प्रयागराज में बड़ा हादसा: तालाब में डूबने से एक युवक समेत चार बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

1 of 5 चार लोगों के तालाब में डूबने के बाद सल्लाहपुर पुलिस चौकी पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला। प्रयागराज में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। पुरामुफ्ती थाना इलाके के केशवपुर कुसुआ गांव में एक तालाब में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। घटना बुधवार को हुई, जब गांव के ही रहने वाले एक युवक के साथ तीन बच्चे तालाब के पास खेल रहे थे। बच्चों की उम्र 10 से 11 वर्ष बताई जा रही है। बुधवार को प्रयागराज के पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के सल्लाहपुर इलाके के कुसुआ गांव में एक दुखद घटना सामने आई। एक तालाब में डूबने से एक युवक समेत चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक गांव का ही निवासी था, और उसके साथ तीन अन्य बच्चे भी थे। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 पुरामुफ्ती इलाके के सल्लाहपुर में तालाब में चार बच्चों के डूबने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला। खेलते-खेलते तालाब में गिरने की आशंका घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे तालाब के किनारे खेल रहे थे। बच्चों के कपड़े और चप्पल तालाब के पास ही पड़े मिले, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वे खेलते-खेलते अचानक तालाब में चले गए और किसी को कुछ पता नहीं चला। यह घटना घटित हुई। तालाब में चार बच्चों की डूबने से मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है। पुलिस चौकी सल्लाहपुर पर भारी भीड़ जमा हो गई है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे हैं। परिजन बच्चों की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जिन बच्चों डूबने से मौत हुई है उनमें प्रतीक सोनकर (12) पुत्र प्रदीप सोनकर, प्रिंस सोनकर (10) पुत्र प्रदीप सोनकर, करण सोनकर (19) पुत्र राजेश सोनकर और प्रियांशु सोनकर (11) पुत्र स्व. संदीप सोनकर हैं।ं 3 of 5 पुरामुफ्ती इला …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs NZ Live Score: दूसरे वनडे में भारत की धीमी शुरुआत, रोहित-गिल क्रीज पर; न्यूजीलैंड ने जीता टॉस

01:52 PM, 14-Jan-2026 Live Score IND vs NZ: भारत की धीमी शुरुआत दूसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने धीमी शुरुआत की है। भारत ने पांच ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 10 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। दूसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने धीमी शुरुआत की है। भारत ने पांच ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 10 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। 01:31 PM, 14-Jan-2026 Live Score IND vs NZ: भारत की पारी शुरू न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। भारत के लिए रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल पारी की शुरुआत करने आए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। भारत के लिए रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल पारी की शुरुआत करने आए हैं। 01:04 PM, 14-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: दोनों टीमें इस प्रकार हैं भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर) रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जकाी फोक्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमीसन, जेडन लेनॉक्स। शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर) रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जकाी फोक्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल ज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 2 min · National Desk

WPI: थोक महंगाई दर आठ महीने के उच्चतम स्तर पर, दिसंबर में 0.83% हुई; विनिर्माण और खाद्य कीमतों में तेजी का असर

भारत की थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित मुद्रास्फीति में दिसंबर 2025 के दौरान उल्लेखनीय उछाल दर्ज किया गया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, थोक मुद्रास्फीति दिसंबर में बढ़कर 0.83% पर पहुंच गई, जो पिछले आठ महीनों का उच्चतम स्तर है। यह वृद्धि नवंबर में दर्ज किए गए 0.32% के संकुचन (Contraction) के बाद आई है, जो बाजार विशेषज्ञों की 0.30% की उम्मीदों से काफी अधिक है। दिसंबर में थोक मुद्रास्फीति के सकारात्मक क्षेत्र में आने का मुख्य कारण विनिर्माण, खनिजों और खाद्य उत्पादों की कीमतों में हुआ बदलाव है। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार,• विनिर्मित उत्पाद: इस श्रेणी में मुद्रास्फीति नवंबर के 1.33% से बढ़कर दिसंबर में 1.82% हो गई। इसमें मशीनरी, उपकरण, कपड़ा और अन्य विनिर्माण क्षेत्रों का प्रमुख योगदान रहा।• खाद्य मुद्रास्फीति: नवंबर में खाद्य वस्तुओं की कीमतों में 2.60% की गिरावट देखी गई थी, लेकिन दिसंबर में यह शून्य (0.00%) पर स्थिर रही, जिससे समग्र सूचकांक को समर्थन मिला।• प्राथमिक वस्तुएं: प्राथमिक वस्तुओं की मुद्रास्फीति दर नवंबर के -2.93% से सुधरकर दिसंबर में 0.21% पर पहुंच गई।खाद्य क्षेत्र में ‘डिफ्लेशन’ (कीमतों में गिरावट) के कम होने से मुद्रास्फीति पर दबाव बढ़ा है। हालांकि सब्जियों की कीमतों में साल-दर-साल आधार पर 3.5% की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन यह नवंबर में हुई 20.23% की भारी गिरावट की तुलना में काफी कम है। प्याज की कीमतों में गिरावट जारी रही, लेकिन इसकी गति 64.70% (नवंबर) से घटकर 54.40% (दिसंबर) रह गई। आलू की कीमतों में 38.21% और दालों में 13.88% का संकुचन देखा गया। दूसरी ओर, दूध की कीमतों में 3.23% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई।थोक के साथ-साथ खुदरा मुद्रास …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs NZ Live Score: सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने उतरेगा भारत, सुंदर की जगह किसे मिलेगा मौका?

12:43 PM, 14-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: भारत 1-0 से आगे भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। भारत ने वडोदरा में खेले गए पहले मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली थी और अब उसकी नजरें दूसरे मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर टिकी होंगी। भारत के लिए चिंता की बात यह है कि उसके दो खिलाड़ी चोटिल होने के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऋषभ पंत पहले से पूर्व चोटिल हुए थे और उनकी जगह ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल किया गया था। वहीं, वाशिंगटन सुंदर के चोटिल होने की वजह से आयुष बदोनी को वनडे टीम में जगह मिली थी। अब यह देखना होगा कि बदोनी दूसरे वनडे से डेब्यू कर पाते हैं या नहीं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। भारत ने वडोदरा में खेले गए पहले मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली थी और अब उसकी नजरें दूसरे मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर टिकी होंगी। भारत के लिए चिंता की बात यह है कि उसके दो खिलाड़ी चोटिल होने के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऋषभ पंत पहले से पूर्व चोटिल हुए थे और उनकी जगह ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल किया गया था। वहीं, वाशिंगटन सुंदर के चोटिल होने की वजह से आयुष बदोनी को वनडे टीम में जगह मिली थी। अब यह देखना होगा कि बदोनी दूसरे वनडे से डेब्यू कर पाते हैं या नहीं। 12:43 PM, 14-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: कोहली की फॉर्म बरकरार भारत के लिए सबसे ज्यादा राहत की बात स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का फॉर्म में होना है। कोहली दक्षिण अफ्रीका के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भी लय में नजर आए। कोहली पहले वनडे मैच में शतक लगाने से चूक गए, लेकिन उनकी पारी ने भा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 2 min · National Desk

Spain: स्पेन में 150 वर्षों में पहली बार कोई महारानी करेगी राज, जानिए कौन हैं 20 साल की राजकुमारी लियोनोर

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं कौन हैं प्रिंसेस लियोनोर 20 साल की राजकुमारी प्रिंसेस लियोनोर, स्पेन के राजा किंग फेलिप छठे और रानी लेटीजिया की बड़ी बेटी हैं। स्पेनिश राजशाही पर 1700 के दशक की शुरुआत से बॉर्बन राजवंश का कब्जा रहा है। बॉर्बन राजवंश ने उत्तराधिकारी की लड़ाई में हैब्सबर्ग्स को हराया था। स्पेन में एक इतिहास रचने की तैयारी हो रही है। दरअसल 150 वर्षों में पहली बार वहां एक महारानी का राज होगा। स्पेन के राजा किंग फेलिप छठे और रानी लेटीजिया की 20 साल की बेटी राजकुमारी लियोनोर स्पेन की पहली रानी बनेंगी। इससे पहले 1800 सदी में इसाबेला द्वितीय स्पेन की महारानी बनीं थीं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 1 min · National Desk

Maharashtra Civic Polls: स्थानीय निकाय चुनाव में महायुति के साथ चुनाव ना लड़ने पर अजित पवार की सफाई; कही ये बात

अजित पवार ने पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में अपनी पार्टी के अलग चुनाव लड़ने को वोट शेयर को मजबूत करने वाला कदम बताया। उन्होंने याद दिलाया कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में एनसीपी और कांग्रेस ने गठबंधन किया था, लेकिन स्थानीय निकाय चुनावों में अक्सर अलग से मुकाबला किया गया।पवार ने कहा मैं राजनीति में 1999 से हूं। सभी चुनावों में हमने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया, संसद और विधानसभा चुनावों में साथ काम किया, लेकिन स्थानीय निकाय चुनावों में अपने कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने के लिए हम अक्सर एक-दूसरे के खिलाफ लड़ते रहे। इसी तरह भाजपा और शिवसेना के साथ भी हालात रहे हैं। हालांकि, पवार ने स्पष्ट किया कि भाजपा, NCP और शिवसेना के अलग चुनाव लड़ने से राज्य सरकार के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ेगा।उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मांग पर दो एनसीपपी गुटों ने मिलकर चुनाव लड़ा, जिससे वोट विभाजन कम होगा। पवार ने बताया कि पहले कुछ असमंजस और गलत खबरें फैली थीं, लेकिन अब स्थिति स्पष्ट है। अजित पवार ने यह भी कहा कि शिवसेना के महायुति साथी एकनाथ शिंदे ने पहले गठबंधन के लिए संपर्क नहीं किया और जब किया भी तो सभी नामांकन पत्र भर दिए गए थे। उन्होंने आगे कहा हमने अभी भविष्य की किसी बड़ी योजना पर विचार नहीं किया है।महाराष्ट्र में बीएमसी सहित 29 नगर निगमों के चुनाव 15 जनवरी, 2026 को कराए जाएंगे। यह चुनाव एक ही चरण में होंगे। मतदाता चुनाव में आसानी से वोट कर सकें इसके लिए सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की गई है। ग्रेटर मुंबई के सभी पोलिंग स्टेशनों पर सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक वोटिंग होगी। नतीजे 16 जनवरी, 2025 को घोषित किए जाएंगे।गौरतलब है कि नामांकन का प्रक्रिया 23 दिसंबर 2025 से शुरू ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 2 min · National Desk

Gig Workers: 10 मिनट डिलीवरी का दावा खत्म, लेकिन दबाव अभी भी बरकरार; गिग वर्कर्स बोले- जमीनी हकीकत नहीं बदली

क्विक कॉमर्स कंपनियों द्वारा ग्राहकों के लिए 10 मिनट में डिलीवरी के वादे को हटाने की कथित घोषणा का असर गिग वर्कर्स की जिंदगी पर फिलहाल बहुत कम दिखाई दे रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में काम कर रहे डिलीवरी एजेंट्स का कहना है कि कमाई अब भी ज्यादा डिलीवरी करने पर ही निर्भर है, इसलिए तेज काम करने का दबाव जस का तस बना हुआ है। बीते साल क्रिसमस और नए साल की पूर्व संध्या पर गिग वर्कर्स ने हड़ताल कर यह मुद्दा उठाया था कि उनसे असुरक्षित तरीके से काम कराया जा रहा है, जबकि दुर्घटना की स्थिति में न तो पुख्ता सुरक्षा है और न ही स्थायी आय की गारंटी। डिलीवरी एजेंट्स का कहना है कि उन्हें 10 मिनट डिलीवरी ब्रांडिंग हटाने को लेकर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। एक एजेंट ने कहा अगर ऐसा होता भी है, तो हमारे लिए बहुत कम बदलेगा। अच्छा है कि हमारी आवाज सुनी जा रही है, लेकिन यह काफी नहीं है। एक अन्य डिलीवरी पार्टनर ने कहा कि संघर्ष अभी शुरू हुआ है। सरकार सुन रही है, यह अच्छी बात है। लेकिन जब तक सुरक्षित और तय भुगतान व्यवस्था नहीं बनेगी, तब तक हमारी लड़ाई खत्म नहीं होगी। अमेजन इंडिया वर्कर्स यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने इस कदम का स्वागत किया, लेकिन कहा कि इससे बिजनेस मॉडल नहीं बदलता। उन्होंने कहा अब भी न तो न्यूनतम वेतन है, न बीमा और न ही सुरक्षा। ऊंची रेटिंग और इंसेंटिव के लालच में वर्कर्स 10–12 घंटे काम करने को मजबूर हैं। डिलीवरी एजेंट्स का कहना है कि न्यूनतम वेतन तय नहीं है और प्रति डिलीवरी भुगतान बेहद कम है। ऐसे में उन्हें प्लेटफॉर्म द्वारा दिए जाने वाले इंसेंटिव पर निर्भर रहना पड़ता है, जो न तो स्थायी होते हैं और न ही पारदर्शी। कई एजेंट्स ने पहचान उजागर न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 2 min · National Desk

क्या हैं बीएमसी चुनाव?: जानें मुंबई, महाराष्ट्र और देश के लिए यह कितने अहम, कैसे होता है मतदान और मुद्दे क्या

बृहन्मुंबई नगर निगम, जिसे बीएमसी के तौर पर भी जाना जाता है के चुनाव करीब चार साल के अंतराल के बाद फिर होने वाले हैं। 15 जनवरी (गुरुवार) को बीएमसी चुनाव के लिए मतदान होगा। इसके जरिए उस परिषद का चुनाव होगा, जो कि भारत की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई के हर दिन के कामकाज और लंबी अवधि के विकास कार्यों के लिए जिम्मेदार होगी। मजेदार बात यह है कि बीएमसी के चुनावों के लिए राजनीतिक दल उसी तरह तैयारी में जुटे हैं, जिस तरह किसी संसदीय चुनाव या विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां होती हैं। फिर चाहे शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के साथ आने की बात हो या राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के पवार गुटों में करीबी की बात। बीएमसी चुनाव करीब आते ही कई राजनीतिक घटनाक्रम घटे हैं, जो कि राष्ट्रीय स्तर पर भी जबरदस्त अहमियत रखते हैं। क्या है बीएमसी के चुनावों की प्रक्रिया? बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के चुनाव की प्रक्रिया काफी व्यवस्थित और विस्तृत है। 1. कहां-कहां होते हैं चुनाव? मुंबई को 24 प्रशासनिक वार्डों- ए से टी तक में बांटा गया है। इन प्रशासनिक वार्डों को आगे 227 छोटे चुनावी वार्डों में बांटा किया गया है। हर चुनावी वार्ड से एक पार्षद चुना जाता है, जो नगर निगम के सदन में उस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है। 2. क्या है आरक्षण की व्यवस्था? बीएमसी में सामान्य श्रेणी की 113 सीटें हैं। इसके अलावा कुल 114 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसमें अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और पिछड़े वर्ग (ओबीसी) की महिलाएं भी शामिल हैं। 3. चुनाव की अवधि और योग्यता ये चुनाव हर पांच साल में आयोजित किए जाते हैं। बीएमसी का पिछला चुनाव 2017 में हुआ था। इस लिहाज से अगले टर्म का चुनाव 20 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi: पोंगल पर केंद्रीय राज्यमंत्री एल मुरुगन के घर पहुंचे पीएम मोदी; गौ सेवा भी की

#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi arrives at the residence of Union Minister L Murugan for Pongal celebrations. pic.twitter.com/jpPpoIuJhb — ANI (@ANI) January 14, 2026 इससे पहले पीएम मोदी ने नागरिकों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी और उनके सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में लिखा ‘संक्रांति का यह पावन पर्व देश के विभिन्न हिस्सों में स्थानीय रीति-रिवाजों और परंपराओं के अनुसार मनाया जाता है। मैं भगवान सूर्य से सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूँ। उत्तरायण में सूर्य देव के आशीर्वाद से सभी पाप नष्ट होते हैं।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 1 min · National Desk

Iran Unrest LIVE: ईरान में अब तक 2571 लोगों की मौत; आज हो सकती है खामेनेई के विरोधी इरफान सुल्तानी को फांसी

10:26 AM, 14-Jan-2026 इरफान सुल्तानी को आज हो सकती है फांसी ईरानी सरकार ने पहले प्रदर्शनकारियों को मौत की सजा देने की घोषणा की थी। अब इस घोषणा के बाद पहली बार किसी प्रदर्शनकारी को सजा-ए-मौत दी जाने जा रही है। सरकार ने 26 वर्षीय इरफान सुल्तानी को फांसी पर लटकाने का फैसला किया है। मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, इरफान को आज ही फांसी दी जा सकती है। ईरानी सरकार ने पहले प्रदर्शनकारियों को मौत की सजा देने की घोषणा की थी। अब इस घोषणा के बाद पहली बार किसी प्रदर्शनकारी को सजा-ए-मौत दी जाने जा रही है। सरकार ने 26 वर्षीय इरफान सुल्तानी को फांसी पर लटकाने का फैसला किया है। मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, इरफान को आज ही फांसी दी जा सकती है। 09:52 AM, 14-Jan-2026 अमेरिका ने व्यापारिक देशों को टैरिफ की धमकी दी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर दबाव और बढ़ा दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जो भी देश ईरान के साथ व्यापार करेगा, उस पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाया जा सकता है। ट्रंप ने ईरान में प्रदर्शन कर रहे लोगों को सच्चे देशभक्त भी बताया है। दूसरी ओर, रूस ने अमेरिका की इस नीति की आलोचना की है। रूस का कहना है कि ईरान के आंतरिक मामलों में दखल देना और सैन्य धमकियां देना कबूल नहीं किया जा सकता। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर दबाव और बढ़ा दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जो भी देश ईरान के साथ व्यापार करेगा, उस पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाया जा सकता है। ट्रंप ने ईरान में प्रदर्शन कर रहे लोगों को सच्चे देशभक्त भी बताया है। दूसरी ओर, रूस ने अमेरिका की इस नीति की आलोचना की है। रूस का कहना है कि ईरान के आंतरिक मामलों में दखल देना और सैन्य धमकियां देना कबूल नहीं किया जा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 2 min · National Desk