देशभर के करीब एक करोड़ शिक्षक अब एक और भारतीय भाषा सीख सकेंगे। नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) एक और भारतीय भाषा सीखें नाम से विशेष कोर्स लॉन्च करने जा रहा है। यह कोर्स शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर तैयार किया जा रहा है। इस कोर्स में संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी 22 भारतीय भाषाओं को सम्मिलित किया गया है। इसके प्रथम चरण में 12 भारतीय भाषाओं के पाठ्यक्रम विकसित किए जा रहे हैं जबकि द्वितीय चरण में शेष 10 भारतीय भाषाओं को भी इसमें शामिल किया जाएगा।एनआईओएस की ओर से पाठ्यक्रम का ढांचा, अध्ययन सामग्री और कार्यान्वयन रणनीति को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कोर्स का उद्देश्य शिक्षकों को भारतीय भाषाओं और विविध सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ना है ताकि वे विद्यार्थियों में भाषाई सहिष्णुता, सांस्कृतिक समझ और राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित कर सकें। इस कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले शिक्षकों को विशेष प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी।एनआईओएस की ओर से कोर्स की संरचना इस तरह तैयार की जा रही है कि शिक्षक मातृभाषा के माध्यम से दूसरी भारतीय भाषा सीख सकें। इससे भाषा सीखने की प्रक्रिया सरल, सहज और अधिक प्रभावी होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि मातृभाषा के सहारे नई भाषा सीखने से उच्चारण, समझ और सांस्कृतिक संदर्भों को आत्मसात करना आसान हो जाता है।यह कोर्स विशेष रूप से शिक्षकों, प्रशिक्षकों और शैक्षिक संस्थानों से जुड़े शिक्षाविदों के लिए डिजाइन किया जा रहा है। देश के विभिन्न राज्यों में कार्यरत शिक्षक इस कार्यक्रम के माध्यम से न सिर्फ दूसरी भारतीय भाषा सीखेंगे बल्कि उसे कक्षा-कक्ष में भी प्रभावी रूप से प्रयोग कर सकेंगे। इससे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें