दिल्ली में गलन भरी हवाओं का सितम और बढ़ गया है। बीते दो दिन से शीतलहर के चलते लोग ठिठुर रहे हैं। ऐसे में ज्यादातर स्थानों पर मंगलवार को शीतलहर की स्थिति रही। इससे दृश्यता भी कम रही। इसके चलते रात और सुबह ठिठुरन का सामना करना पड़ा। हालांकि, खिली धूप से कुछ राहत मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस के साथ 20.6 डिग्री रहा। इसके अलावा, न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से 4.4 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें