BMC Election Results 2026 Live: बीएमसी में कांग्रेस+ ने खोला जीत का खाता, भाजपा गठबंधन की बढ़त बरकरार

11:54 AM, 16-Jan-2026 नवी मुंबई में भाजपा 29 सीटों पर आगे नवी मुंबई के नगर निगम चुनाव में शुरुआती रुझानों में भाजपा 111 वार्ड में से 29 वार्ड में आगे चल रही है। शिवसेना दूसरे नंबर पर है और 27 वार्ड में बढ़त बनाए हुए दिख रही है। 11:45 AM, 16-Jan-2026 बीएमसी में कांग्रेस ने खोला जीत का खाता बीएमसी में कांग्रेस उम्मीदवार आशा काले ने वॉर्ड 183 से जीत हासिल की। 11:37 AM, 16-Jan-2026 आरोप के बाद एक्शन में पुलिस प्रशासन छत्रपति संभाजी नगर, महाराष्ट्र में मतगणना के दौरान एक घटना हुई है। इस बारे में पुलिस कमिश्नर प्रवीण पवार ने कहा कि मामले की पूरी जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों, पुलिस और शिवसेना नेताओं के बयान को ध्यान में रखते हुए जांच की जाएगी और फिर कार्रवाई की जाएगी। सब कुछ गंभीरता से देखा जाएगा। 11:33 AM, 16-Jan-2026 मंत्री संजय शिरसाट का आरोप- उनके कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज छत्रपति संभाजी नगर में मतगणना के दिन महाराष्ट्र मंत्री संजय शिरसाट ने आरोप लगाया कि जब उनके कार्यकर्ता मतदान केंद्र में जा रहे थे, तब लगभग 100 पुलिसकर्मियों ने उन पर लाठीचार्ज किया और कई घायल हुए। मंत्री ने कहा कि पुलिस अपनी ताकत अपराधियों पर दिखाए, न कि कार्यकर्ताओं पर। शिरसाट ने कगहा कि यह शक्ति का दुरुपयोग है। हम इसके खिलाफ एमएलसी दर्ज कराएंगे। 11:07 AM, 16-Jan-2026 राज ठाकरे ने भी उठाए सवाल इस दौरान महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने भी चुनाव आयोग पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुंबई के चुनाव में वोट देने के बाद अधिकारियों द्वारा लगाए जाने वाले स्याही पेन से अंगुली पर लगने वाला निशान आसानी से सैनिटाइजर से मिटाया जा सकता है। उन्होंने यह बात 227 वार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 16, 2026 · 2 min · National Desk

Mumbai BMC Election Results 2026 LIVE: बीएमसी, पुणे और नागपुर में BJP+ को बढ़त, क्या है अन्य दलों का हाल?

10:50 AM, 16-Jan-2026 चंद्रकांत पाटिल ने कहा- जनता काम देखकर भरोसा कर रही है, सिर्फ भाषणों पर नहीं बीएमसी समेत महाराष्ट्र के सभी निगमों में चल रही मतगणना के रुझानों भाजपा गठबंधन को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। ऐसे में पुणे महापालिका चुनावों की मतगणना के दौरान महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि लोग उनके किए गए काम को देखकर भरोसा कर रहे हैं, सिर्फ चुनावी भाषणों पर नहीं। उन्होंने कहा कि हमने लोगों के मन में ये सवाल उठाया कि अगर शिवसेना (यूबीटी) विकास करना चाहती थी, तो पहले क्यों नहीं किया? हमनें कोविड-19 के दो और आधे साल के दौरान भी बहुत काम किया। पाटिल ने आगे कहा कि चाहे ठाकरे भाई एक हों या कांग्रेस और एनसीपी मिलें, ये जनता के हित में नहीं है। लोगों ने समझ लिया है कि ये सब केवल अपने स्वार्थ के लिए है। उन्होंने पार्टी की जीत के रुझान बताते हुए कहा कि मुंबई में भाजपा को 90 और शिवसेना को 40 सीटें मिलेंगी। ये संख्या बढ़ सकती है, लेकिन कम नहीं होगी। पुणे में हम 115 सीटों से कम नहीं पाएंगे। 10:43 AM, 16-Jan-2026 नागपुर में 40 सीटों पर भाजपा आगे नागपुर में हुए चुनाव के रुझानों में भाजपा ने 40 सीटों पर अपनी मजबूत बढ़त बनाई है। वहीं कांग्रेस ने 12 सीटों पर अपनी बढ़त बना रखी है। 10:39 AM, 16-Jan-2026 बीएमसी चुनाव के रुझानों में भाजपा 50 सीटों पर आगे बीएमसी चुनाव के रुझानों में भाजपा गठबंधन 50 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि शिवसेना (यूबीटी)+ 26 सीटों पर आगे चल रही है। 10:32 AM, 16-Jan-2026 शाइना एनसी ने कहा- एक्जिट पोल सिर्फ ट्रेलर, असली रिजल्ट जल्द आएगा महाराष्ट्र की नगरपालिका चुनावों की मतगणना शुरू होते ही शिवसेना (शिंदे गुट) की नेता शाइना एनसी ने शुक्रवार को कहा कि एक् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 16, 2026 · 2 min · National Desk

School Closed: शीत लहर का कहर जारी, इस जिले में फिर बढ़ीं छुट्टियां, अब 17 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

दो दिन का अवकाश और बढ़ाया गया जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, राहुल पंवार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि ठंड और गलन को देखते हुए स्कूलों में अवकाश को दो दिन और बढ़ा दिया गया है। यह आदेश सभी संबद्ध बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा। पहले 31 दिसंबर से 15 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया था, जिसे अब बढ़ाकर 17 जनवरी तक कर दिया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 16, 2026 · 1 min · National Desk

ममता कालिया और अरमबम ओंगबी मेमचौबी को मिला अमर उजाला का सर्वोच्च शब्द सम्मान 'आकाशदीप'

सर्वोच्च ‘आकाशदीप’ अलंकरण हिंदी और अन्य भारतीय भाषा के एक-एक साहित्य मनीषी को अर्पित किया जाता है। ‘आकाशदीप’ अलंकरण में पांच-पांच लाख रुपये की राशि, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक के रूप में गंगा प्रतिमा सम्मिलित हैं। अमर उजाला शब्द सम्मान शीघ्र ही एक समारोह में अर्पित किए जाएंगे। अपने विपुल लेखन से उत्तर-औपनिवेशिक वैचारिकी और स्त्री अस्मिता के लिए मणिपुरी में विलक्षण योगदान देने वाली अरमबम ओंगबी मेमचौबी का मूल नाम डॉ. थौनोजाम चानू इबेमहल है। 1 जनवरी, 1957 को जन्मी और मैतेई पुराकथाओं पर खास काम करने वाली अरमबम ओंगबी मेमचौबी समकालीन मणिपुरी सृजन परिदृश्य की सशक्त आवाज हैं।हिंदी के सर्वोच्च अलंकरण ‘आकाशदीप’ के लिए चयनित, 2 नवंबर, 1940 को जन्मी ममता कालिया ने स्त्रीवाद की आरम्भिक हलचलों के बीच अपने लेखन से नई लकीर खींची और एक दर्जन से अधिक उल्लेखनीय कृतियां दी हैं। वह मध्यवर्ग की जटिलताओं और स्त्री की पहचान के संघर्ष को सशक्त स्वर देने के लिए जानी जाती हैं।ममता कालिया ने कहा कि एक संघर्षधर्मी के लिए यह अनूठी और बहुमूल्य अनुभूति है। वहीं, अरमबम ओंगबी मेमचौबी ने कहा कि हिंदी ने मणिपुरी आवाज को अपने साथ शामिल कर सम्मान को अविस्मरणीय बना दिया है।वर्ष 2024 में प्रकाशित श्रेष्ठ हिंदी कृतियों के लिए भी शब्द सम्मान की घोषणा कर दी गई है। ये सम्मान सविता सिंह, नाइश हसन, शहादत, सुजाता शिवेन और मनीष यादव को दिया गया है। इन सम्मानों में एक-एक लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र और गंगा प्रतिमा सम्मिलित हैं।कविता वर्ग में सविता सिंह के संग्रह ‘वासना एक नदी का नाम है’, कथेतर वर्ग में नाइश हसन की कृति ‘मुताह’ तथा कथा वर्ग में शहादत के संग्रह ‘कर्फ्यू की रात’मनीष यादव की कृति ‘सुधारगृह की म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 16, 2026 · 2 min · National Desk

BMC Election Result LIVE: बीएमसी समेत 29 महानगर पालिकाओं पर मतगणना शुरू, यहां जानें पल-पल की अपडेट

