08:44 AM, 16-Jan-2026 ठाकरे परिवार के एकजुटता से बढ़ी ताकत- आनंद दुबे बीएमसी चुनावों को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने कहा कि ठाकरे परिवार के एकजुट होने से पार्टी की ताकत बढ़ी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले नतीजे उनके पक्ष में होंगे और पार्टी चुनाव में अच्छे प्रदर्शन करेगी। 08:42 AM, 16-Jan-2026 AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान बोले- एग्जिट पोल परिणाम नहीं बताते महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा कि अभी जो सर्वे या एग्जिट पोल सामने आ रहे हैं, वे सटीक परिणाम नहीं बताते। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल में कई बार अलग नतीजे दिखाए जाते रहे हैं और अंत में असली परिणाम कुछ और ही निकलता है। वारिस पठान ने बताया कि कल मतगणना होगी और कल शाम तक सभी नतीजे स्पष्ट हो जाएंगे कि कौन जीता और कौन हारा। उन्होंने उम्मीद जताई कि जनता ने उन्हें अपने वोटों से आशीर्वाद दिया है और पार्टी इस चुनाव में बड़ी सफलता हासिल करेगी। 08:38 AM, 16-Jan-2026 बीएमसी के लिए 23 निर्धारित केंद्रों पर शुरू होगा मतगणना मुंबई में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव की मतगणना आज सुबह 10 बजे से 23 निर्धारित केंद्रों पर शुरू हो जाएगी। नगर आयुक्त और जिला चुनाव अधिकारी भूषण गागरानी ने बताया कि मतगणना पूरी तरह से चुनाव आयोग द्वारा जारी नियमों और मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार की जाएगी। बीएमसी ने बताया कि 227 वार्डों के लिए 23 रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक रिटर्निंग ऑफिसर के अंतर्गत काउंटिंग केंद्र और स्ट्रांग रूम तैयार किए गए हैं, जिन्हें लोक निर्माण विभाग और पुलिस विभाग से अनुमोदन भी मिला है। 07:56 AM, 16-Jan-2026 सायन कोलीवाड़ा स्थित बीएमसी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें