राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और पूरे एनसीआर में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन पूरी तरह जकड़ लिया है। पूरा उत्तर भारत कोहरे की चपेट में है। बीती सुबह दिल्ली में बीते तीन साल में सबसे सर्द रही, जब न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडी हवाओं, घने कोहरे और शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने हालात को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड ने रिकॉर्ड के करीब तापमान दर्ज कराया। हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री और नारनौल में 1.8 डिग्री रहा। राजस्थान के करौली में दो डिग्री, अलवर में 3.2 और पिलानी में 5.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पंजाब में एसबीएस नगर में पारा जीरो डिग्री तक पहुंच गया। चंडीगढ़ में सीजन की सबसे सर्द रात रही, जहां तापमान 2.8 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद और पूरे उत्तर भारत में तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है। नोएडा में न्यूनतम तापमान दो डिग्री और गाजियाबाद में 4.3 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में धूप निकलने के बावजूद ठंड का असर कम नहीं हुआ। राजधानी में लगातार तीसरे दिन शीतलहर की स्थिति बनी रही और अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे रहा।मौसम विभाग के अनुसार 15 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके असर से 16 से 18 जनवरी के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। निचले हिमालयी क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि चंबा जिले में तीव्र शीतलहर की चेतावनी दी गई है।हिमाचल के ऊंचाई वाले जनजातीय क्षेत्रों में ठंड चरम पर है। लाहौल-स्पीति जिले के ताबो में न्यूनतम तापमान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Weather: कोहरे की चपेट में उत्तर भारत, मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना; शीतलहर को लेकर दिल्ली में रेड अलर्ट
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और पूरे एनसीआर में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन पूरी तरह जकड़ लिया है। पूरा उत्तर भारत कोहरे की चपेट में है। बीती सुबह दिल्ली में बीते तीन साल में सबसे सर्द रही, जब न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडी हवाओं, घने कोहरे और शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने हालात को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड ने रिकॉर्ड के करीब तापमान दर्ज कराया। हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री और नारन