10:05 AM, 16-Jan-2026 साउथ फ्रंटियर कॉलेज काउंटिंग सेंटर से मतगणना के लिए तैयारियों की झलकियां #WATCH | Maharashtra | Visuals from the SFS College Counting Centre as counting for the Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) polls to begin soon. pic.twitter.com/1fZCBE9xoO — ANI (@ANI) January 16, 2026 10:04 AM, 16-Jan-2026 ठाणे में शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त ठाणे नगर निगम के शुरुआती रुझान सामने आए, जिसमें भाजपा को बढ़त मिलती हुई दिख रही है। ठाणे नगर निगम के शुरुआती रुझान सामने आए, जिसमें भाजपा को बढ़त मिलती हुई दिख रही है। 10:04 AM, 16-Jan-2026 बीएमसी समेत 29 महानगर पालिकाओं पर मतगणना शुरू बीएमसी समेत 29 महानगर पालिकाओं पर मतगणना शुरू बीएमसी समेत 29 महानगर पालिकाओं पर मतगणना शुरू 10:00 AM, 16-Jan-2026 बीएमसी चुनाव के मतगणना के लिए कैसे है इंतजाम बीएमसी चुनाव के मतगणना के लिए मुंबई में कड़े इंतजाम किए गए हैं। बीएमसी ने बताया कि मतगणना को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए कुल 2,299 अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इसमें 759 सुपरवाइजर, 770 सहायक और 770 क्लास IV कर्मचारी शामिल हैं। सभी कर्मचारियों को पहले से प्रशिक्षण दिया गया है। मतगणना के नतीजे कंप्यूटरीकृत प्रणाली के माध्यम से तैयार किए जाएंगे, ताकि परिणाम सटीक और पारदर्शी रहें। इसके अलावा मतगणना केंद्रों में सीसीटीवी निगरानी, अग्नि सुरक्षा और मेडिकल सुविधाओं की व्यवस्था भी की गई है। मुंबई के 23 काउंटिंग केंद्रों में इन सभी इंतजामों को पूरा किया गया है ताकि मतगणना प्रक्रिया सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से हो सके। 09:20 AM, 16-Jan-2026 बीएमसी में 52.94 प्रतिशत हुआ मतदान मुंबई नगर निगम चुनाव में इस बार 52.94 प् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 16, 2026 · 2 min · National Desk

‘ऑडियंस एजेंडे के साथ फिल्म देखने नहीं आती है’, रानी मुखर्जी ने सोशल मीडिया नेगेटिविटी को लेकर साझा की राय

फिल्मों की रिलीज के साथ सोशल मीडिया पर अचानक फैलने वाली नेगेटिविटी आज एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। कई बार रिलीज से पहले ही किसी फिल्म या एक्टर को लेकर माहौल बना दिया जाता है, जिससे लोगों की राय पहले से तय होने लगती है। इसी मुद्दे पर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने अपने मन की बात रखी है। अमर उजाला डिजिटल से की गई बातचीत में रानी ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की है। पढ़िए, रानी मुखर्जी से हुई बातचीत के प्रमुख अंश- और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 16, 2026 · 1 min · National Desk

Venezuela: तेल उद्योग को विदेशी निवेशकों के लिए खोलेगा वेनेजुएला, क्या अमेरिकी दबाव में लिया फैसला?

निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद वेनेजुएला में अब एक नए युग की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। दरअसल वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने गुरुवार को मादुरो की गिरफ्तारी के बाद पहली बार देश को संबोधित किया। इस संबोधन में रोड्रिगेज ने देश के तेल उद्योग को विदेशी निवेशकों के लिए खोलने का संकेत दिया। डेल्सी रोड्रिगेज के इस संबोधन में वेनेजुएला पर अमेरिकी दबाव की झलक साफ दिखाई दी। एक दिन पहले ही वेनेजुएला की कार्यवाहक सरकार ने मादुरो सरकार में गिरफ्तार कैदियों को रिहा किया। अमेरिका ने 3 जनवरी को वेनेजुएला के खिलाफ ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व चलाया। इस ऑपरेशन में अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार कर लिया और दोनों को अमेरिका ले जाया गया। मादुरो अभी अमेरिका की हिरासत में हैं और वहां मुकदमे का सामना कर रहे हैं। वहीं मादुरो की गिरफ्तारी के बाद डेल्सी रोड्रिगेज को वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 16, 2026 · 1 min · National Desk

BMC Election Result Live: बीएमसी समेत महाराष्ट्र के 29 निगमों पर नतीजे आज, मतगणना 10 बजे से होगा शुरू;

08:44 AM, 16-Jan-2026 ठाकरे परिवार के एकजुटता से बढ़ी ताकत- आनंद दुबे बीएमसी चुनावों को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने कहा कि ठाकरे परिवार के एकजुट होने से पार्टी की ताकत बढ़ी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले नतीजे उनके पक्ष में होंगे और पार्टी चुनाव में अच्छे प्रदर्शन करेगी। 08:42 AM, 16-Jan-2026 AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान बोले- एग्जिट पोल परिणाम नहीं बताते महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा कि अभी जो सर्वे या एग्जिट पोल सामने आ रहे हैं, वे सटीक परिणाम नहीं बताते। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल में कई बार अलग नतीजे दिखाए जाते रहे हैं और अंत में असली परिणाम कुछ और ही निकलता है। वारिस पठान ने बताया कि कल मतगणना होगी और कल शाम तक सभी नतीजे स्पष्ट हो जाएंगे कि कौन जीता और कौन हारा। उन्होंने उम्मीद जताई कि जनता ने उन्हें अपने वोटों से आशीर्वाद दिया है और पार्टी इस चुनाव में बड़ी सफलता हासिल करेगी। 08:38 AM, 16-Jan-2026 बीएमसी के लिए 23 निर्धारित केंद्रों पर शुरू होगा मतगणना मुंबई में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव की मतगणना आज सुबह 10 बजे से 23 निर्धारित केंद्रों पर शुरू हो जाएगी। नगर आयुक्त और जिला चुनाव अधिकारी भूषण गागरानी ने बताया कि मतगणना पूरी तरह से चुनाव आयोग द्वारा जारी नियमों और मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार की जाएगी। बीएमसी ने बताया कि 227 वार्डों के लिए 23 रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक रिटर्निंग ऑफिसर के अंतर्गत काउंटिंग केंद्र और स्ट्रांग रूम तैयार किए गए हैं, जिन्हें लोक निर्माण विभाग और पुलिस विभाग से अनुमोदन भी मिला है। 07:56 AM, 16-Jan-2026 सायन कोलीवाड़ा स्थित बीएमसी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 16, 2026 · 2 min · National Desk

आज का शब्द: विक्षत और केदारनाथ अग्रवाल की कविता- घन गरजे जन गरजे

आज का शब्द: विक्षत और केदारनाथ अग्रवाल की कविता- घन गरजे जन गरजे ‘हिंदी हैं हम’ शब्द शृंखला में आज का शब्द है- विक्षत, जिसका अर्थ है- जिसमें क्षत लगा हो, जिसमें खराश पड़ी हो, घायल, आहत, चोटिल। प्रस्तुत है केदारनाथ अग्रवाल की कविता- घन गरजे जन गरजे घन गरजे जन गरजे बन्दी सागर को लख कातर एक रोष से घन गरजे जन गरजे क्षत-विक्षत लख हिमगिरी अन्तर एक रोष से घन गरजे जन गरजे क्षिति की छाती को लख जर्जर एक शोध से घन गरजे जन गरजे देख नाश का ताण्डव बर्बर एक बोध से घन गरजे जन गरजे। हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। 10 घंटे पहले …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 16, 2026 · 1 min · National Desk

Top News: महाराष्ट्र निकाय चुनाव के नतीजे आज, कड़ाके की ठंड से ठिठुरा उत्तर भारत; मचाडो ने ट्रंप को दिया नोबेल

महाराष्ट्र में निकाय चुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे, जिसमें बृहन्मुंबई नगर निगम समेत 29 महानगरपालिकाओं की राजनीतिक दिशा तय होगी। वहीं उत्तर और पूर्वी भारत में कड़ाके की सर्दी के बीच मौसम विभाग ने पहाड़ों पर बारिश और मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है, जिससे शीतलहर और घना कोहरा जारी रहेगा। उधर, वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप को प्रतीकात्मक रूप से अपना नोबेल शांति पुरस्कार दिया। व्हाइट हाउस ने कहा कि ईरान में ट्रंप प्रशासन की चेतावनी के बाद 800 फांसी की रोक लगी और कई प्रदर्शनकारी गिरफ्तार हैं। ग्रीनलैंड को लेकर व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप चाहते हैं कि अमेरिका ग्रीनलैंड का अधिग्रहण करे। वहीं, भारत में जनगणना का पहला चरण एक अप्रैल से शुरू होगा, जिसमें 18 भाषाओं में 32 लाख से ज्यादा निर्देश पुस्तिकाएं वितरित की जाएंगी। ईरान में फंसे भारतीय छात्रों की निकासी उड़ान आज रवाना होगी। दिल्ली में जाम कम करने के लिए पहली बार राइट-लेफ्ट पार्किंग ट्रायल शुरू किया गया। अब गर्भ में पल रहे बच्चों के लिए भी स्वास्थ्य बीमा की सुविधा शुरू की गई है। उधर, महिला प्रीमियर लीग में यूपी वारियर्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर पहली जीत हासिल की। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 16, 2026 · 1 min · National Desk