूरी है। गलतफहमी रोकने के लिए संवाद जारी रखने पर सहमति बैठक के दौरान दोनों देशों के अधिकारियों ने लंबित मुद्दों के समाधान के लिए मौजूदा कूटनीतिक और सैन्य संवाद के माध्यमों का इस्तेमाल जारी रखने पर सहमति जताई। इसमें WMCC, स्थानीय कमा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk

मुंबई में थमे ऑटो-टैक्सी के पहिए: ड्राइवरों का दर्द- 60 की उम्र में कैसे सीखें मराठी, रोजी-रोटी पर आया संकट

हड़ताल पर बैठे ड्राइवरों ने अपनी पीड़ा जाहिर की है। एक ड्राइवर ने कहा, ‘यह तीन दिवसीय ऑटो-रिक्शा हड़ताल है। हमारी कोई नहीं सुन रहा है। अगर आप 60 साल के व्यक्ति को अचानक मराठी बोलने के लिए कहेंगे, तो वे यह कैसे करेंगे? हम न्याय चाहते हैं।’ एक अन्य ड्राइवर ने कहा, ‘हम 55-60 साल के हैं। हम कभी स्कूल नहीं गए। हम मराठी कैसे बोल सकते हैं? हम टूटी-फूटी मराठी बोलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उस पर भी विचार नहीं किया जा रहा है, इसके बजाय हम पर जुर्माना लगाया जा रहा है। क्या हम 15,000-20,000 रुपये का जुर्माना भर सकते हैं?‘महाराष्ट्र में लंबे समय से स्थानीय भाषा को बढ़ावा देने की मांग होती रही है। सरकार का तर्क है कि ड्राइवरों को स्थानीय मराठी भाषा का ज्ञान होना चाहिए ताकि वे यात्रियों के साथ बेहतर संवाद कर सकें। पहले भी ऑटो-टैक्सी परमिट के लिए मराठी भाषा की जानकारी एक शर्त रही है, लेकिन इसका सख्ती से पालन नहीं होता था। अब सरकार ने इसे सख्ती से लागू करने का फैसला किया है और नियम तोड़ने पर भारी जुर्माने का प्रावधान किया है। यह ही विवाद की मुख्य वजह बन गया है।इस मामले में शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा, ‘महाराष्ट्र सरकार ने एक आदेश जारी किया है जिसमें कहा गया है कि मुंबई और एमएमआर क्षेत्र के सभी ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों को मराठी भाषा का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए। इसे 1 मई से लागू किया जाना था, लेकिन ड्राइवरों को मराठी सीखने के लिए समय दिया गया। 85% से अधिक ड्राइवरों ने मराठी का बुनियादी ज्ञान प्राप्त कर लिया है। 12 अगस्त को एक महीने का अतिरिक्त विस्तार दिया गया था। हालांकि, आरटीओ अधिकारी ऑटो ड्राइवरों को परेशान कर रहे हैं। इसीलिए मैं इस मुद्दे को लेकर मंत्री प्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk

तमिलनाडु में महिलाओं को बड़ा तोहफा: मुफ्त बस यात्रा से लेकर LPG सिलिंडर तक का एलान, कब से शुरू होगी यह योजना?

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना का विस्तार करने की घोषणा की। इसके साथ ही लाभार्थियों के लिए डीलक्स और एक्सप्रेस जैसी सेवाओं को भी मुफ्त कर दिया। मुख्यमंत्री ने क्या एलान किया? विधानसभा में कई घोषणाएं करते हुए, विजय ने टीवीके के मुख्य चुनावी वादों को पूरा किया। उन्होंने तीन मुफ्त कुकिंग गैस सिलिंडर देने और परंदूर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को रद्द करने की घोषणा की। बता दे कि किसानों ने इस प्रोजेक्ट का जोरदार विरोध किया था क्योंकि वे अपनी जमीन नहीं छोड़ना चाहते थे। सीएम विजय ने क्या कहा? वहीं, विजय ने नियम 110 के तहत बयान देते हुए कहा, ‘महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा ‘वेत्री पयनम’ का लाभ उठाने के लिए आय की सीमा या यात्राओं की संख्या जैसी कोई शर्त नहीं होगी।’ महिलाएं मेट्रोपॉलिटन और शहरी इलाकों में चलने वाली एक्सप्रेस, एलएसएस और डीलक्स सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकती हैं। कब से शुरू होगी यह योजना? उन्होंने कहा कि यह योजना 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के मौके पर शुरू की जाएगी। इससे राज्य सरकार पर हर साल 6,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा। चुनाव से पहले विजय ने क्या कहा था? अप्रैल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले विजय ने ‘अन्नपूर्णी सुपर सिक्स’ स्कीम का वादा किया था। इसके तहत तमिलनाडु के हर पात्र परिवार को हर साल छह मुफ्त एलपीजी सिलिंडर देने का भरोसा दिया गया था, ताकि उनके घर का खर्च कम हो सके। विजय ने कहा, ‘इससे उन लोगों का बोझ कम होगा जो सिलिंडर लेने के लिए ज्यादा पैसे खर्च कर रहे थे। सरकार ने कुकिंग गैस सिलिंडर की कीमत देने का फैसला किया है। पहले चरण में तीन मुफ्त एलपीजी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk

Supreme Court: JPSC परीक्षा में गड़बड़ी पर अदालत सख्त, CBI जांच वाली याचिका पर केंद्र-झारखंड सरकार को नोटिस

झारखंड संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से स्वतंत्र और समयबद्ध जांच कराने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने केंद्र और झारखंड सरकार को नोटिस जारी किया है। शीर्ष अदालत के इस कदम से अब केंद्र और झारखंड सरकार को मामले में अपना पक्ष रखना होगा। क्या है पूरा मामला? मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ सामाजिक कार्यकर्ता हरिशरण देवगन की याचिका पर सुनवाई की। याचिका में 19 अप्रैल 2026 को आयोजित 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की स्वतंत्र, निष्पक्ष और व्यापक जांच कराने के साथ परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा आयोजित करने की मांग की गई है। याचिका दो जुलाई को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद सामने आए विवाद के बीच दाखिल की गई है। याचिकाकर्ता के मुताबिक, एक सफल उम्मीदवार की OMR उत्तर पुस्तिका की कार्बन कॉपी वायरल होने के बाद परीक्षा के मूल्यांकन को लेकर सवाल उठे। याचिका में दावा किया गया है कि संबंधित उम्मीदवार ने प्रथम प्रश्नपत्र में 100 में से केवल 48 सवालों के जवाब दिए थे, इसके बावजूद उसे सफल घोषित किया गया। इन कथित अनियमितताओं को लेकर रांची में विरोध प्रदर्शन भी हुए थे। CBI जांच के अलावा क्या मांग की गई है? याचिकाकर्ता ने झारखंड के बाहर के किसी सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र समिति गठित करने की मांग की है। प्रस्तावित समिति में फोरेंसिक विज्ञान, आईटी, परीक्षा सुरक्षा, OMR मूल्यांकन, साइबर सुरक्षा और लोक प्रशासन के विशेषज्ञों को श …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: चांद के दक्षिणी ध्रुव में भारत से पिछड़ा चीन कैसे कर रहा बराबरी की कोशिश, क्या है मिशन, कितना अहम?

Explainer: चांद के दक्षिणी ध्रुव में भारत से पिछड़ा चीन कैसे कर रहा बराबरी की कोशिश, क्या है मिशन, कितना अहम? ऐसे में यह जानना अहम है कि भारत से पिछड़ने के बावजूद चीन का यह मिशन क्यों अहम है? क्यों कई देशों की अपने मिशन को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर भेजने की कोशिशें नाकाम हो चुकी हैं? अब चीन इस मिशन के जरिए क्या हासिल करना चाहता है? भारत फिलहाल दक्षिणी ध्रुव पर रिसर्च के मामले में किस पड़ाव पर है? आइये जानते हैं… चीन जल्द ही चांद के लिए अपना नया चंद्र मिशन लॉन्च करने वाला है। जानकारी के मुताबिक, अपने चांगई-7 मिशन को चीन सोमवार सुबह से लेकर अगले कुछ दिनों में सही मौका देखकर लॉन्च कर सकता है। चीन का यह मिशन इस लिए भी अहम है, क्योंकि इसके जरिए वह चांद के दक्षिणी ध्रुव पर अपना रोवर उतारना चाहता है, जहां सूरज की रोशनी नहीं पहुंचती। मजेदार बात यह है कि भारत करीब तीन साल पहले ही चांद के इस इलाके में अपने रोवर की सफल लैंडिंग कराने वाला पहला देश बन चुका है। यानी चीन जिस रेस में पहले ही पिछड़ चुका है, अब वहां बराबरी की कोशिश में जुटा है। पहले जानें- क्या है चीन का चांद पर भेजा जाने वाला मिशन? चांगई-7 चीन का चांद के लिए तय मानवरहित, रोबोटिक चंद्र मिशन है, जिसे अब तक का सबसे महत्वाकांक्षी और जटिल रोबोटिक मिशन माना जा रहा है। इस मिशन का मुख्य मकसद चांद के दक्षिणी ध्रुव पर मौजूद स्थायी रूप से अंध …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk

Weather: नोएडा समेत दिल्ली-NCR में मौसम ने फिर बदली करवट, गाजियाबाद में झमाझम बारिश, फरीदाबाद में भी बरसे बदरा

VIDEO | Waterlogging near New Ashok Nagar metro station following heavy rain in Delhi-NCR. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/9s3FcxmtAn — Press Trust of India (@PTI_News) August 24, 2026 राजधानी दिल्ली में भी मौसम का मिजाज बदल गया है। दिल्ली में 11 बजे से आई तेज बारिश से राजधानी का मौसम बदला। बारिश के साथ चली तेज हवाओं से रास्तों में वाहन चालकों और सुबह-सुबह कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को दिक्कत हुई। दिल्ली में कई स्थानों पर रोड पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई।सोमवार सुबह लगभग 10.30 बजे से काले घने छाए। इसके बाद सेंट्रल दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, नई दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, शाहदरा, साउथ दिल्ली और साउथ ईस्ट दिल्ली में तेज बारिश, गरज-चमक और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं ने मौसम बदल दिया। दिल्ली में कई स्थानों पर तेज बारिश से सड़कों पर जल भराव हो गया। पैदल यात्रियों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी इससे दिक्कत का सामना करना पड़ा। इस दौरान सुबह के समय जाम की समस्या से जूझना पड़ा।इससे पहले दिल्ली में मौसम ने रविवार को करवट बदली। हल्की बौछार के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि बारिश के बाद उमस से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग ने सोमवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई। रविवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री (सामान्य से 0.3 कम) व न्यूनतम 25.9 डिग्री (सामान्य से 0.6 कम) दर्ज किया गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk

रायबरेली: राहुल गांधी पर बरसे सीएम योगी, बोले- भारत विभाजन और यहां के लोगों के कत्लेआम की दोषी है कांग्रेस

रायबरेली: राहुल गांधी पर बरसे सीएम योगी, बोले- भारत विभाजन और यहां के लोगों के कत्लेआम की दोषी है कांग्रेस मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को रायबरेली पहुंचे। उन्होंने जिले को अरबों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जनसभा के माध्यम से सियासी संदेश भी दिया। मुख्यमंत्री सुबह करीब 10.30 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। इसके बाद अमोल विहार पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राणा बेनी माधव बख्श सिंह के नाम पर करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया। साथ ही उनके नाम पर डाक टिकट जारी किया। स्मारिका का विमोचन किया। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि आज का दिन रायबरेली जिले के लिए ऐतिहासिक है। इसके बाद वह फिरोज गांधी कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित कर पहुंचे। यहां पहले उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें करीब 300 करोड़ रुपये की लागत वाली सड़क परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री सुबह करीब 10.30 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। इसके बाद अमोल विहार पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राणा बेनी माधव बख्श सिंह के नाम पर करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया। साथ ही उनके नाम पर डाक टिकट जारी किया। स्मारिका का विमोचन किया। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि आज का दिन रा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk

मुंबई में गणपति जुलूस पर अंडे फेंकने से मचा बवाल: दो गुट भिड़े, नारेबाजी और हंगामा जारी; भारी पुलिस बल तैनात

मुंबई के मझगांव इलाके में रविवार रात गणेश प्रतिमा के आगमन जुलूस के दौरान कथित तौर पर अंडे फेंके जाने के बाद दो गुटों के बीच तनाव और झड़प की स्थिति बन गई। घटना के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी। गणेश उत्सव आयोजकों ने घटना को लेकर आरोप लगाए हैं, जबकि जिम्मेदार लोगों की पहचान और कार्रवाई को लेकर पुलिस की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। एएनआई के मुताबिक, यह घटना गणेश प्रतिमा के आगमन जुलूस के दौरान हुई। गणेश उत्सव के आयोजकों का आरोप है कि जुलूस जब इलाके से गुजर रहा था, उसी दौरान कुछ लोगों ने उनकी ओर अंडे फेंके। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और दो गुटों के बीच विवाद बढ़ गया। गणेश मंडल के कार्यकर्ता प्रतिमा को लेकर जुलूस निकाल रहे थे। आरोप है कि गणपति की प्रतिमा के आगमन के बाद पास की इमारतों से किसी व्यक्ति ने जुलूस की ओर अंडा फेंका। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में नाराजगी बढ़ गई और देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिसकर्मी लगातार क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं और किसी भी संभावित विवाद को बढ़ने से रोकने के लिए संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों की ओर से फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि अंडे फेंकने के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान हुई है या नहीं। मामले में पुलिस की जांच जारी है और घटनाक्रम से जुड़े लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।अखिल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk