राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में आज सुबह भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के सरकारी आवास पर आग लगने की एक घटना सामने आई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए त्वरित कार्रवाई शुरू की। दिल्ली पुलिस की फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है और आग लगने के कारणों की गहन जांच में जुटी है। #WATCH | Delhi | Suresh M, Sub-Fire Officer, says, “We reached as soon as we received the call. Fire had broken out in one room, which has now been doused. We have informed the senior official as well. The cause of the fire is yet to be ascertained… There has been no loss of… https://t.co/p6ao0nbJrp pic.twitter.com/d6KeI6sARG — ANI (@ANI) January 14, 2026 अग्निशमन विभाग को सुबह करीब 8:05 बजे मदर क्रिसेंट रोड स्थित एक कोठी नंबर में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। आग लगने की खबर मिलते ही दमकल विभाग ने तत्परता दिखाते हुए अपनी तीन गाड़ियां तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना कर दीं। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि यह आवास भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद का है। दमकल कर्मियों ने आग को फैलने से रोकने और उस पर नियंत्रण पाने के लिए मोर्चा संभाला। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग को अब बुझा लिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। सुबह 8.35 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।आग घर के एक कमरे में रखे कुछ फर्नीचर में लगी थी। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के समय आवास में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। आग लगने के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है। दिल्ली पुलिस की फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर मौजूद है और आग के स्रोत तथा क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Delhi Fire: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के घर में लगी आग, मचा हड़कंप, घटनास्थल पर पहुंची दमकल की तीन गाडियां
राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में आज सुबह भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के सरकारी आवास पर आग लगने की एक घटना सामने आई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए त्वरित कार्रवाई शुरू की। दिल्ली पुलिस की फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है और आग लगने के कारणों की गहन जांच में जुटी है। #WATCH | Delhi | Suresh M, Sub-Fire Officer, says, "We reached as soon as we received the call. Fire had broken out in one room, which has now been doused. We have info