Delhi Fire: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के घर में लगी आग, मचा हड़कंप, घटनास्थल पर पहुंची दमकल की तीन गाडियां

राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में आज सुबह भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के सरकारी आवास पर आग लगने की एक घटना सामने आई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए त्वरित कार्रवाई शुरू की। दिल्ली पुलिस की फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है और आग लगने के कारणों की गहन जांच में जुटी है। #WATCH | Delhi | Suresh M, Sub-Fire Officer, says, “We reached as soon as we received the call. Fire had broken out in one room, which has now been doused. We have informed the senior official as well. The cause of the fire is yet to be ascertained… There has been no loss of… https://t.co/p6ao0nbJrp pic.twitter.com/d6KeI6sARG — ANI (@ANI) January 14, 2026 अग्निशमन विभाग को सुबह करीब 8:05 बजे मदर क्रिसेंट रोड स्थित एक कोठी नंबर में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। आग लगने की खबर मिलते ही दमकल विभाग ने तत्परता दिखाते हुए अपनी तीन गाड़ियां तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना कर दीं। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि यह आवास भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद का है। दमकल कर्मियों ने आग को फैलने से रोकने और उस पर नियंत्रण पाने के लिए मोर्चा संभाला। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग को अब बुझा लिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। सुबह 8.35 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।आग घर के एक कमरे में रखे कुछ फर्नीचर में लगी थी। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के समय आवास में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। आग लगने के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है। दिल्ली पुलिस की फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर मौजूद है और आग के स्रोत तथा क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: गलन-ठिठुरन की चपेट में प्रदेश, न्यूनतम तापमान ने बनाया रिकॉर्ड; ये शहर रहे हिल स्टेशन जैसे ठंडे

मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच राजधानी का न्यूनतम तापमान मंगलवार को 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, इस सीजन में राजधानी में दर्ज यह सबसे कम न्यूनतम तापमान है। हालांकि, दिन में खिली धूप की वजह से लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं महसूस नहीं हुई। बुधवार को भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। दो दिन बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ में इस सीजन का यह सबसे न्यूनतम तापमान रहा, लेकिन इससे पहले के वर्षों में इससे भी कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि एक-दो दिन रात बेहद सर्द और दिन में खिली धूप देखने को मिल सकती है। बृहस्पतिवार देर शाम या शुक्रवार से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने लगेगी। यह क्रम 5-6 दिन तक जारी रहेगा। अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 16 जनवरी से सुबह घने कोहरे के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 18 जनवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन लखनऊ में इसका प्रभाव शायद ही पड़े। यदि लखनऊ तक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव हुआ तो 20 जनवरी के बाद बूंदाबांदी या हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम रहा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 2 min · National Desk

अंडर-19 विश्व कप: कहां होंगे मैच और कौन-कौन खेलेगा? शेड्यूल से लेकर 16 टीमों से जुड़ी पूरी जानकारी यहां पढ़ें

अंडर-19 विश्व कप: कहां होंगे मैच और कौन-कौन खेलेगा? शेड्यूल से लेकर 16 टीमों से जुड़ी पूरी जानकारी यहां पढ़ें विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं आईसीसी अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप 2026 का 16वां संस्करण इस बार दो अफ्रीकी देशों, जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित होने जा रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत 15 जनवरी से होगी और फाइनल छह फरवरी को खेला जाएगा। यह मंच दुनिया को ऐसे कई खिलाड़ी देता रहा है जो बाद में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बड़े सितारे बनते हैं। कितनी टीमों में किसकी दावेदारी? पिछला संस्करण 2024 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब जीता था। वहीं, भारत सबसे ज्यादा बार पांच यह खिताब जीत चुका है। ऑस्ट्रेलिया कुल मिलाकर चार बार चैंपियन रह चुका है। वहीं, पाकिस्तान दो बार और वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और इंग्लैंड ने एक-एक बार यह खिताब जीता है। इस बार 16 टीमें फिर से खिताब की लड़ाई में होंगी और युवा खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। पिछला संस्करण 2024 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब जीता था। वहीं, भारत सबसे ज्यादा बार पांच यह खिताब जीत चुका है। ऑस्ट्रेलिया कुल मिलाकर चार बार चैंपियन रह चुका है। वहीं, पाकिस्तान दो बार और वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और इंग्लैंड ने एक-एक बार यह खिताब जीता है। इस बार 16 टीमें फिर से खिताब की लड …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 2 min · National Desk

Iran Protests LIVE: ईरान में हिंसक प्रदर्शन जारी, मौतों का आंकड़ा 2571 पार; ट्रंप की कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

09:01 AM, 14-Jan-2026 कतर ने शांति की अपील की ईरान में जारी अशांति और विरोध प्रदर्शनों के बीच मध्य पूर्व में तनाव बढ़ता जा रहा है। इसी बीच कतर ने हालात को शांत करने की कोशिशों का समर्थन किया है। कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी ने ईरान के सुरक्षा अधिकारियों से फोन पर बातचीत के बाद कहा कि दोहा तनाव कम करने और शांतिपूर्ण समाधान की सभी कोशिशों के साथ खड़ा है। ईरान में जारी अशांति और विरोध प्रदर्शनों के बीच मध्य पूर्व में तनाव बढ़ता जा रहा है। इसी बीच कतर ने हालात को शांत करने की कोशिशों का समर्थन किया है। कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी ने ईरान के सुरक्षा अधिकारियों से फोन पर बातचीत के बाद कहा कि दोहा तनाव कम करने और शांतिपूर्ण समाधान की सभी कोशिशों के साथ खड़ा है। 08:31 AM, 14-Jan-2026 ट्रंप की चेतावनी: प्रदर्शनकारियों को फांसी दी तो अमेरिका करेगा कड़ी कार्रवाई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘मदद आ रही है’ और उन्होंने ईरान में रह रहे अमेरिकियों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह दी है। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान ने प्रदर्शनकारियों को फांसी दी, तो अमेरिका कड़ी कार्रवाई करेगा। हालांकि ट्रंप ने यह साफ नहीं किया कि यह कार्रवाई किस तरह की होगी। ट्रंप ने कहा अगर उन्हें फांसी दी गई, तो आप कुछ ऐसा देखेंगे, जो अब तक नहीं देखा गया। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव और पूर्व संसद अध्यक्ष अली लारीजानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी किया। उन्होंने ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर सीधा आरोप लगाया। लारीजानी ने लिखा हम ईरान के लोगों के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 2 min · National Desk

Noida: एक करोड़ शिक्षक सीखेंगे एक और भारतीय भाषा, डिजिटल और ओपन लर्निंग मॉडल पर आधारित होगा विशेष कोर्स

देशभर के करीब एक करोड़ शिक्षक अब एक और भारतीय भाषा सीख सकेंगे। नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) एक और भारतीय भाषा सीखें नाम से विशेष कोर्स लॉन्च करने जा रहा है। यह कोर्स शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर तैयार किया जा रहा है। इस कोर्स में संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी 22 भारतीय भाषाओं को सम्मिलित किया गया है। इसके प्रथम चरण में 12 भारतीय भाषाओं के पाठ्यक्रम विकसित किए जा रहे हैं जबकि द्वितीय चरण में शेष 10 भारतीय भाषाओं को भी इसमें शामिल किया जाएगा।एनआईओएस की ओर से पाठ्यक्रम का ढांचा, अध्ययन सामग्री और कार्यान्वयन रणनीति को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कोर्स का उद्देश्य शिक्षकों को भारतीय भाषाओं और विविध सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ना है ताकि वे विद्यार्थियों में भाषाई सहिष्णुता, सांस्कृतिक समझ और राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित कर सकें। इस कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले शिक्षकों को विशेष प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी।एनआईओएस की ओर से कोर्स की संरचना इस तरह तैयार की जा रही है कि शिक्षक मातृभाषा के माध्यम से दूसरी भारतीय भाषा सीख सकें। इससे भाषा सीखने की प्रक्रिया सरल, सहज और अधिक प्रभावी होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि मातृभाषा के सहारे नई भाषा सीखने से उच्चारण, समझ और सांस्कृतिक संदर्भों को आत्मसात करना आसान हो जाता है।यह कोर्स विशेष रूप से शिक्षकों, प्रशिक्षकों और शैक्षिक संस्थानों से जुड़े शिक्षाविदों के लिए डिजाइन किया जा रहा है। देश के विभिन्न राज्यों में कार्यरत शिक्षक इस कार्यक्रम के माध्यम से न सिर्फ दूसरी भारतीय भाषा सीखेंगे बल्कि उसे कक्षा-कक्ष में भी प्रभावी रूप से प्रयोग कर सकेंगे। इससे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 2 min · National Desk

Weather: कोहरे की चपेट में उत्तर भारत, मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना; शीतलहर को लेकर दिल्ली में रेड अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और पूरे एनसीआर में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन पूरी तरह जकड़ लिया है। पूरा उत्तर भारत कोहरे की चपेट में है। बीती सुबह दिल्ली में बीते तीन साल में सबसे सर्द रही, जब न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडी हवाओं, घने कोहरे और शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने हालात को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड ने रिकॉर्ड के करीब तापमान दर्ज कराया। हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री और नारनौल में 1.8 डिग्री रहा। राजस्थान के करौली में दो डिग्री, अलवर में 3.2 और पिलानी में 5.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पंजाब में एसबीएस नगर में पारा जीरो डिग्री तक पहुंच गया। चंडीगढ़ में सीजन की सबसे सर्द रात रही, जहां तापमान 2.8 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद और पूरे उत्तर भारत में तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है। नोएडा में न्यूनतम तापमान दो डिग्री और गाजियाबाद में 4.3 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में धूप निकलने के बावजूद ठंड का असर कम नहीं हुआ। राजधानी में लगातार तीसरे दिन शीतलहर की स्थिति बनी रही और अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे रहा।मौसम विभाग के अनुसार 15 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके असर से 16 से 18 जनवरी के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। निचले हिमालयी क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि चंबा जिले में तीव्र शीतलहर की चेतावनी दी गई है।हिमाचल के ऊंचाई वाले जनजातीय क्षेत्रों में ठंड चरम पर है। लाहौल-स्पीति जिले के ताबो में न्यूनतम तापमान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: शीतलहर को लेकर दिल्ली में अलर्ट, ट्रंप बोले- ग्रीनलैंड के PM की दिक्कत बढ़ने वाली; पढ़ें सुर्खियां

देश और दुनिया में बुधवार को कई बड़ी और अहम घटनाएं सुर्खियों में रहीं। उत्तर भारत, खासकर दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। बीते तीन साल में दिल्ली की यह सबसे सर्द सुबह रही, जहां न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शीतलहर और कोहरे को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, वहीं मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर बड़ा बयान देकर डेनमार्क और ग्रीनलैंड नेतृत्व के साथ तनाव बढ़ा दिया है। साथ ही ईरान में जारी प्रदर्शनों पर उन्होंने कहा कि वह लोगों को मारे जाते नहीं, बल्कि आज़ाद देखना चाहते हैं। ट्रंप ने अपनी टैरिफ नीति को भी सही ठहराते हुए दावा किया कि इससे अमेरिका का व्यापार घाटा तेजी से कम हुआ है। पर्यावरण के मोर्चे पर चिंता बढ़ी है। 2025 को दुनिया का तीसरा सबसे गर्म साल बताया गया है और वैश्विक तापमान 1.5 डिग्री सीमा पार करने के करीब है। वहीं भारत के लिए राहत की खबर यह रही कि देश में बाघों की संख्या 3,682 पहुंच गई है और मृत्यु दर में कमी आई है। आर्थिक क्षेत्र में जीएसटी 2.0 से ऑटो उद्योग को बड़ा बूस्ट मिला है और 2025 में यात्री वाहन बिक्री ने रिकॉर्ड बनाया है। विदेश नीति में भारत-कनाडा संबंधों में भी सुधार के संकेत दिखे हैं, क्योंकि कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के भारत दौरे की तैयारी चल रही है। इसके अलावा यूपी में कोडीन कफ सिरप तस्करी के मामले में आरोपियों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। आइए देश-दुनिया की अहम खबरें पर एक नजर डालते हैं… और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 2 min · National Desk

Trump: 'हमने बगदादी और सुलेमानी को मार गिराया, ईरान पर...', ट्रंप का बड़ा बयान; टैरिफ को लेकर कही ये बात

#WATCH | On tariffs, US President Donald Trump says, “… We don’t need Canadian product… I want to build the cars here, not in Canada… Now, the Canadians are moving here to build cars. Same thing with Mexico and Japan. Japan paid us billions and billions of dollars for the… pic.twitter.com/TBvFW5bPC4 — ANI (@ANI) January 13, 2026 ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने आईएस प्रमुख अल-बगदादी के खिलाफ कार्रवाई पूरी तरह सफलतापूर्वक की। उन्होंने ईरान के जनरल सुलेमानी को मार गिराने का भी दावा किया। ट्रंप के मुताबिक, ईरान की परमाणु क्षमता को नष्ट किया गया। उन्होंने कहा कि इन कार्रवाइयों से मध्य पूर्व में शांति संभव हुई। ट्रंप ने जोर दिया कि ये सभी फैसले अमेरिका की सुरक्षा के लिए जरूरी थे। #WATCH | US President Donald Trump says, “We are making America great again like never before… Even Venezuela wasn’t too bad, was it? But you have people, Democrats, who say, I don’t know if we should have done Venezuela. Anybody who says that hates our country. That was as… pic.twitter.com/FBz9T1r4RN — ANI (@ANI) January 13, 2026 ट्रंप ने कहा कि चीनी ऑटोमोबाइल पर टैरिफ लगाने का फैसला सही था और अब हर कोई मानता है कि मैं टैरिफ पर सही था। उन्होंने कहा कि जापान ने अमेरिका में कारें बनाने और बेचने के अधिकार के लिए अरबों डॉलर चुकाए। ट्रंप के अनुसार, टैरिफ से घरेलू उद्योग मजबूत हुए और रोजगार बढ़ा।ट्रंप ने वेनेजुएला को लेकर कहा कि उनकी सरकार वहां के लोगों और प्रतिनिधियों के साथ मिलकर काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका रोजाना लाखों बैरल तेल आयात कर रहा है, जिसकी कीमत 5 अरब ड …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 2 min · National Desk

Mark Carney India Visit: कनाडा के पीएम कार्नी जल्द आएंगे भारत, दो साल की कूटनीतिक तल्खी के बाद सुधार के संकेत

लगभग दो साल तक चले कूटनीतिक तनाव के बाद भारत और कनाडा के रिश्तों में सुधार के साफ संकेत दिखने लगे हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के भारत दौरे की तैयारी इसी बदले हुए माहौल की सबसे बड़ी मिसाल मानी जा रही है। यह यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब अमेरिका की सख्त टैरिफ नीति ने वैश्विक व्यापार को झकझोर दिया है और दोनों देश नए साझेदारों की तलाश में हैं। व्यापार और निवेश… सीईपीए के जरिए व्यापार बढ़ाने और शुल्क बाधाएं कम करने पर जोर। सीईपीए के जरिए व्यापार बढ़ाने और शुल्क बाधाएं कम करने पर जोर। रक्षा और तकनीक… उभरती तकनीकों, साइबर सुरक्षा और रक्षा सहयोग को नई ऊंचाई देने की योजना। उभरती तकनीकों, साइबर सुरक्षा और रक्षा सहयोग को नई ऊंचाई देने की योजना। ऊर्जा और सप्लाई चेन… स्वच्छ ऊर्जा, खनिज और सप्लाई चेन में साझेदारी मजबूत करना। स्वच्छ ऊर्जा, खनिज और सप्लाई चेन में साझेदारी मजबूत करना। राजनयिक रिश्ते… दोबारा भरोसा कायम करने के लिए राजनयिक स्टाफ की संख्या बढ़ाना। दोबारा भरोसा कायम करने के लिए राजनयिक स्टाफ की संख्या बढ़ाना। लोगों के बीच संपर्क… वीजा, शिक्षा और कौशल हस्तांतरण जैसे क्षेत्रों में सहयोग। कनाडाई प्रधानमंत्री का प्रस्तावित भारत दौरा केवल एक औपचारिक कूटनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इसे द्विपक्षीय रिश्तों के रीसेट बटन के तौर पर देखा जा रहा है। बीते करीब दो वर्षों से दोनों देशों के संबंध ठंडे पड़े थे। अब कार्नी की यात्रा से व्यापार, निवेश और रणनीतिक सहयोग को नई दिशा देने की कोशिश होगी। इस दौरे का एक बड़ा मकसद भारत-कनाडा के बीच व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते यानी सीईपीए पर बातचीत को दोबारा शुरू करना है, ताकि 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली में सीजन का सबसे कम पारा: 3°C पर कांपी राजधानी, आज शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट; जानें कब तक चलेगा यह दौर

दिल्ली में गलन भरी हवाओं का सितम और बढ़ गया है। बीते दो दिन से शीतलहर के चलते लोग ठिठुर रहे हैं। ऐसे में ज्यादातर स्थानों पर मंगलवार को शीतलहर की स्थिति रही। इससे दृश्यता भी कम रही। इसके चलते रात और सुबह ठिठुरन का सामना करना पड़ा। हालांकि, खिली धूप से कुछ राहत मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस के साथ 20.6 डिग्री रहा। इसके अलावा, न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से 4.4 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 1 min · National Desk